वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न 1. राम भक्ति काव्य धारा के प्रमुख कवि है-
(a) कबीर दास
(b) जायसी
(c) तुलसीदास
(d) बल्लभाचार्य
उत्तर: (c) : तुलसीदास राम भक्ति काव्य धारा के प्रमुख कवि हैं। उन्होंने रामचरित मानस, विनय पत्रिका, दोहावली, कवितावली, कृष्ण, गीतावाली, रामलला नाटक, जानकी मंगल, बरवै रामायण आदि अनेक रचनाएँ लिखीं।
प्रश्न 2. 'साकेत' महाकाव्य के रचनाकार है-
(a) अयोध्या सिंह उपाध्याय
(b) मैथिलीशरण गुप्त
(c) जयशंकर प्रसाद
(d) रामधारी सिंह दिनकर
उत्तर: (b) : मैथिलीशरण गुप्त साकेत महाकाव्य के रचनाकार है। साकेत महाकाव्य रामकथा पर आधारित हैं।
प्रश्न 3. 'जो प्रणाम करने योग्य हो' के लिए एक शब्द है-
(a) प्रमाण
(b) प्रणम्य
(c) प्रसाद
(d) प्रकृष्ट
उत्तर: (b) : 'जो प्रणाम करने योग्य हो' के लिए एक शब्द प्रणम्य है।
प्रश्न 4. 'आँसु' का तत्सम शब्द है-
(a) अश्रु
(b) आँख
(c) आग
(d) अग्र
उत्तर: (a) : 'आँसु' का तत्सम शब्द अश्रु है।
प्रश्न 5. 'गोदान' के लेखक हैं-
(a) महावीर प्रसाद द्विवेदी
(b) श्याम सुन्दर दास
(c) आचार्य राम चन्द्र शुक्ल
(d) मुंशी प्रेम चन्द्र
उत्तर: (d) : 'गोदान' के लेखक मुंशी प्रेम चन्द्र जी हैं। यह हिन्दी साहित्य का एक प्रमुख उपन्यास है। इनकी रचनाओं में गबन, कर्मभूमि, निर्मला, सेवा सदन, मानसरोवर, ईदगाह आदि शामिल हैं।
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 6. अनेकार्थी शब्द किसे कहते है?
उत्तर: अनेकार्थी शब्द जिन शब्दों के एक से अधिक अर्थ होते हैं, उन्हें अनेकार्थी शब्द कहते हैं।
प्रश्न 7. निर् और सम् उपसर्ग लगाकर एक-एक शब्द बनाइए।
उत्तर:
| उपसर्ग | शब्द |
|---|---|
| निर् | निर्विकार, निर्धन, निर्दोष |
| सम् | संयम, संयोग, संकीर्ण |
प्रश्न 8. 'आँखें खुलना' मुहावरे का अर्थ लिखिए।
उत्तर: 'आँखें खुलना' होश आना। वाक्य में प्रयोग: जब सारा पैसा बर्बाद हो जाएगा, तभी तुम्हारी आँखें खुलेंगी।
प्रश्न 9. 'समय चूकि पुनि का पछताने' लोकोक्ति का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: समय चूकि पुनि का पछताने अवसर को खोकर क्या पछताना। अर्थ- जिन्होंने समय को पहचानकर इसका सदुपयोग नहीं किया तो समय निकल जाने पर कैसा पछताना है।
प्रश्न 10. सरल वाक्य किसे कहते हैं?
उत्तर: सरल वाक्य- जिन वाक्यों में केवल एक ही उद्देश्य और एक ही विधेय होता है, उन्हें साधारण या सरल वाक्य कहते हैं।
- उदाहरण: बिजली चमकती है।
- उदाहरण: पानी बरसता है।
- उदाहरण: वह दौड़ता है।
प्रश्न 11. 'केशर' और 'केसर' शब्दों के अर्थ में अन्तर बताइए।
उत्तर:
| शब्द | अर्थ |
|---|---|
| केशर | कुमकुम, शेर के गले का बाल |
| केसर | केसर (वनस्पति) |
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 12. क्रिया से आप क्या समझते है? अकर्मक क्रिया को उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: क्रिया- क्रिया वह शब्द है, जो किसी कार्य, अवस्था या स्थिति को दर्शाता है। यह वाक्य में कर्ता द्वारा किए गए कार्य को बताता है।
उदाहरण-
- मोहन दौड़ता है (मोहन-कर्ता, दौड़ना-क्रिया)
- वह सो रहा है (वह कर्ता, सो रहा हैं क्रिया)
अकर्मक क्रिया- अकर्मक क्रिया वह क्रिया है, जिसके लिए कर्म की आवश्यकता नहीं होती है। दूसरे शब्दों में क्रिया का प्रभाव केवल कर्ता पर ही पड़ता है।
उदाहरण-
- वह जा रही है
- बच्चा रो रहा है
- सूर्य चमक रहा है
प्रश्न 13. रचना की दृष्टि से वाक्य के कितने भेद होते हैं? संयुक्त वाक्य को उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर: रचना की दृष्टि से वाक्य के तीन भेद होते है -
- सरल वाक्य
- मिश्र वाक्य
- संयुक्त वाक्य
मिश्र वाक्य- इस वाक्य में एक प्रधान उपवाक्य और एक या अधिक आश्रित उपवाक्य होते हैं। उदाहरण: जब वह आएगा, तो मैं उसे मिलूंगा।
संयुक्त वाक्य- यह वाक्य दो या दो से अधिक स्वतंत्र वाक्यों से मिलकर बने होते हैं। उदाहरण: मोहन दौड़ता है और वह नाच रही है।
प्रश्न 14. गद्य एवं पद्म में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: गद्य और पद्य में अन्तर
| गद्य | पद्य |
|---|---|
| 1. वाक्यों से बनी ऐसी रचना, जो विचार प्रधान हो, गद्य कहलाती है। | 1. छंदबद्ध या छंदयुक्त ऐसी संगीतात्यकता युक्त रचना, जिसमें भाव एवं कल्पना की प्रधानता हो, पद्य कहलाती है। |
| 2. गद्य के वाक्यों में विराम इत्यादि के नियमों का पालन किया जाता है। | 2. पद्य में इन नियमों का कोई बन्धन नहीं होता है। |
| 3. गद्य में लय की कोई भूमिका नहीं होती है। | 3. पद्य में गति एवं लय की विशेष भूमिका होती है। |
| 4. गद्य में छंद का कोई उपयोग नहीं है। | 4. पद्य की रचना छंदबद्ध एवं छंदयुक्त होती है। |
| 5. इसमें चिंतन-मनन, तर्क-वितर्क, विवेचना आदि की प्रधानता होती है। | 5. पद्य में हृदय तत्व की प्रधानता होती है। |
प्रश्न 15. किसी एक राष्ट्रीय पर्व पर लघु निबन्ध लिखिए।
उत्तर: स्वतंत्रता दिवस (राष्ट्रीय पर्व)- 15 अगस्त का दिन भारत के लिए गौरव व उत्सव का दिन है। इस दिन हम अपनी स्वतंत्रता का जश्न मनाते हैं, जो हमें 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से मिली थी। इस दिन पूरे देश में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को सम्बोधित करते हैं। यह दिन हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावार कर दिया। यह दिन हमें देश की एकता और अखण्डता की शपथ लेने के लिए भी प्रेरित करता है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हमें देश के विकास और प्रगति के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए। हमें देश को एक बेहतर स्थान बनाने के लिए अपना योगदान देना चाहिए।