वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न 1. ग्राण्ट ट्रंक रोड का निर्माण कराया था-
(a) अलाउद्दीन खिलजी ने
(b) बाबर ने
(c) हुमायूँ ने
(d) शोरशाह ने
उत्तर: (d) ग्राण्ट ट्रंक रोड का निर्माण शेरशाह सूरी ने करवाया था।
प्रश्न 2. मुगल काल में चित्रकला का उत्कर्ष हुआ-
(a) जहाँगीर के शासन काल में
(b) हुमायूँ के शासन काल में
(c) अकबर के शासन काल में
(d) शाहजहाँ के शासन काल में
उत्तर: (a) मुगल काल में चित्रकला का उत्कर्ष जहाँगीर के शासन काल में हुआ।
प्रश्न 3. अंग्रेजों तथा फ्रांसीसियों के मध्य कर्नाटक में कितने युद्ध हुए?
(a) पाँच
(b) चार
(c) तीन
(d) दो
उत्तर: (c) अंग्रेजों तथा फ्रांसीसियों के मध्य कर्नाटक में तीन युद्ध हुए थे?
प्रश्न 4. भारत में अंग्रेजी साम्राज्य के संस्थापक थे-
(a) क्लाइव
(b) अल्मीडा
(c) डूप्ले
(d) आयरकूट
उत्तर: (a) भारत में अंग्रेजी साम्राज्य के संस्थापक राबर्ट क्लाइव थे।
प्रश्न 5. सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाला महाद्वीप है-
(a) एशिया
(b) उत्तरी अमेरिका
(c) यूरोप
(d) अफ्रीक
उत्तर: (a) सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाला महाद्वीप एशिया है।
प्रश्न 6. शक्ति का गैर परम्परागत स्रोत है-
(a) खनिज तेल
(b) प्राकृतिक गैस
(c) सौर ऊर्जा
(d) कोयला
उत्तर: (c) शक्ति का गैर परम्परागत स्रोत सौर ऊर्जा है।
प्रश्न 7. 'ग्रीन इण्डिया मिशन' प्रारम्भ किया गया-
(a) वर्ष 2013 में
(b) वर्ष 2012 में
(c) वर्ष 2014 में
(d) वर्ष 2011 में
उत्तर: (c) 'ग्रीन इण्डिया मिशन' वर्ष 2014 में प्रारम्भ किया गया।
प्रश्न 8. रानीगंज कोयला खान स्थित है-
(a) पश्चिम बंगाल में
(b) बिहार में
(c) झारखण्ड में
(d) ओडिशा में
उत्तर: (a) रानीगंज कोयला खान पश्चिम बंगाल में स्थित है।
प्रश्न 9. न्यायपालिका का कार्य नहीं है -
(a) संविधान की रक्षा करना
(b) मौलिक अधिकारों की रक्षा करना
(c) कानूनों का क्रियान्वयन करना
(d) न्यायिक पुनरावलोक
उत्तर: (c) कानूनों का क्रियान्वयन करना न्यायपालिका का कार्य नहीं है
प्रश्न 10. उच्चतम न्यायालय के किसी न्यायाधीश को महाभियोग द्वारा पद से हटाने की शक्ति निम्न में से किसे प्राप्त है?
(a) केन्द्रीय मन्त्रिपरिषद् को
(b) संसद को
(c) निर्वाचन आयोग को
(d) संसद व राज्य विधानसभाओं को
उत्तर: (b) उच्चतम न्यायालय के किसी न्यायाधीश को महाभियोग द्वारा पद से हटाने की शक्ति संसद को प्राप्त है।
प्रश्न 11. संसद का उच्च सदन या द्वितीय सदन है-
(a) लोकसभा
(b) राज्यसभा
(c) विकल्प 'a' और 'b' दोनों
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: (b) संसद का उच्च सदन या द्वितीय सदन राज्यसभा है।
प्रश्न 12. राष्ट्रपति पद के नामांकन के लिए कितने प्रस्तावकों एवं अनुमोदकों की आवश्यकता होती है?
(a) 50 प्रस्तावक 20 अनुमोदक
(b) 50 प्रस्तावक 10 अनुमोदक
(c) 50 प्रस्तावक 50 अनुमोदक
(d) 20 प्रस्तावक 20 अनुमोदक
उत्तर: (c) भारत के संविधान के अनुसार राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए उम्मीद वार के नामांकन के प्रस्ताव के रूप में कम से कम 50 निर्वाचको और 50 अनुमोदक के रूप में 50 निर्वाचको द्वारा सदस्यता प्राप्त की जानी चाहिए।
प्रश्न 13. देश का सबसे बड़ा राष्ट्रीयकृत प्रतिष्ठान है-
(a) रेलवे
(b) रोडवेज (सड़क परिवहन)
(c) वायु परिवहन
(d) जल परिवहन
उत्तर: (a) देश का सबसे बड़ा राष्ट्रीयकृत प्रतिष्ठान रेलवे है।
प्रश्न 14. देश की मुद्रा की पूर्ति को नियमित करता है -
(a) भारतीय रिजर्व बैंक
(b) स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया
(c) व्यापारिक बैंक
(d) भारतीय औद्योगिक विकास बैंक
उत्तर: (a) देश की मुद्रा की पूर्ति को नियमित करता भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) करता है।
प्रश्न 15. निम्नलिखित में से कौन सा केन्द्र सरकार की आय का स्रोत नहीं है?
(a) सीमा शुल्क
(b) आयकर
(c) भू-राजस्व
(d) केन्द्रीय उत्पाद शुल्क
उत्तर: (c) केन्द्र सरकार की आय का स्रोत भू-राजस्व नहीं है?
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 16. मनसबदारी प्रथा का प्रचलन किस काल में तथा किसके द्वारा हुआ था?
उत्तर: मनसबदारी प्रथा का प्रचलन मुगल काल में हुआ था । मनसबदारी प्रणाली एक मुगल कालीन प्रशासनिक प्रणाली थी। मनसबदारी प्रणाली मुगल सम्राट अकबर ने 1571 में शुरू किया था। अकबर ने मनसबदारी प्रणाली मंगोलिया से लिया था।
प्रश्न 17. शिवाजी द्वारा लगाये गये दो करों का नाम लिखिए-
उत्तर: शिवाजी द्वारा लगाये गये दो प्रमुख कर हैं-
- (i) चौथ कर
- (ii) सददेशमुखी कर
प्रश्न 18. राज्य अपहरण नीति को लागू करने वाला गवर्नर जनरल कौन था?
उत्तर: राज्य अपरहण नीति को लागू करने वाला गवर्नर लार्ड डलहौजी था। राज्य अपहरण नीति ही व्यापगत सिद्धांत का ही नाम है। व्यापगत सिद्धांत एक हड़प नीति थी। जिसका उपयोग लार्ड डलहौजी द्वारा 1848 से 1856 तक भारत का गवर्नर रहते हुए व्यापक तौर पर किया था
व्यपगत सिद्धान्त के शिकार राज्य -
- (i) सतारा (महाराष्ट्र) - 1848
- (ii) जैतपुर - 1849
- (iii) संबलपुर (ओडिसा) - 1849
- (iv) उदयपुर - 1853
- (v) झाँसी (उत्तर प्रदेश) - 1853
- (vi) नागपुर (महाराष्ट्र) - 1854
प्रश्न 19. भारत में आने वाली यूरोपीय शक्तियों का क्रम बताइए-
उत्तर: भारत में आने वाले शक्तियों का क्रम निम्नवत है
- पुर्तगाल (1498 ई. में)
- डच (1595 ई.)
- अंग्रेज (1600 ई.)
- डेनिश (1616 ई.)
- फ्रांसीसी (1664 ई.)
प्रश्न 20. भारत की सबसे बड़ी बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना का नाम लिखिए।
उत्तर: भारत की सबसे बड़ी बहुउद्देश्शीय नदी घाटी परियोजना भाखड़ा नांगल परियोजना है। भाखड़ा नांगल परियोजना राजस्थान, पंजाब और हरियाणा की संयुक्त परियोजना है। भाखड़ा नांगल परियोजना पंजाब में सतलज नदी पर बना है।
प्रश्न 21. वन में प्राप्तहोने वाले दो अप्रत्यक्ष लाभ लिखिए।
उत्तर: वन में प्राप्त होने वाले अप्रत्यक्ष लाभ निम्नवत है-
- (i) वर्षा में सहायक
- (ii) प्रदूषण रोकने में सहायक
- (iii) भूमि की उर्वरता में सहायक
- (iv) रोग मुक्ति में सहायक
- (v) बाढ़ नियंत्रण में सहायक
- (vi) प्रकृति के संतुलन में सहायक
प्रश्न 22. विश्व में अधिकतर मछली क्षेत्र किस प्रकार के कटिबन्ध में मिलते हैं? विश्व का सर्वाधिक मछली पकड़ने वाला क्षेत्र कौन-सा है?
उत्तर: विश्व में अधिकतर मछली क्षेत्र उत्तरी गोलार्द्ध के शीतोष्ण कटिबन्धीय क्षेत्र में मिलती है जहाँ पर विश्व की 98% मछली पकड़ी जाती है। विश्व का सर्वाधिक मछली पकड़ने वाला क्षेत्र प्रशांत महासागर का उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र है। यह क्षेत्र विश्व में मछली पकड़ने का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण क्षेत्र है।
प्रश्न 23. शक्ति के संसाधन से आप क्या समझते हैं?
उत्तर: जिन पदार्थों से मनुष्य को अपने विभिन्न कार्यों एवं गतिविधियों को चलाने के लिए ऊर्जा प्राप्त होती है उन्हे शक्ति के संसाधन कहा जाता है।
प्रश्न 24. राष्ट्रपति राज्यसभा में 12 सदस्य किन क्षेत्र से मनोनीत करता है?
उत्तर: भारत का राष्ट्रपति कला, साहित्य, विज्ञान और सामाजिक सेवाओं के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए 12 व्यक्तियों को मनोनीत करता है। जिनमें से प्रत्येक 6 साल का कार्यकाल पूर्ण करता है।
प्रश्न 25. भारत के प्रथम एवं वर्तमान प्रधानमंत्री का नाम बताइए।
उत्तर: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरु तथा भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई दामोदर दास मोदी हैं।
प्रश्न 26. केन्द्रीय मन्त्रिपरिषद् का कार्यकाल क्या है?
उत्तर: केन्द्रीय मन्त्रिपरिषद् का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है। केन्द्रीय मन्त्रिपरिषद् का गठन प्रधान मंत्री की नियुक्ति के साथ प्रारम्भ हो जाता है। राष्ट्रपति को अपने कार्यों के अभ्यास में सहायता और सलाह देने के लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में एक मंत्री परिषद् होती है प्रधानमंत्री को राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है
प्रश्न 27. राजस्व का अर्थ बताइए।
उत्तर: सरकार द्वारा वसूले गए सभी प्रकार के कर और निवेशी पर व्याज और लाभांश तथा विभिन्न सेवाओं के बदले प्राप्त रकम को राजस्व (Revenue) कहा जाता है।
प्रश्न 28. किस योजना (पंचवर्षीय योजना) का मुख्य उद्देश्य समावेशी विकास था?
उत्तर: ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना का मुख्य उद्देश्य समावेशी विकास था। पंचवर्षीय योजना हर 5 वर्ष के लिए केन्द्र सरकार द्वारा देश के लोगो के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए शुरू की जाती है पंचवर्षीय योजनाए केन्द्रिकृत और एकीकृत राष्ट्रीय आर्थिक कार्यक्रम है। 1947 से 2017 तक भारतीय अर्थ व्यवस्था का नियोजन की अवधारणा का आधार था। इसे योजना आयोग और नीति आयोग द्वारा विकसित निष्पादित और कार्यान्वित की गयी।
प्रश्न 29. डेबिट कार्ड तथा क्रेडिट कार्ड में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: डेबिट कार्ड : किसी बैंक में अकाउंट खुलने के साथ ही बैंक की ओर से पासबुक, चेक बुक के साथ डेबिट कार्ड भी प्रदान किया जाता है। डेबिट कार्ड के द्वारा ऑनलाइन खरीददारी, ऑनलाइन पेमेन्ट कर सकते हैं। डेविट कार्ड के द्वारा आय किसी ए.टी.एम से नकदी भी निकाल सकते हैं।
क्रेडिट कार्ड : क्रेडिट कार्ड अधिक लचीलापन और पुरस्कार अर्जित करने के अवसर प्रदान करता है।
प्रश्न 30. भारत की तीनों सेनाओं का प्रधान कौन होता है?
उत्तर: भारतीय संविधान के अनुच्छेद 53 के तहत संघ के रक्षा बलों की सर्वोच्च कमान राष्ट्रपति में निहित होगी और इसे कानून द्वारा नियंत्रित किया जाएगा।
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 31. पानीपत के तृतीय युद्ध (1761 ई०) के क्या परिणाम हुए?
उत्तर: पानीपत के तृतीय युद्ध के परिणाम- पानीपत का तृतीय युद्ध (1761 ई०) मराठों और अहमदशाह अब्दाली के मध्य लड़ा गया था, जिसके भारतीय इतिहास पर दूरगामी और विनाशकारी परिणाम हुए। इसके प्रमुख परिणाम निम्नलिखित थे-
- मराठा शक्ति को गहरा आघात - इस युद्ध में मराठों की करारी हार हुई। सदाशिवराव भाऊ, विश्वासराव और अनेक योग्य मराठा सरदार मारे गए। इसने मराठा साम्राज्य की सैन्य और राजनीतिक शक्ति की कमर तोड़ दी।
- उत्तरी भारत में मराठों का प्रभाव समाप्त होना - पानीपत की पराजय से उत्तरी भारत में मराठों का प्रभाव पूर्णतः समाप्त हो गया दोआब तथा पंजाब, प्रदेश उनके हाथ से निकल गये
- मुगलों का पतन - पानीपत के युद्ध में मुगलों को भी पतन के गर्त में धकेल दिया। उनमें अब इतनी शक्ति नहीं रह गयी थी कि वे अंग्रेजों का सामना करने में सफल हो सके
- नैतिक प्रभाव - पानीपत की पराजय में मराठों की मान और प्रतिष्ठा के धूल में मिला दिया। उनकी अजेय शक्ति का कोई मूल्य नहीं रह गया और दूसरे राज्य उनकी मित्रता को प्राप्त करने में संकोच करने लगे।
- अंग्रेजी सत्ता के उदय का मार्ग प्रशस्त होना - मराठों की शक्ति क्षीण होने से भारत में अंग्रेजों के विस्तार का सबसे बड़ा काँटा दूर हो गया, जिसने परोक्ष रूप से ब्रिटिश साम्राज्य की स्थापना का मार्ग सुगम किया।
प्रश्न 32. "मुगल काल को साहित्य का स्वर्ण युग माना जाता है।" स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: अब्दुल हमीद लाहौरी, खाफी खाँ, लेनपूल तथा एलपिसटन आदि इतिहासकार इस मुगल काल को साहित्य का स्वर्ण युग माना है। अनेक इतिहासकार इस युग को शान्ति समृद्धि तथा साहित्य एवं कला का स्वर्ण युग मानते हैं। मुगल काल में शन्ति और सुव्यवस्था, सड़को की व्यवस्था, समान न्याय का युग, समृद्धि का युग, व्यापार की उन्नति का युग प्रजा के साथ पितृ तुल्य व्यवहार साहित्य तथा भवन निर्माण अपने चरमोत्कर्ष पर था।
प्रश्न 33. बक्सर के युद्ध का वर्णन कीजिए।
उत्तर: बक्सर का युद्ध (1764 ई०)- बक्सर का युद्ध 22 और 23 अक्टूबर 1764 में बक्सर के मैदान में लड़ा गया था। यह युद्ध एक ओर ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी (हेक्टर मुनरो के नेतृत्व में) और दूसरी ओर बंगाल के अपदस्थ नवाब मीर कासिम, अवध के नवाब शुजाउद्दौला तथा मुगल सम्राट शाहआलम द्वितीय की संयुक्त सेनाओं के मध्य लड़ा गया था।
युद्ध के प्रमुख कारण और घटनाक्रम- मीर कासिम ने कंपनी के अवैध व्यापारिक नियंत्रण (दस्तक के दुरुपयोग) का विरोध किया था, जिसके कारण अंग्रेजों ने उसे हटा दिया। वह अवध भागा और वहां एक गठबंधन तैयार किया। संयुक्त सेना संख्या में बड़ी होने के बावजूद अंग्रेजों की संगठित और अनुशासित सेना के सामने टिक न सकी और पराजित हो गई।
महत्व और परिणाम- बक्सर का युद्ध भारतीय इतिहास में प्लासी के युद्ध से भी अधिक निर्णायक सिद्ध हुआ। प्लासी ने जहाँ केवल बंगाल में कंपनी के पैर जमाए थे, वहीं बक्सर ने अवध के नवाब और संपूर्ण भारत के मुगल सम्राट को घुटने टेकने पर विवश कर दिया। इसके बाद 1765 ई० में इलाहाबाद की संधि हुई, जिसके द्वारा कंपनी को बंगाल, बिहार और उड़ीसा की दीवानी (राजस्व वसूलने का अधिकार) प्राप्त हुई, जिसने भारत में ब्रिटिश राज की वास्तविक राजनीतिक और आर्थिक नींव स्थापित की।
प्रश्न 34. शिवाजी के शासन-प्रबन्ध के विषय में लिखिए।
उत्तर: शिवा जी के शासन व्यवस्था की निम्नलिखित विशेषताएँ थी-
केन्द्रीय प्रशासन- शिवाजी का प्रशासन एक सुदृढ़ और लोक कल्याणकारी राजतन्त्र था। राजा शासन का सर्वोच्च अधिकारी होता था, जो मंत्रियों की सहायता से शासन चलाता था।
अष्टप्रधान मण्डल- शिवाजी की शासन व्यवस्था का मुख्य आधार आठ मंत्रियों का एक समूह था, जिसे 'अष्टप्रधान' कहा जाता था। इनमें प्रत्येक मंत्री सीधे राजा के प्रति उत्तरदायी होता था। इन आठ मंत्रियों के पद इस प्रकार थे-
- पेशवा (प्रधानमन्त्री) - यह राजा के बाद सर्वोच्च अधिकारी होता था, जो सामान्य प्रशासन और नागरिक मामलों की देखरेख करता था।
- अमात्य (मजूमदार/वित्त मन्त्री) - यह राज्य के आय और व्यय के खातों की जाँच और प्रबन्धन करता था।
- वाकियानवीस (मन्त्रि) - यह राजा के दैनिक कार्यों, दरबार की गतिविधियों और गुप्तचर व्यवस्था का विवरण रखता था।
- शुरूशू नवीन (सचिव) - यह राजकीय पत्राचार और शाही आदेशों का प्रारूप तैयार करने का कार्य संभालता था।
- दबीर (सुमन्त/विदेश मन्त्री) - यह अन्य राज्यों के साथ सम्बन्धों, विदेशी मामलों और उत्सवों का प्रबन्ध करता था।
- सर-ए-नौबत (सेनापति) - यह सेना की भर्ती, संगठन, अनुशासन और सैन्य अभियानों का प्रधान होता था।
- पण्डितराव (दानाध्यक्ष) - यह धार्मिक मामलों, दान-पुण्य और विद्वानों के सम्मान से सम्बद्ध कार्य देखता था।
- न्यायाधीश - यह दीवानी और फौजदारी दोनों प्रकार के मुकदमों में न्याय का सर्वोच्च अधिकारी (राजा के बाद) होता था।
प्रश्न 35. इलाहबाद की सन्धि की मुख्य धाराओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर: इलाहाबाद की सन्धि (1765 ई०)- बक्सर के युद्ध (1764) में विजय के बाद, क्लाइव ने अवध के नवाब और मुगल सम्राट के साथ अगस्त 1765 में दो अलग-अलग सन्धियाँ कीं, जिन्हें इलाहाबाद की सन्धि कहा जाता है। इसकी मुख्य धाराएँ निम्नलिखित थीं-
प्रथम सन्धि (मुगल सम्राट शाहआलम द्वितीय के साथ - 12 अगस्त 1765)-
- दीवानी अधिकार - मुगल सम्राट शाहआलम द्वितीय ने ईस्ट इंडिया कम्पनी को बंगाल, बिहार और उड़ीसा की 'दीवानी' (राजस्व वसूलने का कानूनी अधिकार) स्थाई रूप से प्रदान कर दी।
- वार्षिक पेंशन - इसके बदले कम्पनी ने मुगल सम्राट को 26 लाख रुपये वार्षिक पेंशन देना स्वीकार किया।
- कड़ा और इलाहाबाद - कम्पनी ने अवध के नवाब से कड़ा और इलाहाबाद के जिले लेकर मुगल सम्राट को सौंप दिए।
द्वितीय सन्धि (अवध के नवाब शुजाउद्दौला के साथ - 16 अगस्त 1765)-
- क्षतिपूर्ति - नवाब शुजाउद्दौला को युद्ध की क्षतिपूर्ति के रूप में कम्पनी को 50 लाख रुपये देना पड़ा।
- क्षेत्रीय व्यवस्था - कड़ा और इलाहाबाद को छोड़कर अवध का शेष क्षेत्र नवाब को वापस दे दिया गया।
- व्यापारिक छूट - कम्पनी को अवध में कर-मुक्त व्यापार करने की सुविधा प्राप्त हो गई।
प्रश्न 36. राज्य सभा के गठन का वर्णन कीजिए।
उत्तर: राज्य सभा का गठन- भारतीय संविधान के अनुच्छेद 80 के अनुसार, राज्य सभा भारतीय संसद का उच्च सदन या द्वितीय सदन है। इसे स्थायी सदन भी कहा जाता है क्योंकि यह कभी पूर्णतः भंग नहीं होता। इसके गठन की मुख्य प्रक्रिया निम्नलिखित है-
- सदस्य संख्या - संविधान के अनुसार राज्य सभा में अधिकतम सदस्यों की संख्या 250 हो सकती है, लेकिन वर्तमान में इसमें 245 सदस्य हैं।
- राष्ट्रपति द्वारा मनोनयन - कुल सदस्यों में से 12 सदस्य भारत के राष्ट्रपति द्वारा कला, साहित्य, विज्ञान और सामाजिक सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मनोनीत किए जाते हैं।
- राज्यों का प्रतिनिधित्व - शेष 233 सदस्य राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों (केन्द्र शासित प्रदेशों) के प्रतिनिधि होते हैं। प्रत्येक राज्य की सदस्य संख्या उसकी जनसंख्या के आधार पर तय होती है।
- निर्वाचन पद्धति - इन सदस्यों का चुनाव राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्यों द्वारा आनुपातिक प्रतिनिधित्व पद्धति के अनुसार एकल संक्रमणीय मत द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से किया जाता है।
- कार्यकाल और योग्यता - राज्य सभा के सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्ष का होता है। इसके एक-तिहाई सदस्य प्रत्येक दो वर्ष बाद सेवानिवृत्त हो जाते हैं। राज्य सभा का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए तथा वह भारत का नागरिक हो।
प्रश्न 37. भारत के लोक सभा के गठन का वर्णन कीजिए।
उत्तर: लोक सभा का गठन- लोक सभा भारतीय संसद का निम्न सदन या प्रथम सदन है, जिसे 'लोकप्रिय सदन' भी कहा जाता है क्योंकि इसके सदस्य सीधे जनता द्वारा चुनकर आते हैं। इसका गठन निम्नलिखित व्यवस्था के अनुसार होता है-
- अधिकतम और वर्तमान सदस्य संख्या - संविधान के अनुसार लोक सभा की अधिकतम सदस्य संख्या 552 निर्धारित की गई थी, जिसमें से 530 राज्यों से और 20 केन्द्र शासित प्रदेशों से चुने जा सकते थे। वर्तमान में लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या 543 है।
- चुनाव प्रक्रिया (प्रत्यक्ष निर्वाचन) - लोक सभा के सदस्यों का चुनाव सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के आधार पर देश की जनता द्वारा प्रत्यक्ष गुप्त मतदान प्रणाली द्वारा किया जाता है। देश को प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में विभाजित किया जाता है।
- कार्यकाल - लोक सभा का सामान्य कार्यकाल 5 वर्ष का होता है। राष्ट्रपति प्रधानमंत्री की सलाह पर इसे समय से पूर्व भी भंग कर सकता है। संकटकाल की स्थिति में संसद कानून बनाकर इसके कार्यकाल को एक बार में 1 वर्ष के लिए बढ़ा सकती है।
- योग्यताएँ - लोक सभा का सदस्य बनने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए, वह भारत का नागरिक हो, किसी लाभ के पद पर न हो और न्यायालय द्वारा मानसिक रूप से अस्वस्थ या दिवालिया घोषित न किया गया हो।
प्रश्न 38. विश्व के प्रमुख लौह-उत्पादक क्षेत्रों का वर्णन कीजिए।
उत्तर: विश्व के प्रमुख लौह-उत्पादक क्षेत्र- लोहा आधुनिक औद्योगिक अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है। विश्व के प्रमुख लोहा अयस्क उत्पादक देशों और उनके मुख्य क्षेत्रों का विवरण निम्नलिखित है-
- ऑस्ट्रेलिया - वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया विश्व का सबसे बड़ा लौह अयस्क उत्पादक देश है। यहाँ का मुख्य लौह क्षेत्र पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया का पिपबारा (Pilbara) क्षेत्र है। इसके अलावा हैमर्सले रेंज प्रमुख उत्पादक क्षेत्र है।
- ब्राजील - दक्षिण अमेरिका का यह देश उच्च गुणवत्ता वाले लौह अयस्क के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ का 'मिनास गेराइस' (Minas Gerais) राज्य और 'काराजास' (Carajas) क्षेत्र विश्व के सबसे बड़े लौह भंडारों में गिने जाते हैं।
- चीन - चीन भी लौह अयस्क का बड़ा उत्पादक है। इसके प्रमुख उत्पादक क्षेत्र अन्शान (Anshan), बेन्क्सी (Benxi), हेबेई, भीतरी मंगोलिया और सिचुआन प्रान्तों में स्थित हैं।
- भारत - भारत में प्रचुर मात्रा में उच्च कोटि का हेमेटाइट और मैग्नेटाइट लोहा पाया जाता है। भारत के प्रमुख क्षेत्र ओडिशा (मयूरभंज, क्योंझर), झारखंड (सिंहभूम), छत्तीसगढ़ (बलाडिला, बस्तर) और कर्नाटक (बल्लारी, कुद्रेमुख) में विस्तृत हैं।
- रूस और यूक्रेन - रूस का यूराल क्षेत्र, मैग्नीटोगोर्स्क और साइबेरिया प्रमुख हैं, जबकि यूक्रेन का 'क्रीवोय रॉग' (Krivoy Rog) क्षेत्र लौह उत्पादन के लिए अत्यंत प्रसिद्ध है।
प्रश्न 39. भारतीय रिजर्व बैंक के कार्यों का वर्णन कीजिए।
उत्तर: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कार्य- भारतीय रिजर्व बैंक देश का केंद्रीय बैंक है, जो संपूर्ण देश की मौद्रिक और बैंकिंग प्रणालियों का नियमन और नियंत्रण करता है। इसके प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं-
- करेंसी नोटों का निर्गमन - देश की मुद्रा की पूर्ति को नियमित करना भारतीय रिजर्व बैंक करता है। यह एक रुपये के नोट और सिक्कों को छोड़कर अन्य सभी मूल्यवर्ग के नोटों को छापने और जारी करने का विशेष कानूनी अधिकार रखता है।
- सरकार का बैंकर और वित्तीय सलाहकार - यह केंद्र और राज्य सरकारों के खातों का प्रबंधन करता है, सरकारी धन जमा रखता है और आवश्यकता पड़ने पर वित्तीय ऋण प्रदान करता है। साथ ही आर्थिक नीतियों पर सलाह देता है।
- बैंकों का बैंक और नियामक - यह देश के सभी वाणिज्यिक बैंकों (जैसे SBI, PNB आदि) के नकद आरक्षित कोषों को संभालता है, उनके लिए अंतिम ऋणदाता के रूप में कार्य करता है तथा नई शाखाएं खोलने व ऋण नीतियों का नियमन करता है।
- साख और मुद्रा की मात्रा का नियंत्रण - रिजर्व बैंक देश में मुद्रास्फीति और आर्थिक स्थिरता बनाए रखने के लिए मौद्रिक नीति उपकरणों (जैसे रेपो रेट, रिवर्स रेपो रेट, बैंक दर, और CRR) के माध्यम से बाजार में साख (Credit) की आपूर्ति को नियंत्रित करता है।
- विदेशी विनिमय कोष का संरक्षण - यह भारत के विदेशी मुद्रा भंडार और सोने के भंडार का संरक्षक है तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रुपये के बाह्य मूल्य को स्थिर बनाए रखने का प्रयास करता है।
प्रश्न 40. उत्तर प्रदेश सरकार की आय के स्रोतों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर: राज्य सरकार को विभिन्न मतो से प्राप्त होने वाली आय को मुख्य रूप से दो भागों में विभक्त किया जा सकता है- (1) कर राजस्व (2) गैर कर राजस्व। राज्य सरकार की आय की मतो का सक्षिप्त विवरण निम्नलिखित है।
- (1) भू राजस्व या माल गुजरी
- (2) व्यापार कर या विक्रीकार
- (3) राज्य उत्पादक शुल्क
- (4) स्टाम्प व पंजयिन शुल्क