Home
Store Updates
Home PYQs Semester 3 विज्ञान 2017
PYQ 2017 • विज्ञान

विज्ञान Previous Year Paper 2017

UP DELED Semester 3 विज्ञान Previous Year Question Paper 2017 with solution.

Section 1 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. निम्नवत में अक्रिस्टलीय कार्बन के अपररूप है-

(a) ग्रेफाइट

(b) हीरा

(c) सुगर चारकोल

(d) फुलरीन

उत्तर: (c) : सुगर चारकोल अक्रिस्टलीय कार्बन के अपररूप है। अक्रिस्टलीय कार्बन-जिस अपररूप में कार्बन परमाणु एक अनिश्चित सुव्यवस्था में व्यवस्थित रहते हैं, अक्रिस्टलीय अपररूप कहलाते है। शक्कर को गर्म करके उसमें निहित जल का वाष्पीकरण कर दिया जाए या शक्कर में दो तीन मिली सान्द्र सल्फ्यूरिक अम्ल डालने पर काला पदार्थ अवशेष के रूप में रह जाता है इसे सुगर चारकोल कहते हैं।

प्रश्न 2. अनुप्रस्थ तरंगों में दो श्रृंगों के बीच की दूरी होती है-

(a) आयाम

(b) अर्द्ध-आयाम

(c) तरंगदैर्ध्य

(d) अर्द्ध तरंगदैर्ध्य

उत्तर: (c) : एक अनुप्रस्थ तरंग में दो क्रमागत श्रृंगों (या दो क्रमागत गर्तों) के बीच की दूरी को तरंगदैर्ध्य कहते हैं। इसे λ (लैम्ब्डा) से प्रदर्शित करते हैं।

प्रश्न 3. डाक्टरी थर्मामीटर में ताप मापने का विभाजन स्केल होता है?

(a) 0°C से 100°C

(b) 32°F से 100°C

(c) 95°F से 110°F

(d) 0°R से 80°R

उत्तर: (c) : डाक्टरी थर्मामीटर में ताप मापने के स्केल पर 95°F से 110°F खाने अंकित रहते है। थर्मामीटर उष्मागतिक के शून्य नियम पर कार्य करता है।

प्रश्न 4. पेचिस नामक बीमारी में निम्नवत् में से कौन-सा सूक्ष्मजीव उत्तरदायी है -

(a) फलैबी वायरस

(b) निमैटोड (कृमि)

(c) यीस्ट

(d) एन्टअमीबा हिस्टोलिटिका

उत्तर: (d): पेचिस नामक बीमारी में एन्टअमीबा हिस्टोलिटिका सूक्ष्मजीव उत्तरदायी है। पेचिस एक प्रकार की पेट सम्बंधी बीमारी है जिसका अहम कारण गंदगी होती है।

प्रश्न 5. किसी वस्तु का जल में पूर्णतः डुबोने पर उस पर लगने वाला उत्प्लावन बल वस्तु का भार अतः -

(a) वस्तु जल में डूब जाएगी

(b) वस्तु सतह पर तैरेगी

(c) वस्तु जल में कुछ डूबी हुई तैरेगी

(d) वह सतह के नीचे पूरी डूबी हुई तैरेगी

उत्तर: (c): किसी वस्तु को जल में पूर्णतः डुबोने पर उस पर लगने वाला उत्प्लावन बल वस्तु के भार के बराबर हो तो वस्तु जल में कुछ डूबी हुई तैरेगी।

Section 2 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 6. रसोईघर में प्रयोग होने वाले द्रवित पेट्रोलियम गैस के रिसाव का पता लगाने के लिए उसमें मिलाए जाने वाले पदार्थ का नाम लिखिए।

उत्तर: रसोई घर में प्रयोग होने वाले द्रवित पेट्रोलियम गैस के रिसाव का पता लगाने के लिए उसमें मिलाए जाने वाले पदार्थ का नाम एथिल मरकेप्टन कहते है। एथिल मरकेप्टन का रासायनिक सूत्र (C₂H₅)SH होता है।

प्रश्न 7. क्रान्तिक कोण से क्या अभिप्राय है? लिखिए।

उत्तर: जब कोई प्रकाश की किरण सघन माध्यम से बिरल माध्यम में प्रवेश करती है, तब सघन माध्यम में आपतन कोण का वह मान जिसके लिए अपवर्तन कोण का मान 90° होता है क्रान्तिक कोण कहलाता है।

प्रश्न 8. संतृप्त एवं असंतृप्त हाइड्रोकार्बन में मुख्य अन्तर लिखिए।

उत्तर: संतृप्त और असंतृप्त हाइड्रोकार्बन में मुख्य अन्तर-

संतृप्त हाइड्रोकार्बन:

  1. संतृप्त हाइड्रोकार्बन परमाणुओं में एकल सहसंयोजक बन्धन होते हैं।
  2. संतृप्त प्रकार में एल्केंस शामिल है।
  3. संतृप्त हाइड्रोकार्बन में कार्बन कम और हाइड्रोजन ज्यादा होता है।

असंतृप्त हाइड्रोकार्बन:

  1. असंतृप्त हाइड्रोकार्बन में मुख्य श्रृंखला में कम से कम एक द्विसहसंयोजक बन्ध या त्रिक सहसंयोजक बन्ध होता है।
  2. असंतृप्त वाले में एल्कीन्स, एल्काईन्स और सुगंधित हाइड्रोकार्बन है।
  3. असंतृप्त हाइड्रोकार्बन में कार्बन ज्यादा और हाइड्रोजन कम होता है।

प्रश्न 9. किन्हीं दो खाने वाले अर्थात् सब्जी के रूप में प्रयोग किये जाने वाले कवक का नाम लिखिए।

उत्तर: खाने योग्य कवक के नाम-

  • (1) सफेद मशरूम
  • (2) अगैरिस
  • (3) कैंथेरेलस

प्रश्न 10. वर्ण - विक्षेपण क्या है? लिखिए।

उत्तर: सूर्य का प्रकाश या अन्य किसी स्रोत का श्वेत प्रकाश सात रंगों से मिलकर बना है। प्रकाश के श्वेत किरण को विभिन्न रंगों में विभक्त होने की क्रिया को वर्ण विक्षेपण कहते हैं। विभिन्न रंगों के समूह को वर्ण क्रम कहते हैं। इसमें रंगों का क्रम निश्चित होता है जैसे-बैंगनी, जामुनी, नीला, हरा, पीला, नारंगी, लाल (ROYGBIV)।

प्रश्न 11. दाब का SI मात्रक लिखिए।

उत्तर: दाब का SI मात्रक पास्कल (Pa) है।

दाब = बल / क्षेत्रफल = न्यूटन/मीटर² = पास्कल (Pa)

Section 3 लघु उत्तरीय प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 12. हाइपरमेट्रोपिया को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: हाइपर मेट्रोपिया-दूरदृष्टि दोष से पीडित व्यक्ति दूर की वस्तुओं को स्पष्ट देख सकता है। लेकिन निकट की वस्तु को देखने में समस्या होती है इस समस्या को हाइपर मेट्रोपिया कहते है। हाइपर मेट्रोपिया में आँख के गोलक की त्रिज्या घट जाती है जिससे प्रतिबिम्ब रेटिना के पीछे बनता है।

प्रश्न 13. फ्यूज में क्या अभिप्राय है? साधारण बल्ब एवं हीटर, फ्रीज में कितने ऐम्पियर का फ्यूज लगाते हैं?

उत्तर: फ्यूज- फ्यूज इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रानिक प्रौद्योगिकी का परिपथ संरक्षात्मक उपकरण है जो एक निश्चित मात्रा से अधिक धारा प्रवाहित करने पर परिपथ को तोड़ देता है जिससे वैद्युत उपकरण खराब होने से बच जाता है।

विभिन्न उपकरण में फ्यूज का विवरण-

  • (1) साधारण बल्ब : 3 Amp / 100-200 W
  • (2) हीटर : 15 Amp / 2000 W
  • (3) फ्रीज : 5 Amp
  • (4) वाशिंग मशीन : 13 Amp
  • (5) इलेक्ट्रिक केतली : 13 Amp

प्रश्न 14. पर्यावरण संरक्षण के क्या-क्या उपाय हो सकते हैं? लिखिए।

उत्तर: पर्यावरण संरक्षण के उपाय-

  1. भूमि की कम जुताई।
  2. भूमि संरक्षण वाली फसलें उगाना।
  3. वनों की कटाई रोक कर उसे बचाना।
  4. नदियों में दूषित जल बहाव को रोकना।
  5. पर्यावरण सुरक्षा हेतु पेड़-पौधों की रोपाई।

प्रश्न 15. उच्च रक्तचाप बीमारी क्या है? इसके क्या-क्या कारण है? लिखिए।

उत्तर: उच्च रक्तचाप बीमारी- उच्च रक्तचाप धमनियों के माध्यम से रूधिर प्रवाह पर बढ़ते दबाव को दर्शाता है। यह एक गंभीर स्थिति है जो किडनी, मस्तिष्क और हृदय को प्रभावित कर सकता है। WHO के अनुसार 30-79 वर्ष की आयु के बीच 1.4 अरब लोग उच्च रक्तचाप से पीड़ित है। उच्च रक्तचाप किसी दवाओं के लम्बे समय तक उपयोग के कारण या अन्य कारणों से होता है।

विवरण-

  1. निम्न ब्लड प्रेशर: किसी व्यक्ति का ब्लड प्रेशर 90/60 से कम हो।
  2. सामान्य रक्तचाप: किसी व्यक्ति का रक्तचाप 120/80 और 140/90 के बीच हो।
  3. अगर किसी व्यक्ति का रक्तचाप 90/60 से ज्यादा और 120/80 से कम है तो उसकी स्थिति स्वस्थ और आदर्श माना जाता है।

प्रश्न 16. यान्त्रिक तरंगों का आवृत्ति के अनुसार वर्गीकरण कीजिए।

उत्तर: यांत्रिक तरंग- वह तरंग है जो पदार्थ के कम्पन्न के कारण उत्पन्न होती है।

यांत्रिक तरंग के आवृत्ति का वर्गीकरण-

  • अवश्रव्य तरंग- जिन तरंगों की आवृत्ति 20 Hz से कम होती है। अपश्रव्य तरंगों को हमारा कान नहीं सुन सकता है।
  • श्रव्य तरंग- जिन तरंगों की आवृत्ति 20 Hz से 20000 Hz के बीच होती है। श्रव्य तरंगों को हमारा कान सुन सकता है।
  • पराश्रव्य तरंग- 20000 Hz से अधिक आवृत्ति की तरंगों को पराश्रव्य तरंग कहते है। पराश्रव्य तरंगों को हमारा कान नहीं सुन सकता है। कुत्ता, बिल्ली, चमगादड़ सुन सकता है।

प्रश्न 17. न्यूटन के गतिविषयक तीनों नियमों को लिखिए।

उत्तर: न्यूटन के गति विषयक नियम-

  1. प्रथम नियम-न्यूटन के गति के पहले नियम के अनुसार एक निकाय विरामावस्था पर या एक समान गति पर होगा जब तक उस पर बाह्य बल नहीं लगाया जाता है। न्यूटन के प्रथम नियम को जड़त्व का नियम भी कहते हैं।
  2. द्वितीय नियम-किसी पिण्ड के संवेग परिवर्तन की दर आरोपित बल के समानुपाती होता है तथा बल की दिशा में कार्यान्वित होती है। F = ma जहां F = वस्तु पर कार्य करने वाला बल, m = वस्तु का द्रव्यमान, a = वस्तु में उत्पन्न त्वरण है।
  3. तृतीय नियम-प्रत्येक क्रिया की सदैव समान एवं विपरीत दिशा में प्रतिक्रिया होती है।

प्रश्न 18. ग्रीन हाउस गैसीय प्रभाव का धरती के बढ़ते तापमान से क्या सम्बन्ध है? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: ग्रीन हाउस गैसीय प्रभाव- ग्रीन हाउस गैसीय प्रभाव द्वारा पृथ्वी की गर्मी वापस अंतरिक्ष में जाने से रुकती है और गर्मी वही ठहर जाती है। ग्रीन हाउस गैस को पृथ्वी का कम्बल कहते है। मानव गति विधियों के कारण ग्रीन हाउस गैसों का अत्यधिक उत्सर्जन हो रहा है। वातावरण में मौजूद आक्सीजन और नाइट्रोजन जैसी अन्य गैसों के उलट, ग्रीन हाउस गैसे, वातावरण में ही ठहर जाती है और पृथ्वी की सतह पर लौट आती है जहाँ ये जब्त हो जाती है जिसके कारण पृथ्वी का ताप बढ़ रहा है। जिसके कारण पृथ्वी पर अनेक आपदायें आ रही है, जैसे-बाढ़ आना, सूखा पड़ना, जंगलों में भीषण आग लगना आदि।

Question Paper PDF

इस प्रश्न पत्र की PDF डाउनलोड करें।

PDF Download

विज्ञान Previous Year Paper 2017

Solved question paper PDF download.

Complete 10 Years Solved PYQ Collection

2015 से 2025 तक के solved previous year papers, महत्वपूर्ण प्रश्न, उत्तर एवं PDF resources एक ही package में प्राप्त करें और अपनी UP DELED परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाएं।