Home
Store Updates
Home PYQs Semester 3 सामाजिक अध्ययन 2021
PYQ 2021 • सामाजिक अध्ययन

सामाजिक अध्ययन Previous Year Paper 2021

UP DELED Semester 3 सामाजिक अध्ययन Previous Year Question Paper 2021 with solution.

Section 1 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. बाबर की आत्मकथा तुजुक-ए-बाबरी किस भाषा में लिखी गयी है?

(a) फारसी

(b) अरबी

(c) तुर्की

(d) पश्तो

उत्तर: (c) : बाबर की आत्म कथा तुजुक-ए-बाबरी तुर्की भाषा में लिखी गयी है। इसे 1583 में अकबर ने अब्दुर्रहीम खान खाना द्वारा तुजुक ए-बाबरी में अनुबाद करवाया।

प्रश्न 2. वास्को डिगामा किस वर्ष भारत आया था-

(a) 1492 ईं में

(b) 1996 ईं में

(c) 1296 ईं में

(d) 1496 ईं में

उत्तर: (d) : दिए गए विकल्पों के अनुसार (d) सही उत्तर है (पाठ्यपुस्तकीय सुधार के आधार पर वास्तविक तिथि 1498 ई. है)। 8 जुलाई 1497 की पुर्तगाली नाविक वास्कों डी गामा भारत की खोज में निकला था। वह 20 मई 1498 को केरल के को केरल के कोझी कोड़ जिले के कालीकट पहुंचा था।

प्रश्न 3. 'रेग्यूलेटिंग एक्ट 'किस वर्ष पारित किया गया था?

(a) 1773 ई. में

(b) 1784 ई. में

(c) 1813 ई. में

(d) 1909 ई. में

उत्तर: (a) : रेग्यूलेटिंग एक्ट 1773 में पारित हुआ भारत में इस्ट इण्डिया कम्पनी के कार्यों को नियमित और नियंत्रित करने की दिशा में ब्रिटिश सरकार द्वारा उठाया गया वह पहला कदम था।

प्रश्न 4. वाडिवांश का युद्ध सिके मध्य हुआ था -

(a) अंग्रेजी और डच

(b) अंग्रेजी और फ्रासीसी

(c) डच और पुर्तगाली

(d) फ्रांसी और डच

उत्तर: (b) : वांडीवाश का युद्ध 1760 में अंग्रेज और फ्रांसीसियों के बीच हुआ था इसमें ब्रिटिश सेना की विजय हुई थी।

प्रश्न 5. सती प्रथा का अंत किस गवर्नर जनरल के शासन काल में हुआ था -

(a) लार्ड कार्नवालिस

(b) लार्ड होस्टिंग्स

(c) लार्ड वेलेजली

(d) लार्ड विलियम बैटिक

उत्तर: (d) : ब्रिटिश शासित भारत के पहले गवर्नर जनरल लार्ड विलियम बैंटिक ने राजा राम मोहन राय की सहायता से 1829 में सती प्रथा का अन्त कर दिया।

प्रश्न 6. भारत पर प्रथम मुस्लिम आक्रमण कब हुआ था ?

(a) 612 ई. में

(b) 712 ई. में

(c) 786 ई. में

(d) 732 ई. में

उत्तर: (b) : भारत में प्रथम मुस्लिम आक्रमण 712 ई. में हुआ था। मोहम्मद बिन कासिम ने भारत पर आक्रमण किया और 712 ई. में सिंध को जीत लिया।

प्रश्न 7. कालाहारी मरूस्थल किस महाद्विप में स्थित है?

(a) अफ्रीका महाद्वीप

(b) दक्षिण अमेरिका महाद्वीप

(c) उत्तरी अमेरिका महाद्वीप

(d) एशिया महाद्वीप

उत्तर: (a): कालीहारी मरूस्थल अफ्रीका महाद्वीप में स्थित है जो दक्षिण वर्ती अफ्रीका के बोत्सवाना, नामीबिया तथा दक्षिण अफ्रीका देशों की सीमा लगभग 9 लाख वर्ग किमी में फैला है।

प्रश्न 8. रिजर्व बैंक का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

(a) दिल्ली

(b) मुम्बई

(c) कोलकाता

(d) जयपुर

उत्तर: (b) : रिजर्व बैंक का केन्डील मुख्यालय कोलकाता में स्थापित किया गया था जिसे 1937 में स्थायी रूप से मुम्बई में स्थानांतिरित किया गया। केन्द्रीय कार्यालय वह कार्यकाल है जहाँ गवर्नर बैठते है। और नीतियाँ निर्धारित की जाती है।

प्रश्न 9. राष्ट्रपति अपना त्यागपत्र किसे देता है?

(a) प्रधानमंत्री को

(b) सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को

(c) लोक सभा अध्यक्ष को

(d) उपराष्ट्रपति को

उत्तर: (d): भारत का राष्ट्रपति अपना कार्यकाल पूर्व किये बिना इस्तीफा देना चाहता तो केवल उपराष्ट्रपति को अपना त्याग पत्र दे सकता है।

प्रश्न 10. रानीगंज कोयला खान किस राज्य में स्थित है?

(a) बिहार में

(b) झारखण्ड में

(c) पश्चिमी बंगाल में

(d) ओडिशा में

उत्तर: (c): रानीगंज कोयला खान मुख्य रूप से प. बंगाल के बर्धमान जिले के आसनसील और दुर्गापुर उपखण्ड में स्थित है।

प्रश्न 11. संसद का निर्माण किससे होता है।

(a) लोक सभा

(b) राज्य सभा

(c) लोक सभा राज्य सभा तथा राष्ट्रपतिसे

(d) लोकसभा तथा राज्य सभा से

उत्तर: (c) : संसद का निर्माण लोक सभा, राज्यसभा तथा राष्ट्रपति के द्वारा होता है।

प्रश्न 12. काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक का विलय किस बैंक में किया गया है?

(a) पंजाब नेशनल बैंक

(b) bank ऑफ बड़ोदा

(c) इलाहाबाद बैंक

(d) स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया

उत्तर: (b) : काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक, पूर्वाचल बैंक, बडौदा बैंक, पूर्वांचल बैंक, बडौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक का विलय 2019 में किया गया तथा इस सभी संयुक्त बैंक का संयोजन रूप बडौदा यूपी बैंक बनाया था और इसका प्राथमिक बैंक ऑफ बडौदा को बनाया गया था।

प्रश्न 13. डिगबोई तेल उत्पादक क्षेत्र किस राज्य में स्थित है?

(a) महाराष्ट्र

(b) गुजरात

(c) पश्चिम बंगाल

(d) असम

उत्तर: (d) : डिगबोई तेल उत्पादक क्षेत्र भारत के असम राज्य के तिन शुक्रिया जिले में स्थित है। भारत में पहला तेल भण्डार 1889 में डिगबोई में खोजा गया था।

प्रश्न 14. निम्नलिखित में कौन खरीफ की फसल है?

(a) मटर

(b) तरबूज

(c) गेहूँ

(d) मूँगफली

उत्तर: (d): मूँगफली एक प्रकार की खरीफ की तिलहनी फसल है। यह वायु और वर्षा द्वारा भूमि कटने से बचाती है। मूँगफली के दाने में 22-28 प्रतिशत प्रोटीन, 10-12% कार्बोहाइड्रेट, 45-50% वसा पायी जाती है

प्रश्न 15. राज्य सभा का सदस्य निर्वाचित होने के लिए न्युनतम आयु सीमा है -

(a) 21 वर्ष

(b) 25 वर्ष

(c) 30 वर्ष

(d) 35 वर्ष

उत्तर: (c): राज्य सभा का सदस्य निर्वाचित होने के कारण न्यूनतम आयु सीमा 30 वर्ष है। राज्य सभा को उच्च सदन भी कहते है।

Section 2 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 16. पानीपत का प्रथम (1526) ई. किनके मध्य लड़ा गया था?

उत्तर: पानीपत की पहली लड़ाई 21 अप्रैल 1526 को दिल्ली के सुल्तान इब्राहिम लोदी और बाबर के बीच लड़ा गया था। बाबर की सेना नें इब्राहिम के एक लाख से ज्यादा सैनिकों को हराया। पानीपत के प्रथम युद्ध में पहली बार तोप का प्रयोग हुआ। बाबर ने बहलोल लोदी को पराजित कर लोदी वंश का अन्त कर दिया।

प्रश्न 17. दीवान-ए-कोही की स्थापना किस शासक के द्वारा की गयी थी ?

उत्तर: दीवान--एकोही की स्थापना मुहम्मद बिन तुगलक के द्वारा गी गयी थी। दीवान-ए-कोही नामक विभाग कृषि विभाग से सम्बंन्धित था। दीवान-ए-कोही का मुख्य कार्य मालगुजारी व्यवस्था की देख भाल करना एवं भूमि को खेती योग्य बनाना होता था।

प्रश्न 18. स्वेज नहर किन दो सागरों को जोड़ती है?

उत्तर: स्वेज नहर लाल सागर और भूमध्य सागर को जोड़ता है स्वेज नहर का निर्माण 1869 में किया गया था। स्वेज नगर एक मानव मानव निर्मित जल मार्ग है जिसे बनाने में 10 वर्ष लगे। सन् 17 नवम्बर 1869 को स्वेज नहर अधिकाधिक रूप से खोल दिया गया। स्वेज नहर यूरोप और एशिया को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, साथ ही यह अफ्रीका में केप ऑफ गुड द्वीप से होकर जल यात्रा करने की आवश्यकता समाप्त करता है।

प्रश्न 19. सहारा मरूस्थल किस महाद्वीप में स्थित है?

उत्तर: सहारा मरूस्थल अफ्रीका महाद्वीप में स्थित है। सहारा मरूस्थल दुनिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान है जिसका क्षेत्रफल 9200000 वर्ग किमी है। सहारा रेगिस्तान अफ्रीका के उत्तरी भाग में स्थित है। सहारा रेगिस्तान अफ्रीका का लगभग 25% भाग कबर करता है। सहारा दुनिया का सबसे गर्म रेगिस्तान है।

प्रश्न 20. हरित क्राति शब्द का प्रयोग सर्व प्रथम किसके द्वारा किया गया था।

उत्तर: हरिता क्रान्ति शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम 1968 में USAI के निदेशक विलियम गौड़ द्वारा किया गया था। भारत में हरित क्रान्ति के जनक एम. एस. स्वामीनाथन है। जिन्हें NDA सरकार द्वारा भारत रत्न पुरस्कार से सम्भावित किया गया

प्रश्न 21. राज्य सभा का पदेन सभापति कौन होता है?

उत्तर: भारत का उपराष्ट्रपति राज्य सभा का पदेन सभापति होता है। वर्तमान समय में राज्य सभा का पदेन अध्यक्ष जगदीश धनखड़ जी है। सदन संयुक्त रूप से अपने सदस्यों में से एक उपसभापति का चुनाव करता है।

प्रश्न 22. नरौरा परमाणु ऊर्जा केन्द्र किस राज्य में स्थित है?

उत्तर: नरौरा परमाणु ऊर्जा स्टेशन भारत के राज्य यू.पी. के बुलन्दशहर जिले में स्थित एक परमाणु ऊर्जा संयुत्र है। MAPS-1 का वाणिज्यिक संचालन 1 जनवरी 1991 को, MAPS-2, 1 जुलाई 1992 को शुरू हुआ था

प्रश्न 23. भारत का क्षेत्रफल विश्व के कुल क्षेत्रफल का कितने प्रतिशत है?

उत्तर: भारत दुनिया के कुल भूमि का 2.4% है लेकिन दुनिया की आबादी का 16.7% है। भारत एशिया महाद्वीप में दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत की कुल क्षेत्रफल 3287263 वर्ग किमी है जिसमें कृषि योग्य भूमि 730413 वर्ग किमी. है।

प्रश्न 24. कोलकाता में सुप्रीम कोर्ट की स्थापना किस गवर्नर जनरल के शासन काल में की गयी थी?

उत्तर: कोलकाता में सुप्रीम कोर्ट की स्थापना 1774 में रेग्यूलेटिंग एक्ट 1773 के तहत हुई ती। कोलकाता सुप्रीम कोर्ट में एक मुख्य न्यायाधीश और तीन अन्य न्यायाधीश होते थे। सर एलिजाह इम्फे कोलकाता में बने सुप्रीम कोर्ट के पहले मुख्य न्यायाधीश थे।

प्रश्न 25. भारत के किस राज्य में गेहूँ का प्रति हेक्टेयर उत्पादन सर्वाधिक है?

उत्तर: भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में गेहूँ का प्रति हेक्टेयर उत्पादन सर्वाधिक है। भारत में कुल गेहूँ उत्पादन में उत्तर प्रदेश का योगदान 32.42% है। 2020-21 तक भारत के शीर्ष 3 गेहूँ उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश और पंजाब है।

प्रश्न 26. राष्ट्रपति द्वारा राज्य सभा में कितने सदस्यों को मनोनीत किया जाता है?

उत्तर: राष्ट्रपति द्वारा राज्य सभा में 12 सदस्यों को मनोनीत किया जाता है जो साहित्य, विज्ञान, कला और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में विशेष ज्ञान रखते हैं। राज्य सभा एक स्थायी सदन है जिसका विघटन नहीं होता है। राज्य सभा में सदस्यों की अधिकतम संख्या 250 है जबकि वर्तमान राज्य सभा की कुल सदस्यता 245 है।

प्रश्न 27. संसद के दोनो सदनों के सयुक्त अधिवेशन की अध्यक्षता कौन करता है?

उत्तर: संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन की लोक सभा अध्यक्ष बैठक राष्ट्रपति बुलाता है। अध्यक्ष की अनुपस्थिति में लोक सभा का उपाध्यक्ष इसकी अध्यक्षता करता है।

प्रश्न 28. 'अकबरनामा' की रचना किसके द्वारा की गयी थी?

उत्तर: अकबरनामा की रचना अबुल फजल ने की थी। अकबर नामा का शाब्दिक अर्थ अकबर की कहानी। यह अकबर के शासन काल में लिखा गया प्रमाणिक इतिहास है, क्योंकि लेखक को इसकी बहुत सी बातों निजी जानकारी थी।

प्रश्न 29. सर टामस रो किसके शासन काल में भारत आया था ?

उत्तर: सर टॉमस रो जहाँगीर के शासनकाल में 1616 ई. में भारत आया था। सर टॉम, रो ब्रिटेन का दूत था जिसका भारत आने का मुख्य उद्देश्य व्यापार अनुमति लेना था।

प्रश्न 30. सीमाशुल्क किसके द्वारा लगाया जाता है?

उत्तर: सीमाशुल्क केन्ड सरकार द्वारा लगाया जाता है और केन्द्र सरकार ही संग्रहण भी कहती है। वर्तमान भारत में अधिकतम सीमा शुल्क 10% है। सबसे बड़ी संख्या में आयातित वस्तुओं में लगाया जाने वाला उच्चतम मूल्य शुल्क 10% है।

Section 3 लघु उत्तरीय प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 31. मुगलकालीन चित्रकला पर प्रकाश डालिए।

उत्तर: मुगलकालीन चित्रकला- भारत में मगुल चित्रकला हुमायूँ के शासनकाल के दौरान विकसित हई। जब वह अपने निर्वासन से भारत लौटा तो वह अपने साथ दो फारसी महान कलाकारों अब्दुल समद और मीर सैयद को लाया इन दोनों कलाकारों ने स्थानीय काल कार्यों में अपनी स्थिति दर्ज कराई और धीरे-धीरे मुगल चित्रकला का विकास हुआ। भारत में मुगल चित्रकला 16 वीं और 18 वीं शताब्दी के बीच की अवधि का काल है यह वह समय था जब मुगलों भारत के बड़े हिस्से पर शासन किया था। मुगल चित्रकला का विकास हुमायूँ सम्राट अकबर, जहाँगीर और शाहजहाँ के शासन काल में हुआ।

प्रश्न 32. बाबर द्वारा लड़े गये चार युद्धो के नाम लिखिए।

उत्तर: बाबर द्वारा लड़े गये चार युद्ध-

  1. पानीपत का प्रथम युद्धः- पानीपत का प्रथम युद्ध 21 अप्रैल 1526 को इब्राहिम लोदी और बाबर के बीच हुआ था जिसमें बाबर विजयी रहा।
  2. खानवाँ का युद्ध- खानवाँ का युद्ध 17 मार्च 1527 को राणासाँगा और बाबर के बीच हआ था जिसमें बाबर बिजयी रहा।
  3. चन्देरी का युद्ध- चन्देरी का युद्ध 29 मार्च 1828 ई. में मेदनी राय और बाबर के बीच हुआ जिसमें बाबर बिजयी हुआ।
  4. घाघरा का युद्ध- घाघरा का युद्ध 6 मई 1529 ई. में अफगान और बाबर के बीच हआ जिसमें बाबर विजयी हआ।

प्रश्न 33. मनसबदारी व्यवस्था से आप क्या समझते है?

उत्तर: मनसबदारी व्यवस्था- मनसब दारी प्रणाली मुगल काल में प्रचलित एक प्रशासनिक प्रणाली था जिसे अकबर ने आरम्भ किया था। इस व्यवस्था में मनसबदार अपनी अपनी श्रेणी और पद के अनुसार घुड़सवार सैनिक रखता था। मनसबदारी व्यवस्था मनसबदार सम्राट से प्रतिमाह नकद वेतन प्राप्त करता था। मनसबदारी प्रथा मूलरूप से मंगोलियों की थी। भारत में मनसबदार को अपना, अपने सैनिक का, उनसे सम्बद्ध पशुओं तथा अस्त्र-शस्त्रों का खर्च संभालना होता था।

प्रश्न 34. परमाणु ऊर्जा से आप क्या समझते है? भारत के किन्ही चार परमाणु ऊर्जा उत्पादक के लिखिए।

उत्तर: परमाणु ऊर्जा- जब यूरेनियम पर न्यूट्रानों की टक्कर होती है तो इससे यूरेनियम दो से अधिक नाभिकों में विभाजित हो जाता है और ऊर्जा देता है $${}_{92}\text{U}^{235} + {}_{0}\text{n}^{1} \rightarrow {}_{36}\text{Kr}^{92} + {}_{56}\text{Ba}^{141} + 3{}_{0}\text{n}^{1} + 200\text{MeV}$$ परमाणु विखण्डन दो प्रकार का होता है- (1) नियंत्रित परमाणु विखण्ड़न परमाणु भट्टी (2) अनिवियंत्रित परमाणु विखण्ड़न परमाणु बम भारत में लगभग 6780 मेगावाट की स्थापित क्षमता वाले 22 परमाणु रिएक्टर परिचालन में है

भारत के चार परमाणु उत्पादक-

  1. कुड़न कुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र तमिलनाडु
  2. तारापुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र
  3. कैगा परमाणु ऊर्जा संयुत्र कर्नाटक
  4. रावट भाटा परमाणु ऊर्जा संयंत्र राजस्थान

प्रश्न 35. मृदा किसे कहते है? भारत में पायी जाने वाली किन्ही चार मिट्टियों का संक्षेप में उल्लेख कीजिए।

उत्तर: मृदा की परिभाषाः- पृथ्वी के ऊपरी सतह पर मोटे मध्यम और बारीक कार्बनिक तथा अकार्बनिक मिश्रित कणों को मृदा कहते है। भारत में कुल आठ प्रकार की मृदा पायी जाती है (1) जलोढ़ मिट्टी (2) काली मिट्टी (3) लाल मिट्टी (4) पीली मिट्टी (5) जंगली मिट्टी (6) लवणीय मिट्टी (7) लेटेरेट मिट्टी (8) पीट मिट्टी

चार मिट्टियों का संक्षेप विवरण-

  1. जलोढ़ मिट्टी - नदियों द्वारा बहाकर लायी कही अन्यत्र मिट्टी जलोढ़ मिट्टी है। जलोढ़ मिट्टी के कण आपस में मजबूत बन्ध नहीं बनते हैं।
  2. काली मिट्टी- काली मिट्टी का निर्माण दक्कन ट्रैप के लाबा चट्टानों के टूटने फूटने से हुई है। काली मिट्टी का सर्वाधिक विस्तार महाराष्ट्र राज्य में है।
  3. लाल मिट्टी- लाल मृदा का निर्माण अधिकार प्राचीन रवेदार आग्नेय चट्टानों के अपक्षय के कारण होता है। लौह धातु के प्रसार के कारण इसका रंग लाल होता है।
  4. लेटेराइट मिट्टी- लेटेराइट मिट्टी का निर्माण ऐसे भागों में हुआ है, जहाँ शुष्क मिट्टी व मौसम परिवर्तनीय रहता है। लेटेराइट मिट्टी चट्टानों के टूट-फूट से बनता है। लेटे राइट मिट्टी में एल्युमीनियम।

प्रश्न 36. भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताओं का संक्षेप में उल्लेख कीजिए।

उत्तर: भारतीय संविदान के प्रमुख विशेषताएँ -

  1. विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान
  2. लगभग 60 देशों के संविधान के सम्मिश्रण से बना संविधान
  3. भारतीय संविधान अंशतः लचीला एवं अंशतः कठोर है
  4. कानून का शासन
  5. सरकार का संसदीय स्वरूप
  6. एकीकृत एवं स्वतंत्र न्याय पालिका

प्रश्न 37. जनहित याचिका से आप क्या समझते है?

उत्तर: जनहित याचिका- उच्चतम न्यायालय ने जमाहित याचिका को लोक हित था सामान्य हित में लागू करने के लिए न्यायालय में शुरू की गयी विधिक कार्यवायी के रूप में परिभाषित किया है जिसमें जनता या समुदाय के एक वर्ग का आर्थिक या कोई अन्य हित होता है जिसके द्वारा उनके विधिक अधिकार या दायित्व प्रभावित होते हैं।

प्रश्न 38. डेबिट कार्ड तथा क्रेडिट कार्ड में अन्तर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: डेबिट कार्ड तथा क्रेडिट कार्ड में अन्तर-

डेबिट कार्ड: डेबिट कार्ड किसी बैंक में अकाउंट खुलने के साथ ही बैंक की ओर से पासबुक, चेक बुक के साथ डेबिट कार्ड भी प्रदान किया जाता है। डेबिट कार्ड के द्वारा ऑनलाइन खरीददारी, ऑनलाइन पेमेन्ट कर सकते हैं डेविट कार्ड के द्वारा आय किसी ए.टी.एम से नकदी भी निकाल सकते हैं।

क्रेडिट कार्ड: क्रेडिट कार्ड अधिक लचीलापन और पुरस्कार अर्जित करने के अवसर प्रदान करता है।

प्रश्न 39. सौर ऊर्जा से आप क्या समझते है ? इसके विकास पर अधिक बल क्यों दिया जा रहा है?

उत्तर: सौर ऊर्जा- सौर ऊर्जा को उस ऊर्जा के परिर्वतन के रूप में परिभाषित किया गया है जो सूर्य में मौजूद है और नवीकरणीय ऊर्जा में से एक है। सूर्य से प्राप्त होने वाले विकिरण और विभिन्न उपलब्ध तकनीक जैसे फोटो वोल्टिक पैनल, सौर हीटर आदि के प्रयोग विद्युत और थर्मल ऊर्जा के रूप में किया जाता है भारत की ऊर्जा आवश्यकता काफी हद तक ऊर्जा अनवीकरणीय स्रोत से पूरी होती है जो भविष्य में गंभीर समस्या को जन्म देगी और सौर ऊर्जा लगातार मिलती रहे। इसलिए सौर ऊर्जा को विशेष महत्व दिया जा रहा है।

प्रश्न 40. महाद्वीप से क्या आशय है? सभी महाद्वीप के नाम लिखिए।

उत्तर: महाद्वीप- महाद्वीप भूमि का एक बड़ा निरंतर द्रव्यमान है। जिसे पारंपरिक रूप से एक सामूहिक क्षेत्र माना जाता है। विश्व में कुल सात महाद्वीप है-

  1. एशिया
  2. अफ्रीका
  3. उत्तर अमेरिका
  4. दक्षिण अमेरिका
  5. अण्टार्कटिका
  6. यूरोप
  7. आस्ट्रेलिया

Question Paper PDF

इस प्रश्न पत्र की PDF डाउनलोड करें।

PDF Download

सामाजिक अध्ययन Previous Year Paper 2021

Solved question paper PDF download.

Complete 10 Years Solved PYQ Collection

2015 से 2025 तक के solved previous year papers, महत्वपूर्ण प्रश्न, उत्तर एवं PDF resources एक ही package में प्राप्त करें और अपनी UP DELED परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाएं।