वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न 1. कौन सी गैस सुरक्षित और ज्यादातर सभी आग बुझाने की मशीनों में उपयोग की जाती है -
(a) नाइट्रोजन डाइऑक्साइड
(b) कार्बन डाइऑक्साइड
(c) सल्फर डाइऑक्साइड
(d) नाट्रस ऑक्साइड
उत्तर: (b): ज्यादातर सभी आग बुझाने की मशीनों में कार्बन डाइऑक्साइड का उपयोग किया जाता है।
प्रश्न 2. दाब का MKD मात्रक है -
(a) न्यूटन
(b) न्यूटन/मीटर
(c) न्यूटर/मीटर
(d) वर्ग
उत्तर: (c) : दाब का SI मात्रक पास्कल (Pa) है।
दाब (P) = बल (F) / क्षेत्रफल (A)
अतः दाब का मात्रक न्यूटन/मीटर2 (N/m2) या पास्कल (Pa) होता है।
प्रश्न 3. सूक्ष्मजीव मनुष्य की आंत में परजीवी के रूप में पाया जाता है जो पेििचस नामक रोग उत्पन्न करता है -
(a) जैन्धोमोनास साइट्री
(b) एण्टअमीबा हिस्टोलिटिका
(c) साइनोबैक्टीरिया
(d) लैक्टोबेसिलस
उत्तर: (b) : पेचिस नामक रोग एक विशेष प्रकार के सूक्ष्म जीवाणु एंटाअमीबा हिस्टॉलिटिका (Entamoeba Histolytica) नामक उपसर्ग से उत्पन्न होता है, जो दो रूपों में शरीर की वृहत आंत्र में विद्यमान रहता है।
प्रश्न 4. बाह्य कर्ण का बना होता है -
(a) अस्थि
(b) उपास्थि
(c) उरोस्थि
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (b) : बाह्य कर्ण उपास्थि का बना होता है। उपास्थि मानव शरीर एवं अन्य प्राणियों में पाया जाने वाला लचीला संयोजी उत्तक है। यह हमारी मज्जा में स्थापित कॉन्ड्रोसाइट्स कोशिका से बना होता है।
प्रश्न 5. नवीकरणीय सम्पदा है -
(a) मृदा
(b) कोयला
(c) पेट्रोल
(d) प्राकृतिक गैस
उत्तर: (a): नवीकरणीय सम्पदा मृदा है।
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 6. carbon के किसी एक क्रिस्टलीय अपरूप का नाम बतायें तथा उसकी संरचना समझाएं।
उत्तर: कार्बन का क्रिस्टलीय अपरूप ग्रेफाइट है। जिसमें छह कार्बन परमाणुओं की इकाईयाँ होती हैं जो एक क्रिस्टल संरचना का निर्माण करता है। क्रिस्टल संरचना में इकाईयाँ एक क्रमबद्ध षट्कोणीय तरीके से व्यवस्थित होती है। षट्कोणीय इकाई कोशिकाओं में से प्रत्येक में कार्बन परमाणु निकटवर्ती तीन कार्बन परमाणुओं से जुड़ा होता है।
प्रश्न 7. शरीर में इंसुलिन की कमी होने पर क्या प्रभाव परिलक्षित होता है ?
उत्तर: हमारे शरीर में इंसुलिन का स्राव कम हो जाने के कारण खून में ग्लूकोज स्तर सामान्य से अधिक बढ़ जाता है, तो उस अवस्था को डायबिटीज कहा जाता है। हार्मोन के बिना शरीर शुगर को कंट्रोल नहीं कर पाता है। इस स्थिति में हमारे शरीर को भोजन से ऊर्जा लेने में काफी कठिनाई होती है।
प्रश्न 8. पृथ्वी के चारों ओर कितनी ऊँचाई तक वायुमण्डल का विस्तार होता है ? वायुमण्डल का ओजोन स्तर जीवधारियों के लिए कैसे महत्वपूर्ण है ?
उत्तर: पृथ्वी के वायुमण्डल का वास्तविक विस्तार लगभग 29,000 किलोमीटर की ऊँचाई तक है। परन्तु वास्तविक घना वायुमण्डल लगभग 32 किलोमीटर ऊँचाई तक ही है, जहाँ से ओजोन गैस की परत प्रारम्भ होती है। वायुमण्डल में ओजोन परत की पृथ्वी और उस पर रहने वाले जीवों के लिए बड़ी ही महत्वपूर्ण भूमिका है। यह परत सूर्य से आने वाली उच्च आवृत्ति की पराबैंगनी प्रकाश को अवशोषित कर लेती है, जो पृथ्वी पर जीवन के लिए हानिकारक है।
प्रश्न 9. थर्मामीटर बनाने में पारा का उपयोग क्यों किया जाता है ?
उत्तर: थर्मामीटर बनाने में पारा का उपयोग निम्न कारणों से किया जाता है-
- (i) पारे का प्रसार ताप बढ़ने से समान रूप से होता है।
- (ii) यह एक हल्की धातु है जो काँच की नली से चिपकता नहीं है।
- (iii) पारे का प्रसार अन्य द्रवों की तुलना में अधिक होता है।
- (iv) यह ऊष्मा का अच्छा चालक है।
प्रश्न 10. आर्कमिडीज का सिद्धांत बताइये।
उत्तर: आर्कमिडीज का सिद्धांत- किसी तरल माध्यम में किसी वस्तु पर लगने वाला उत्प्लावन बल उस वस्तु द्वारा विस्थापित तरल के भार के बराबर होगा। या किसी तरल माध्यम में आंशिक या पूर्णतः डूबी हुई वस्तु पर लगने वाला उत्प्लावन बल उस वस्तु द्वारा विस्थापित तरल के भार के बराबर होता है।
प्रश्न 11. जनसंचार के क्षेत्र में विज्ञान और प्रौद्योगिकी का महत्व समझाइये।
उत्तर: विज्ञान और प्रौद्योगिकी में जनसंचार का महत्व-
- इसमें उल्काओं का अध्ययन करके मौसम की स्थिति की भविष्यवाणी और पूर्वानुमान करने में सक्षम बनाया है।
- इंटरनेट की मदद से कोई भी वैज्ञानिक जानकारी एकत्र कर सकता है। और इन्हें ईमेल या अन्य सोशल नेटवर्किंग साइटों की मदद से साझा भी कर सकते है। यह लगभग हर विषय पर जानकारी प्रदान करता है।
- विज्ञान में कुछ प्रयोगों और अवधारणाओं को सिमुलेशन और एनिमेशन का उपयोग करके प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया जा सकता है। जैसे-तंत्रिका तंत्र की कार्यप्रणाली।
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 12. मनुष्य के उत्सर्जन तंत्र का नामांकित चित्र बनाकर कार्य बताएं।
उत्तर: मनुष्य के उत्सर्जन तंत्र के कार्य- यह रक्त को साफ करने के लिए जिम्मेदार है। मनुष्य में विकसित उत्सर्जन तंत्र होता है, जिससे नाइट्रोजन युक्त उत्सर्जी पदार्थों को निष्कासित किया जाता है।
मुख्य अंग-
- वृक्क (Kidney) - वृक्क मानव शरीर का प्रमुख उत्सर्जी अंग है, जो उत्सर्जी पदार्थों को रोक लेता है।
- एक जोड़ी मूत्र वाहिनियाँ - प्रत्येक मूत्र वाहिनियाँ 25 से 30 सेमी. लम्बी होती है एवं मूत्राशय में जाकर खुलती है।
- मूत्राशय - यह थैली के समान होता है, जिसमें मूत्र का संग्रहण होता है।
- मूत्रमार्ग - मूत्राशय एक पतली नली द्वारा खुलता है, जिसे मूत्रमार्ग कहते हैं।
प्रश्न 13. जापानी मस्तिष्क ज्वर किस कारण से होता है, इस रोग के लक्षण तथा बचाव के उपाय बतायें।
उत्तर: जापानी मस्तिष्क ज्वर एक वायरल संक्रमण है जो मस्तिष्क में सूजन का कारण बनता है। यह वायरस संक्रमित मच्छर के काटने से फैलता है और आमतौर पर एशिया और पश्चिम बंगाल में पाया जाता है।
लक्षण-
- तेज बुखार आता है।
- गर्दन में अकड़न होती है।
- सिरदर्द होता है।
- बुखार आने पर घबराहट होती है।
- ठंड के साथ-साथ कंपकंपी आती है।
- कभी-कभी मरीज कोमा में भी चला जाता है।
उपचार व बचाव- जापानी बुखार से पीड़ित मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया जाता है और मरीज को ऑक्सीजन मास्क भी दिया जाता है क्योंकि कई बार मरीज को सांस लेने में भी तकलीफ होती है। मरीज की हालत गंभीर होने पर टीका दिया जाता है। इस बुखार से बचने के लिए बरसात के दिनों में पूरे शरीर को ढ़ककर रखें। जबकि रात में सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
प्रश्न 14. प्राकृतिक सम्पदा का अपव्यय मानव जाति के उततरजीविता (Survival) के लिए खतरनाक है, कारण सहित स्पष्ट कीजिए ।
उत्तर: प्राकृतिक सम्पदा- मानव मात्र के लिए उपयोगी प्रकृति में पाए जाने वाले विभिन्न पदार्थों के भंडार, प्राकृतिक संसाधन कहलाते हैं। वायु, जल, मृदा, कोयला, पेट्रोलियम, खनिज, धातुएँ, वनस्पति तथा जंतु सभी प्राकृतिक संसाधन है।
विकास के नाम पर पृथ्वी पर आज जिस प्रकार प्राकृतिक संसाधनों का अपव्यय किया जा रहा है, उसके कारण न केवल इन संसाधनों के स्रोत समाप्त हो रहे हैं बल्कि प्रदूषण में वृद्धि, प्रदूषण जनित बिमारियों का प्रसार, सूखा पड़ने, मरुस्थलों का विस्तार, प्राकृतिक असन्तुलन जैसी विभिन्न समस्याएँ भी अपने पैर प्रसार रही हैं। यहाँ तक कि प्राकृतिक संसाधनों के दुरुप्रयोग में वृद्धि एवं बढ़ते प्रदूषण के कारण प्राकृतिक आपदाओं के रूप में पृथ्वी पर कई प्रकार के उलट-फेर भी हो रहे हैं।
प्रश्न 15. संतृप्त तथा असंतृप्त हाइड्रोकार्बन में अंतर बताइये। मेथेन (CH₄) को मार्श गैस क्यों कहते है?
उत्तर: संतृप्त तथा असंतृप्त हाइड्रोकार्बन में अंतर-
संतृप्त हाइड्रोकार्बन:
- इसमें कार्बन परमाणुओं के बीच एक एकल बंधन होता है।
- यह नीली लौ से जलता है।
- प्रतिस्थापन प्रतिक्रिया दिखाएँ।
- कम प्रतिक्रियाशील होते हैं।
असंतृप्त हाइड्रोकार्बन:
- कार्बन परमाणुओं के बीच दोहरा या तिहरा बंधन मौजूद होता है।
- यह कालिख की लौ से जलता है।
- अतिरिक्त प्रतिक्रिया दिखाएँ।
- अधिक प्रतिक्रियाशील होते हैं।
मेथेन (CH₄) को मार्श गैस क्यों कहते है: मेथेन (CH₄) को मार्श गैस कहा जाता है क्योंकि यह भारी मात्रा में दलदल से निकलती है जहां एनारोबिक बैक्टीरिया पदार्थ का विघटन करते हैं।
प्रश्न 16. बच्चों में होने वाले डायिबटीज (diabetes) को क्या कहते हैं? इसके क्या लक्षण हैं?
उत्तर: टाइप 1 डायबिटीज (Diabetes) मेलिटस ज्यादातर बच्चों में देखा जाता है और यह तब होता है जब अग्न्याशय उचित इंसुलिन का उत्पादन नहीं कर पाता है। अध्ययनों के अनुसार, भारत में लगभग 97000 बच्चों को टाइप 1 मधुमेह (Type 1 Diabetes) है, जो प्रति एक लाख जनसंख्या पर 30 की व्यापकता दर है।
लक्षण-
- ज्यादा प्यास लगना
- अत्यधिक पेशाब आना
- वजन कम होना
- अत्यधिक भूख
- कम दिखना, हाथ-पैरों का सुन्न होना, थकान और त्वचा का ड्राई होना।
प्रश्न 17. अजैव या भौतिक पर्यावरण के घटक उदाहरण सहित बताइये।
उत्तर: अजैव या भौतिक पर्यावरण के घटक- पर्यावरण को अजैविक, जैविक एवं ऊर्जा संघटकों में मुख्यतौर पर विभाजित किया जा सकता है।
भौतिक घटक या अजैविक घटक- इसके अन्तर्गत सामान्यतः स्थल मंडल, वायुमंडल तथा जल मंडल को सम्मिलित करते है। जैविक घटक- इसके अन्तर्गत पादप, मनुष्य समेत जन्तु तथा सूक्ष्मजीव सम्मिलित होते हैं।
प्रश्न 18. वास्तविक प्रतिबिम्ब एवं आभासी प्रतिबिम्ब में अन्तर बताइये।
उत्तर: वास्तविक प्रतिबिम्ब एवं आभासी प्रतिबिम्ब में अन्तर-
वास्तविक प्रतिबिम्ब:
- किसी बिन्दु स्रोत से निकली हुई किरण पुंज परावर्तन या अपवर्तन के बाद जिस बिन्दु पर मिलती है उसे वास्तविक प्रतिबिम्ब कहते है।
- इसे पर्दे पर उतारा जा सकता है।
- यह हमेशा उल्टा होता है।
आभासी प्रतिबिम्ब:
- किसी बिन्दु स्रोत से निकली हुई किरण पुंज परावर्तन या अपवर्तन के बाद जिस बिन्दु से अपसृत होती हुई प्रतीत होती है उसे आभासी प्रतिबिम्ब कहते हैं।
- इसे पर्दे पर उतारा नहीं जा सकता है।
- यह हमेशा सीधा होता है।