Home
Store Updates
Home PYQs Semester 4 शैक्षिक प्रबन्धन एवं प्रशासन 2025
PYQ 2025 • शैक्षिक प्रबन्धन एवं प्रशासन

शैक्षिक प्रबन्धन एवं प्रशासन Previous Year Paper 2025

UP DELED Semester 4 शैक्षिक प्रबन्धन एवं प्रशासन Previous Year Question Paper 2025 with solution.

Section 1 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. पुस्तकालय से छात्रों का-

(a) संवेगात्मक विकास होता है।

(b) शारीरिक विकास होता है।

(c) मानसिक विकास होता है।

(d) सर्वांगीण विकास होता है।

उत्तर: (d) : पुस्तकालय से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है। सर्वांगीण विकास में मानसिक और संवेगात्मक दोनों विकास शामिल होते है।

प्रश्न 2. मातृ शिक्षक संघ का अध्यक्ष होता है-

(a) ग्राम प्रधान

(b) प्रधानाध्यापक

(c) माताओं में से कोई एक

(d) उपरोक्त सभी

उत्तर: (b) : मातृ शिक्षक संघ का अध्यक्ष आमतौर पर प्रधानाध्यापक होता है, हालांकि कुछ जगह इसके अध्यक्ष ग्राम प्रधान या अभिभावकों में से कोई एक होता है。

प्रश्न 3. उ.प्र. में (SCERT) की स्थापना कब की गइ -

(a) सन् 1978

(b) सन् 1981

(c) सन् 1985

(d) सन् 1990

उत्तर: (b) : उ.प्र. में (SCERT) की स्थापना सन् 1981में की गई थी। इसकी स्थापना राज्य में स्कूली शिक्षा के लिए पाठ्यक्रम और पाठ्यपुस्तकों के विकास के लिए की गई थी。

प्रश्न 4. निम्नलिखित में कौन-सा तथ्य प्रकृतिजन्य आपदाओं से सम्बंधित है-

(a) बाढ़ एवं भूकम्प

(b) वनाग्नि एवं सूखा

(c) महामारी एवं तूफान

(d) उपरोक्त सभी

उत्तर: (d) : बाढ़, भूकम्प, वनाग्नि, सूखा, महामारी और तूफान सभी प्रकृति जन्य आपदाएँ हैं。

प्रश्न 5. मीना मंच प्रोग्राम में भूमिका है-

(a) एक बालिका की

(b) एक बालक की

(c) अध्यापक की

(d) किसी की नहीं

उत्तर: (a) : मीना मंच में मुख्य भूमिका एक बालिका की होती है। क्योंकि यह मंच विशेष रूप से बालिकाओं के लिए बनाया गया है। जहां वे अपनी बात खुल कर कह सके。

प्रश्न 6. राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान स्थित है-

(a) प्रयागराज में

(b) लखनऊ में

(c) आगरा में

(d) मथुरा में

उत्तर: (a) : राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान प्रयागराज में स्थित है。

प्रश्न 7. सूचना का अधिनियम कब बना-

(a) 2001

(b) 2003

(c) 2005

(d) 2007

उत्तर: (c) : सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 में बना था। यह अधिनियम 12 अक्टूबर 2005 को लागू हुआ था。

प्रश्न 8. टी.ई.टी. का पूरा नाम है-

(a) शिक्षक योग्यता परीक्षा

(b) शिक्षक पात्रता परीक्षा

(c) शिक्षक अभिवृत्ति परीक्षा

(d) शिक्षक शिक्षण परीक्षा

उत्तर: (b) : टी.ई.टी. का पूरा नाम शिक्षक पात्रता परीक्षा (Teacher Eligibility Test) है。

प्रश्न 9. वित्तीय प्रबन्धन के साधन है-

(a) विद्यालय अनुदान

(b) टी.एल.एम ग्राण्ट

(c) समुदाय से प्राप्त धन

(d) से सभी

उत्तर: (d) : वित्तीय प्रबन्धन के साधन विद्यालय अनुदान, टी.एल.एम. ग्राण्ट (शिक्षण-अधिगम सामग्री अनुदान) और समुदाय से प्राप्त धन है। (विकल्प में 'ये सभी' के स्थान पर 'से सभी' मुद्रित है)

प्रश्न 10. (NIOS) की स्थापना हुई थी-

(a) 1962 ई. में

(b) 1973 ई. में

(c) 1989 ई. में

(d) 1992 ई. में

उत्तर: (c) : NIOS की स्थापना 1989 में हुई थी। इसे पहले राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय (National Open School) के नाम से जाना जाता था。

प्रश्न 11. समस्या समाधान का प्रमुख अंग है-

(a) शिक्षण-प्रक्रिया

(b) निर्णयन-प्रक्रिया

(c) अधिगम-प्रक्रिया

(d) अनुशासन-प्रक्रिया

उत्तर: (b) : समस्या समाधान का प्रमुख अंग निर्णयन-प्रक्रिया है。

प्रश्न 12. यू. पी. टी. ई. टी. प्रमाण-पत्र की वैधता अवधि क्या है-

(a) पाँच (5) वर्ष

(b) सात (7) वर्ष

(c) दस (10) वर्ष

(d) पूर्णकालिक

उत्तर: (d) : यू.पी.टी.ई.टी. प्रमाण-पत्र की वैधता अवधि प्रमाणपत्र आजीवन है। पहले यह केवल पाँच वर्ष के लिए वैध था。

प्रश्न 13. निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार का संविधान संशोधन वर्ष है-

(a) सन् 2002ई.

(b) सन् 2003ई.

(c) सन् 2006ई.

(d) सन् 2004ई.

उत्तर: (a) : निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार का संविधान संशोधन वर्ष 2002 है। यह 86 वें संविधान संशोधन अधिनियम 2002 के माध्यम से हुआ था。

प्रश्न 14. जिला शिखा एवं प्रशिक्षण संस्थान में विभागों की संख्या है-

(a) तीन

(b) चार

(c) पाँच

(d) सात

उत्तर: (d) : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) में विभागो की संख्या 7 है。

प्रश्न 15. प्रधानाध्यापक में निम्नलिखित गुणों का होना आवश्यक है-

(a) सुगमकर्ता

(b) प्रेरणादायक

(c) नेतृत्व की क्षमता

(d) ये सभी

उत्तर: (d) : एक प्रधानाध्यापक को एक सुगमकर्ता प्रेरणादायक और कुशल नेतृत्त्वकर्ता के गुण से सम्पन्न होना आवश्यक है।

Section 2 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 16. संस्थागत नियोजन का शाब्दिक अर्थ बताइए।

उत्तर: संस्थागत नियोजन का शाब्दिक अर्थ है- किसी विशिष्ट संस्थान (जैसे विद्यालय या संगठन) द्वारा अपने विकास और लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए योजना बनाना और उन्हें क्रियान्वित करना。

प्रश्न 17. विद्यालय में बजट के प्रकार लिखिए।

उत्तर: विद्यालय में बजट के मुख्य प्रकार मास्टर बजट, पूंजीगत बजट और विभागीय बजट है。

प्रश्न 18. खेलकूट से बच्चों में किन पक्षों का विकास होता हैं?

उत्तर: खेलकूद से बच्चों में शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक पक्षों का विकास होता है。

प्रश्न 19. विद्यालय वित्तीय प्रबन्धन के दो उद्देश्य लिखिए।

उत्तर: विद्यालय में वित्तीय प्रबंधन के दो प्रमुख उद्देश्य निधियों का कुशल उपयोग और तरलता सुनिश्चित करना है。

प्रश्न 20. लॉग बुक क्या है?

उत्तर: लॉग बुक एक लिखित या डिजिटल रिकॉर्ड है जिसमें विशिष्ट घटनाओं गतिविधियों, अवलोकनों या डेटा को समय-चिन्हित सटीकता के साथ दर्ज किया जाता है。

प्रश्न 21. टी.एल.एम. का पूरा नाम लिखिए।

उत्तर: टी.एल.एम. का पूरा नाम शिक्षण अधिगम सामग्री (Teaching Learning Materials) है। यह ऐसी सामग्री है जिसका उपयोग शिक्षक छात्रों को आसानी से और प्रभावी ढंग से सिखाने के लिए करते है。

प्रश्न 22. समय-सारणी के दो प्रमुख लाभ लिखिए।

उत्तर: समय सारणी के दो प्रमुख लाभ समय का सदुपयोग और अनुशासन में वृद्धि है। समय सारणी अनावश्यक कार्यों में समय की बर्बादी को रोकती है और आवश्यक कार्यों को समय से पूरा करने में मदद करती है。

प्रश्न 23. पर्यवेक्षण का उद्देश्य बताएँ।

उत्तर: पर्यवेक्षण का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को मार्गदर्शन और प्रशिक्षण देकर उनके प्रदर्शन में सुधार करना और संगठनात्मक लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करना है。

प्रश्न 24. राज्य परियोजना कार्यालय कहाँ स्थित है?

उत्तर: राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ में स्थित हैं。

प्रश्न 25. संस्थागत नियोजन की एक परिभाषा लिखिए।

उत्तर: संस्थागत नियोजन से अभिप्राय किसी भी संगठन या संस्था द्वारा अपने विकास व लक्ष्यों की पूर्ति के लिए योजना बनाना व उसका बेहतर क्रियान्वयन करना तथा इसके लिए सामूहिक रूप से सत्त प्रयास करना है。

प्रश्न 26. विद्यालय प्रबन्धन के दो सोपान लिखिए।

उत्तर: विद्यालय प्रबन्धन के दो मुख्य सोपान योजना (Planning) और आयोजन (Organizing) है。

प्रश्न 27. मीना मंच से आप क्या समझते हैं?

उत्तर: मीना मंच विद्यालयों में लड़कियो के लिए एक मंच है जो उन्हें खुलकर अपनी बात रखने, नेतृत्त्व और कौशल विकास जैसे क्षेत्रो में सशक्त होने का अवसर देता है。

प्रश्न 28. एन. पी. आर. सी. का पूरा नाम लिखिए।

उत्तर: एन. पी. आर. सी. का पूरा नाम Nyaya Panchayat Resource Centre (न्याय पंचायत संसाधन केन्द्र) है। न्याय पंचायत संसाधन केन्द्र ग्राम पंचायत समूह के भीतर एक स्थानीय प्रशासनिक या शैक्षिक केंद्र है。

प्रश्न 29. मनोविज्ञानशाला उ. प्र. के दो कार्य बताइए।

उत्तर: मनोविज्ञान शाला उत्तरप्रदेश के दो मुख्य कार्य शैक्षिक व्यवसायिक और व्यक्तिगत परामर्श देना और मनोवैज्ञानिक परीक्षणों के माध्यम से छात्रों की योग्यता का पता लगाकर उनके शैक्षणिक विकास में मदद करना है。

प्रश्न 30. जिला परियोजना कार्यालय के मुखिया के कार्य क्या हैं?

उत्तर: जिला परियोजना कार्यालय के मुखिया जिन्हे आमतौर पर जिला परियोजना अधिकारी कहा जाता है के मुख्य कार्य जिले में चल रही सरकारी परियोजनाओं और योजनाओ के प्रबंधन, कार्यान्वयन और उसकी निगरानी है。

Section 3 लघु उत्तरीय प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 31. प्रबंधन के अर्थ को परिभाषित कीजिए।

उत्तर: प्रबंधन विशिष्ट लक्ष्यों को प्रभावी और कुशलतापूर्वक प्राप्त करने के लिए लोगों, धन और सामग्रियों जैसे संसाधनो की योजना बनाने, व्यवस्थित करने, निर्देशन व नियंत्रण करने की प्रक्रिया है।
प्रबन्धन का अर्थः प्रबन्धन का अर्थ है- चीजों को सुचारू रूप से चलाना। यह लोगों को अपने समय, ऊर्जा और संसाधनों का सर्वोत्तम संभव तरीके से उपयोग करने में मदद करता है। इसमें क्या करना है। इसकी योजना बनाना, लोगो और कार्यों को व्यवस्थित करना निर्देश देना, उनका नेतृत्व करना और प्रदर्शन का मूल्यांकन करना जैसी कई गतिविधियाँ शामिल है।

  • हेनरी फेयोल के अनुसार "प्रबन्धन वह प्रक्रिया है, जिसमें योजना बनाना, संगठन करना, आदेश देना, समन्वय करना व नियंत्रण करना शामिल है।
  • मेरी पार्कर फॉलेट के अनुसार- "प्रबन्धन का अर्थ है कार्यों को लोगों के माध्यम से सम्पन्न कराना।"

प्रश्न 32. विद्यालय भवन में किन कक्षों का होना आवश्यक है?

उत्तर: विद्यालय भवन में निम्नलिखित कक्षों का होना आवश्यक होता है-

  • प्रधानाचार्य कक्षः विद्यालय के प्रशासनिक कार्यों के संचालन हेतु प्रधानाचार्य कक्ष का होना आवश्यक है।
  • शिक्षक कक्षः शिक्षकों के विश्राम बैठक एंव तैयारी हेतु शिक्षक कक्ष आवश्यक है।
  • कक्षा-कक्षः छात्रों के अध्ययन-अध्यापन के लिए कक्षा-कक्ष आवश्यक है।
  • कार्यालय कक्षः विद्यालय के अभिलेख, प्रवेश शुल्क आदि के प्रशासनिक कार्यों हेतु कार्यालय कक्ष आवश्यक हैं।
  • विज्ञान प्रयोगशालाः विज्ञान विषयों के प्रयोगों के लिए विज्ञान प्रयोगशाला कक्ष आवश्यक है।
  • पुस्तकालयः अध्ययन सामग्री एवं संदर्भ पुस्तको हेतु पुस्तकालय कक्ष आवश्यक है।
  • कम्प्यूटर कक्षः सूचना व प्रौद्यागिकी शिक्षा के लिए कम्प्यूटर कक्ष आवश्यक है।
  • शौचालयः छात्रों व शिक्षकों के लिए अलग-अलग तथा स्वच्छ शौचालय का होना आवश्यक है।
  • प्रार्थना सभा कक्षः विद्यालय सभाओं कार्यक्रमों व सांस्कृतिक गतिविधियों हेतु सभा कक्ष का होना आवश्यक है।
  • भंडार कक्षः विद्यालय की सामग्री सुरक्षित रखने हेतु भंडार कक्ष का होना आवश्यक है।
  • आगंतुक कक्षः अभिभावकों या अन्य अतिथियों के बैठने के लिए आगंतुक कक्ष का होना आवश्यक है।

निष्कर्षः- एक आदर्श विद्यालय भवन में अध्ययन, प्रशासन, स्वास्थ्य व सहशैक्षिक गतिविधियों के लिए उपयुक्त कक्षों की व्यवस्था होनी चाहिए ताकि छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके।

प्रश्न 33. शिक्षक के महत्व को परिभाषित कीजिए।

उत्तर: शिक्षक का महत्व छात्रों के सर्वागीण विकास ज्ञान और कौशल प्रदान करने तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने में निहित है। वे ने केवल शैक्षणिक ज्ञान देते हैं, बल्कि छात्रों को आलोचनात्मक सोच, नैतिक मूल्यों और सामाजिक कौशल विकसित करने में भी मदद करते हैं, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों का सामना करने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए तैयार होते है शिक्षक छात्रों के मार्गदर्शक, प्रेरणादायक और आदर्श होते हैं, जो उनके आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं। और एक सुरक्षित तथा सहायक वातावरण प्रदान करते है।
शिक्षक के महत्व के मुख्य बिन्दुः -

  • ज्ञान व कौशल विकास- शिक्षक छात्रों को पढ़ना लिखना और गणित जैसे शैक्षणिक विषयों के साथ-साथ समस्या समाधान जैसे जीवन कौशल सिखाते हैं।
  • प्रेरणा व आत्म विश्वास - शिक्षक छात्रों के लिए एक आदर्श के रूप में कार्य करते हैं, उन्हें कठिन परिश्रम और लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित करते है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।
  • नैतिक और सामाजिक मागदर्शन- शिक्षक छात्रों में नैतिक और सामाजिक मूल्यों का निर्माण करते हैं, जिससे वे जिम्मेदार और नैतिक नागरिक बन पाते हैं।

प्रश्न 34. कक्षा में शिक्षक की भूमिका पर प्रकाश डालिए।

उत्तर: कक्षा में शिक्षक की भूमिका बहुआयामी और अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह केवल पाठ्यक्रम पढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों के समग्र विकास को बढ़ावा देती है।
कक्षा में शिक्षक की मुख्य भुमिकाएँ:-

  • ज्ञान प्रदाता और सुविधादाताः- शिक्षक का प्राथमिक कार्य विषय-वस्तु छात्रों तक स्पष्ट और व्यवस्थित तरीके से पहुँचाना है। वे छात्रों को आवश्यक संसाधन, मागदर्शन और एक सहायक वातावरण प्रदान करते हैं।
  • संरक्षक और मागदर्शक : शिक्षक मागदर्शन प्रदान करते हैं, आत्मविश्वास का निर्माण करते है, छात्रों की क्षमता को पहचानते है और अच्छे निर्णय लेते हैं।
  • परामर्शदाताः- शिक्षक छात्रों को स्कूल के काम व व्यक्तिगत कठिनाइयों में सहायता व सलाह प्रदान करते हैं।
  • अन्वेषक :- शिक्षक छात्रों के लिए सर्वोत्तम शिक्षण पद्धति का पता लगाने के विभिन्न शिक्षण पद्धतियों की खोज करते हैं।
  • प्रेरणास्त्रोतः - शिक्षक ईमानदारी, दृढ़ संकल्प, सम्मान और आजीवन सीखने के मूल्यों के आदर्श होते हैं। उनके छात्र उनसे प्रेरित होते है। छात्रों के चरित्र निर्माण में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

प्रश्न 35. शिक्षण में लर्निंग कार्नर का महत्त्व बताइए

उत्तर: शिक्षण में लर्निंग कॉर्नर का महत्व यह है कि ये छात्रों में आलोचनात्मक सोच, स्वतंत्रता और सीखने के प्रति प्रेम को बढ़ावा देते है, साथ ही शारीरिक, भाषाई और सामाजिक-भावनात्मक विकास में सहायता करते हैं। यह छात्रों को खेल-खेल में सीखने और विभिन्न गविविधियों के माध्यम से ज्ञान प्राप्त करने का एक मजेदार और आकर्षक तरीका प्रदान करता है。

प्रश्न 36. न्यूपा के कार्य बताइए।

उत्तर: न्यूपा (NUEPA) के मुख्य कार्य शैक्षिक योजना, प्रशासन, और क्षमता निर्माण से संबंधित हैं। ये कार्य प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना, अनुसंधान और मूल्यांकन करना, परामर्श सेवाएँ देना और शैक्षिक प्रशासन में क्षमता निर्माण करना है। स्कूलों के मूल्यांकन के लिए "शाला सिद्धि" जैसे डैशबोर्ड और वेब पोर्टल का उपयोग करके स्व-मूल्यांकन और बाह्य-मूलयांकन की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाना।

प्रश्न 37. डायट की संरचना पर प्रकाश डालिए।

उत्तर: डॉयट की संरचना में विभिन्न प्रभाग शामिल हैं, जैसे सेवा-पूर्व शिक्षक शिक्षा, योजना और प्रबंधन, शैक्षिक प्रौद्योगिकी, और पाठ्यक्रम और सामग्री विकास। इसके अलावा प्रधानाचार्य, उपप्राचार्य, प्रवक्ता, सहायक अध्यापक, और अन्य प्रशासनिक और लिपिक कर्मचारी भी इसकी संरचना का हिस्सा होते है, जो इसके सभी कार्यों को सुचारू रूप से चलाने में मदद करते है। स्कूल मानचित्रण और सूक्ष्म योजना जैसे क्षेत्रों में शैक्षिक अधिकारियों और अनौपचारिक शिक्षा कार्यक्रमों के लिए मूल्यांकन केन्द्र के रूप में कार्य करना।

प्रश्न 38. प्रबन्धन एवं प्रशासन में क्या अन्तर है?

उत्तर: प्रबंधन और प्रशासन में मुख्य अंतर यह है कि प्रशासन नीतियों और उद्देश्यों को निर्धारित करता है, जबकि प्रबंधन उन नीतियों को लागू करने और लक्ष्यों को प्राप्त करने पर केन्द्रित होता है। प्रशासन निर्णय लेने और नियोजन से संबंधित है, जो संगठन के शीर्ष स्तर पर होता है, जबकि प्रबंधन उन निर्णयों को क्रियान्वित करने और संसाधनों का समन्वय करने का काम करता है। प्रबंधन में रणनीतिक सोच निर्णय लेने की क्षमता और नेतृत्व कौशल आवश्यक है। प्रशासन के लिए संगठन, संचार और विवरणों पर ध्यान देने जैसे कौशल आवश्यक है。

प्रश्न 39. ग्राम शिक्षा समिति के उद्देश्य लिखिए।

उत्तर: ग्राम शिक्षा समिति के मुख्य उद्देश्य प्राथमिक शिक्षा का सार्वभौमिकरण करना, सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना और स्थानीय शैक्षिक चुनौतियों का समाधान करना है। यह समिति स्कूलों के प्रबंधन, सूक्ष्म नियोजन, शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार और शिक्षा तक पहुंच बढ़ाने के लिए एक मंच प्रदान करती है। 14 वर्ष तक के सभी बच्चों के लिए मुक्त और अनिवार्य शिक्षा सुनिश्चित करना, जिसमें नामांकन और प्रतिधारण दर में सुधार शामिल है。

प्रश्न 40. कुशल शिक्षक के गुणों का वर्णन कीजिए।

उत्तर: एक कुशल शिक्षक में ज्ञान, संचार कौशल, सहानुभूति धैर्य, और अनुकूलनशीलता जैसे कई गुण होते है। ये गुण छात्रों को व्यक्तिगत रूप से विकसित होने के लिए प्रेरित करते हैं। एक कुशल शिक्षक के गुणों में विषय का गहरा ज्ञान, प्रभावी संचार और सुनने का कौशल, सभी छात्रों के प्रति निष्पक्षता, और सीखने के प्रति अजीवन प्रेम शामिल हैं। सभी छात्रों के साथ समान और निष्पक्ष व्यवहार करना महत्त्वपूर्ण है, भले ही उनकी पृष्ठभूमि कुछ भी हो।

Question Paper PDF

इस प्रश्न पत्र की PDF डाउनलोड करें।

PDF Download

शैक्षिक प्रबन्धन एवं प्रशासन Previous Year Paper 2025

Solved question paper PDF download.

Complete 10 Years Solved PYQ Collection

2015 से 2025 तक के solved previous year papers, महत्वपूर्ण प्रश्न, उत्तर एवं PDF resources एक ही package में प्राप्त करें और अपनी UP DELED परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाएं।