वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न 1. बाबर के आक्रमण के समय दिल्ली का शासक था-
(a) दौलत खाँ लोदी
(b) सिकन्दर लोदी
(c) इब्राहिम लोदी
(d) बहादुर शाह
उत्तर: (c) बाबर के आक्रमण के समय दिल्ली का शासक इब्राहिम लोदी था बाबर ने 1526 में पानीपत के मैदान में दिल्ली सल्तनत के अंतिम सुल्तान इब्राहिम लोदी को हराकर मुगल साम्राज्य की नीव रखी।
प्रश्न 2. हुमायूँनामा का रचयिता कौन था?
(a) हुमायूँ
(b) बाबर
(c) गुलबदन बेगम
(d) फैजी
उत्तर: (c) गुलबदन बेगम, हुमायूँनामा की लेखिका के रूप में जानी जाती है।
• गुलबदन बेगम ने पुस्तक लिखने के लिए साधारण फारसी भाषा का प्रयोग किया
• हुमायूँनामा हुमायूँ के जीवन का वर्णन करता है।
प्रश्न 3. कालिंजर का दुर्ग स्थित है-
(a) बुन्देलखण्ड में
(b) झारखण्ड में
(c) रुहेलखण्ड
(d) छत्तीसगढ़ में
उत्तर: (a) कालिंजर का दुर्ग उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में स्थित एक दुर्ग है। यह बुन्देलखण्ड क्षेत्र में विंध्य पर्वत पर स्थित है।
प्रश्न 4. पानीपत का द्वितीय युद्ध हुआ था-
(a) 1526 ई. में
(b) 1556 ई. में
(c) 1576 ई. में
(d) 1581 ई. में
उत्तर: (b) पानीपत का दूसरा युद्ध 5 नवम्बर 1556 को उत्तर भारत के हिंदू शासक सम्राट हेमचन्द्र विक्रमादित्य (हेमू) और अकबर की सेना के बीच पानीपत के मैदान में लड़ा गया था।
प्रश्न 5. ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह स्थित है -
(a) अजमेर में
(b) मालवा में
(c) फतेहपुर सीकरी में
(d) ग्वालियर में
उत्तर: (a) श्रद्धेय सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह भारत के राजस्थान राज्य के अजमेर में स्थित है। अजमेर शरीफ दरगाह दुनिया भर में काफ़ी मशहूर है।
प्रश्न 6. किस देश के व्यापारी सबसे पहले व्यापार करने भारत आए?
(a) अंग्रेज
(b) पुर्तगाल
(c) फ्रांस
(d) डच
उत्तर: (b) भारत में व्यापार करने वाले सर्वप्रथम पुर्तगाली आये। पुर्तगाली खोजकर्ता वास्कोडीगामा भारत के कालीकट में अटलांटिक महासागर के माध्यम से भारत पहुँचने वाला पहला यूरोपियन था।
प्रश्न 7. इलाहाबाद की सन्धि हुई -
(a) 1760 ई. में
(b) 1762 ई. में
(c) 1764 ई. में
(d) 1765 ई. में
उत्तर: (d) - इलाहाबाद की संधि 12 अगस्त 1765 ई. में रॉबर्ट क्लाइव और शाह आलम के बीच हस्ताक्षरित हुई थी।
प्रश्न 8. पिट्स इण्डिया एक्ट पारित हुआ-
(a) 1773 ई. में
(b) 1772 ई. में
(c) 1780 ई. में
(d) 1784 ई. में
उत्तर: (d) पिट्स इण्डिया एक्ट 1784 में पारित हुआ था। जिसे ईस्ट इण्डिया कम्पनी एक्ट 1784 के नाम से भी जाना जाता है।
प्रश्न 9. स्थाई बन्दोबस्त प्रणाली शुरू की -
(a) लॉर्ड क्लाइव में
(b) लॉर्ड कार्नवालिस ने
(c) वारेन हेस्टिंग्स ने
(d) सर जान शोर ने
उत्तर: (b) स्थाई बंदोबस्त भू-राजस्व व्यवस्था को लार्ड कार्नवालिस ने लागू किया था, वह बंगाल के गवर्नर जनरल थे, उन्होनें 1793 में इस व्यवस्था को लागू किया।
प्रश्न 10. सती प्रथा का अन्त हुआ-
(a) 1828 ई. में
(b) 1831 ई. में
(c) 1829 ई. में
(d) 1830 ई. में
उत्तर: (c) भारत में सती प्रथा का अन्त 4 दिसम्बर 1829 को हुआ। उस समय वायसराय लॉर्ड विलियम बेंटिक ने इस कुप्रथा पर रोक लगाने के लिए राजा मोहन राय को बुलाकर उनसे मसविरा किया और इस सम्बन्ध में कानून बनाकर सती प्रथा को बन्द करा दिया।
प्रश्न 11. भारत में डाक विभाग की स्थापना की गई-
(a) 1851 ई. में
(b) 1853 ई. में
(c) 1852 ई. में
(d) 1854 ई. में
उत्तर: (d) भारत में डाक विभाग की स्थापना 1 अप्रैल 1854 को हुई थी उस समय भारतीय वायसराय लॉर्ड डलहौजी ने इस सेवा का केन्द्रीय करण किया था उस वक्त ईस्ट इण्डिया कंपनी के अन्तर्गत आने वाले 701 डाकघरों को मिलाकर डाक विभाग की स्थापना की।
प्रश्न 12. राज्यसभा का पदेन सभापति (अध्यक्ष) होता है-
(a) राष्ट्रपति
(b) उपराष्ट्रपति
(c) प्रधानमंत्री
(d) मुख्य न्यायाधीश
उत्तर: (b) राज्य सभा का पदेन सभापति उपराष्ट्रपति होता है। राज्यसभा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 80 के तहत गठित भारत के द्विसदनीय संसद का उच्च सदन है।
प्रश्न 13. रूबी है?
(a) अभ्रक
(b) ताँबा
(c) लोहा
(d) कोयला
उत्तर: (a) रूबी एक प्रकार का अभ्रक है।
प्रश्न 14. भारत में कितने राष्ट्रीय जलमार्ग है?
(a) 111
(b) 100
(c) 311
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (a) भारत में 111 राष्ट्रीय जलमार्ग है। इनकी कुल लम्बाई 20186 किलोमीटर है। ये जलमार्ग देश के 24 राज्यों में फैले हुए है।
प्रश्न 15. निम्नलिखित में कौन संचार का साधन नहीं है?
(a) टेलीकॉन्फ्रेसिंग
(b) हेलीकॉप्टर
(c) इण्टरनेट
(d) ई-मेल
उत्तर: (b) हेलीकॉप्टर संचार का साधन नहीं है
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 16. बाबर ने किस नाम से अपनी आत्मकथा लिखी?
उत्तर: बाबर ने अपनी आत्मकथा 'तुज्क-ए-बाबरी' तुर्की भाषा में लिखी। अब्दुल रहीम खान-ए-खाना ने 'तुज्क-ए-बाबरी का फारसी भाषा में अनुवाद किया।
प्रश्न 17. शेरशाह का मकबरा कहाँ स्थित है?
उत्तर: शेरशाह सूरी का मकबरा सासाराम, Bihar राज्य में स्थित है। इस मकबरा का वास्तुकार मीर मुहम्मद अलीवाल खान द्वारा डिजाइन किया गया था। इसका निर्माण 1540 ई. और 1545 ई. के बीच में हुआ था। शेरशाह और उनके बेटे इस्लाम शाह के शासन काल के दौरान, मकबरे का निर्माण किया गया था।
प्रश्न 18. अकबर द्वारा बनवाए दो किलों के नाम लिखिए।
उत्तर: अकबर द्वारा बनवाए गये दो किलो के नाम-
(1) आगरा के किले को किला रूज या किला-ए-अकबरी के नाम भी जाना जाता है। इसका निर्माण अकबर ने करवाया था।
(2) इलाहाबाद के किले का निर्माण अकबर ने करवाया था।
प्रश्न 19. प्लासी का युद्ध किस किसके बीच लड़ा गया था?
उत्तर: प्लासी का युद्ध 23 जून 1757 में सिराजुद्दौला एवं अंग्रेजो के बीच लडा गया था। इस युद्ध में एक तरफ ब्रिटिश ईस्ट इंण्डिया कम्पनी की सेना थी और दूसरी तरफ बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला की सेना थी।
प्रश्न 20. शाहजहाँ द्वारा बनवाई दो प्रसिद्ध इमारतों के नाम लिखिए।
उत्तर: शाहजहाँ द्वारा बनवाई गई दो प्रसिद्ध इमारतों के नामः -
(i) ताजमहल - मुगल बादशाह शाहजहाँ ने ताजमहल को अपनी बेगम मुमताज की याद में बनवाया था। यह उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में स्थित है।
(ii) जामा मस्जिद- जामा मस्जिद का निर्माण सन् 1656 में शाहजहाँ द्वारा करवाया गया था। यह भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित है।
प्रश्न 21. द्वैध शासन व्यवस्था को किस गवर्नर ने समाप्त किया?
उत्तर: वारेन हेस्टिंग्स ने बंगाल में द्वैध शासन व्यवस्था को समाप्त कर दिया। उनका कार्यकाल 1772 ई. में शुरू हुआ और 1785 ई. में समाप्त हुआ। इसके बाद, बंगाल पर ब्रिटिश सरकार द्वारा अवैध रूप से नियत्रण लागू कर दिया गया।
प्रश्न 22. टीपु सुल्तान क्यों पराजित हुआ? कोई दो कारण बताइए।
उत्तर: टीपू सुल्तान चतुर्थ आंग्ल मैसूर युद्ध में अंग्रेजो के हाथों पराजित होकर मारे गये तथा मैसूर का शासन उनके हाथ से निकल गया उसके पहले के अंग्रजों से युद्ध में उन्होने अपनी योग्यता के दम पर अंग्रेजो को कडी टक्कर दी। 1799 ई. में अंग्रेजों से लड़ते हुए मैसूर का वीर प्रतापी शासक वीर गति को प्राप्त हो गया।
प्रश्न 23. लॉर्ड मैकाले कौन था?
उत्तर: लॉर्ड मैकाले प्रसिद्ध अंग्रेजी कवि, निबन्धकार, इतिहासकार तथा राजनीतिज्ञ था। मैकाले सन् 1834 ई. से 1838 ई. तक वह भारत की सुप्रीम काउंसिल में लॉ मेंबर तथा लॉ कमिशन का प्रधान रहा। मैकाले का अंग्रेजी भाषा को भारत की सरकारी भाषा तथा शिक्षा का माध्यम और यूरोपीय साहित्य दर्शन तथा विज्ञान को भारतीय शिक्षा का लक्ष्य बनाने में इसका बड़ा हाथ रहा है।
प्रश्न 24. भारत में प्रथम रेल निर्माण कार्य कब कराया गया?
उत्तर: भारत में प्रथम रेल निर्माण का कार्य भारत के गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौजी के समय हुआ था जिनके अधीन 1853 में बंबई को ठाणे से जोड़ने वाली पहली रेलवें लाइन बिछी थी।
प्रश्न 25. किस गवर्नर ने 'विलय नीति' का अनुसरण किया था?
उत्तर: लार्ड डलहौजी (1848-1856) ने विलय नीति का अनुसरण किया था। डलहौजी ने 'कुशासन' और पुत्रहीनता के सिद्धान्तों का उपयोग करके कई रियासतों को ब्रिटिश सम्राज्य में मिला लिया।
प्रश्न 26. संसद के स्थायी सदन का नाम लिखिए।
उत्तर: राज्य सभा को संसद का स्थायी सदन कहा जाता है। यह संसद का उच्च सदन है और इसमें 250 सदस्य होते है। 238 सदस्य राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधत्व करते है। और 12 सदस्यों को राष्ट्रपति द्वारा कला और विज्ञान साहित्य, शिक्षा तथा उनकी विशेष योग्यता के आधार पर नामांकित किया जाता है।
प्रश्न 27. प्रदेश का उच्च न्यायालय कहाँ स्थित है?
उत्तर: उत्तर प्रदेश का उच्च न्यायालय दो स्थानों पर स्थित है।
(1) इलाहाबादः यह मुख्यपीठ है और प्रयागराज शहर में स्थित है।
(2) fलखनऊः यह स्थायी खंडपीठ है और लखनऊ शहर में स्थित है।
प्रश्न 28. लोहा कितने प्रकार का होता है?
उत्तर: लोहा के निम्न प्रकार होते है-
(1) कच्चा लोहा (Pig Iron)
(2) गढा लोहा (Wrought Iron)
(3) dहलवाँ लोहा (Cast Iron)
प्रश्न 29. निर्यात से क्या समझते है?
उत्तर: निर्यात किसी एक देश से वस्तुओं और सेवाओं को दूसरे देश में भेजने की प्रक्रिया को संदर्भित करता है यह व्यापार को महत्वपूर्ण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
प्रश्न 30. सबसे तेज चलने वाले यातायात के साधन का नाम लिखिए।
उत्तर: हवाई जहाज दुनिया का सबसे तेज चलने वाला यातायात का साधन है। हवाई जहाज की गति हवा की गति, विमान के प्रकार, भार और ऊँचाई जैसे कई कारकों पर निर्भर करती है। कुछ हवाई जहाज ध्वनि की गति से भी अधिक तेजी से उड़ सकते है।
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 31. शेरशाह की शासन व्यवस्था का उल्लेख कीजिए।
उत्तर: शेरशाह की शासन व्यवस्था-
प्रशासनिक व्यवस्था-
- साम्राज्य का विभाजनः शेरशाह ने अपने साम्राज्य को 47 सरकारों में विभाजित किया, जो आगे परगनों में विभाजित थे।
- इक्ता प्रणाली - शेरशाह ने इक्ता प्रणाली को पुनगठित किया।
- अमीन- प्रत्येक सरकार में एक अमीन नियुक्त किया जाता था।
- मुख्य न्यायाधीशः शेरशाह ने 'काजी' नामक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया जो न्यायिक मामलों का निपटारा करते है।
(i) राजस्व व्यवस्था
(ii) सैन्य व्यवस्था
प्रश्न 32. ममुगलकालीन भवन निर्माण की विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर: मुगलकालीन भवन निर्माण की प्रमुख विशेषताएं-
- भव्यताः मुगलकालीन भवनों में विशालता और भव्यता का विशेष महत्व था। इनकी ऊँचाई, चौड़ाई और भव्यता अद्भुत थी।
- स्थायित्वः मुगलकालीन भवनों में निर्माण अत्यधिक मजबूत और स्थायी सामग्री से किया जाता था।
- सजावटः- मुगलकालीन भवनों में अत्यंत सुन्दर सजावट देखने को मिलती थी।
- गुंबदः- मुगलकालीन भवनों में गुंबदो का विशेष महत्व था।
- मेहराबेंः मुगलकालीन भवनों में विभिन्न प्रकार की मेहराबों का प्रयोग होता था। जैसे- नकाली मेहराबें, घुमावदार मेहराबें।
- स्तंभः- मुगलकालीन भवनों के साथ सुन्दर उद्यानों का भी निर्माण होता था। इन उद्यानों में फव्वारे, तालाब, और विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे होते थे।
प्रश्न 33. 'अष्ट प्रधान' से आप क्या समझते हैं? उल्लेख करिए।
उत्तर: अष्टप्रधान- अष्टप्रधान मराठा साम्राज्य की एक महत्वपूर्ण संस्था थी। इसका अर्थ है " आठ मंत्री"। यह मंत्री परिषद् छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा 1674 में स्थापित की गयी थी। अष्टप्रधान मराठा साम्राज्य की एक महत्वपूर्ण संस्था थी। इसका अर्थ है "आठ मंत्री"। यह मंत्री परिषद् छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा 1674 में स्थापित की गई थी।
अष्टप्रधान के आठ मंत्री और उनके कार्य:-
- पेशवा- प्रधानमंत्री, प्रशासन का प्रमुख
- अमात्य- वित्तमंत्री, राजस्व और खर्च का प्रबंधन
- सचिव- राजा के पत्र-व्यवहार और शाही मुहर का प्रबंधन
- सुमंत- विदेशमंत्री, विदेशी मामलों का प्रबंधन
- सेनापति - सेनापति, सेना का प्रबंधन
- पंडितराव - धार्मिक मामलों का प्रबंधन
- न्यायाधीश- न्यायिक मामलों का प्रबंधन
- दंडनायकः- पुलिस और कानून व्यवस्था का प्रबंधन
प्रश्न 34. इलाहाबाद की सन्धि की मुख्य धाराएँ क्या थी?
उत्तर: bक्सर के युद्ध में अंग्रेजों ने मुगल बादशाह को पराजित करने के बाद 12 अगस्त 1765 ई. को मुगल बादशाह शाह आलम द्वितीय के समय इलाहाबाद की पहली संधि की थी। इलाहाबाद की संधि के लिए रार्बट क्लाइव को दूसरी बार भारत का गवर्नर बनकर भेजा गया। यह संधि दो चरणों में सम्पन्न हुई-
(1) इलाहाबाद की पहली संधि 12 अगस्त 1765
(2) इलाहाबाद की दूसरी संधि 16 अगस्त 1765
इलाहाबाद की पहली संधि की शर्ते-
- (1) मुगल बादशाह शाह आलम द्वितीय ने बंगाल, बिहार और उड़ीसा (ओड़िसा) की दीवानी कंपनी को सौंप दी जिसके बदले कम्पनी ने मुगल बादशाह को 26 लाख रूपये वार्षिक देना स्वीकार किया।
- (2) कंपनी ने कड़ा और इलाहाबाद को अवध के नवाब शुजाउद्दौला से लेकर शाह आलम द्वितीय को दे दिया।
- (3) शाह आलम द्वितीय के बाद नज्मुद्दौला बंगाल का नवाब बना जिसे धीरे-धीरे कंपनी ने अपने अधिकार में ले लिया।
इलाहाबाद की दूसरी संधि-
- (1) यह संधि 16 अगस्त 1765 को अवध के नवाब शुजाउद्दौला और रार्बट क्लाइव के मध्य हुई।
- (2) इलाहाबाद और कड़ा के क्षेत्र को छोड़कर बाकी हिस्से को नवाब के वापस कर दिया गया।
- (3) कंपनी को अवध में करमुक्त व्यापार की अनुमति मिली तथा नवाब द्वारा कंपनी को हर्जाने के रूप में 50 लाख रुपये दिये गए।
- (4) company द्वारा अवध की सुरक्षा हेतु नवाब के ही खर्चे पर अवध में एक अंग्रेजी सेना रखी गई।
प्रश्न 35. वेलेजली की 'सहायक संधि' के उद्देश्य क्या थे?
उत्तर: gवर्नर जनरल, लॉर्ड वेलेजली द्वारा औपनिवेशिक भारत में ब्रिटिश क्षेत्र के विस्तार के उद्देश्य से एक गैर हस्तक्षेप नीति 'सहायक संधि' प्रस्तुत की गई।
इस संधि के अनुसार-
- (1) भारतीय शासकों को किसी भी विदेशी हमले के विरूद्ध ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा सुरक्षा प्रदान की गई बदलें में शासकों को कंपनी को सब्सिड़ी भुगतान करना पडा।
- (2) सुरक्षा के बदले सब्सिड़ी भुगतान न कर पाने के हाल में कंपनी द्वारा शासक के अधिकार क्षेत्र के कुछ हिस्से को अधिग्रहण कर लिया जाता था।
- (3) भारतीय शासकों को किसी भी प्रकार के सशस्त्र बल को बनाने से प्रतिबंधित कर दिया गया था।
- (4) शासकों और उनकी गतिविधियों की जाँच के लिए एक ब्रिटिश व्यक्ति को नियुक्त किया गया
- (5) भारतीय प्रांतों को यूरोपीय राष्ट्र के साथ किसी भी व्यापार मामलाें को रखनें की अनुमति नहीं दी गई।
लॉर्ड वेलेजली द्वारा सहायक संधि के कार्यान्वयन का मूल कारण बिना किसी युद्ध के भारतीय राज्यों को आसानी से जीतना था।
प्रश्न 36. कार्नवालिस द्वारा किए गए सुधारों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर: लॉर्ड कार्नवालिस के सुधार- 1786 ई. कार्नवालिस को गवर्नर जनरल नियुक्त कर भारत भेजा गया। उसने कम्पनी तथा भारत की आंतरिक शासन व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त बनाने के उद्देश्य से निम्नलिखित सुधार किए-
प्रशासनिक सुधार- इसके तहत उसने अधिकारियों के उपहार लेने और निजी व्यापार करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया। उसने कंपनी नौकरों के वेतनमान में वृद्धि की कार्नवालिस ने सिफारिश से नियुक्त की प्रथा को बंद कर दिया।
न्यायायिक सुधार- उसने सम्पूर्ण कंपनी राज्य को 23 जिलों में बाँट दिया और प्रत्येक जिले में एक कलक्टर की नियुक्ति की। कार्नवालिस ने कलेक्टरों से न्याय अधिकार छीन लिया और अब उनका काम जिले का शासन देखना और लगान इक्टठा करना था। न्यायालयों के लिए उसने जजों की नियुक्ति की कलकत्ता में सदर दीवानी तथा सदर निजामत की अदालतें स्थापित की गई।
व्यापारिक सुधार- कम्पनी का मुख्य काम भारत में वस्तुएँ खरीदना एवं बेचना था। कार्नवालिस ने इस क्षेत्र में सुधार करते हुए बोर्ड ऑफ ट्रेड के सदस्यों की संख्या 11 से कम करके 5 कर दी। तथा बोर्ड ऑफ ट्रेड को कलकत्ता कौसिंल के निगरानी में रख दिया।
भू संबंधी सुधार- कार्नवालिस का शासन काल आधुनिक भारतीय इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखता है उसकी भूमि व्यवस्था स्थाई प्रबंधन के नाम से प्रसिद्ध है। 22 मार्च 1793 को स्थायी बंदोबस्त लागू कर दिया गया था। इस प्रकार कार्नवालिस ने विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सुधार किए
प्रश्न 37. विलियम बैंटिक द्वारा किए गए सामाजिक सुधारों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर: लार्ड विलियम बैटिक द्वारा किए गए सुधार- लार्ड विलियम बैंटिंग 1828 से 1835 तक भारत के गवर्नर जनरल रूप में कार्यरत रहे। बैंटिंग ऐसे पहले ब्रिटिश थे जो ब्रिटिश होते हुए भी भारतीय समाज के सोचनीय दशा की ओर ध्यान दिया लार्ड विलियम बैंटिंग द्वारा किए गए सुधार निम्नलिखित है-
- प्रशासनिक सुधार- बैटिंग ने उच्च पदों पर भारतीयों के नियुक्ति के संबंध में कार्नवालिस की नीति को बदल दिया।
- न्याय व्यवस्था में सुधार- बैटिंग ने प्रांतीय दौरा व अपीलीय न्यायालयों को समाप्त कर दिया। आगरा में दीवानी और फौजदारी अपील का एक उच्च न्यायालय स्थापित किया इलाहाबाद से सदर दीवानी तथा सदर निजामत नामक उच्च अदालते स्थापित की। उसने कमिश्नरों की नियुक्ति की जो कई जिलों का प्रशासन देखते थे। बंगाल में जूरी प्रथा प्रारंभ की। इलाहाबाद में बोर्ड ऑफ रेवेन्यू स्थापना की।
- सामाजिक सुधार-
- (i) ठगी का अंत
- (ii) नर बलि एवं कन्या शिशु हत्या का अन्त
- (iii) सती प्रथा का अंत
- (iv) दास प्रथा का अंत
- (v) धर्म परिवर्तन को मान्यता
- (vi) प्रेस की स्वतंत्रता
प्रश्न 38. फौजदारी और दीवानी मामलों में क्या अन्तर है? स्पष्ट करें।
उत्तर: फौजदारी और दीवानी मामले में अन्तर-
| फौजदारी मामले | दीवानी मामले |
|---|---|
| (1) फौजदारी मामलों में अपराध राज्य के खिलाफ होता है और राज्य ही अभियोजन पक्ष होता है। | (1) दीवानी मामलों में, विवाद दो व्यक्तियों या संस्थाओं के बीच होता है। |
| (2) इसका उद्देश्य अपराधी को दण्डित करना और समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखना हैं। | (2) इसका उद्देश्य नुकसान की भरपायी करना था क्षतिपूर्ति प्राप्त करना होता है |
| (3) फौजदारी मामलों में, सबूत का बोझ अभियोजना पक्ष पर होता है और उसे यह साबित करना होता है कि अभियुक्त ने अपराध किया है। | (3) दीवानी मामलों में, सबूत का बोझ वादी पर होता है और उन्हें यह साबित करना होता है कि प्रतिवादी ने उसे नुकसान पहुंचाया है। |
| (4) फौजदारी मामलों में सजा का प्रावधान होता है। | (4) दीवानी मामलों में जुर्माना का प्रावधान होता है। |
| (5) फौजदारी मामलों में समझौता आमतौर पर संभव नहीं होता है। | (5) जबकि दीवान मामलों में यह संभव होता है। |
प्रश्न 39. देश की प्रगति के लिए आयात-निर्यात दोनों आवश्यक है। क्यों?
उत्तर: fहजदारी और दीवानी मामले में अन्तर [पाठ्यपुस्तकीय सुधार - आयात-निर्यात महत्व]: किसी देश की प्रगति के लिए आयात-निर्यात अत्यंत आवश्यक है यह अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार के अनेक आन्तरिक एवं बाह्य कारकों को प्रभावित करता है। देश के आंतरिक हिस्से में किसी उत्पादन की कमी होने से अन्य देशों से आयात किया जाता है जबकि किसी भी वस्तु की देश के आंतरिक हिस्से में अधिकता से उसका निर्यात किया जाता है। किसी देश के साथ आयात-निर्यात का संबंध उस देश से राजनीतिक, कूटनीतिक रूप से भी प्रभावित होता है। देश की बहुउद्देशीय जरूरतों को पूरा करने के लिए भी आयात-निर्यात का होना आवश्यक है।
प्रश्न 40. 12वीं पंचवर्षीय योजना के प्रमुख प्रावधानों का उल्लेख करिए।
उत्तर: 12वीं पंचवर्षीय योजना 2012-2017 तक चली जोकि देश की अंतिम पंचवर्षीय योजना थी। इसे तीव्र, टिकाऊ और अधिक समावेशी विकास के उद्देश्य से शुरू किया गया था। इसकी विकास दर का लक्ष्य 8% था नीति आयोग के द्वारा इसे भंग कर दिया गया।
12वी पंचवर्षीय योजना के उद्देश्य-
- (i) उच्च शिक्षा तक पहुँच बढाना।
- (ii) 0-3 वर्ष की अवस्था के बच्चों में कुपोषण को कम करना।
- (iii) सभी गांवों तक बिजली की पहुँच सुनिश्चित करना।
- (iv) गैर-कृषि क्षेत्र में 50 मिलियन नए कार्य के अवसर पैदा करना।
- (v) स्कूल नामांकन में लिंग और सामाजिक अंतर को दूर करना।