Home
Store Updates
Home PYQs Semester 3 हिन्दी 2023
PYQ 2023 • हिन्दी

हिन्दी Previous Year Paper 2023

UP DELED Semester 3 हिन्दी Previous Year Question Paper 2023 with solution.

Section 1 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. वात्सल्य रस के सम्राट कहे जाते हैं -

(a) तुलसीदास

(b) सूरदास

(c) रहीमदास

(d) कबीरदास

उत्तर: (b) : वात्सलय रस का सम्राट सूरदास जी को कहा जाता है क्योंकि उनकी कविताओं में वात्सल्य रस की उकृष्टता, भावपूर्णता और गहराई उजागर होती है, जो उन्हें एक अद्वितीय कवि बनाती है। इन्होंने यशोदा और कृष्ण के बीच ममता एवं वात्सल्य का बड़ी ही मर्मस्पर्शी वर्णन किया है।

प्रश्न 2. 'अन्धे की लकड़ी' मुहावरा का अर्थ है -

(a) स्वार्थी

(b) एकमात्र सहारा

(c) बिना श्रम के फल प्राप्ति

(d) इच्छा पूर्ण करना

उत्तर: (b) : 'अन्धे की लकड़ी' मुहावरा का अर्थ है एकमात्र सहारा। वाक्य प्रयोग - राम अपने बूढ़े माँ-बाप के लिये अंधे की लकड़ी है।

प्रश्न 3. 'पहाड़ के नीचे की समभूमि' के लिए एक शब्द है -

(a) उपत्यका

(b) अधित्यका

(c) स्वकीया

(d) ये सभी

उत्तर: (b) : 'पहाड़ के नीचे की समभूमि' के लिए एक शब्द अधित्यका है।

प्रश्न 4. अभिव्यक्ति के उद्देश्य है -

(a) भाषा एवं साहित्य में रूचि का विकास

(b) बोलने की योग्यता

(c) लिखने की योग्यता

(d) उपर्युक्त सभी

उत्तर: (d) : अभिव्यक्ति का अर्थ 'विचार प्रकट करना' है। व्यक्ति द्वारा अपने मन के भावों एवं विचारों को प्रकट करना, अभिव्यक्ति कहलाता है। अभिव्यक्ति का उद्देश्य:

  • बोलने की योग्यता का विकास करना
  • लिखने की योग्यता का विकास करना।
  • भाषा एवं साहित्य में रूचि का विकास करना।

प्रश्न 5. तपस्वी का तद्भव रूप है -

(a) तापसी

(b) तपसी

(c) तपशी

(d) तापाशी

उत्तर: (b) : तपस्वी का तद्भव रूप तपसी है।

Section 2 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 6. आधुनिक मीरा किसे कहा जाता है ?

उत्तर: आधुनिक मीरा महादेवी वर्मा जी को कहा जाता है। महादेवी वर्मा जी की रचनाओं में प्रेम, विरह और भावनात्मक गहनता देखने को मिलता है। इसलिए इन्हें आधुनिक युग की मीरा कहा जाता है।

प्रश्न 7. तुलसीदास जी का जन्म कब हुआ था ?

उत्तर: तुलसीदास का जन्म 13 अगस्त 1532 ई. में उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के राजापुर में हुआ था। गोस्वामी तुलसीदास राम भक्तों के साथ समाज सुधारक भी थे। उनके पिता का नाम आत्मराम दुबे तथा माता का नाम हुलसी देवी था। उनकी रचनाएँ रामचरितमानस, रामलला नहछू, बरवाई रामायण तथा गीतावली आदि है।

प्रश्न 8. रचना की दृष्टि से शब्द के भेद बताइये।

उत्तर: रचना की दृष्टि से शब्द के तीन भेद होते हैं -

  1. रूढ़ मूल शब्द: वे शब्द जिनके घटकों का कोई स्वतंत्र अर्थ नहीं होता है, उन्हें रूढ़ शब्द कहते हैं। जैसे जल, अग्नि, घोड़ा आदि।
  2. यौगिक शब्द: वे शब्द जो दो या दो से अधिक रूढ़ शब्दों के योग से बनते हैं, यौगिक शब्द कहलाते हैं। जैसे: घर + वाला = घरवाला, पानी + पतंग = पानीपतंग
  3. योगरूढ़ शब्द: वे यौगिक शब्द जिनका अर्थ घटकों के योग से भिन्न होता है, योगरूढ़ शब्द कहलाते हैं। जैसे: कमल + नयन = कमलनयन (सुन्दर आँखे), नील + कण्ठ = नीलकण्ड (भगवान शिव)

प्रश्न 9. क्रिया किसे कहते हैं ?

उत्तर: वह शब्द जिससे किसी काम के होने या करने का बोध होता है, उन्हें क्रिया कहते हैं।

  • उदाहरण: राधा ने पत्र लिखा।
  • उदाहरण: रोहित खेल रहा है।
  • उपर्युक्त उदाहरण में लिखना तथा खेलना क्रिया को इंगित करता है।

प्रश्न 10. मौन वाचन की दो विशेषताएँ बताइये।

उत्तर: मौन वाचन में अर्थ ग्रहण शीघ्र होता है। मौन वाचन में नेत्र और मस्तिष्क सक्रिय रहते हैं। छात्रों को थकान से बचाता है। मौन वाचन में निपुणता का आना व्यक्ति के विचारों की प्रौढ़ता का द्योतक है और भाषायी दक्षता पर अधिकार का सूचक है। मौन वाचन में समय की भी बचत होती है। मौन वाचन द्वारा एक छात्र दूसरे छात्र के वाचन में बाधा उत्पन्न नहीं करता। सामूहिक वाचन के लिए मौन वाचन सर्वोत्तम है। मौन वाचन के समय छात्र चिंतन भी करता है। मौन वाचन के अवसर पर अध्यापक को छात्रों के पठन का निरीक्षण करना चाहिए।

प्रश्न 11. लोकोक्ति की दो विशेषताएँ बताइये।

उत्तर: लोकोक्ति की निम्न विशेषताएँ है -

  • लोकोक्ति की पूरे वाक्य का निर्माण करने में समर्थ होती है।
  • लोकोक्ति जीवन के अनुभवों पर आधारित होती है।
  • इसका क्षेत्र विस्तृत होता है।
Section 3 लघु उत्तरीय प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 12. गद्य एवं पद्म में अन्तर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: गद्य और पद्म में अन्तर

गद्य पद्य
1. वाक्यों से बनी ऐसी रचना, जो विचार प्रधान हो, गद्य कहलाती है। 1. छंदबद्ध या छंदयुक्त ऐसी संगीतात्यकता युक्त रचना, जिसमें भाव एवं कल्पना की प्रधानता हो, पद्य कहलाती है।
2. गद्य के वाक्यों में विराम इत्यादि के नियमों का पालन किया जाता है। 2. पद्य में इन नियमों का कोई बन्धन नहीं होता है।
3. गद्य में लय की कोई भूमिका नहीं होती है। 3. पद्य में गति एवं लय की विशेष भूमिका होती है।
4. गद्य में छंद का कोई उपयोग नहीं है। 4. पद्य की रचना छंदबद्ध एवं छंदयुक्त होती है।
5. इसमें चिंतन-मनन, तर्क-वितर्क विवेचना आदि की प्रधानता होती है। 5. पद्य में हृदय तत्व की प्रधानता होती है।

प्रश्न 13. वाक्य किसे कहते हैं एवं उनके प्रकार बताइये।

उत्तर: शब्दों का सार्थक समूह वाक्य कहलाता है。

  • उदाहरण: पक्षी आसमान में उड़ते हैं।
  • उदाहरण: सूर्य पूर्व से निकलता है।

वाक्य के प्रकार: रचना के आधार पर वाक्य के तीन प्रकार होते हैं-

  1. सरल वाक्य: जिन वाक्यों में केवल एक ही उद्देश्य और एक ही विधेय होता है, उन्हें साधारण वाक्य या सरल वाक्य कहते हैं। उदाहरण: राम पुस्तक पढ़ता है, मीरा नाचती है।
  2. संयुक्त वाक्य: जिस वाक्य में दो या दो अधिक सरल या मिश्रित वाक्य परस्पर जुड़े हो, उसे संयुक्त वाक्य कहते हैं। उदाहरण: वह स्कूल गया और लौट आया।
  3. मिश्रित वाक्य: जिन वाक्यों में एक मुख्य या प्रधान वाक्य हो और अन्य आश्रित उपवाक्य हो उसे, मिश्रित वाक्य कहते हैं। उदाहरण: यदि मैं परिश्रम करता तो सफल हो जाता।

प्रश्न 14. किसी एक राष्ट्रीय पर्व का अपने शब्दों में स्वतन्त्र अभिव्यक्ति प्रस्तुत कीजिए।

उत्तर: स्वतंत्रता दिवस (राष्ट्रीय पर्व) - 15 अगस्त 1947 का हमारा भारत देश आजाद हुआ था। स्वतंत्रता दिवस पर देशभर में राजकीय अवकाश होता है। इस अवसर पर स्कूल, कॉलेज व सरकारी संस्थाओं में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है। इस दिन अमर शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है तथा राष्ट्रीय स्तर पर स्वतंत्रता दिवस हमारा महत्वपूर्ण राष्ट्रीय त्योहार है। इस दिन देशभर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। स्कूल के बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण, कविता आदि प्रस्तुत किये जाते हैं। इस दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किले पर तिरंगा झंडा फहराते हैं。

प्रश्न 15. प्रत्यय एवं उपसर्ग में अन्तर स्पष्ट करते हुए उदाहरण सहित समझाये।

उत्तर: उपसर्ग तथा प्रत्यय में अन्तर:

  • उपसर्ग: वे शब्दांश जो किसी शब्द के आरम्भ में जुड़कर उसके अर्थ में परिवर्तन लाते है, उसे उपसर्ग कहते हैं। जैसे: ला + परवाह = लापरवाह
  • प्रत्यय: वे शब्दांश जो किसी शब्द के अन्त में जुड़कर अर्थ में परिवर्तन लाते हैं, वे प्रत्यय कहलाते हैं। जैसे: यहाँ 'भू' शब्द में 'खा' प्रत्यय लगाने से 'भूखा' शब्द बना। क्रोध + इत = क्रोधित।

प्रश्न 16. कहानी शिक्षण की उपयोगिता पर संक्षिप्त प्रकाश डालिए।

उत्तर: कहानी शिक्षण की उपयोगिता:

  • कहानी शिक्षण ज्ञान की वृद्धि करने में उपयोगी होता है।
  • कहानी शिक्षण विद्यार्थियों में कल्पना शक्ति का विकास करने में उपयोगी होता है।
  • कहानी शिक्षण बच्चों में अभिव्यक्ति और सृजनात्मक का विकास करने में सहायक होता है।
  • यह गद्य पढ़ने के लिए उत्साहित करने में सहायक होता है।

प्रश्न 17. लोकोक्ति एवं महावरे में उदाहरण सहित अन्तर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: मुहावरा एवं लोकोक्तियों में अन्तर निम्न हैं -

मुहावरा लोकोक्ति
1. मुहावरा एक वाक्यांश होता है। 1. लोकोक्ति पूर्ण वाक्य होती है।
2. मुहावरें में काल, वचन और पुरुष के अनुरूप परिवर्तन हो जाता है। 2. लोकोक्ति का स्वरूप अपरिवर्तित रहता है।
3. इसका क्षेत्र सीमित होता है। 3. इसका क्षेत्र विस्तृत होता है।
4. मुहावरे की उत्पत्ति अरबी भाषा के 'मुहाविर' से मानी जाती है। 4. लोकोक्ति की उत्पत्ति 'लोक' में प्रचलित उक्ति या कहावतों से मानी जाती है।

उदाहरण:

  • मुहावरा- अगूंठा दिखाना, अँधे की लाठी होना आदि।
  • लोकोक्ति- काला अक्षर भैंस बराबर, भागते भूत को लँगोटी भली।

प्रश्न 18. अभिव्यक्ति के साधनों का वर्णन कीजिए।

उत्तर: अभिव्यक्ति: व्यक्ति द्वारा अपने मन के भावों एवं विचारों को प्रकट करना, अभिव्यक्ति कहलाता है।

अभिव्यक्ति के रूप या प्रकार -

  1. मौखिक अभिव्यक्ति: अपने भावों एवं विचारों को मौखिक रूप से व्यक्त करने को मौखिक अभिव्यक्ति कहते हैं। मौखिक अभिव्यक्ति के साधन चित्र पठन, वाद-विवाद, कहानी पाठ, कविता पाठ, भाषण, चर्चा-परिचर्चा तथा अभिनय इत्यादि।
  2. लिखित अभिव्यक्ति: अपने भावों तथा विचारों को लिखकर व्यक्त करने को लिखित अभिव्यक्ति कहते हैं। लिखित अभिव्यक्ति के साधन पत्र-लेखन, कहानी-लेखन, कविता-लेखन, निबन्ध, आत्मकथा तथा नाटक-लेखन आदि।

Question Paper PDF

इस प्रश्न पत्र की PDF डाउनलोड करें।

PDF Download

हिन्दी Previous Year Paper 2023

Solved question paper PDF download.

Complete 10 Years Solved PYQ Collection

2015 से 2025 तक के solved previous year papers, महत्वपूर्ण प्रश्न, उत्तर एवं PDF resources एक ही package में प्राप्त करें और अपनी UP DELED परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाएं।