Home
Store Updates
Home PYQs Semester 3 सामाजिक अध्ययन 2020
PYQ 2020 • सामाजिक अध्ययन

सामाजिक अध्ययन Previous Year Paper 2020

UP DELED Semester 3 सामाजिक अध्ययन Previous Year Question Paper 2020 with solution.

Section 1 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. 'गंगा लहरी' नामक पुस्तक की रचना की थी-

(a) तुलसीदास

(b) सूरदास

(c) पं. जगन्नाथ

(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (c): संस्कृत में रचित 'गंगा लहरी' के लेखक पं. जगन्नाथ मिश्र है इस पुरस्तक में मुगल काल के बारे में भी हल्की सी जानकारी मिलती है।

प्रश्न 2. जहाँगीर के बचपन का नाम-

(a) खुर्रम

(b) शहरयार

(c) सलीम

(d) फिरोज

उत्तर: (c): जहाँगीर ने तुजुक-ए-जहाँगीर नाम से फारसी भाषा में लिखी। जहाँगरी ने 1605 से 1627 ई0 तक शासन किया। आत्मकथा साहित्य का एक अनूठा नमूना है जो लेखक के अवलोकन व अभिव्यक्ति के शक्ति के दर्शाता है। जहाँगीर चित्रकारी और कला का बहुत ज्यादा शौकीन था। जहाँगीर के बचपन का नाम सलीम था।

प्रश्न 3. 'प्रेयरी' घास का मैदान है-

(a) उत्तरी अमेरिका

(b) अफ्रीका

(c) आस्ट्रेलिया

(d) न्यूजीलैण्ड

उत्तर: (a): उत्तरी अमेरिका प्रेयरी घास के मैदान के लिए जाना जाता है प्रेयरी घास के मैदान शीतोष्ण कटिबन्धीय घास के मैदान है।

प्रश्न 4. शिवाजी की राजधानी कहाँ थी-

(a) पुरन्दर

(b) रायगढ़

(c) सिंहगढ़

(d) पुणे

उत्तर: (b): मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवा जी के राज्य की राजधानी रायगढ़ थी। छत्रपति शिवा जी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को महाराष्ट्र के पूणे जिले के शिवनेरी किले में हुआ।

प्रश्न 5. बक्सर के युद्ध के समय बंगाल का नबाब था-

(a) सिराजुद्दौला

(b) नजमुद्दौला

(c) मीर कासिम

(d) मीरजाफर

उत्तर: (c): 1764 ई. में हुये बक्सर के युद्ध के समय बंगाल का नवाब मीरकासिम था, युद्ध के उपरांत मीर जाफर बंगाल का नवाब बनाया गया। जिसने अपनी सेना के रख रखाव के लिए मिदनापुर, चटगाँव तथा बर्दवान अंग्रेज कंपनी को सौप दिया।

प्रश्न 6. 'सत्यार्थ प्रकाश' नामक पुस्तक की रचना किसने की थी?

(a) रामकृष्ण परमहंस

(b) राजाराम मोहन राय

(c) स्वामी दयानन्द सरस्वती

(d) विवेकानंद

उत्तर: (c) : Arya समाज के संस्थापक दयानंद सरस्वती की पुस्तक का नाम 'सत्यार्थ प्रकाश' है। इन्होनें 'वेदों की ओर लौटो' का नारा दिया।

प्रश्न 7. किस राज्य की तट रेखा सबसे लम्बी है-

(a) गुजरात

(b) आन्ध्र प्रदेश

(c) पश्चिम बंगाल

(d) गोवा

उत्तर: (a): भारतीय तट रेखीय राज्यों में गुजरात की तट रेखा सर्वाधिक है जबकि गोवा के तट रेखा की लम्बाई न्यूनतम है।

प्रश्न 8. विश्व की सबसे गहरी झील-

(a) विक्टोरिया

(b) बैकाल

(c) टीटीकाका

(d) मृत सागर

उत्तर: (b): रूस के दक्षिण साइबेरिया क्षेत्र में स्थित बैकाल झील दुनिया की सबसे पुरानी तथा सबसे गहरी मीठे पानी की झील है।

प्रश्न 9. भारत का सर्वाधिक प्राचीन उद्योग-

(a) लौह उद्योग

(b) सूतीवस्त्र उद्योग

(c) कालीन उद्योग

(d) कांच उद्योग

उत्तर: (b): सूती वस्त्र उद्योग भारत का सबसे पुराना तथा संगठित रूप में सबसे बड़ा उद्योग भी है। भारत में प्रथम आधुनिक सूती कपड़ा मिल सन् 1818 में कोलकाता के पास 'फोर्ट ग्लोस्टर' में लगाई गयी थी।

प्रश्न 10. पम्पाज क्या है-

(a) मरूस्थलीय वनस्पति

(b) शीतोष्ण कटिबन्धीय वन

(c) मध्य अक्षांसी घास भूमि

(d) उष्ण कटिबन्धीय घास भूमियाँ

उत्तर: (c): पम्पास दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप के अर्जेन्टीना, उरूग्वे एवं ब्राजील देश में फैला एक शीतोष्ण कटिबंधीय घास भूमियाँ है।

प्रश्न 11. राज्य के नीति निदेशक तत्व लिए गए है-

(a) अमेरिका से

(b) ब्रिटिन से

(c) आयरलैण्ड से

(d) जापान से

उत्तर: (c): भारतीय संविधान के भाग-4 में अनुच्छेद 36-51 तक में राज्य के नीति निदेशक तत्व को शामिल किया गया है इसे आयरलैंड के संविधान से लिया गया है।

प्रश्न 12. राज्य सभा के सदस्यों का चुनाव होता है-

(a) मतदाताओं द्वारा

(b) लोकसभा द्वारा

(c) पंचायतों द्वारा

(d) राज्य विधानसभाओं द्वारा

उत्तर: (d): राज्य सभा सदस्यों के चुनाव के नियमानुसार केवल राज्य विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्य ही राज्य सभा चुनाव में मतदान कर सकते है। राज्य सभा के सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्ष का होता है।

प्रश्न 13. भारतीय संविधान में अनुसूचियाँ है-

(a) 12

(b) 11

(c) 10

(d) 09

उत्तर: (a): मूल भारतीय संविधान में 395 अनुच्छेद 8 अनुसूचियाँ तथा 22 भाग थे लेकिन वर्तमान में 464 अनुच्छेद, 12 अनुसुचियाँ तथा 25 भाग है।

प्रश्न 14. भारतीय रिजर्व बैंक का मुख्यालय है-

(a) नई दिल्ली

(b) लखनऊ

(c) कानपुर

(d) मुम्बई

उत्तर: (d): भारतीय रिज़र्व बैंक की स्थापना 1 अप्रैल 1935 को भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम 1934 के अन्तर्गत हुई इसका मुख्यालय मुम्बई में स्थित है।

प्रश्न 15. निम्नलिखित में से कौन सा कर सरकार की आय का सोत नहीं है-

(a) सीमा शुल्क

(b) आयकर

(c) भू-राजस्व

(d) केन्द्रीय उत्पाद शुल्क

उत्तर: (c): आयकर, केन्द्रीय उत्पाद शुल्क, सीमा शुल्क आदि सरकार के आय के स्रोत के रूप में लगाया जाने वाला कर है जबकि भू-राजस्व सरकार के आय के स्रोत का कारण नहीं हैं।

Section 2 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 16. पानीपत का द्वितीय युद्ध कब हुआ?

उत्तर: पानीपत का द्वितीय युद्ध 5 नवम्बर 1556 को उत्तर भारतीय हिन्दू सम्राट हेमचन्द्र विक्रमादित्य (हेमू) और मुगल सम्राट अकबर की सेनाओं के मध्य लड़ा गया जिसमें हेमचन्द्र की पराजय का सामना करना पड़ा। पानीपत का प्रथम युद्ध 21 अप्रैल 1526 को इब्राहिम लोदी और मुगल वंश का संस्थापक बाबर के मध्य लड़ा गया जिसमें बाबर विजयी हुआ।

प्रश्न 17. शिवाजी द्वारा लगाये जाने वाले कर कौन-कौन से है?

उत्तर: मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवा जी द्वारा चौथ तथा सररेशमुखी नामक दो कर लगाए जाते थे। सरदेशमुखी उन भूमियों पर दस प्रतिशत का करारोपण था, जिस पर मराठों वंशानुगत अधिकारों का दावा किया था। जबकि चौथ एक वार्षिक कर था जो उत्पादन का एक चौथाई था इसीलिए इसे चौथ के नाम से भी जाना जाता है।

प्रश्न 18. आजाद हिन्द फौज की पराजय का मुख्य कारण क्या था?

उत्तर: आजाद हिन्द फौज की प्रथम बटालियन का गठन 1 दिसम्बर 1942 ई. को मोहन सिंह के नेतृत्व में हुआ। 4 जुलाई 1943 ई. को नेता जी सुभाष चन्द्र बोस ने 'आजाद हिन्द फौज' एवं 'इंडियन लींग' की कमान संभाली। आजाद हिन्द फौज की पराजय का प्रमुख कारण था द्वितीय विश्व युद्ध में जापान की सेनाओं की पराजय।

प्रश्न 19. भूमि का स्थायी बन्दोबस्त किसने किया ?

उत्तर: तत्कालीन बंगाल के गवर्नर जनरल लार्ड कार्नवालिस ने 1793 ई. में स्थायी बंदोबस्त की शुरूआत की इसे बंगाल के स्थायी बन्दोंबस्त के रूप में भी जाना जाता था। बंगाल में स्थायी बंदोबस्त के उपरांत समाज दो वर्गों में विभक्त हो गया- (1) जमींदार (2) काश्तकार।

प्रश्न 20. जैव मण्डल किसे कहते है?

उत्तर: पृथ्वी के चारों तरफ वातावरण में व्याप्त 30 किलोमीटर मोटी वायु, जल, स्थल शैल तथा मृदा युक्त एक जीवनदायी परत को जैवमंडल कहते हैं। अर्थात् जैव मंडल मूल रूप से पृथ्वी पर व्याप्त सभी प्रकार के पारिस्थितिक तंत्रों का योग है।

प्रश्न 21. हिमालय के दो प्रमुख दरों के नाम लिखिए?

उत्तर: हिमालय दरें-

  • बनिहाल दर्रा, पीरपंजाल (जम्मू कश्मीर)
  • खारदुंग ला दर्रा (लद्दाख)
  • जोजीला दर्रा (लद्दाख)
  • बारालाचा दर्रा (हिमाचल प्रदेश)
  • रोहतांग दर्रा (हिमाचल प्रदेश)
  • शिपकीला दर्रा (हिमाचल प्रदेश)

प्रश्न 22. भारत की जलवायु को प्रभावित करने वाले तीन कारकों का उल्लेख कीजिए?

उत्तर: भारतीय जलवायु का प्रभावित करने वाले कारक-

  • (1) अक्षांशीय विस्तार एवं स्थिति
  • (ii) शमुद्र से दूरी
  • (iii) उत्तर पर्वतीय श्रेणियाँ
  • (iv) स्थलाकृति
  • (v) मानसूनी पवनें (उत्तर पूर्वी मानसून एवं उसका प्रभाव, दक्षिण पश्चिमी मानसून एवं उसका प्रभाव)
  • (vi) उपरी वायु परिसंचरण (पश्चिमी जेट वायु धारा तथा उसका प्रभाव, पूर्वी जेट वायुधारा एवं उसका प्रभाव)
  • (vii) पश्चिमी विक्षोप तथा उष्ण कटिबन्धीय चक्रवात
  • (viii) अल-नीनो का प्रभाव
  • (ix) दक्षिणी दोलन एवं उसका प्रभाव

प्रश्न 23. वन संरक्षण के प्रमुख उपाय बताइए?

उत्तर: वन संरक्षण के उपाय-

  • (1) वृक्षारोपण को बढ़ावा देना।
  • (ii) वनोन्मूलन को निषेध करना
  • (iii) ईंधन व इमारती लकड़ी के प्रयोग के लिए वनों की कटाई पर रोग अन्य वैकल्पिक व्यवस्था।
  • (iv) वनों को रोम से बचाने के लिए कीटनाशक दवाओं का छिड़काव
  • (v) वनों के महत्व के बारे में जन जागरूकता फैलाना।

प्रश्न 24. कुटीर उद्योग किसे कहते हैं?

उत्तर: ऐसे उद्योग जो विशेषतः परिवार के सदस्यों द्वारा संचालित तथा क्रियान्वित होते है तथा इनमें सीमित मात्रा में श्रम और पूंजी की आवश्यकता होती है उसे कुटीर उद्योग कहते हैं। जैसे चमड़ें के उत्पादन, ईट भट्टी का काम, कागज के थैले, बाँस की टोकरियाँ, बढ़ई, लोहार आदि सभी कुटीर उद्योग के उदाहरण हैं।

प्रश्न 25. गैर-परम्परागत ऊर्जा के दो साधनों का उल्लेख का उल्लेख कीजिए?

उत्तर: ऊर्जा के गैर परम्परिक स्रोतों को नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत के नाम से जाना जाता है। जल, वायु, सौर प्रकाश, आदि ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोत है जबकि कोयला, petroleum आदि अनवीकरणीय या परम्परागत ऊर्जा के स्रोत हैं।

प्रश्न 26. संसद के द्वितीय सदन का क्या नाम है?

उत्तर: संविधान के अनुच्छेद 79 से 122 तक (भाग-V) संसद के संगठन, संरचना, अधिकारियों, प्रक्रियाओं, अवधि, विशेषाधिकारों और शक्तियों संबंधी प्रावधानों का उल्लेख है। संसद का उच्च सदन या द्वितीय सदन या राज्यों की परिषद् जिसके बारे में अनुच्छेद 80 में उल्लेख है। यह भारतीय संघ के राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करता है। इसकी अधिकतम सदस्य संख्या 250 है जिसमें 238 को चुनावी प्रक्रिया के तहत तथा 12 सदस्यों को कला, साहित्य खेल, तथा समाज कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मनोनीत किया जाता है। जबकि लोकसभा को निचली सदन या निम्न सदन या प्रथम सदन के रूप में भी जाना जाता है

प्रश्न 27. भारतीय संविधान के अभिभावक कौन है?

उत्तर: भारतीय संविधान के अभिभावक के रूप में सर्वोच्च न्यायालय को जाना जाता है। यह अनुच्छेद-32 के अन्तर्गत मौलिक अधिकारों के संरक्षक के रूप में भी जाना जाता है सर्वोच्च न्यायालय संविधान के व्याख्याता के रूप में भी कार्य करता है। संविधान संशोधन का अधिकार तो संसद के पास है लेकिन सर्वोच्च न्यायालय को इन संशोधनों की वैधता की जाँच करने का अधिकार है।

प्रश्न 28. मंत्रिपरिषद के दो कार्य बताइए?

उत्तर: भारतीय संविधान में ब्रिटिश प्रणाली पर आधारित सरकार की अध्यक्षता वाली मंत्रि परिषद् राजनीतिक प्रशासनिक प्रणाली में वास्तविक कार्यकारी प्राधिकरण होती है। मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की तीन श्रेणियाँ होती है- (1) कैबिनेट मंत्री (2) राज्य मंत्री (3) उप मंत्री।

मंत्रिपरिषद् के कार्य-

  • (i) नीति-निर्माण
  • (ii) किसी विषय पर विधेयक पेस करना
  • (iii) राज्यों का बजट तैयार करना
  • (iv) योजनाओं की समीक्षा करना

प्रश्न 29. नीति आयोग के पदेन अध्यक्ष कौन होता है?

उत्तर: नीति आयोग एक कार्यकारी निकाय है जिसे सरकार द्वारा 1 जनवरी 2015 को एक कार्यकारी प्रस्ताव के माध्यम से योजना आयोग को प्रतिस्थापित किया गया। नीति आयोग का अर्थ नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मिग इंडिया है। नीति आयोग एक थिक टैंक (विशेषज्ञ दल) है। नीति आयोग का पदेन अध्यक्ष प्रधानमंत्री होता है।

प्रश्न 30. रिजर्व बैंक को बैंको का बैंक क्यों कहा जाता है?

उत्तर: भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम 1934 के अन्तर्गत 1935 स्थापित भारतीय रिज़र्व बैंक वित्त मंत्रालय के अधीन भारत का केन्द्रीय बैंक है। 1 जनवरी 1949 को इसका राष्ट्रीय करण किया गया वित्तीय पर्यवेक्षण, बैंकों के बैंक, सरकार के ऋण प्रबंधक, विदेशी मुद्रा प्रबंधन, सरकारी प्रतिभूतियों के लिए केन्द्रीय प्रतिभूमि डिपॉजिटरी के कारण भारतीय रिजर्व बैंक को बैंकों का बैंक कहा जाता है

Section 3 लघु उत्तरीय प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 31. मराठों के पतन के कारणों का उल्लेख कीजिए ?

उत्तर: मराठा साम्राज्य के संस्थापक वीर शिवाजी महाराज थे जिन्होने अपने शुद्ध कौशल के दम पर इस साम्राज्य को स्थापित किया। मराठा साम्राज्य के पतन के निम्नलिखित कारण है-

  1. (1) एकता का अभाव- मराठा साम्राज्य विशाल था लेकिन यह आपस में घनिष्ठ रूप से जुड़ा नहीं था पेशवाओं के पास पूर्व शक्ति नहीं थी। मराठों में कोई अनुशासन या समुदाय की भावना नहीं थी। वे अपने शत्रुओं से मिलकर निपटने में विफल रहे जिसके परिणाम स्वरूप मराठा साम्राज्य का पतन हो गया।
  2. (2) आर्थिक स्थितियाँ- मराठों को धन या विलासिता की बहुत ज्यादा प्राप्ति नहीं थी जिसके परिणाम स्वरूप उनमें निरंतर धन की आवश्यकता और कमी बनी रही। मराठा सरदार लूट की तलाश में अनवरत अभियान करते रहे। मराठा लोग आर्थिक प्रबंधन की उत्पादन प्रणाली स्थापित करने में विफल रहे।
  3. (3) रणनीति व संशाधनों का अभाव- मराठा साम्राज्य अंग्रेजी कंपनी की कुशल और बड़ी उनके संसाधनों का मुकाबला नहीं कर सकें अंग्रेज कूटनीति में काफी अच्छे थे।

अन्यकारण-

  • (1) संगठन का अभाव
  • (ii) किसी मजबूत शासक का न होना
  • (iii) प्रभावी ब्रिटिश कूटनीति
  • (iv) मराठों में आपसी प्रतिद्वंद्विता

प्रश्न 32. "लार्ड विलियम बैंटिक का काल सुधारों का काल था।" स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: लाई विलियम बैटिंग 1828 में भारत का गवर्नर जनरल बनने के बाद जनकल्याण की भावना से कार्य करना प्रारंभ किया। उसने कहा कि "भारतीय जनता का कल्याण भारत स्थित ब्रिटिशों का मुख्य कर्तव्य है।" उसने ब्रिटिश संसद की भावना का विकास भारतीय भूमि पर करने का प्रयास किया। बैटिंग भारत का प्रथम गवर्नर था, जिसने भारत के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। वह नवीनवादी विचार धारा से प्रभावित था।

बैटिंग के किये गए कार्य-

  1. 3 दिसम्बर 1829 को भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी
  2. रैयतवाड़ी व्यवस्था की स्थापना जिससे किसानों का सरकार से सीधा संबंध हो गया।
  3. राजकीय नौकरियों में भारतीयों को स्थान
  4. नर बलि पर रोक
  5. दासों की स्थिति में सुधार
  6. 1833 ई. के चार्टर एक्ट के तहत सरकारी सेवाओं में भेदभाव का अंत
  7. बाल वध पर प्रतिबंध
  8. ठगों का दमन
  9. प्रेस की स्वतंत्रता

प्रश्न 33. राजाराम पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए?

उत्तर: राजाराम मोहन राय को भारतीय पुनर्जागरण का जनक, प्रथम नेता, नवजागरण का अग्रदूत, नए भारत का पैगंबर, सुधार आंदोलन के मुख्य प्रवर्तक के रूप में जाना जाता है। इन्होनें बहुदेववादियों का विरोध किया तथा 1820 ई. में प्रीसेक्ट्स ऑफ जीसस नामक पुस्तक की रचना की। इन्होने मूर्ति पूजा, जाति प्रथा तथा धार्मिक आडम्बरों का विरोध किया। सती प्रथा का विरोध किया तथा इन्हीं के प्रयासों से 1829 में सती प्रथा बैटिंग द्वारा प्रतिबंधित किया गया। मुगल सम्राट अकबर द्वितीय ने राजाराम मोहन राय को राजा की उपाधि से नवाजा। इन्होनें 1828 में ब्रह्म समाज नामक संस्था की स्थापना की।

प्रश्न 34. डच कौन थ? इनका भारत में आगमन कब और क्यों हुआ?

उत्तर: डच भारतीय उपमहाद्वीप में उपनिवेश स्थापित करने वाली पहली यूरोपीय शक्तियों में से थी। हॉलैंड या नीदरलैंड के लोगों को आमतौर पर डच रूप में जाना जाता है। डच ईस्ट इंडिया कंपनी का गठन 1602 ई. में हुआ था। पहली डच फैक्ट्री 1605 ई. में आन्ध्रप्रदेश के मसूली पट्टनम में स्थापित की गई थी। डच कपास, अफीम, रेशम, नील, चावल और काली मिर्च का व्यापार भारत से करते थे। भारतीय उपमहाद्वीप में डचों की उपस्थिति 1605 से 1825 ई. तक रही। भारत में डचों की व्यापारिक स्थिति काफी मजबूत थी, जिनकी प्रमुख चौकियाँ कोलकाता, मुम्बई और बंगाल में थी। भारतीय उपमहाद्वीप में अपने समय में डचों ने सिक्कों को ढालने में भी हाथ आजमाया। भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के प्रभुत्व के कारण डचों का पतन हुआ।

प्रश्न 35. सौर ऊर्जा से आप क्या समझते है। इसके विकास पर अधिक बल क्यों दिया जा रहा है?

उत्तर: सूर्य से प्राप्त ऊर्जा को सामान्य रूप से सौर ऊर्जा कहते है जिसके अन्तर्गत सूर्य से प्राप्त होने वाले विकिरण और विभिन्न तकनीकों जैसे फोटोवोल्टिक पैनल, सौर हीटर आदि का उपयोग विद्युत और थर्मल ऊर्जा के रूप में किया जाता है। भारत को अपनी ऊर्जा मांग को पूरा करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, सौर ऊर्जा, ऊर्जा सुरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। यह नवीकरणीय ऊर्जा का भी स्रोत है जिसकी वजह से भारत सरकार द्वारा भी इसे बढावा देने पर जोर दिया जा रहा है। सौर ऊर्जा जीवाश्म संसाधनों की कमी को पूरा करने में सक्षम है। शौर ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में रूपांतरित करने वाले उपकरणों की अवधि अधिक होती है और उनके रख रखाव की भी कम आवश्यकता होती है। पारम्परिक ताप विद्युत उत्पादन के विपरीत सौर ऊर्जा से प्रदूषण की समस्या भी उत्पन्न नहीं होती है। इससे स्वच्छ विद्युत ऊर्जा के उत्पादन को बढ़ावा दिया जा सकता।

प्रश्न 36. मौसम तथा जलवायु से आप क्या समझते है?

उत्तर: किसी स्थान की अस्थायी वायुमंडलीय स्थिति को मौसम कहा जाता है जो केवल 2 से 3 माह तक रहता है यह एक विशेष समय में सूर्य के विकिरण के प्रभाव से समय-समय पर बदलता रहता है। उदाहरण- गर्मी, सर्दी, बरसात, शरद ऋतु आदि। जबकि जलवायु को किसी भी स्थान की स्थायी वायुमंडलीय स्थिति के रूप में व्याख्यायित किया जा सकता है यह किसी विशेष स्थान पर वर्षों तक स्थिर रहता है। प्रथ्वी और उसके वायुमंडल के मध्य गर्मी और आर्द्रता के आदान प्रदान के परिणाम स्वरूप जलवायु का निर्माण होता है। उदाहरण- सहारा का रेगिस्तान या लद्दाख का मरुस्थल।

मौसम तथा जलावायु को प्रभावित करने वाले कारक निम्नलिखित हैं-

  • (i) नमी/आर्दता
  • (ii) वायुमंडलीय तापमान
  • (iii) हवा/वायु दाब
  • (iv) वर्षा की मात्रा
  • (v) अन्य भौगोलिक कारक (जैसे- अक्षांश, ऊँचाई, भूमि एवं जल निकाय, पहाड़ पर्वत तथा भू आकृति)

निष्कर्षतः मौसम और जलवायु भिन्न-भिन्न फिर भई आपस में संबंधित अवधारणाएँ है।

प्रश्न 37. पर्यावारण मित्रता क्या है? समझाइए।

उत्तर: वे पदार्थ जो जैव निम्नीकृत होते है वे पर्यावरण मित्र पदार्थ कहलाते है अर्थात् ऐसे पदार्थ पर्यावरण को प्रदूषित नहीं करते है। क्योंकि इन बहुलक पदार्थों का मृदा में उपस्थित सूक्ष्मजीवों द्वारा आसानी से सरल पदार्थों में अपघटित हो जाता है जिससे यह पदार्थ पर्यावरण को प्रदूषित नहीं करता है। ऐसे पदार्थ निम्न हैं- जैसे- प्राकृतिक रबर, प्रोटीन, स्टार्च, कागज आदि। ऐसे पदार्थों का दैनिक जीवन में उपयोग पर्यावरण के प्रति जागरूकता, वृक्षारोपण को बढ़ावा तथा वनोन्मूलन को रोकने का प्रयास करना आदि पर्यावरण मित्रता कहलाता है। जिससे भू-तापन, वायुमण्डलीय तापन आदि में वृद्धि नहीं होती है तथा प्राकृतिक संतुलन अनवरत बना रहता है।

प्रश्न 38. परिवार न्यायालय का अर्थ है? असका मुख्य उद्देश्य क्या है?

उत्तर: भारत में विवाह एवं परिवार से संबंधित विवादों को कम खर्च और औपचारिकताओं के साथ त्वरित निदान प्रदान करने तथा उनके सुलह के लिए पक्षों के बीच समझौता कराने के लिए पारिवारिक न्यायालय स्थापित करने के लिए 14 सितम्बर 1984 को संसद द्वारा पारिवारिक अधिनियम, 1984 अधिनियमित किया गया इस अधिनियम में 28 धाराएँ और 6 भाग हैं।

उद्देश्य-

  • (i) पारिवारिक संबंधों को बनाएं रखने में मद्द करना।
  • (ii) त्वरित न्याय दिलाना।
  • (iii) पारिवारिक मामलों का जल्द से जल्द निपटारा करना।
  • (iv) विवाह से संबंधित विवादों में सुलह और मध्यस्थता का बढ़ावा देना।
  • (v) परिवार के मामलों को कम समय में सुलझाना।

प्रश्न 39. लोक सभा की प्रमुख शक्तियाँ कौन-कौन सी है?

उत्तर: लोकसभा भारतीय संसद के तीन भागों में से एक है। जिसके बारे में भारतीय संविधान के अनुच्छेद-81 में वर्णित है। लोक सभा के निम्न कार्य एवं शक्तियाँ है-

  1. (1) अवश्विास प्रस्ताव केवल लोक सभा में पेश किया जा सकता है।
  2. (2) लोक सभा के प्रति सामूहिक रूप से उत्तरदायी मंत्रिपरिषद होती है।
  3. (3) धन विधेयक सिर्फ लोक सभा में ही पेश किया जा सकता है
  4. (4) लोक सभा अपने अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव करती है
  5. (5) लोक सभा राष्ट्रपति के विरूद्ध महाभियोग लगा सकती है यदि राज्य सभा लगाती है तो लोक सभा आरोपो की जाँच करती है।

प्रश्न 40. ई-बैंकिग क्या अर्थ है? स्पष्ट कीजिए ?

उत्तर: ई-बैंकिंग या इलेक्ट्रानिक बैंकिंग उस बैकिंग व्यवस्था को कहते है जिससे व्यक्तियों, संस्थानों और बिजनेस को इंटरनेट के माध्यम से अपने अकाउंट को एक्सेस करने, बिजनेस करने या विभिन्न वित्तीय उत्पादों और सेवाओं की जानकारी प्राप्त होने में मद्द प्राप्त होती है। अर्थात इलेक्ट्रानिक माध्यमों से बैकिंग सेवाएं प्रदान की जाती है।

ई-बैकिंग सेवाओं के उदाहरण- इंटरनेट बैंकिंग, phone बैंकिंग, एटीएम, डेबिट कार्ड आदि।

Question Paper PDF

इस प्रश्न पत्र की PDF डाउनलोड करें।

PDF Download

सामाजिक अध्ययन Previous Year Paper 2020

Solved question paper PDF download.

Complete 10 Years Solved PYQ Collection

2015 से 2025 तक के solved previous year papers, महत्वपूर्ण प्रश्न, उत्तर एवं PDF resources एक ही package में प्राप्त करें और अपनी UP DELED परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाएं।