वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न 1. भारत पर प्रथम मुस्लिम आक्रमण कब हुआ?
(a) 712 ई.
(b) 723 ई.
(c) 710 ई.
(d) 786 ई.
उत्तर: (a): भारत पर प्रथम मुस्लिम आक्रमण 712 ई. में हुआ था। मोहम्मद बिन कासिम ने भारत पर आक्रमण किया और 712 में सिंध प्रांत को जीता लिया।
प्रश्न 2. निम्नलिखित में से किसके शासन काल को वास्तुकला की दृष्टि से 'स्वर्ण काल' कहा जाता है-
(a) अकबर
(b) जहाँगीर
(c) शाहजहाँ
(d) बाबर
उत्तर: (c) : शाहजहाँ के शासन काल को वास्तुकला का स्वर्णिम युग कहा जाता है क्योकि शाहजहाँ ने बहुत सारे मस्जिद इमारतों का निर्माण करवाया था।
प्रश्न 3. मोहम्मद बिन तुगलक ने अपनी राजधानी दिल्ली से कहाँ स्थानान्तरित की थी-
(a) लाहौर
(b) आगरा
(c) कराँची
(d) देवगिरि (दौलताबाद)
उत्तर: (d) : मोहम्मद बिन तुगलक (1325-1351) ने अपनी राजधानी दिल्ली से देवगिरि (दौलताबाद) राजधानी दिल्ली से देवगिरी (दौलताबाद) कर दिया। दौलताबद महाराष्ट्र में स्थित है।
प्रश्न 4. काल मार्क्स कहाँ का निवासी था-
(a) जर्मनी
(b) फ्रांस
(c) रूस
(d) इटली
उत्तर: (a) : कार्ल मार्क्स जर्मनी का निवासी था इनका पूरा नाम कार्ल हेनरिख मार्क्स था। इनका जन्म 5 मई 1818 को त्रेवेस के एक यहूदी परिवार में हुआ था।
प्रश्न 5. प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति कब हुई-
(a) 11 नवम्बर 1916
(b) 11 नवम्बर 1920
(c) 11 नवम्बर 1922
(d) 11 नवम्बर 1918
उत्तर: (d): 11 नवम्बर 1918 को जर्मन और मित्र राष्ट्रों के बीच युद्ध विराम पर हस्ताक्षर किए गए, जिससे प्रथम विश्व युद्ध समाप्त हो गया।
प्रश्न 6. राष्ट्रपति राज्यसभा में कितने सदस्यों को मनोनीति कर सकता है-
(a) 14
(b) 16
(c) 12
(d) 13
उत्तर: (c) : भारतीय संविधान के अनुच्छेद 80 के मुताबिक राज्यसभा में सदस्यों की अधिकतम संख्या 250 निर्धारित की गई है। इनमें से 12 सदस्य राष्ट्रपति के द्वारा मनोनीत किये जाते है।
प्रश्न 7. प्रधानमंत्री की नियुक्ति कौन करता है-
(a) संसद की दोनों सदनों की संयुक्त बैठक द्वारा
(b) राष्ट्रपति
(c) लोकसभा का अध्यक्ष
(d) राज्य सभा का अध्यक्ष
उत्तर: (b): प्रधानमंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति के द्वारा की जाती है वह भारतीय संविधान के अनुच्छेद 75 (1) की शक्तियों का प्रयोग करते हुए देश का प्रधानमंत्री नियुक्त करते हैं।
प्रश्न 8. लोक सभा की सदस्यता के लिए उम्मीदवार की आयु कितने वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए-
(a) 18 वर्ष
(b) 21 वर्ष
(c) 24 वर्ष
(d) 25 वर्ष
उत्तर: (d): लोक सभा की सदस्यता के लिए उम्मीदवार की आयु 25 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। नोट-लोक सभा चुनाव के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित है।
प्रश्न 9. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति कौन करता है-
(a) प्रधानमंत्री
(b) मंत्रिपरिषद
(c) राष्ट्रपति
(d) संसद
उत्तर: (c) : सर्वोच्य न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति राष्ट्रपति के द्वारा की जाती है अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति राष्ट्रपति के द्वारा की जाती है।
प्रश्न 10. शेख सलीम चिश्ती का मकबरा कहाँ है-
(a) बहराइच
(b) फतेहपुर सीकरी
(c) जौनपुर
(d) अजमेर
उत्तर: (b): शेख सलीम चिश्ती का मकबरा फतेहपुर सीकरी में स्थित है। यह भारत में मुगल वास्तुकला के बेहतरीन उदाहरणों में से एक के रूप में प्रसिद्ध है।
प्रश्न 11. विश्व मौसम संगठन का मुख्यालय कहाँ है-
(a) प्राग
(b) लंदन
(c) जिनेवा
(d) रूस
उत्तर: (c): विश्व मौसम विज्ञान संगठन जिनेवा, स्विट्जरलैड़ में अपने मुख्यालय के साथ एक अंतर सरकारी संगठन है, और सुयक्त राष्ट्र विकास समूह का एक सदस्य है।
प्रश्न 12. धुरी राष्ट्रों का नेतृत्व किसने किया-
(a) हंगरी
(b) इटली
(c) आस्ट्रिया
(d) जर्मनी
उत्तर: (d) : धुरी राष्ट्रों का नेतृत्व जर्मनी ने किया था धुरी राष्ट्र जर्मनी, इटली और जापान के नेतृत्व में एक गठबंधन था।
प्रश्न 13. भारत में हरित क्रान्ति की शुरूआत कब हुई थी-
(a) 1967-68 ई.
(b) 1983-84 ई.
(c) 1972-73 ई.
(d) 1957-58 ई.
उत्तर: (a): भारत में हरितक्रांति की शुरूआत 1965-68 में हुई थी। हरित क्रांति को उस अवधि के रूप में संदर्भित किया जाता है जब भारतीय कृषि आधुनिक तरीकों और प्रौद्योगिकियों को अपनाने के कारण एक औद्योगिक प्रणाली में परिवर्तित हो गई थी।
प्रश्न 14. विश्व का सबसे प्राचीन राजतंत्र देश कौन है-
(a) नेपाल
(b) चीन
(c) ब्रिटेन
(d) जापान
उत्तर: (d): विश्व का सबसे प्राचीन राजतंत्र देश जापान है। जापान के प्रथम सम्राट जिम्मू तेत्रों ने 40 ईसा पूर्व से 10 ई. पू. तक शासन किया तथा जापानी राजतंत्र की स्थापना किया।
प्रश्न 15. कपास का रेशा पौधे के किस भाग से प्राप्त होता है-
(a) तने से
(b) बीजों से
(c) फल से
(d) पत्तों से
उत्तर: (b) : कपास का रेशा पौधे के बीजों से प्राप्त होता है। कपास रेशा एक प्राकृतिक रेशा होता है।
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 16. बाबर के पुत्रों नाम लिखिए।
उत्तर: बाबर के पुत्रों के नामः - बाबर का पूरा नाम जहीरूद्दीन मुहम्मद उर्फ बाबर था। बाबर के 4 पुत्र थे जिनका नाम (1) हुमायूँ (2) कामरान मिर्जा (3) हिंदाल मिर्जा (4) असकरी मिर्जा।
प्रश्न 17. हुमायूँ की असफलता के दो कारण लिखिए।
उत्तर: हुमायूँ को शेरशाह के विरूद्ध कई पराजय झेलनी पड़ी। जब तक शेरशाह जीवित रहा, हुमायूँ को दर-दर की ठोकरें ठानी पड़ी असफलता के कारणः -
- (i) असंगठित शासन-व्यवस्था
- (ii) बहादुरशाह के प्रति हुमायूँ की नीति
- (iii) हुमायूँ के चारित्रिक दोष
- (iv) हुमायूँ की भूलें
- (v) भाइयों के प्रति उदारता
प्रश्न 18. जहाँगीर द्वारा विजित चार राज्यों के नाम लिखिए।
उत्तर: जहाँगीर द्वारा विजित चार राज्य- जहाँगीर, अकबर का जेष्ठ पुत्र था। जहाँगीर द्वारा विजित चार राज्य निम्न हैं-
- कंधार
- मेवाड़
- अहमदनगर
- कांगड़ा
प्रश्न 19. औरंगजेब ने दक्षिण भारत में किन राज्यों पर आक्रमण किया?
उत्तर: औरंगजेब की नीति- औरंगजेब ने दक्षिण भारत पर आधिपत्य की नीति अपनायी अपने 50 वर्षों के शासन काल के अंतिम 25 वर्षों में तो उसने केवल दक्षिण भारत पर कार्य किया इसने अहमदनगर पर पूर्ण विजय प्राप्त की थी और बीजापुर तथा गोलकुण्डा की राजनितिक शक्ति को सीमित कर दिया था।
प्रश्न 20. भारत में अंग्रेज और फ्रांसीसियों के बीच संघर्ष के दो कारण लिखिए।
उत्तर: भारत की समृद्धि और व्यापारिक लोभ ने इग्लैण्ड व फ्रांस दोनो को भारत की ओर आकृष्ट किया तथा यहाँ अपनी श्रेष्ठता स्थापित करने के उद्देश्य से फ्रांससियों एवं अंग्रेजो के मध्य संघर्ष आरम्भ हुए जिन्हें कर्नाटक युद्ध के नाम से जाना जाता है।
प्रश्न 21. स्थायी बन्दोबस्त के दो लाभ लिखिए।
उत्तर: स्थायी बन्दोबस्तः वारेन हेस्टिंग द्वारा बंगाल में स्थापित कर संग्रहण की ठेकेदारी व्यवस्था से किसानों की स्थिति सोचनीय हो गयी थी। इस स्थिति में सुधार के लिए कंपनी सरकार ने लार्ड कार्नवालिस को स्थायी सुधार के लिए नियुक्त किया स्थायी बंदोवस्त ईस्ट इण्डिया कंपनी और बंगाल के जमींदारों के बीच कर वसूलने से संबंधित एक स्थाई व्यवस्था हेतु सहमति समझौता था।
प्रश्न 22. लार्ड विलियम बैंटिक के चार सामाजिक सुधार लिखिए।
उत्तर: लार्ड विलियम बैंटिक के चार सामाजिक सुधार- लॉर्ड विलियम बेंटिक (1828-1835) तक भारत में शासन किया इनके द्वारा निम्न सामाजिक सुधार किया गया।
- (i) सती प्रथा का अन्त
- (ii) ठगी को समाप्त करना
- (iii) प्रेस के प्रति उदार दृष्टिकोण
- (iv) बाल हत्या तथा मानव बलि का निषेध।
प्रश्न 23. रेग्यूलेटिंग एक्ट के दो दोष लिखिए।
उत्तर: रेग्यूलेटिंग एक्ट के दो दोषः-
- (1) रेग्यूलेंटिंग एक्ट का प्रथम दोष यह था कि गर्वनर जनरल को अपनी परिषद् में बहुमत द्वारा लिए गए निर्णयों को रद्द करने का अधिकार नहीं था।
- (2) सर्वोच्य न्यायालय का अस्पष्ट क्षेत्राधिकार
प्रश्न 24. लार्ड क्लाइव की दो उपलब्धियाँ लिखि।
उत्तर: लार्ड क्लाइव की दो उपलब्धियाँ निम्नलिखित हैं-
- (1) भारत में अंग्रेजी राज्य की स्थापना राबर्ट क्लाइव दो बार भारत का गवर्नर बनकर आया। अतः अंग्रेजी राज्य स्थापित करने में राबर्ट क्लाइव की विशेष भूमिका थी।
- (2) अवध के नवाब के साथ संधि सर्वप्रथम क्लाइव ने अपना ध्यान अवध के नवाब शुजाउद्दौला की ओर दिया। क्लाइव जानता था कि अवध के विलय से अंग्रेजी साम्राज्य की सीमाओं में असाधारण रूप से वृद्धि हो जायेगी इसलिए वह अवध के नवाब के साथ संधि कर लिया।
प्रश्न 25. प्लासी का युद्ध किसके बीच हुआ?
उत्तर: प्लासी का युद्ध 23 जून 1757 को हुआ था इस युद्ध में एख ओर ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना थी तो दूसरी ओर बंगाल के नवाब की सेना थी। ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना ने राबर्ट क्लाइव के नेतृत्व में नबाव सिराजुद्दौला को हरा दिया था।
प्रश्न 26. संसद के तीन अंग कौन-कौन है तथा दोनों सदनों के नाम लिखिए।
उत्तर: संसद के तीन अंगः- भारतीय संविधान के अनुसार भारत की संसद के तीन अंग है।
- (1) राष्ट्रपति, लोकसभा, राज्यसभा
sंसद के दो सदनः संसद के दो प्रमुख सदन है
- (1) लोकसभा, (2) राज्यसभा
प्रश्न 27. प्रधानमंत्री के दो कार्य लिखिए।
उत्तर: प्रधानमंत्री के दो कार्य- देश के निर्वाचित प्रमुख के रूप में, प्रधानमंत्री निम्नलिखित कार्य करता है-
- (1) वह लोगों, राष्ट्रपति और संसद के बीच एक कड़ी के रूप में कार्य करता है।
- (2) वह सरकार की विभिन्न नीतियां बनाता है।
प्रश्न 28. उच्च न्यायालय के दो कार्य लिखिए
उत्तर: उच्च न्यायालय के कार्य- उच्च न्यायालयों के पास न्यायिक समीक्षा की शक्ति भी है, जो कानूनों और गैर सरकारी कार्यों की संवैधानिकता और वैधता सुनिश्चित करती है।
- (1) अपने अधीनस्थ न्यायालय की पत्रावलियों को मँगाकर जाँच करना।
- (2) अधीनस्थ न्यायालयों की कार्य प्रणाली संबंधित नियमों को बना सकता है।
प्रश्न 29. सुनामी का क्या अभिप्राय है?
उत्तर: सुनामी से अभिप्राय- शमुद्र के भीतर अचानक से तेज हलचल होने लगती है तो उसमें तूफान उठता है जिससे ऐसी लंबी और ऊँची लहरे उठना शुरू हो जाती है। जो जबरदस्त आवेग के साथ आगे बढती है। इन्ही लहरों को सूनामी कहते है।
प्रश्न 30. भारत की सीमाओं पर स्थित पड़ोसी देशों के नाम लिखें।
उत्तर: भारत की सीमाओं पर स्थित पड़ोसी देशों के नामः - भारत की सीमाओं पर स्थित पड़ोसी देशों के नाम नेपाल, चीन, भूटान, बांग्लादेश, म्यांमार पाकिस्तान हैं।
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 31. सम्राट अकबर की राजपूत नीति की समीक्षा कीजिए।
उत्तर: सम्म्राट अकबर की राजपूत नीतिः- सम्राट अकबर की राजपूत नीति दमन और समझौते पर आधारित थी उसके द्वारा अपनायी गयी नीति पर दोनों पक्षों का हित निर्भर करता था। सम्राट अकबर एक चतुर सम्राट था। वह जानता था कि हिन्दुओं के सहयोग के बिना न तो साम्राज्य का विस्तार हो सकता है और न ही साम्राज्य पर अपना अधिकार बनाये रख सकता है इसके लिए उसने कई हिन्दुओं को मनसबदार बनाया। इनमें अधिकांश राजपूत राजा थे जिनसे अकबर ने वैवाहिक सम्बंध एवं व्यक्तिगत सम्बंध स्थापित किये।
प्रश्न 32. मुगल साम्राज्य के पतन के कारणों की समीक्षा कीजिए।
उत्तर: मुगल साम्राज्य के पतन का कारण- मुगल साम्राज्य के पतन का कारण विदेशी आक्रमणों नें मुगलों की शेष शक्ति को कम कर दिया और मुगल साम्राज्य के पतन को तेज कर दिया।
औरंगजेब की धार्मिक नीति- औरंगजेब ने हिन्दुओं पर जजिया कर लगाया। हिन्दुओं को बलात् मुसलमान बनाने का प्रयास किया। इसके परिणामस्वरूप हिंदू उसके विरूद्ध हो गये।
औरंगजेब की दक्षिण नीतिः- औरंगजेब ने अपने जीवन काल में लगभग 50 वर्ष तक शासन किया। उसने अपने शासन अपने शासन के 25 वर्ष दक्षिण में ही व्ययक्त किये।
प्रश्न 33. इलाहाबाद की संधि की मुख्य धाराओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर: इलाहाबाद की संधि की मुख्य धाराएँः -
इलाहाबाद की प्रथम संधि की शर्ते निम्नवत थीं-
- यहीं से ब्रिटिश शासन की जड़ भारत में जमना शुरू हो गयी।
- कंपनी ने मुगल सम्राट शाहआलम द्वितीय से बंगाल, बिहार तथा उड़ीसा की दीवानी प्राप्त हुई।
- कंपनी ने मुगल सम्राट को 26 lakh की वार्षिक पेंशन देना स्वीकार किया।
इलाहाबाद की द्वितीय संधिः यह संधि 16 अगस्त 1765 ई. को क्लाइव एवं शुजाउद्दौला के मध्य सम्पन्न हुई।
- इलाहाबाद और कड़ा को छोड़कर अवध का शेष क्षेत्र नज्युद्दौला को वापस कर दिया गया।
- कंपनी को अवध में कर मुक्त व्यापार करने की सुविधा प्राप्त हो गयी।
- मुगल सम्राट को दी जाने वाली वार्षिक श्रद्धांजलि भीबंद कर दी गई
प्रश्न 34. लार्ड डलहौजी की हड़प नीति का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
उत्तर: लार्ड डलहौजी की हड़प नीति- लार्ड डलहौजी 1848 में भारत का गवर्नर जनरल बनकर आया था। लार्ड डलहौजी का मुख्य ध्यान अपने साम्राज्य की सीमा का विस्तार और कंपनी को सर्वोच्च करना था। लार्ड डलहौजी ने अपने उद्देश्यों को पूरा करने के लिए उचित या अनुचित साधनों का सहारा लिया था। उसने विजिट प्रदेशों को इकट्ठा करने का निश्चय किया। उसने भारत के सभी प्रेदशों को अंग्रेजी राज्य में मिलाने के लिए निरंतर प्रयास किया। इस कारण से भारत के सभी लोग दुखी हो गये और इस कारण से बाद में क्रान्ति हुई और भारत में कम्पनी का शासन खत्म हो गया। लार्ड डलहौजी ने गोद प्रथा को गैर घोषित करके इस प्रथा पर रोक लगा दी और इस पर आवश्यक कदम उठाए और इस प्रकार अंग्रेजी राज्य का विस्तार शुरू कर दिया।
इसके तहत हड़पे गए प्रमुख राज्य-
- (1) सतारा
- (2) संभलपुर
- (3) उदयपुर
- (4) नागपुर
- (5) झाँसी
- (6) जैतपुर
प्रश्न 35. वारेन हेस्टिंग के सुधारों का वर्णन कीजिए।
उत्तर: वारेन हेस्टिंग के सुधारः वॉरेन हेस्टिंग निम्न सुधार किये।
(1) शासन सम्बन्धी सुधार- हेस्टिंग ने शासन संबंधी निम्नलिखित सुधार किये-
- (i) बंगाल के दोहरे प्रबंध को समाप्त करके शासन का सम्पूर्ण काम कम्पनी के हाथ में ले लिया इस प्रकार बंगाल के शासन संबंधी सब अधिकार छीन गये।
- (ii) राजकोष को मुर्शिदाबाद से कलकत्ता ले जाया गया।
- (iii) भारतीय कलक्टरों के स्थान पर अंग्रेज कलक्टर नियुक्ति किये गये जिनका काम मालगुजारी एकत्रित करना था।
(2) आर्थिक सुधार- हेस्टिंग्स ने निम्नलिखित आर्थिक सुधार किये-
- (i) वारेन हेस्टिंग्स नें बंगाल के नवाब की पेन्शन बत्तीस लाख से घटाकर सोलह लाख कर दी।
- (ii) मराठों से संधि कर लेने के कारण मुगल सम्राट शाहआलम को छब्बीस लाख रूपये की पेंशन बंद कर दी।
- (iii) कड़ा तथा इलाहाबाद के जिले गलम से वापस लेकर अवध के नवाब को तीस लाख रूपये में बेंच दिया।
- (iv) कम्पनी के कर्मचारियों की पेंशन में कमी कर दी।
(3) लगान सम्बन्धी सुधार- हेस्टिंग्स नें लगान सम्बन्धी निम्नलिखित सुधार किये-
- (i) लगान का सम्पूर्ण कार्य गवर्नर जनरल नें अपने हाथ में लिया कलकत्ता को अपनी राजधानी बनाकर एक राजस्व समिति का गठन किया।
- (ii) लगान की दर निश्चित कर दी गयी। महाजनों को सख्त मनाही कर दी गई कि किसानों को ऋण न दें।
- (iii) उसने भूमि के लगान का पंचवर्षीय प्रबन्ध किया। सबसे अधिक रूपया देने वालों को भूमि पाँच वर्ष के ठेके पर दी गयी।
(4) व्यापार सम्बंधी सुधार- वारेन हेस्टिंग्स नें व्यापार सम्बन्धी निम्नलिखित सुधार किये-
- (i) नमक तथा अफीम के व्यापार के सरकारी नियंत्रण में ले लिया गया।
- (ii) व्यापार की उन्नति के लिए कलकत्ता में एक बैंक की स्थापना की गई।
- (iii) निश्चित मूल्य व आकार के सिक्के ढालने के लिए कलकत्ता में एक सरकारी टकसाल खोली गयी।
राजस्व सुधारः-
- (1) राजस्व संग्रहण के लिए कलकत्ता में राजस्व बोर्ड की स्थापना की गई।
- (2) प्रत्येक जिले के लिए ब्रिटिश कलेक्टर नियुक्त किये गये तथा एक महालेकाकार भी नियुक्त किया गया।
न्यायिक सुधारः -
- (1) जमींदारों की न्यायिक शक्तियाँ समाप्त कर दी गई।
- (2) फौजदारी अदालत में एक भारतीय न्यायाधीश होना था।
- (3) उन्होने बंगाल में डैकेतों पर भी कडा प्रहार किया।
प्रश्न 36. भारत के राष्ट्रपति की शक्तियों पर संक्षेप में प्रकाश डालिए।
उत्तर: भारत के राष्ट्रपति की शक्तियाँः -
- (1) भारत में प्रमुख नियुक्तियाँ राष्ट्रपति के नाम से की जाती है। इनमें भारत के मुख्य न्यायाधीश, सर्वोच्य न्यायालय के न्यायाधीश तथा राज्यों के उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों, राज्यों के राज्यपालों चुनाव आयुक्तों और अन्य देशों में राजइतों की नियुक्तियाँ शामिल है।
- (2) सभी अंतराष्ट्रीय समझौते तथा संधियाँ उसी के नाम पर किए जाते है।
- (3) वह भारत के रक्षा बलों का सुप्रीम कमांडर होता है।
- (4) राष्ट्रपति देश का मुखिया होता है।
- (5) वह केवल नाममात्र की शक्तियों का प्रयोग करता वह ब्रिटेन की महारानी के समान है जिसके कार्य अधिकतर आलंकरित होते है।
प्रश्न 37. भारत के उत्तरी विशाल मैदान का भौगोलिक वर्णन कीजिए।
उत्तर: भारत उत्तरी विशाल मैदान का भौगोलिक वर्णनः - हिमालय पर्वत के दक्षिण तथा प्रायद्वीपीय पठार के उत्तर में यह मैदान भारत का ही नहीं, अपितु विश्व का सर्वाधिक उपजाऊ एवं सघन जनसंख्या वाला मैदान है। यहाँ देश की U.S.I जनसंख्या निवास करती है। इस मैदान का क्षेत्रफल 7 लाख वर्ग किमी है। विभिन्न प्राकृतिक कारणों तथा बहने वाली नदियों की प्राथमिकता के आधार पर इस वृहद् मैदान को तीन उप विभागों में बाँटा गया।
(1) पश्चिमी मैदान (2) मध्यवर्ती मैदान (3) पूर्वी मैदान-
- पश्चिमी मैदानः इस भाग में पंजाब राजस्थान और हरियाणा का पश्चिमी भाग सम्मलित किया जाता है। सम्पूर्ण पश्चिमी मैदान की औसत ऊँचाई 150 से 300 मीटर तक है। इसका सामान्य ढाल उत्तर-पूर्व से दक्षिण पश्चिम की ओर है।
- मध्यवर्ती मैदान अथवा गंगा का मैदानः पश्चिम में यमुना नदी से लेकर पूर्व में बांग्लादेश की पश्चिमी सीमा तक लगभग 1400 किलोमीटर लम्बा तथा उत्तर में शिवालिक पर्वत श्रेणी से दक्षिण में पठारी प्रदेश तक औसतन 300 किलोमीटर चौड़ा क्षेत्र मध्यवर्ती मैदान कहलाता है इसे गंगा का मैदान भी कहते है।
- (3) पूर्वी मैदान अथवा ब्रह्मपुत्र का मैदानः असम राज्य में सदिया के उत्तर-पूर्व से लेकर धुवरी स्थान तक लगभग 650 किलोमीटर लम्बा एवं 100 किलोमीटर चौड़ा पूर्वी मैदान है। इसे ब्रह्मपुत्र का मैदान भी कहते है।
प्रश्न 38. विदेशी कम्पनियों के व्यापार में लाभ के लिए क्या तरीके अपनाँ?
उत्तर: विदेशी कम्पनियों में व्यापार के लाभः विदेशी कंपनियों ने व्यापार में लाभ के लिए साम-दाम-दंड़ भेद आदि सभी तरीके अपनाएँ। राजाओं से अनुमति मांगी, खुशामद की और कुछ भेंट भी दी। इन नीतियों के कारण उनका व्यापार खूब बढ़ा विदेशी कंपनियों को भारत में कारखाने खोलने का लाभा यहाँ का सस्ता श्रम है। अगर ये कम्पनियाँ अमेरिका या किसी और विकसित देश में करें तो उन्हें भारत जैसे गरीब देशों के मजदूरों के मुकाबले मजदूरों को ज्यादा वेतन देना पड़ता। विदेशी कंपनियों की स्थापना रोजगार और आर्थिक विकास को बढ़ाती है।
प्रश्न 39. भारत में पाये जाने वाले खनिज पदार्थो का वर्णन कीजिए।
उत्तर: भारत में पायें जाने वाले खनिज पदार्थः- हमारे देश में 100 से अधिक खनिजों के प्रकार मिलते है। इनमें से 30 खनिज पदार्थ ऐसे है जिनका आर्थिक महत्व बहुत अधिक है। जैसे- कोयला, लोहा, मॅगनीज, बाक्साइड, अभ्रक इत्यादि दूसरे खनिज जैसे फेल्सपार, क्लोराइड, चूनापत्थर, डोलोमाइट, जिप्सम इत्यादि।
- (1) भारत में कोयला वाणिज्यिक ऊर्जा का प्रमुख स्रोत है देश के सभी कारखानों में ईंधन के रूप में तथा सभी ताप विद्युत ग्रहों में एवं देश के कुछ भागों में आज भई कोयला घरेलू ईंधन के रूप में प्रयुक्त हो रहा है।
अधात्विक खनिजः-
- (1) अभ्रक-भारत पूरे विश्व में शीट अभ्रक का अग्रणी उत्पादक देश है। अब तक इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक उद्योगों में अभ्रक अपरिहार्य रूप से उपयोग में आते रहे है।
प्रश्न 40. राज्य सभा की रचना पर प्रकाश डालिए।
उत्तर: राज्यसभा की रचनाः- भारतीय संविधान का अनुच्छेद 80, राज्यसभा के गठन का प्रावधान करता है। राज्यसभा के सदस्यों की अधिकतम संख्या 250 हो सकती है, परंतु वर्तमान में यह संख्या 245 है। इनमें से 12 सदस्यों को राष्ट्रपति द्वारा साहित्य विज्ञान कला और समाज सेवा से संबधित क्षेत्रों से मनोनीत किया जाता है
राज्यसभा के सदस्यो का निर्वाचनः राज्य सभा के सदस्यों का निर्वाचन आनुपातिक प्रतिनिधित्व पद्धति द्वारा एकल संक्रमणीय मत के आधार पर होता है। भारत में राज्यसभा, राज्य विधान परिषद, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का निर्वाचन एकल संक्रमणीय मत के आधार पर ही होता है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 80 (4) के अनुसार, राज्य विधानमंडल के निर्वाचित सदस्यों द्वारा राज्यसभा के सदस्यों का चयन किया जाता है।