Home
Store Updates
Home PYQs Semester 3 सामाजिक अध्ययन 2023
PYQ 2023 • सामाजिक अध्ययन

सामाजिक अध्ययन Previous Year Paper 2023

UP DELED Semester 3 सामाजिक अध्ययन Previous Year Question Paper 2023 with solution.

Section 1 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. पानीपत का प्रथम युद्ध कब हुआ था -

(a) 1536 ई0

(b) 1526 ई०

(c) 1529 ई0

(d) 1525 ई०

उत्तर: (b): 21 अप्रैल 1526 को इब्राहिम लोदी और तुर्क शासन बाबर के मध्य हुआ जिसमें बाबर विजयी हुआ तथा भारतीय महाद्वीप पर मुगल साम्राज्य की नींव डाली। इस दौरान उसने 1526 से 1530 ई० तक शासन किया।

प्रश्न 2. अकबर के दरबार के प्रमुख संगीतकार थे-

(a) अबुल फजल

(b) बीरबल

(c) टोडरमल

(d) तानसेन

उत्तर: (d): अकबर के दरबार के प्रमुख संगीतकार तानसेन थे। तानसेन एक भारतीय संगीतकार और कवि थे जो हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत की उत्तर भारतीय परम्परा में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति थे। उनका वास्तविक नाम रामतनु पांडे थे।

प्रश्न 3. जहाँगीर के बचपन का नाम था -

(a) सलीम

(b) फिरोज

(c) खुर्रम

(d) शहरयाज

उत्तर: (a): जहाँगीर के बचपन का नाम सलीम था। जहाँगीर ने तुजुक-ए-जहाँगीर नाम से फारसी भाषा में लिखी। जहाँगरी ने 1605 से 1627 ई0 तक शासन किया। आत्मकथा साहित्य का एक अनूठा नमूना है जो लेखक के अवलोकन व अभिव्यक्ति के शक्ति के दर्शाता है। जहाँगीर चित्रकारी और कला का बहुत ज्यादा शौकीन था।

प्रश्न 4. 'बुलन्द दरवाजा' का निर्माण किसने करवाया था -

(a) बाबर

(b) हुमायूँ

(c) अकबर

(d) औरंगजेब

उत्तर: (c): बुलंद दरवाजा का निर्माण मुगल शासक अकबर ने गुजरात विजय की स्मृति में वर्ष 1602 ई. में फतेहपुर सीकरी में बनवाया था। इसे बनाने में करीब 12 वर्ष का समय लगा।

प्रश्न 5. शिवाजी की राजधानी कहाँ थी -

(a) पुरन्दर

(b) रायगढ़

(c) सिंहगढ़

(d) पुणे

उत्तर: (b): मराठा साम्राज्य के सस्थापक शिवा जी के राज्य की राजधानी रायगढ़ में थी। छत्रपति शिवा जी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को महाराष्ट्र के पूणे जिले के शिवनेरी किले में हुआ।

प्रश्न 6. वास्कोडिगामा भारत कब आया-

(a) 1298 ई.

(b) 1398 ई.

(c) 1498 ई.

(d) 1598 ई.

उत्तर: (c): वास्को-डि-गामा एक पुर्तगाली नाविक था जो 20 मई 1498 को केरल में कालीकट तट पर पहुँचा तथा 24 अगस्त 1498 को वापस चला गया उस समय कालीकट का राजा जमोरिन था।

प्रश्न 7. इलाहाबाद की सन्धि कब हुई थी -

(a) 1760 ई.

(b) 1762 ई.

(c) 1763 ई.

(d) 1765 ई.

उत्तर: (d): इलाहाबाद की पहली संधि 12 अगस्त 1765 ई. के रॉबर्ट क्लाइव और मुगल सम्राट शाह आलम द्वितीय के बीच हुई थी। जबकि इलाहाबाद की दूसरी संधि 16 अगस्त 1765 में रॉबर्ट क्लाइव तथा अवध के नवाब शुजाउद-दौला के मध्य हुआ।

प्रश्न 8. इबादतखाना का निर्माण करवाया था-

(a) अकबर ने

(b) औरंगजेब ने

(c) अलाउद्दीन ने

(d) फिरोज तुगलक ने

उत्तर: (a) : इबादतखाना (पूजा भवन) 1575 में मुगल सम्राट अकबर (1556-1605 ई) के द्वारा फतेहपुर सीकरी में बनाया गया एक सभा भवन था।

Section 2 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 6. ऊष्मा संचरण की तीन विधियाँ कौन-कौन सी है? उनके नाम बताइए।

उत्तर: ऊष्मा संचरण ऊष्मा का एक स्थान से दूसरे स्थान तक स्थानान्तरित होना ही ऊष्मा संचरण कहलाता है। ऊष्मा संचरण की तीन विधियाँ है।

  • (i) चालन
  • (ii) संवहन
  • (iii) विकिरण

विवरण-

  • (i) चालन- ऊष्मा संचरण की वह प्रक्रिया जिसमें माध्यम के कण अपने स्थान से नहीं हटते और ऊष्मा एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँच जाती है। इस विधि को चालन कहते हैं। ठोस पदार्थों में इस विधि द्वारा संवहन होता है।
  • (ii) संवहन- ऊष्मा संचरण की वह प्रक्रिया जिसमें द्रव को गर्म करने पर ऊँचे ताप वाले कण ऊपर उठते हैं तथा उनका स्थान लेने के लिए कम ताप वाले कण आ जाते हैं। यह प्रक्रिया तब तक चलती है, जब तक सम्पूर्ण द्रव एक समान न हों जायें। ऊष्मा संचरण की इस प्रक्रिया में माध्यम के कण अपना स्थान बदलते रहते हैं। उदाहरण-द्रव पदार्थों में ऊष्मा संचरण इस विधि द्वारा होता है।
  • (iii) विकिरण- ऊष्मा संचरण की वह विधि जिसमें न तो पदार्थ के कणों का स्थानांतरण होता है और न ही पदार्थ के बीच पड़ने वाला माध्यम गर्म होता है। इस विधि में माध्यम की आवश्यकता नहीं होती है। बल्कि ऊष्मा, स्रोत से सीधे प्राप्त हो जाती है। इस प्रक्रिया को विकिरण कहते हैं। उदाहरण-सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर विकिरण द्वारा ही पहुँचता है।

प्रश्न 7. रेगिस्तान का जहाज किसे कहते है?

उत्तर: ऊँट को रेगिस्तान का जहाज कहा जाता है क्योंकि ऊँट के पैर गद्देदार होते हैं जिससे ऊँट को चलने और दौड़ने में आसानी होता है। ऊँट से सवारी करने के साथ ही आप भार बाहक कार्य कर सकते हैं। ऊँट लम्बे समय तक बिना पानी के जीवित रह सकता है।

प्रश्न 8. खाने का सोडा और धावन सोडा का रासायनिक सूत्र लिखिए।

उत्तर: खाने का सोडा का रासायनिक नाम सोडियम बाई कार्बोनेट है, इसका रासायनिक सूत्र-NaHCO₃ है। धावन सोडा का रासायनिक नाम सोडियम कार्बोनेट है। इसका रासायनिक सूत्र-(Na₂CO₃) है।

प्रश्न 9. मछली तथा तिलचट्टे के श्वसन अंगो के नाम लिखिए।

उत्तर: तिलचट्टे के श्वसन अंग का नाम श्वासनली है। तिलचट्टे का श्वसन तंत्र अनेक श्वासनलिकाओं से बनता है। ये नलिकाएँ बाहर की ओर श्वासरंध्रो द्वारा खुलती है। तिलचट्टे में 10 जोड़ी श्वासरंध्र होते हैं। दो वक्ष में और आठ उदर में होते हैं। मछली में श्वसन अंग गलफड़े (गिल्स) होते हैं। मछलियों को पानी में घुले हुए ऑक्सीजन के अणुओं को खींचना होता है। इसके लिए उनके खास अंग गिल्स काम में आते हैं।

प्रश्न 10. पेट्रोलियम को द्रव सोना (Liquid Gold) क्यों कहा जाता है?

उत्तर: पेट्रोल की स्थिति धीरे-धीरे खत्म होने के कगार पर जिसके कारण इसका मूल्य बढ़ता जा रहा है, इसी प्रकार सोना भी ठोस वस्तुओं में महँगा है। पेट्रोल की कीमत अधिक होने के कारण इसे द्रव सोना (Liquied Gold) कहा जाता है।

प्रश्न 11. अनुप्रस्थ तरंगों में दो श्रृंगो (शीर्ष) के बीच की दूरी क्या कहलाती है?

उत्तर: अनुप्रस्थ तरंगों में दो श्रृंगों के बीच की दूरी तरंगदैर्ध्य कहलाती है। इसे '\lambda' से प्रदर्शित करते हैं।

Section 3 लघु उत्तरीय प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 12. प्रकाश के अपवर्तन के नियम लिखिए।

उत्तर: जब प्रकाश की किरण एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाती है तो अपने मार्ग से विचलित हो जाती हैं, इस घटना को प्रकाश का अपवर्तन कहते हैं। प्रकाश के अपवर्तन के दो नियम हैं-

  1. आपतित किरण, आपतन बिन्दु पर अभिलम्ब और अपवर्तित किरण तीनों एक ही तल में होते हैं।
  2. किन्हीं दो माध्यमों एवं प्रकाश के किसी विशेष वर्ण के लिए आपतन कोण की ज्या (sin i) तथा अपवर्तन कोण की ज्या (sin r) का अनुपात एक नियतांक होता है। $$\frac{\sin i}{\sin r} = \mu \text{ (स्नैल का नियम)}$$ जहाँ '\mu' माध्यम का अपवर्तनांक है।

प्रश्न 13. भोज्य पदार्थों के परिरक्षण (Food Preservation) से आप क्या समझते है? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: भोज्य पदार्थों का परिरक्षण- खाद्य-पदार्थों के मौलिक आकार एवं रूप को परिवर्तित कर या अपरिवर्तित रखकर इनके पोषक तत्व एवं विटामिनों को यथा सम्भव बनाये रखते हुए बिना विकृति के दीर्घकाल तक सुरक्षित रखने की विधियों एवं तकनीकों को परिरक्षण कहा जाता है। खाद्य संरक्षण तकनीक भोजन में भोजन नुकसान, विषाक्त भोजन, और सूक्ष्म जीव संदूषण को रोकने के लिए होता हैं।

खाद्य पदार्थों के संरक्षण की आवश्यकता-

  • खाद्य पदार्थों को खराब होने और खाद्य विषाक्ता को कम करने के लिए।
  • सूक्ष्मजीव संदूषण को रोकने के लिए।
  • इसे पूरे साल उपलब्ध कराने के लिए।
  • इसके स्वाद को अधिक समय तक बनाये रखने के लिए।
  • इसे अधिक समय तक संचय करने एवं ताजा बनाये रखने के लिए।

प्रश्न 14. जीवाणु कोशिका की संरचना का नामांकित चित्र बनाइये।

उत्तर: जीवाणु कोशिका की संरचना का नामांकित चित्र-

प्रश्न 15. मधुमेह (डायबिटीज) क्यों होता है? इसके प्रकार, कारण तथा लक्षण लिखिए।

उत्तर: मधुमेह तब होता है, जब अग्नाशय, आमाशय के पीछे की एक ग्रन्थि, हार्मोन इंसुलिन का पर्याप्त उत्पादन नहीं करता है या शरीर इंसुलिन का सही उपयोग नहीं कर सकता हैं। जिससे मरीज के शरीर के रक्त में ग्लूकोज का स्तर बहुत अधिक हो जाता है। उस स्थिति में व्यक्ति में मधुमेह या डायबिटीज रोग हो जाता है। इंसुलिन ग्लूकोज को ग्लाइकोजन में बदलने में मदद करता है और रक्त शर्करा के स्तर को कम करता है।

मधुमेह (Diabetes) दो प्रकार का होता है-

  1. टाइप-1 मधुमेह (Type-1 Diabetes)
  2. टाइप-2 मधुमेह (Type-2 Diabetes)
  • टाइप-1 मधुमेह- टाइप 1 में शरीर में इन्सुलिन बनना कम हो जाता है या बंद हो जाता है। इसकी कमी डायबिटीज का कारण बनती है। टाइप-1 डायबिटीज दवाओं से नियंत्रित किया जा सकता है।
  • टाइप-2 मधुमेह- इस प्रकार के मधुमेह में, शरीर इंसुलिन (इंसुलिन प्रतिरोध) का ठीक से उपयोग नहीं करता है और सामान्य सीमा पर रक्त शर्करा को नियंत्रित नहीं कर पाता है।

मधुमेह का कारण-

  1. हाई ब्लड ग्लूकोज: अग्नाशय पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन नहीं बना पाता है तो ब्लड में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है।
  2. हार्मोनल असंतुलन: गर्भावस्था के दौरान प्लेसेंटा हार्मोन जारी करता है जो इंसुलिन प्रतिरोध का कारण बनता है।

मधुमेह (Diabetes) के लक्षण-

  • (1) प्यास के साथ मुँह सूखना।
  • (2) जल्दी जल्दी पेशाब का आना।
  • (3) अचानक वजन घट या बढ़ जाना
  • (4) लगातार थकान महसूस होना।
  • (5) स्किन या जननांगों में यीस्ट इंफेक्शन होना।
  • (6) हाथों या पैरों में सुन्नपन या झुनझुनी

प्रश्न 16. हाइड्रोकार्बन यौगिक क्या है? यह कितने प्रकार का होता है? उदाहरण देकर समझाइये।

उत्तर: हाइड्रोकार्बन यौगिक- कार्बन तथा हाइड्रोजन तत्वों के परस्पर संयोग से बने यौगिक, हाइड्रोकार्बन यौगिक कहलाते हैं। हाइड्रोकार्बन दो प्रकार का होता है-

  1. संतृप्त हाइड्रोकार्बन
  2. असंतृप्त हाइड्रोकार्बन
  • (1) संतृप्त हाइड्रोकार्बन- ऐसे हाइड्रोकार्बन जिनमें सभी कार्बन परमाणु चार अन्य परमाणुओं से बंधे होते हैं और एक ही सहसंयोजी आबन्धों द्वारा संतुष्ट होते हैं। उसे संतृप्त हाइड्रोकार्बन कहते हैं। जैसे- मेथेन (CH4), इथेन, प्रोपेन, ब्यूटेन आदि।
  • (2) असंतृप्त हाइड्रोकार्बन- ऐसे हाइड्रोकार्बन जिनमें सभी कार्बन परमाणु आपस में द्विआबन्द या त्रिआबन्ध के द्वारा जुड़ी रहती है उसे असंतृप्त हाइड्रोकार्बन कहते हैं। जैसे-एमीन, एल्काइन, प्रोपीन, प्रोपाइन आदि।

प्रश्न 17. किसी गुब्बारे में हाइड्रोजन गैस भरकर छोड़ने पर वह ऊपर उठने लगता है, क्यों? कारण स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: किसी गुब्बारे में हाइड्रोजन गैस भरकर छोड़ने पर वह ऊपर उठने लगता है, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हाइड्रोजन हवा से हल्की गैस होती है जिसके कारण हाइड्रोजन से भरा गुब्बारा आसानी से ऊपर की ओर आगे बढ़ता है। तथा अत्यधिक ऊपर जाने पर दाब कम होने लगता है। जिससे धीरे-धीरे गुब्बारा फैलता है और एक समय बाद वह अत्यधिक अंदर के दबाव के कारण फट जाता है। अतः हम कह सकते हैं कि हाइड्रोजन या हीलियम से भरा हुआ गुब्बारा हवा से हल्का होने के कारण आसानी से ऊपर चला जाता है।

प्रश्न 18. ओजोन परत अवक्षय से आप क्या समझते है? इसके कारणों पर संक्षिप्त टिप्पणी कीजिए।

उत्तर: हमारी पृथ्वी के चारों ओर का वायुमण्डल ओजोन नामक गैस की मोटी परत से ढका है, ओजोन की यह परत सूर्य के प्रकाश की पराबैंगनी किरणों को पृथ्वी पर आने से रोकती है। ये हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यन्त हानिकारक होती है। मानव द्वारा रेफ्रिजरेटर, अग्निशमन यंत्र तथा एरोसाल में उपयोग किये जाने वाले (क्लोरो-फ्लोरो कार्बन) के कारण ओजोन परत का ह्रांश होता है, इसे ओजोन परत का अवक्षय कहते हैं।

ओजोन परत के अवक्षय का कारण-

  1. ओजोन परत अवक्षय का मुख्य कारण (CFCs) हैं, जो रेफ्रिजरेटर से निकलती हैं।
  2. जब क्लोरीन एवं ब्रोमीन परमाणु समताप मंडल में ओजोन के सम्पर्क में आते है, तो वे ओजोन अणुओं को नष्ट कर देते हैं।

Question Paper PDF

इस प्रश्न पत्र की PDF डाउनलोड करें।

PDF Download

सामाजिक अध्ययन Previous Year Paper 2023

Solved question paper PDF download.

Complete 10 Years Solved PYQ Collection

2015 से 2025 तक के solved previous year papers, महत्वपूर्ण प्रश्न, उत्तर एवं PDF resources एक ही package में प्राप्त करें और अपनी UP DELED परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाएं।