वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न 1. ज्ञानाश्रयी शाखा के प्रमुख कवि हैं।
(a) मालिक मोहम्मद जायसी
(b) कबीरदास
(c) तुलसी दास
(d) सूरदास
उत्तर: (b): ज्ञानाश्रयी शाखा के प्रमुख कवि कबीरदास जी हैं। कबीरदास जी एक महान संत और कवि थे। उन्होंने अपनी रचनाओं में समाजिक बुराइयों, धर्म, जाति के भेदभाव और कर्मकांडों का विरोध किया। उनकी रचनाओं में बीजक, साखी, रमैनी, पद और दोहे शामिल हैं।
- मालिक मोहम्मद जायसी सूफी शाखा के प्रमुख कवि थे।
- तुलसीदास रामभक्ति शाखा के प्रमुख कवि थे।
- सूरदास कृष्णभक्ति शाखा के प्रमुख कवि थे।
प्रश्न 2. 'लोकायतन' के रचनाकार हैं-
(a) सुमित्रा नंदन पंत
(b) जयशंकर प्रसाद
(c) प्रेमचन्द
(d) सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला
उत्तर: (a): लोकायतन के रचनाकार सुमित्रानंदन पंत हैं। पंज जी छायावादी युग के एक प्रमुख कवि थे। 'लोकायतन' उनकी एक महाकाव्य रचना है, जो 1964 में प्रकाशित हुई थी। इस रचना में उन्होंने भारतीय जीवन की स्वतंत्रता के पहले और बाद की कथा को काव्य रूप दिया है।
- जयशंकर प्रसाद छायावादी युग के कवि थे।
- प्रेमचन्द यह हिन्दी साहित्य के एक प्रसिद्ध उपन्यासकार थे। इनकी पूस की रात, गबन, ईदगाह, गोदान, कफन आदि प्रमुख रचनाएँ है।
- सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला जी को हिन्दी कविता के छायावादी युग के चार स्तभों में से एक माना जाता है।
प्रश्न 3. "भाषा पर कबीर का जबरदस्त अधिकार था। वे वाणी के डिक्टेटर थे।" प्रस्तुत कथन निम्नांकित लेखकों में से किस लेखक का हैं-
(a) प्रेमचन्द
(b) रामचन्द्र शुक्ल
(c) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(d) रामविलास शर्मा
उत्तर: (c): "भाषा पर कबीर का जबरदस्त अधिकार था। वे वाणी के डिक्टेटर थे।" प्रस्तुत कथन हजारी प्रसाद द्विवेदी जी का है। उन्होंने अपनी पुस्तक 'कबीर' में इस कथन का उल्लेख किया है।
- रामचन्द्र शुक्ल बीसवीं शताब्दी के हिन्दी के प्रमुख साहित्यकार थे। उनके द्वारा लिखी गई पुस्तक में 'हिन्दी साहित्य का इतिहास' प्रमुख है, जिसका हिन्दी पाठ्यक्रम को निर्धारित करने में प्रमुख स्थान है।
- रामविलास शर्मा आधुनिक हिन्दी साहित्य के सुप्रसिद्ध कवि, आलोचक एवं विचारक थे।
प्रश्न 4. 'चित्रक' का तद्भव रूप है-
(a) चीता
(b) चित्र
(c) चित्त
(d) चेतक
उत्तर: (a) : 'चित्रक' का तद्भव रूप चीता है।
प्रश्न 5. जिसके पास कुछ न हो वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा -
(a) निर्धन
(b) अकिंचन
(c) असमर्थ
(d) अक्षम
उत्तर: (b) : 'जिसके पास कुछ न हो' वाक्यांश के लिए एक शब्द अकिंचन होगा।
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 6. देशज शब्द क्या है? उदाहरण सहित समझायें।
उत्तर: देशज शब्द की उत्पत्ति देश ज के योग से हुई है, जिसका अर्थ है देश में जन्मा अर्थात् जो बोलचाल की भाषाओं से गृहीत हैं, उन शब्दों को देशज शब्द कहते हैं।
उदाहरण: लोटा, खिड़की, डिबिया, कचौड़ी आदि।
प्रश्न 7. 'लकीर का फकीर होना' मुहावरे का अर्थ बताइए।
उत्तर: 'लकीर का फकीर' होना मुहावरे का अर्थ है पुरानी प्रथा पर चलना।
वाक्य प्रयोग: मेरी दादी आज भी लकीर की फकीर हैं क्योंकि उन्हें कुछ नया समझाना बहुत मुश्किल होता है।
प्रश्न 8. 'मुख मयंक सम मंजु मनोहर' पंक्ति में कौन सा अलंकार है?
उत्तर: उपमा अलंकार- जहाँ एक वस्तु की समानता या तुलना किसी दूसरे वस्तु से की जाती है, वहाँ उपमा अलंकार होता है। जैसे 'मुख मयंक सम मंजु मनोहर' में उपमा अलंकार है क्योंकि यहाँ मुख की तुलना मयंक अर्थात् चन्द्रमा से की गई है।
प्रश्न 9. 'अधजल गगरी छलकत जाए' लोकोक्ति का अर्थ बताए।
उत्तर: 'अधजल गगरी छलकत जाए' लोकोक्ति का अर्थ है - ज्ञान कम और दिखावा अधिक करना।
वाक्य प्रयोग: रमेश बारहवीं पास करके स्वयं को बहुत बड़ा विद्वान समझ रहा है। ये तो वही बात हुई कि अधजल गहरी छलकत जाए।
प्रश्न 10. संयुक्त वाक्य किसे कहते है?
उत्तर: संयुक्त वाक्य- जिन वाक्यों में दो या दो से अधिक सरल वाक्यों का बोध होता है, जिसमें वाक्य विभिन्न योजकों जैसे और, अतः, या, तथा, एवं, इसलिए, फिर, भी, तो, नहीं तो, किन्तु, परन्तु, लेकिन, पर आदि से जुड़े होते हैं, तो उसे ही संयुक्त वाक्य कहते हैं।
जैसे -
- मीना पढ़ाई कर रही है लेकिन राम सो रहा है।
- राधा ने मेहनत की और सफल हो गई।
प्रश्न 11. तार सप्तक का सम्पादन किस समय हुआ?
उत्तर: तार सप्तक का सम्पादन भारतयी ज्ञानपीठ द्वारा सन् 1943 ई. में किया गया है। तार सप्तक में अज्ञेय जी द्वारा नयी कविता के प्रणयन हेतु सात कवियों का एक मण्डल बनाकर इसका संकलन एवं सम्पादन किया गया।
प्रश्न 12. अर्थ के आधार पर वाक्य के कितने भेद है? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: अर्थ के आधार पर वाक्य के भेद -
| वाक्य | परिभाषा | उदाहरण |
|---|---|---|
| विधान वाचक वाक्य | ऐसे वाक्य जिनसे किसी काम के होने या किसी के अस्तित्व का बोध हो, वह वाक्य विधानवाचक वाक्य कहलाता है। | ममता ने खाना खा लिया। |
| प्रश्नवाचक वाक्य | जिन वाक्यों में प्रश्न किया जाये या किसी से कोई बात पूछी जाये, उन्हें प्रश्नवाचक वाक्य कहते हैं। | तुम्हारा क्या नाम है? |
| आज्ञा वाचक वाक्य | ऐसे वाक्य जिनमें आदेश, आज्ञा या अनुमति का पता चले या बोध हो, वे वाक्य आज्ञावाचक वाक्य कहलाते हैं। | वहाँ जाओ। |
| विस्मयादि बोध वाक्य | ऐसे वाक्य जिनमें हमें आश्चर्य, शोक, घृणा, अत्यधिक, खुशी, स्तब्धता आदि भावों का बोध हो ऐसे वाक्य विस्मयादि बोधक वाक्य कहलाते हैं। इन वाक्यों में विस्मयादिबोधक चिह्न (!) लगता है। | ओ! कितनी ठंडी रात है। |
| इच्छा वाचक वाक्य | ऐसे वाक्य जिनसे हमें आकांक्षा, आर्शीवाद आदि का बोध हो, वह वाक्य इच्छावाचक वाक्य कहलाते हैं। | ईश्वर करे सब कुशल लौटें। |
| निषेध वाचक वाक्य | जिन वाक्यों से कार्य के निषेध का बोध होता है, वह वाक्य निषेधवाचक वाक्य कहलाते हैं। | मै घर नहीं जाऊँगा। |
| संकेत वाचक वाक्य | वे वाक्य जिनसे हमें एक क्रिया पर निर्भर होने का बोध हो, ऐसे वाक्य संकेतवाचक वाक्य कहलाते हैं। | अगर तुम परिश्रम करते तो आज सफल हो जाते। |
| संदेह वाचक वाक्य | ऐसे वाक्य जिनसे हमें किसी प्रकार के संदेह या संभावना का बोध होता है, वह वाक्य संदेहवाचक वाक्य कहलाते हैं। | आज बहुत तेज बारिश हो सकती है। |
प्रश्न 13. श्रव्य - दृश्य सामग्री की विशेषताएँ बताइए।
उत्तर: श्रव्य दृश्य सामग्री की विशेषताएँ -
- 1. श्रव्य दृश्य सामग्री स्थायी रूप से सीखने एवं समझने में सहायक हैं।
- 2. वस्तुओं को प्रत्यक्ष रूप से देखने का अवसर मिलता है।
- 3. सहायक सामग्री सूक्ष्म बातों को सरलता से समझा देती है और छात्रों की कल्पना एवं विचार शक्ति का विकास करती है।
- 4. वैज्ञानिक प्रवृत्ति का विकास होता है।
- 5. छात्र सक्रिय रहते हैं और पाठ को सरलता से याद कर सकते हैं।
- 6. श्रव्य दृश्य सामग्री से पाठ में अधिक रोचकता आती है।
- 7. श्रव्य दृश्य सामग्री हमारी ज्ञानेन्द्रियों को उद्दीपित करके शिक्षण एवं अधिगम प्रक्रिया को सुगम बनाती है।
- 8. अध्यापक को उपयोगी एवं अच्छे शिक्षण में सहायता करती है।
- 9. भाषा सम्बन्धी कठिनाइयों को दूर करती है।
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 14. जीवन और आत्मकथा में अंतर बताएं तथा किसी एक जीवनी और एक आत्मकथा तथा उसके लेखक का नाम बताइए।
उत्तर: जीवनी तथा आत्मकथा में अन्तरः-
- जीवनीः- 1. जीवनी किसी दूसरे के द्वारा लिखी जाती है। 2. जीवनी किसी महापुरुष की ही लिखी जाती है। 3. जीवनी अनुमानित होती है। 4. जीवनी वर्णनात्मक शैली में लिखी जाती है। 5. जीवनी की प्रमाणिकता आवश्यक है।
उदाहरण - 'कलम का सिपाही' 'मुंशी प्रेमचन्द्र' की जीवनी है। - आत्मकथाः- 1. आत्मकथा स्वयं के द्वारा लिखी जाती है। 2. आत्मकथा किसी की भी लिखी जा सकती है। 3. आत्मकथा सत्य होती है। 4. आत्मकथा कथात्मक शैली में लिखी जाती है। 5. आत्मकथा की प्रामाणिकता आवश्यक नहीं है।
उदाहरण - 'क्या भूलूँ क्या याद करूँ' हरिवंश राय बच्चन की बहुप्रंशसित आत्मकथा है।
प्रश्न 15. 'प्रकृति का सुकुमार कवि' के रूप में हिन्दी जगत् में कौन विख्यात है? उनकी प्रमुख रचनाओं के नाम लिखिए।
उत्तर: प्रकृति का सुकुमार कवि- सुमित्रानन्दन पंत जी को कहा जाता है। पंत जी के प्रकृति के प्रति अत्यन्त सुक्ष्म और संवेदनशील दृष्टि थी। उनकी रचनओं में प्रकृति का अत्यन्त मनोहारी और सुन्दर चित्रण मिलता है। पन्त जी का जन्म उत्तराखण्ड राज्य के अल्मोड़ा जिले के कौसानी नामक ग्राम में 20 मई सन् 1900 ई. को हुआ था। जन्म के कुछ घण्टों के पश्चात् ही उनकी माँ का निधन हो गया था। इनके पिता का नाम गंगादत्त पन्त था। इनकी मृत्यु 28 दिसम्बर, 1977 ई. को हो गयी थी।
रचनाएँ:- ग्रन्थि, पल्लव, गुंजन, युगान्त, युगवाणी, ग्राम्या, काव्यवाणी, युगपथ, पुरुषोत्तम राम, पतझर, गीतहंस।
गीतिनाट्यः- ज्योत्स्ना, राजशिठार, अतिमा।
उपन्यासः हार
कहानी संग्रहः पाँच कहानियाँ
प्रश्न 16. प्रत्यय किस कहते है? उदाहरण सहित इसके भेदों को संक्षेप में स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: प्रत्ययः प्रत्यय वह शब्दांश है, जो शब्द के अंत मे जुड़कर उसके व्याकरणिक रूप या अर्थ में परिर्वतन कर देते है, उसे प्रत्यय कहते हैं।
उदाहरण:
- समाज + इक = सामाजिक
- मीठा + आस = मिठास
- लोहा + आर = लुहार
- नाटक + कार = नाटककार
प्रत्यय के भेदः-
- (i) कृत प्रत्यय
- (ii) तद्धित प्रत्यय
- (i) कृत प्रत्ययः जो प्रत्यय क्रिया या धातु के अन्त में प्रयुक्त होते हैं, उन्हें कृत प्रत्यय या कृदन्त कहते हैं। जैसे- तैरना + आक (प्रत्यय) = तैराक
- (ii) तद्धित प्रत्ययः जो प्रत्यय संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण तथा कृदन्त शब्दों में जोड़े जाते हैं, उन्हें तद्धित प्रत्यय कहते हैं। जैसे- आत्मज + आ (प्रत्यय) = आत्मजा।
प्रश्न 17. वाक्य में पूर्ण विराम और प्रश्नसूचक चिन्ह कब प्रयोग किये जाते है ? सोदाहरण स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
पूर्ण विराम (।):- पूर्ण विराम का अर्थ हैं- पूरी तरह रुकना। पूर्ण विराम का उपयोग प्रश्नसूचक और विस्मयादिबोधक सूचक वाक्यों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के वाक्यों के अन्त में किया जाता है।
उदाहरणः - राम वह स्कल जा रहा है। मैं आज बहुत थक गया हूँ।
प्रश्नसूचक चिन्ह (?):- इस चिन्ह का प्रयोग प्रश्नवाचक वाक्यों के अन्त में किया जाता है।
उदाहरणः- तुम्हारा घर कहाँ है? तुम्हारे स्कूल का क्या नाम है?
प्रश्न 18. औपचारिक तथा अनौपचारिक भाषा से आप क्या समझते है ? संक्षेप में स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: औपचारिक एवं अनौपचारिक भाषा-
- औपचारिक भाषा में व्याकरण का सख्त पालन किया जाता है, अनौपचारिक भाषा में व्याकरण के नियम लचीले होते हैं।
- औपचारिक भाषा में शैली गम्भीर, तटस्थ और वस्तुनिष्ठ होती है जबकि अनौपचारिक भाषा में शैली हल्की-फुलकी, भावपूर्ण और व्यक्तिपरक होती है।
- नौकरी के लिए आवेदन पत्र लिखना, व्याख्यान देना, बैठक में बात करना आदि औपचारिक भाषा के अन्तर्गत आता है तथा दोस्तों या परिवार के साथ बात करना, सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखना आदि अनौपचारिक भाषा के अन्तर्गत आता है।
- औपचारिक भाषा हमेशा शिष्ट एवं विनययुक्त होती हैं तथा अनौपचारिक भाषा में किसी भी नियम का पालन नहीं किया जाता है।
- औपचारिक पत्राचार के अन्त में भवदीय का प्रयोग करना पड़ता है। अनौपचारिक पत्राचार में तुम्हारा/तुम्हारी भी लिख सकते हैं।