Home
Store Updates
Home PYQs Semester 3 विज्ञान 2022
PYQ 2022 • विज्ञान

विज्ञान Previous Year Paper 2022

UP DELED Semester 3 विज्ञान Previous Year Question Paper 2022 with solution.

Section 1 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. पृथ्वी प्रत्येक वस्तु को अपनी ओर खींचती है, यह बताया-

(a) अल्बर्ट आइंस्टाइन ने

(b) सी.वी. रमन ने

(c) आइजेक न्यूटन ने

(d) एस.एन. बोस ने

उत्तर: (c) : प्रत्येक वस्तु को अपनी ओर खींचती है यह आइजेक न्यूटन ने बताया।

प्रश्न 2. कुम्हार के चॉक की गति होती है-

(a) घूर्णन

(b) सरल रेखीय

(c) वृत्तीय

(d) दोलन

उत्तर: (a): कुम्हार के चाक की गति घूर्णन गति होती है। इस गति में वस्तु अपनी अक्ष के चारों तरफ गति करती है। जैसे-लड्डू की अपनी अक्ष पर गति करना, पृथ्वी का अपनी अक्ष पर गति करना।

प्रश्न 3. सामान्यतया वृक्ष की लम्बाई होती है-

(a) 0.5 मीटर से 1.0 मीटर

(b) 1.0 मीटर से 3.0 मीटर

(c) 3.0 मीटर से 30 मीटर

(d) 30 मीटर से अधिक

उत्तर: (c) : सामान्यतया वृक्ष की लम्बाई 3.0 मीटर से 30 मीटर तक होती है।

प्रश्न 4. प्रथम प्रकार के उत्तोलक का उदाहरण है-

(a) सराँता

(b) नेल कटर

(c) सीढ़ी

(d) हैण्ड पम्प

उत्तर: (d) : प्रथम प्रकार के उत्तोलक जिन उत्तोलकों में आलम्ब, भार एवं आयास के बीच में होता है उसे प्रथम प्रकार का उत्तोलक कहते हैं। जैसे कैंची, हैण्डपम्प, पिलाश, कील उखाड़ने की मशीन, साईकिल का ब्रेक इत्यादि।

प्रश्न 5. अवशेषी अंग होते है-

(a) अति आवश्यक

(b) आवश्यक

(c) अनावश्यक

(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (c) : अवशेष अंग-हमारे शरीर के ऐसे अंग होते हैं जो प्राचीन काल में जब मानव जंगलों में रहता था तब ये अंग काम करते थे परन्तु आज के इंसानों काम नहीं आते हैं। ये सभी अंग बेकार हो गये हैं इन्हें ही अवशेष अंग कहते है। जैसे अपेंडिक्स, नरों में निप्पल्स, पूँछ की हड्डी।

Section 2 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 6. तालाब के एक बूंद पानी में सूक्ष्मदर्शी से देखे जाने वाले किन्हीं चार सूक्ष्मजीवों के नाम लिखिए।

उत्तर: तालाब के एक बूंद पानी में सूक्ष्मदर्शी से देखे जाने वाले किन्हीं चार जीवों के नाम- (i) पैरामीशियम (ii) अमीबा (iii) कवक (iv) प्रोटोजोआ।

प्रश्न 7. सभी हरे पेड़-पौधे स्वपोषी क्यों कहलाते हैं?

उत्तर: सभी हरे पेड़-पौधे स्वपोषी कहलाते हैं क्योंकि वे सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में अपना भोजन स्वयं बनाते हैं।

6CO2 + 6H2O → C6H12O6 + 6O2

इस प्रक्रिया को प्रकाश संश्लेषण कहते हैं।

प्रश्न 8. कैरामेल क्या है तथा इसका उपयोग क्या है?

उत्तर: कैरामेल-चीनी को लगभग 240 डिग्री फारेनहाइट (115 °C) तक उबालने से प्राप्त मीठा पदार्थ कैरामेल कहलाता है। इसका उपयोग बेकरी उत्पादों में किया जाता है।

प्रश्न 9. रात में तारे क्यों टिमटिमाते हैं?

उत्तर: रात में तारों का टिमटिमाना-वायुमण्डल में प्रकाश के अपवर्तन की घटना के कारण रात में तारे-टिमटिमाते हैं। वायुमण्डल में विभिन्न प्रकार की परतें पायी जाती हैं। इन परतों का अपवर्तनांक अलग-अलग होता है।

प्रश्न 10. ध्वनि ठीक से सुनाई दे, इसके लिए cinema हॉल में अवशोषक का प्रयोग किस प्रकार से होता है?

उत्तर: ध्वनि ठीक से सुनाई दे, इसके लिए सिनेमा हाल में दीवारों पर छिद्र बनाये जाते हैं, ध्वनि अवशोषक पदार्थ जैसे-सोफा कवर, पर्दा, मैट का प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न 11. प्रतिध्वनि एवं गूँज में क्या अन्तर है?

उत्तर: प्रतिध्वनि-जब किसी स्रोत से उत्पन्न ध्वनि आगे जाकर किसी वस्तु (जैसे-दीवार, पहाड़) से टकराकर पुनः स्रोत के पास वापस लौट जाती है तो इसे प्रतिध्वनि (Echo) कहते हैं। गूंज-खाली बड़े कमरे में उत्पन्न ध्वनि गूँज कहलाती है।

Section 3 लघु उत्तरीय प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 12. बिना स्पर्श किए समतल, अवतल तथा उत्तल दर्पण को कैसे पहचानेंगे?

उत्तर:

  • समतल दर्पण- जिस दर्पण में वस्तु का प्रतिबिम्ब आभासी, सीधा और वस्तु के आकार के बराबर दिखाई पड़े वह समतल दर्पण कहलाता है।
  • अवतल दर्पण- यदि दर्पण के सम्मुख अलग-अलग स्थितियों में रखी वस्तु का प्रतिबिम्ब सीधा और वस्तु से बड़ा या उल्टा होने के साथ-साथ वस्तु से छोटा या बड़ा बने तो वह अवतल दर्पण होगा।
  • उत्तल दर्पण- यदि दर्पण के सम्मुख रखी वस्तु का प्रतिबिम्ब सदैव सीधा तथा वस्तु से छोटा बने हो तो वह उत्तल दर्पण होगा।

प्रश्न 13. शरीर के अंगों को गति प्रदान करने वाले ऊतक का नाम लिखिए तथा चित्र बनाइए।

उत्तर: शरीर के अंगों को गति प्रदान करने वाले ऊतक का नाम- पेशी ऊतक (Muscular Tissue)। इसमें सारकोप्लाज्म, केन्द्रक, सारकोलेमा पाए जाते हैं।

प्रश्न 14. एड्स के कारण एवं रोकथाम पर चर्चा कीजिए।

उत्तर:

एड्स के कारण: इसके निम्नलिखित कारण हैं-

  • (1) एच.आई.वी. संक्रमित के साथ यौन सम्पर्क से एड्स फैलता है।
  • (2) एच.आई.वी. संक्रमित अंग प्रत्यारोपण से एड्स होता है।
  • (3) एच.आई.वी. संक्रमित माँ से शिशु को जन्म से पूर्व प्रसव के समय या प्रसव के शीघ्र बाद एड्स हो जाता है।
  • (4) एच.आई.वी. संक्रमित सिरिंज व सूई दूसरों के द्वारा प्रयोग करने पर एड्स हो जाता है।

एड्स के रोकथाम: एड्स के रोकथाम निम्नलिखित हैं-

  • (i) जीवन साथी के अलावा किसी अन्य से यौन सम्बन्ध नहीं रखना चाहिए।
  • (ii) यौन सम्पर्क के समय कण्डोम का प्रयोग करना चाहिए।
  • (iii) एड्स पीड़ित महिलाएँ गर्भधारण न करें क्योंकि उनसे पैदा होने वाले बच्चे को यह रोग हो सकता है।
  • (iv) रक्त की आवश्यकता होने पर अनजान व्यक्ति का रक्त न लें, ओर सुरक्षित रक्त के लिए एच.आई.वी. जाँच किया रक्त ही ग्रहण करें।

प्रश्न 15. प्रकीर्णन से आप क्या समझते हैं? उदाहरण देकर समझाइए।

उत्तर: प्रकीर्णन- वायुमण्डल में अनेक प्रकार की गैसें, धूल-कण आदि विद्यमान हैं। जब सूर्य का प्रकाश इन धूल-कणों पर पड़ता है तो यह भिन्न-भिन्न दिशाओं में बिखर जाता है। यह घटना प्रकीर्णन कहलाती है।

उदाहरण- आकाश का नीला रंग एवं सूर्योदय एवं सूर्यास्त के समय सूर्य का रंग लाल दिखाई देना प्रकीर्णन का ही प्रभाव है। बैंगनी रंग का प्रकीर्णन सबसे अधिक तथा लाल रंग का प्रकीर्णन सबसे कम होता है। ऐसा इनकी तरंगदैर्ध्य में अन्तर के कारण होता है।

प्रश्न 16. जलीय पौधों के गुण उदाहरण देकर स्पष्ट समझाइए।

उत्तर: जलीय पौधों के गुण- जलीय पौधें वे पौधें हैं जिनकी जड़ प्रणाली पानी के अन्दर डूबी होती है। जैसे- कमल, जलकुम्भी आदि।

  • कुछ हरे-पीले छितरे हुए पत्तों वाले पौधे जल के नीचे उगते हैं जैसे-हाइड्रा।
  • कुछ फूले हुए तनों और डण्ठलों वाले पौधे जल की सतह पर तैरते हुए मिलते हैं जैसे-जल कुम्भी।
  • कमल, कुमुदिनी और सिंघाड़े के पौधे जिनका आधा भाग पानी में डूबा हुआ और आधा भाग सतह से ऊपर उठा हुआ तैरता है।
  • जलीय पौधों की जड़ें ऑक्सीजन लेने के लिए विशिष्ट होती है। जलीय पौधों की जड़ें हल्की एवं पंखदार होती है।

प्रश्न 17. सुचालक तथा कुचालक पदार्थों अन्तर उदाहरण देकर स्पष्ट करें?

उत्तर: सुचालक तथा कुचालक पदार्थों में अन्तर-

सुचालक:

  1. जिन पदार्थों में ऊष्मा का संचरण आसानी पूर्वक होता है सुचालक कहलाता है। जैसे लोहा, ताँबा, एल्युमीनियम ।
  2. प्रायः सभी धातुएँ सुचालक होती हैं।
  3. इनकी सतह चमकीली होती है।
  4. इनसे आभूषण बनाये जा सकते हैं।
  5. इसमें विद्युत क्षेत्र सतह पर होता है।
  6. इसमें प्रतिरोध बहुत कम होता है।

कुचालक:

  1. जिन पदार्थों में ऊष्मा का संचरण आसानी पूर्वक नहीं होता है कुचालक कहलाता है। जैसे-पत्थर ईंट, प्लास्टिक, कागज, वायु, ऊन।
  2. प्रायः सभी आधातुएँ कुचालक होती है।
  3. इनकी सतह चमकीली नहीं होती है।
  4. इनसे आभूषण नहीं बनाये जा सकते हैं।
  5. इसमें विद्युत क्षेत्र नहीं मौजूद होता है।
  6. इसमें प्रतिरोध बहुत अधिक होता है।

प्रश्न 18. चन्द्रग्रहण को चित्र की सहायता से समझाइए।

उत्तर: चन्द्रग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूर्य और चन्द्रमा के बीच आ जाती है जिससे सूर्य का प्रकाश चन्द्रमा तक नहीं पहुँच पाता और पृथ्वी की छाया चन्द्रमा पर पड़ती है।

Question Paper PDF

इस प्रश्न पत्र की PDF डाउनलोड करें।

PDF Download

विज्ञान Previous Year Paper 2022

Solved question paper PDF download.

Complete 10 Years Solved PYQ Collection

2015 से 2025 तक के solved previous year papers, महत्वपूर्ण प्रश्न, उत्तर एवं PDF resources एक ही package में प्राप्त करें और अपनी UP DELED परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाएं।