Home
Store Updates
Home PYQs Semester 4 शैक्षिक प्रबन्धन एवं प्रशासन 2018
PYQ 2018 • शैक्षिक प्रबन्धन एवं प्रशासन

शैक्षिक प्रबन्धन एवं प्रशासन Previous Year Paper 2018

UP DELED Semester 4 शैक्षिक प्रबन्धन एवं प्रशासन Previous Year Question Paper 2018 with solution.

Section 1 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. पठन की प्रक्रिया में उचित आरोह-अवरोह का समावेश न होने का प्रमुख कारण है

(a) शीघ्रता से पठन

(b) भाव को समझकर न पढ़ना

(c) अधिक तेज आवाज में पढ़ना

(d) उपर्युक्त सभी

उत्तर: (d): पठन की प्रक्रिया में उचित आरोह-अवरोह का समावेश न होने के प्रमुख कारण शीघ्रता से पठन, भाव को समझकर न पढ़ना, अधिक तेज आवाज में पढ़ना है।

प्रश्न 2. लिखित भाषा के ध्वन्यात्मक पठन को कहते है -

(a) सस्वर पठन

(b) मौन पठन

(c) उपर्युक्त दोनों

(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (a): लिखित भाषा के ध्वन्यात्मक पठन को सस्वर पठन कहते हैं।

प्रश्न 3. वाक्य में निम्नलिखित गुण होते है -

(a) सार्थकता

(b) क्रमबद्धता

(c) उपर्युक्त दोनों

(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (c) : वाक्य में सार्थकता और क्रमबद्धता के गुण होते हैं।

प्रश्न 4. क का उच्चारण स्थान है

(a) तालु

(b) मूर्धा

(c) कण्ठ

(d) दन्त्य

उत्तर: (c): क का उच्चारण स्थान कण्ठ है।

प्रश्न 5. इच्छा शब्द का पर्यायवाची है

(a) आशा

(b) स्पृहा

(c) अभिलाषा

(d) उपर्युक्त सभी

उत्तर: (d) : इच्छा शब्द का पर्यायवाची आशा, स्पृहा अभिलाषा है।

प्रश्न 6. कोष्ठक चिह्न है -

(a) ()

(b) {}

(c) []

(d) उपर्युक्त सभी

उत्तर: (d) : कोष्ठक चिह्न निम्नलिखित है-
छोटा कोष्ठक - ()
मझला कोष्ठक - {}
बडा कोष्ठक - []

प्रश्न 7. किसी कथन का विस्तार देने वाले विवरण को प्रारम्भ करने के लिए किस विवरण चिह्न का प्रयोग होता है ?

(a) :-

(b) {}

(c) ;

(d) ?

उत्तर: (a): किसी कथन का विस्तार देने वाले विवरण को प्रारम्भ करने के लिए कालन डैश (:-) चिह्न का प्रयोग करते है।

प्रश्न 8. शुद्ध शब्द है

(a) उज्जवल

(b) उजवल

(c) उज्वल

(d) उज्ज्वल

उत्तर: (d) : शुद्ध शब्द उज्ज्वल है।

प्रश्न 9. जिन स्वरों का उच्चारण करते समय मुख पूरी तरह खुला रहता है, कहलाते है

(a) संवृत्त स्वर

(b) विवृत्त स्वर

(c) अर्द्धसंवृत्त स्वर

(d) उपर्युक्त में से कोई नही

उत्तर: (b): जिन स्वरों का उच्चारण करते समय मुख पूरी तरह खुला रहता है, विवृत्त स्वर कहलाता है। उदाहरण- आ

प्रश्न 10. शब्द की विशेषताएँ है

(a) शब्दों के मेल से वाक्य बनता है

(b) वाक्यों में प्रयोग किए गए शब्द पद कहलाते है

(c) शब्दों के बिना भाषा का कोई आस्तित्व नही है

(d) उपर्युक्त सभी

उत्तर: (d): शब्द की विशेषताएँ निम्नलिखित है-
(i) शब्दों के मेल से वाक्य बनता है।
(ii) वाक्यों में प्रयोग किये गये शब्द पद कहलाते हैं。
(iii) शब्दों के बिना भाषा का कोई अस्तित्व नहीं है。

प्रश्न 11. दी गई संख्याओं का अवरोही क्रम होगा
7846, 7864, 7854, 78

(a) 7864, 7854, 7846, 78

(b) 78, 7846, 7854, 7864

(c) 7864, 7846, 7854, 78

(d) 78, 7864, 7846, 7854

उत्तर: (a): 7854, 7846, 7864, 78 का अवरोही क्रम - 7864, 7854, 7846, 78

प्रश्न 12. संख्या पाँच (5) को शून्य (0) से गुणा करने पर गुणनफल प्राप्त होता है -

(a) शून्य (0)

(b) एक (1)

(c) पाँच (5)

(d) दस (10)

उत्तर: (a): संख्या पाँच (5) को शून्य से गुणा करने पर गुणनफल शून्य प्राप्त होता है।
जैसे- 5 × 0 = 0

प्रश्न 13. शून्य को किसी संख्या से भाग देने पर भागफल आता है-

(a) दस (10)

(b) दो (2)

(c) एक (1)

(d) शून्य (0)

उत्तर: (d): शून्य को किसी संख्या से भाग देने पर शून्य प्राप्त होता है।
0 / 5 = 0, 2 × 0 = 0, 8 × 0 = 0

प्रश्न 14. पुस्तक प्रेस कारखाने में पिछले वर्ष 39,779 तथा वर्तमान में 46,759 पुस्तकें छपकर तैयार हुई । कुल कितनी पुस्तकें छपीं ?

(a) 6,980

(b) 86,538

(c) 39,779

(d) 1,175

उत्तर: (b): कुल पुस्तक = 39779 + 46759 = 86538

प्रश्न 15. एक सैकड़े में कितनी दहाइयाँ होती है ?

(a) 01

(b) 10

(c) 100

(d) 1000

उत्तर: (b): एक सैकड़े में 10 दहाइयाँ होती है।

Section 2 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 16. पठन शिक्षण की ध्वनि साम्य विधि लिखिए ।

उत्तर: पठन शिक्षण की ध्वनि साम्य विधि के प्रयोग द्वारा एक जैसी ध्वनियों के वर्षों का ज्ञान एक साथ दिया जाता है। पठन शिक्षण की ध्वनि साम्य विधि में बालकों को पढ़ने के प्रति रूचि जाग्रत करने के लिए चित्र प्रणाली के माध्यम से अध्ययन कराना उपयोगी है। यथा राम, काम, शाम, दाग।

प्रश्न 17. व्यंजन वर्णों को लिखिए ।

उत्तर: व्यंजन वर्ण - व्यंजन वर्ण का प्रयोग वैसी ध्वनियों के लिए किया जाता है जिनके उच्चारण के लिये किसी अन्य स्वर की जरूरत होती है। ऐसी ध्वनियों का उच्चारण करते समय हमारे मुख के भीतर किसी न किसी अंग विशेष द्वारा वायु का अवरोध होता है।

प्रश्न 18. शब्द किसे कहते है ?

उत्तर: निश्चित अर्थ को अभिव्यक्त करने वाले वर्षों के समूह को शब्द कहते हैं। जैसे राम, श्याम, पुस्तक, मोहन।

प्रश्न 19. निषेधात्मक या निषेधसूचक वाक्य किसे कहते है ?

उत्तर: निषेधात्मक वाक्य - एक ऐसा सन्देश जो किसी काम को न करने का आदेश रहा हो और वाक्य में नकारात्मक भाव हो। निषेधात्मक वाक्यों में प्रायः न, नहीं, मत का प्रयोग होता है।
उदाहरण- सुरेश ने यह पुस्तक नहीं पढ़ी है।

प्रश्न 20. अन्तःस्थ व्यंजनो को लिखिए ।

उत्तर: अन्तःस्थ व्यंजन - अन्त करण के माध्यम से उच्चारित होने वाले व्यंजन को अन्तःस्थ व्यंजन कहा जाता है।
अन्तःस्थ व्यंजन का उदाहरण य, र, ल, व।

प्रश्न 21. विलोम शब्द किसे कहते है ?

उत्तर: विलोम शब्द - विलोम शब्द वह शब्द होते हैं जो अपने अर्थ के विपरीत या उल्टे होते हैं।
उदाहरण-
अधिक - न्यून
असली - नकली
अर्थ - अनर्थ
आर्य - अनार्य

प्रश्न 22. पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं ?

उत्तर: समान अर्थ प्रकट करने वाले एक से अधिक शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं।
जैसे- सूर्य का पर्यायवाची - रवि, भानु, भास्कर आदि।
घोड़ा का पर्यायवाची - अश्व, तुरंग, घोटक आदि。

प्रश्न 23. ज्ञानार्जन और ज्ञानवृद्धि के प्रमुख स्त्रोत कौन-कौन से है ?

उत्तर: ज्ञानार्जन और ज्ञान वृद्धि के प्रमुख स्त्रोत पठन, तर्क और तर्क बुद्धि है। ज्ञानार्जन और ज्ञान वृद्धि से शारीरिक मानसिक और सामाजिक विकास होता है。

प्रश्न 24. संकर शब्दो को उदाहरण सहित लिखिए ।

उत्तर: संकर शब्द - ऐसे शब्द जो दो भाषाओं के शब्दों को मिलाकर बना लिये गये हों, उन्हें संकर शब्द कहते हैं।
उदाहरण-
चालबाज = चाल + बाज
राजमहल = राज + महल
रेलगाड़ी = रेल + गाड़ी

प्रश्न 25. विराम चिह्नों सम्बन्धी समस्या के प्रमुख कारण लिखिए।

उत्तर: विराम चिह्नों सम्बन्धी समस्या के प्रमुख कारण-
(1) अशिक्षा।
(2) अज्ञानता एवं अनभिज्ञता।
(3) विराम चिह्नों की जानकारी न होना।
(4) गलत उच्चारण।
(5) लापरवाही。

प्रश्न 26. देवनागरी व अन्तर्राष्ट्रीय अंक (मूल संकेत अंक) को लिखिए ।

उत्तर:
देवनागरी अंक - १, २, ३, ४, ५, ६, ७, ८, ९
अन्तर्राष्ट्रीय अंक - 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9

प्रश्न 27. आरोही क्रम को उदाहरण सहित लिखिए ।

उत्तर: आरोही क्रम - आरोही क्रम संख्याओं को सबसे छोटे मान से सबसे बड़े मान तक व्यवस्थित करने की एक विधि है।
उदहारण के लिए प्राकृतिक संख्याओं का आरोही क्रम-
1 < 2 < 3 < 4 < 5 < 6 < 7 < 8

प्रश्न 28. संख्या 32,541 एवं 6,170 की तुलना कीजिए ।

उत्तर: संख्या 32541 एवं 6170 की तुलना-
32541
6170
26371 (अंतर)

प्रश्न 29. अवधारणा या सम्बोध निर्माण हेतु क्या आवश्यक है ?

उत्तर: अवधारणा या सम्बोध निर्माण हेतु आवश्यक है कि बालकों की समझ उन्हें ठोस, मूर्त एवं अन्य वस्तुओं के माध्यम से करायें। क्योंकि ठोस व मूर्त वस्तुओं से कार्य करते समय बच्चों की कई इन्द्रिया एक साथ सक्रिय होती है। जिससे सीखना आसान हो जाता है。

प्रश्न 30. 15 अमरूद है प्रत्येक बच्चों को तीन-तीन अमरूद दिये गये, तो कितने बच्चों का अमरूद मिलें ?

उत्तर: दिया है, अमरूद की संख्या = 15
बच्चों की संख्या = x
3 × x = 15
x = 15 / 3
x = 5
अतः 5 बच्चों को अमरूद मिले。

Section 3 लघु उत्तरीय प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 31. पढ़ते समय पढ़ने की मुद्रा व ध्यान रखने योग्य बातों को स्पष्ट कीजिए ।

उत्तर: पढ़ते समय छात्रों की आँखों और शरीर के अन्य अंगों का संचालन, उसके उठने, बैठने तथा खड़े होने की मुद्रा सही होनी चाहिए। आँखों से पुस्तक की दूरी 130° का कोण बनाती हुई सामान्यतः एक फुट की दूरी होनी चाहिए। ध्यान और मुद्रा से इन्द्रियाँ एक उचित स्थान पर केन्द्रित हो सकती है।

प्रश्न 32. श्रुतलेख क्या है ? इसका महत्व स्पष्ट कीजिए ।

उत्तर: श्रुतलेख - श्रुतलेख का अर्थ है 'सुनकर लिखना'। इसमें अध्यापक बोलते जाते हैं तथा छात्र तेज गति से लिखते जाते हैं। जब बालक अनुलेख तथा प्रतिलेख में कुशलता प्राप्त कर लें तभी श्रुतलेख का अभ्यास कराना चाहिए। शिक्षक छात्र के लेखन का परीक्षण भी श्रुतलेख के माध्यम से कर सकते हैं। श्रुतलेख से श्रवण लेखन कौशल का अधिक विकास होता है। इसे 'इमला' भी कहते हैं। विद्यालयों में श्रुतलेखन का उपयोग वर्तनी सुधारने हेतु किया जाता है। इसके अन्तर्गत लेखन की गति में वृद्धि करना, भाषा शुद्धता का विकास करना, नवीन शब्दों की जानकारी तथा शुद्ध लेखन क्षमता का विकास होता है। आजकल बहुत सी इलेक्ट्रॉनिक युक्तियों में सुनकर लिखने की क्षमता है。

प्रश्न 33. प्रारम्भिक स्तर पर लेखन की अच्छी आदतों को कैसे विकसित करेंगे ? स्पष्ट कीजिए ।

उत्तर: प्रारम्भिक स्तर पर बच्चों में लेखन क्षमता का विकास करने के लिए निम्नलिखित तकनीक का प्रयोग कर सकते हैं।
(i) सबसे पहले बच्चों को गोली बनाना बताना चाहिए।
(ii) गोली बनाना सीखने के पश्चात रेखाएँ बनाना सीखाए।
(iii) बच्चों को घुमावदार लाइन बनाना चाहिए。

प्रश्न 34. विराम चिह्नों के प्रकार उदाहरण सहित लिखिए

उत्तर: विराम चिह्न - विराम का अर्थ है ठहराव, विश्राम, रूकना। अर्थात् वाक्य लिखते समय विराम को प्रकट करने के लिए लगाए जाने वाले चिन्ह को "विराम चिन्ह" कहते हैं
उदाहरण-राम पढ़ रहा है।
ताज महल किसने बनाया?
विराम चिन्ह के प्रकार
हिन्दी में विराम चिन्ह के प्रकार निम्नलिखित हैं-
(1) अल्प विराम (,) - जहाँ थोड़ी देर रूकना पड़े वहाँ अल्प विराम चिन्ह का प्रयोग किया जाता है। जैसे-राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान ये सभी भगवान के रूप में पूजे जाते हैं。
(2) अर्द्ध विराम (;) - जहाँ अल्प विराम की अपेक्षा कुछ अधिक देर तक रूकना पड़े, वहाँ अर्द्ध विराम का प्रयोग करते हैं। जैसे- सूर्योदय हो गया चिड़ियाँ चहकने लगी और कमल खिल गये。
(3) पूर्ण विराम (।) - पूर्ण विराम का प्रयोग वाक्यों के अन्त में किया जाता है। जैसे मोहन स्कूल जाता है。
(4) विस्मयादिबोधक चिन्ह (!) - विस्मयादिबोधक चिन्ह का प्रयोग वाक्य में हर्ष, क्रोध, विषाद, विस्मय, घृणा, आश्चर्य, भय इत्यादि का बोध कराने के लिए किया जाता है। जैसे वाह ! कितना सुन्दर वृक्ष है。
(5) प्रश्नवाचक चिन्ह (?) - प्रश्नवाचक चिन्ह का प्रयोग प्रश्नवाचक वाक्यों के अन्त में किया जाता है। जैसे वह क्या लिख रहा है?

प्रश्न 35. पत्र लेखन क्या है ? एक प्रार्थना-पत्र लिखकर इसकी उपयोगिता स्पष्ट कीजिए ।

उत्तर: पत्र लेखन - पत्र लेखन एक गद्य लेखन शैली है। इसमें समस्या के सन्दर्भ में समाधान हेतु सहायता की प्रार्थना की जाती है। व्यावसायिक पत्र अधिक औपचारिक तथा समाधान केन्द्रित होते है जबकि व्यक्तिगत पत्रों में विचार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा अनौपचारिक विचार होते हैं。
अवकाश हेतु प्रार्थना-पत्र
सेवा में,
श्रीमान प्रबंधक महोदय,
बी.एम. पब्लिकेशन,
आगरा
विषय- बिमारी के कारण दो दिवसीय अवकाश प्राप्ति के सन्दर्भ में।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं अचानक तीव्र ज्वर से पीड़ित होने के कारण कार्यालय आने में असमर्थ हूँ। अतः आपसे निवेदन है कि मुझे दिनांक 5.5.2020 से 7.5.2020 का अवकाश स्वीकृत कर दे। आपकी महान कृपा होगी。
दिनांक: 05.05.2020
निवेदक:
प्रदीप कुमार शर्मा
E-175, ब्लॉक 4, नवाबगंज, वाराणसी

प्रश्न 36. आरम्भिक स्तर पर पठन की क्या उपयोगिता है ?

उत्तर:
(1) आरंम्भिक पठन सिखाना छात्रों को केवल वर्णों और शब्दों की पहचान करने में सक्षम बनाने तक सीमित नहीं है। यह पूरे पाठ का अर्थ समझ पाने में छात्रों की मदद करने से संबंधित है। इससे छात्रों के भाषा का ज्ञान तथा दुनिया की समझ बढ़ती है। अतः यह ज्ञानोपार्जन का मुख्य साधन है。
(2) भाषा संबंधी समस्याओं का निराकरण。
(3) सामाजिक उपयोगिता
(4) समाचारों को जानने के लिए पठन बहुत उपयोगी है。
(5) पठन के बिना शिक्षा की योग्यता अधूरी है。
(6) मनोरंजन के लिए हर स्थल पर कविता और कहानी का पठन कर सकते है。

प्रश्न 37. स्थानीय मान व वास्तविक मान क्या है ? स्थानीय मान को उदाहरण सहित समझाइए ।

उत्तर: स्थानीय मान - स्थानीय मान का अर्थ होता है, वह अंक किस स्थान पर है जैसे इकाई पर है, दहाई पर है, सैकड़े पर है, हजार पर है आदि। अर्थात् अंक सहित मान ही स्थानीय मान है。
उदाहरण- 985 का स्थानीय मान बताइये।
सै. द. इ.
9 8 5
5 × 1 = 5
8 × 10 = 80
9 × 100 = 900
अतः 985 में 5 इकाई, 8 दहाई या 80 तथा 9 सैकड़ा या 900 को दर्शाता है。

अंकित मान (वास्तविक मान) - किसी संख्या में किसी अंक का अंकित मान, संख्या के मान को ही परिभाषित करता है。
उदाहरण 1- 45682 का जातीय मान या अंकित मान बताइये।
45682 में 2 का 2, 8 का 8, 6 का 6, 5 का 5, 4 का 4 है।
उदाहरण 2- 805623 में 6 का जातीय मान बताइये।
6 का जातीय मान = 6

प्रश्न 38. 01 से 09 तक की संख्याओं को वास्तुचित्रों की सहायता से गिनने, पढ़ने एवं लिखने की प्रक्रिया को समझाइए ।

उत्तर: प्राथमिक कक्षाओं में बच्चों को 01 से 09 तक की गिनती सिखाने के लिए विभिन्न वस्तुओं, चित्रों तथा लकीरों की सहायता ली जाती है। छोटे बच्चों को सिखाने के लिए गिनतारा और खेल सर्वोत्तम विधि माना जाता है। खेल-खेल में वे वस्तुओं को गिनना, जोड़ना तथा घटाना बहुत सरलता से सीख जाते हैं。

प्रश्न 39. संख्या 50341 एवं 4321 की तुलना कीजिए तथा चिह्नो (<,>) प्रयोग लिखिए ।

उत्तर: संख्या 50341 एवं 4321 की तुलना-
50341 > 4321

प्रश्न 40. बिना उधार लिये घटाना की क्रिया को उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए ।

उत्तर: बिना उधार लिए घटाव का उदाहरण-
(i) 576 - 341 = 235
(ii) 36 - 11 = 25
(iii) 9999 - 3251 = 6748

Question Paper PDF

इस प्रश्न पत्र की PDF डाउनलोड करें।

PDF Download

शैक्षिक प्रबन्धन एवं प्रशासन Previous Year Paper 2018

Solved question paper PDF download.

Complete 10 Years Solved PYQ Collection

2015 से 2025 तक के solved previous year papers, महत्वपूर्ण प्रश्न, उत्तर एवं PDF resources एक ही package में प्राप्त करें और अपनी UP DELED परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाएं।