Home
Store Updates
Home PYQs Semester 4 आरम्भिक स्तर पर भाषा एवं गणित के पठन लेखन-क्षमता का विकास 2018
PYQ 2018 • आरम्भिक स्तर पर भाषा एवं गणित के पठन लेखन-क्षमता का विकास

आरम्भिक स्तर पर भाषा एवं गणित के पठन लेखन-क्षमता का विकास Previous Year Paper 2018

UP DELED Semester 4 आरम्भिक स्तर पर भाषा एवं गणित के पठन लेखन-क्षमता का विकास Previous Year Question Paper 2018 with solution.

Section 1 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. वर्णों के सार्थक समूह को कहते है-

(a) शब्द

(b) वाक्य

(c) वर्ग

(d) इनमें से कोई नही

उत्तर: (a): वर्णों या अक्षरों के सार्थक समूह को शब्द कहते हैं।

प्रश्न 2. अ, इ, उ, ऋ स्वर का प्रकार है -

(a) दीर्घ स्वर

(b) प्लुत स्वर

(c) ह्रस्व स्वर

(d) इनमें से कोई नही।

उत्तर: (c): अ, इ, उ, ऋ ह्रस्व स्वर का प्रकार है। ह्रस्व स्वर को मूल स्वर भी कहते हैं।

प्रश्न 3. इस विराम चिह्न (!) को कहते है -

(a) प्रश्नवाचक

(b) अल्प विराम

(c) पूर्ण विराम

(d) विस्मय सूचक

उत्तर: (d) : जिन वाक्यों में आश्चर्य, हर्ष, शोक, घृणा आदि के भाव व्यक्त हो, उन्हें विस्मयबोधक या विस्मयसूचक वाक्य कहते हैं। इन वाक्यों को सामान्यतः विस्मयादिबोधक चिन्ह (!) का उपयोग किया जाता है। उदाहरण (1) ओह ! सुनकर दुख हुआ। (2) शाबाश! बहुत बढ़िया।

प्रश्न 4. अतिवृष्टि का विलोम शब्द है -

(a) कुदृष्टि

(b) अनावृष्टि

(c) अपकर्ष

(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (b) : अतिवृष्टि को विलोम शब्द अनावृष्टि हैं।

प्रश्न 5. य, र, ल, व व्यंजन है-

(a) संयुक्त व्यंजन

(b) ऊष्म व्यंजन

(c) अन्तःस्थ व्यंजन

(d) स्पर्श व्यंजन

उत्तर: (c): य, र, ल, व अन्तःस्थ व्यंजन कहलाते हैं।

प्रश्न 6. किसी भी संख्या के कितने मान होते हैं ?

(a) चार

(b) एक

(c) दस

(d) दो

उत्तर: (d): किसी भी संख्या के दो मान होते हैं।

प्रश्न 7. गणित की मूल संक्रियाएँ है-

(a) गुणा-भाग

(b) जोड़-घटाना

(c) जोड़-घटाना-गुणा-भाग

(d) केवल जोड़

उत्तर: (c) : गणित की मूल संक्रियाएँ जोड़, घटाना, गुणा तथा भाग है।

प्रश्न 8. संख्या 8530 में सैकड़ा वाली संख्या बताइए-

(a) 8

(b) 5

(c) 3

(d) 0

उत्तर: (b): संख्या 8530 में सैकड़ा वाली संख्या 5 है।

प्रश्न 9. दो अंको की सबसे बड़ी संख्या है -

(a) 10

(b) 88

(c) 100

(d) 99

उत्तर: (d) : दो अंकों की सबसे बड़ी संख्या 99 है। तथा दो अंकों की सबसे छोटी संख्या 10 है।

प्रश्न 10. पठन कितने प्रकार का होता है ?

(a) चार

(b) दो

(c) पाँच

(d) तीन

उत्तर: (b): पठन दो प्रकार का होता है- (1) मौन पठन (2) सस्वर पठन।

प्रश्न 11. भ वर्ण किस वर्ग में आता है ?

(a) ट वर्ग

(b) च वर्ग

(c) प वर्ग

(d) त वर्ग

उत्तर: (c) : भ वर्ण प वर्ग (प, फ, ब, भ, म) में आता है।

प्रश्न 12. निम्न संख्याओं में अवरोही क्रम है -

(a) 20, 15, 10, 5, 2

(b) 20, 22, 24, 28, 30

(c) 20, 16, 32, 62, 72

(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (a): जब हम संख्याओं को सबसे बड़े से छोटे के क्रम में व्यवस्थित करते हैं तो उसे अवरोही क्रम कहते हैं। उदाहरण-20, 15, 10, 5, 2 संख्या अवरोही क्रम में व्यवस्थित है।

प्रश्न 13. किसी संख्या में शून्य (0) से गुणा करने पर प्राप्त गुणनफल होगा-

(a) दुगना

(b) चौगुना

(c) यथावत

(d) शून्य

उत्तर: (d) : किसी संख्या में शून्य से गुणा करने पर प्राप्त गुणनफल शून्य (0) होगा। उदाहरण- 5 x 0 = 0

प्रश्न 14. सम्मान शब्द उदाहरण है-

(a) संयुक्त व्यंजन

(b) द्वित्व व्यंजन

(c) अनुनासिक व्यंजन

(d) उपर्युक्त सभी

उत्तर: (b) : द्वित्व व्यंजन-द्वित्व व्यंजन वह व्यंजन होते हैं, जिसमें एक वर्ण अपने जैसे ही वर्ण के साथ प्रयुक्त होता है, एवं एक वर्ण और उसका अर्द्ध रूप दोनों एक साथ ही प्रयुक्त होते हैं। जैसे- मक्का, चम्मच, सम्मान, बिल्ली इत्यादि।

प्रश्न 15. तुरंग शब्द पर्यायवाची है -

(a) शेर

(b) ईश्वर

(c) घोड़ा

(d) मनुष्य

उत्तर: (c): तुरंग शब्द का पर्यायवाची घोड़ा, हय, घोटक, अश्व, सैंधव इत्यादि।

Section 2 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 16. पठन कौशल से क्या अभिप्राय है ?

उत्तर: पठन कौशल - लिखित भाषा को पढ़कर अर्थ ग्रहण करने के कौशल को पठन कौशल कहते हैं।
(अथवा)
पठन का अर्थ लिखी हुई सामग्री को पढ़ते हुए उसका अर्थ ग्रहण करने, उसके पश्चात् उस पर अपना मंतव्य (सोच, विचार) स्थिर करने और फिर उसके अनुसार व्यवहार करने से है।

प्रश्न 17. अनुनासिक वर्ण किसे कहते है ?

उत्तर: अनुनासिक वर्ण - जिन स्वरों का उच्चारण मुख और नासिका दोनों से किया जता है, वे अनुनासिक कहलाते हैं। हिन्दी में अनुनासिक वर्णों की कुल संख्या 5 है जोकि ङ, ञ, ण, म, न है। उदाहरण- मुँह, कुआँ, काँच, टाँग इत्यादि।

प्रश्न 18. स्वर किसे कहते है?

उत्तर: स्वर वे अक्षर जिसका उच्चारण करते समय हवा हमारे मुख से बिना रूकावट के बाहर निकल जाती है, उसे स्वर कहते हैं। स्वरों का उच्चारण किसी अन्य अक्षर की सहायता के बिना स्वतंत्र रूप से होता है। हिन्दी भाषा में कुल 11 स्वर हैं- अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ।

प्रश्न 19. सम संख्या से आप क्या समझते है ?

उत्तर: सम संख्या - वह संख्या जो 2 से पूरी-पूरी विभाजित हो जाती हैं, सम संख्या कहलाती है। जैसे 2, 4, 6, 8, 10 इत्यादि।

प्रश्न 20. घ का उच्चारण स्थान क्या है?

उत्तर: घ का उच्चारण स्थान कंठ है। क वर्ग में क, ख, ग, घ, ङ वर्ण शामिल हैं।

प्रश्न 21. ऊष्म व्यंजन से क्या तात्पर्य है ?

उत्तर: ऊष्म व्यंजन - जिन वर्णों के उच्चारण में मुख से विशेष प्रकार की गर्म (ऊष्म) वायु निकलती है, उन्हें ऊष्म व्यंजन कहते हैं। इनकी संख्या 4 होती है। जैसे श, ष, स और ह।

प्रश्न 22. उत्पत्ति की दृष्टि से शब्द के प्रकार बताइए।

उत्तर: उत्पत्ति की दृष्टि से शब्द पाँच प्रकार के होते हैं-

  1. तत्सम शब्द
  2. तद्भव शब्द
  3. देशज शब्द
  4. विदेशज शब्द
  5. संकर शब्द

प्रश्न 23. यौगिक शब्द से क्या तात्पर्य है ?

उत्तर: यौगिक शब्द - जो शब्द अन्य शब्दों के योग से बने हो तथा जिनके प्रत्येक खण्ड का कोई अर्थ हो, उन्हें यौगिक शब्द कहते हैं। जैसे- डाकघर, देशवासी आदि।

प्रश्न 24. विस्मय बोधक वाक्य किसे कहते है ?

उत्तर: जिन वाक्यों में आश्चर्य, हर्ष, शोक, घृणा आदि के भाव व्यक्त हो, उन्हें विस्मयबोधक या विस्मयसूचक वाक्य कहते हैं। इन वाक्यों को सामान्यतः विस्मयादिबोधक चिन्ह (!) का उपयोग किया जाता है।
उदाहरण- (1) ओह! सुनकर दुख हुआ। (2) शाबाश! बहुत बढ़िया।

प्रश्न 25. वर्ण किसे कहते है ? इसके प्रकार बताइए।

उत्तर: वर्ण - वह छोटी से छोटी ध्वनि जिसके और टुकड़े ना हो सके वर्ण कहलाती है। वर्णों को अक्षर भी कहते हैं। जैसे- 'राम' शब्द 'रा' और 'म' के मिलने से बना है।

प्रश्न 26. गणेश शब्द के तीन पर्यायवाची लिखिए।

उत्तर: गणेश शब्द के पर्यायावाची- गजानन, लम्बोदर, विनायक, गणपति, एकदन्त, सिद्धिविनायक, वक्रतुण्ड, महाकाय, मोदकदाता, मंगलमूर्ति, गौरीनंदन आदि।

प्रश्न 27. कनिष्ठ, वरदान, उत्कर्ष के विलोम लिखिए।

उत्तर: विलोम शब्द इस प्रकार हैं:

  • ज्येष्ठ - कनिष्ठ
  • अभिशाप - वरदान
  • अपकर्ष - उत्कर्ष

प्रश्न 28. प्राकृत संख्या किसे कहते है ?

उत्तर: प्राकृत संख्या - गिनती में उपयोग की जाने वाली सभी संख्याएँ प्राकृतिक संख्या कहलाती है। जैसे 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8...
प्राकृतिक संख्या को N से प्रदर्शित करते हैं।

प्रश्न 29. राम ने 16 पेन खरीदे, श्याम ने 12 पेन खरीदे तथा मोहन ने राम से 10 पेन अधिक खरीदे तो बताइए कि मोहन ने कितने पेन खरीदे ?

उत्तर:
राम द्वारा खरीदा गया पेन = 16
श्याम द्वारा खरीदा गया पेन = 12
मोहन ने राम से 10 पेन अधिक खरीदा तब,
मोहन द्वारा खरीदा गया पेन = 16 + 10 = 26

प्रश्न 30. संख्या 4547 में 5 का स्थानीय मान एवं अंकित मान बताइए ।

उत्तर: संख्या 4547 में (ह. सै. द. इ.):
7 x 1 = 7
4 x 10 = 40
5 x 100 = 500
4 x 1000 = 4000
अतः 4547 में 5 का स्थानीय मान 500 तथा अंकित मान 5 है।

Section 3 लघु उत्तरीय प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 31. सस्वर पाठन से क्या तात्पर्य है ? इसका महत्व बताइए।

उत्तर: सस्वर पाठन - स्वर सहित पढ़ते हुए अर्थ ग्रहण करने को सस्वर वाचन कहा जाता है। यह वाचन की प्रारम्भिक अवस्था होती है। लिपिबद्ध वर्णों की पहचान सस्वर वाचन के द्वारा ही करायी जाती है।
महत्व -

  1. शब्द भण्डार में वृद्धि होती है।
  2. शब्दोच्चारण शुद्ध होता है।
  3. अक्षर विन्यास भी शुद्ध होता है।
  4. इससे नवीन शब्दों, सूक्तियों, लोकोक्तियों व मुहावरों से परिचय प्राप्त करते हैं।
  5. सस्वर वाचन से झिझक, संकोच व हिचकिचाहट आदि का निराकरण होता है।
  6. दृश्येन्द्रिया, ध्वनि यंत्र एवं मस्तिष्क तीनों प्रशिक्षित होते हैं।
  7. इससे स्वराघात व बलाघात का भी समुचित ज्ञान हो जाता है।

प्रश्न 32. हिन्दी वर्णमाला में संयुक्त व्यंजन कितने है ? उदाहरण सहित समझाइए ।

उत्तर: संयुक्त व्यंजन - दो या दो से अधिक व्यंजनों के मेल से बने व्यंजनों को संयुक्त व्यंजन कहते हैं। ये संख्या में चार होते हैं- क्ष, त्र, ज्ञ और श्र।
उदाहरण-

  • क् + ष = क्ष (कक्षा, परीक्षा)
  • त् + र = त्र (पत्र, मात्रा)
  • ज् + ञ = ज्ञ (ज्ञान, प्रज्ञा)
  • श् + र = श्र (आश्रम, परिश्रम)

प्रश्न 33. श्रुतलेख की उपयोगिता बताइए ।

उत्तर: श्रुतलेख - श्रुतलेख का अर्थ है 'सुनकर लिखना'। इसमें अध्यापक बोलते जाते हैं तथा छात्र तेज गति से लिखते जाते हैं। जब बालक अनुलेख तथा प्रतिलेख में कुशलता प्राप्त कर लें तभी श्रुतलेख का अभ्यास कराना चाहिए। शिक्षक छात्र के लेखन का परीक्षण भी श्रुतलेख के माध्यम से कर सकते हैं। श्रुतलेख से श्रवण लेखन कौशल का अधिक विकास होता है। इसे 'इमला' भी कहते हैं। विद्यालयों में श्रुतलेखन का उपयोग वर्तनी सुधारने हेतु किया जाता है। इसके अन्तर्गत लेखन की गति में वृद्धि करना, भाषा शुद्धता का विकास करना, नवीन शब्दों की जानकारी तथा शुद्ध लेखन क्षमता का विकास होता है। आजकल बहुत सी इलेक्ट्रॉनिक युक्तियों में सुनकर लिखने की क्षमता है।

प्रश्न 34. पूर्ण विराम से क्या तात्पर्य है ? सोदाहरण बताइए।

उत्तर: पूर्ण विराम - पूर्ण विराम का अर्थ है-पूरी तरह रूकना। पूर्ण विराम का उपयोग प्रश्नवाचक तथा विस्मयादिबोधक वाक्यों को छोड़कर सभी प्रकार के वाक्यों के अंत में किया जाता है। हिन्दी में इसे 'खड़ी पाई' भी कहते हैं। पूर्ण विराम को खड़ी पाई (।) से दर्शाते है। जब वाक्य पूरा हो जाता है, तब उसके अन्त में यह चिन्ह (।) लगाते हैं।
उदाहरण-

  • मेरा नाम सीता है।
  • मैं प्रतिदिन विद्यालय जाती हूँ।
  • मैंने खाना खा लिया।
  • बहुत गमी है।

प्रश्न 35. स्थानीय मान एवं अंकित मान से क्या तात्पर्य है उदाहरण सहित समझाइए ।

उत्तर: स्थानीय मान - स्थानीय मान का अर्थ होता है, वह अंक किस स्थान पर है जैसे इकाई पर है, दहाई पर है, सैकड़े पर है, हजार पर है आदि। अर्थात् अंक सहित मान ही स्थानीय मान है।
उदाहरण- 985 का स्थानीय मान बताइये। (सै. द. इ.)
5 x 1 = 5
8 x 10 = 80
9 x 100 = 900
अतः 985 में 5 इकाई, 8 दहाई या 80 तथा 9 सैकड़ा या 900 को दर्शाता है。

अंकित मान - किसी संख्या में किसी अंक का अंकित मान, संख्या के मान को ही परिभाषित करता है।
उदाहरण 1- 45682 का जातीय मान या अंकित मान बताइये। 45682 में 4 का जातीय मान 4 है。
उदाहरण 2- 805623 में 6 का जातीय मान बताइये। 6 का जातीय मान 6 है।

प्रश्न 36. वाक्य किसे कहते है ? इसकी प्रमुख विशेषताएँ बताइए।

उत्तर: वाक्य - सार्थक शब्दों का व्यवस्थित समूह जिससे अपेक्षित अर्थ प्रकट हो, वाक्य कहलाता है। (अथवा) वह शब्द समूह जिससे पूरी बात समझ आ जाये, 'वाक्य' कहलाता है। जैसे- भूपेन्द्र खेल रहा है। बालिका नाच रही है।
विशेषताएँ -

  1. वाक्य से कोई न कोई भाव अवश्य प्रकट होता है।
  2. वाक्य-रचना शब्दों या पदबंधों के योग से होती है।
  3. वाक्य-रचना उद्देश्य तथा विधेय के योग से होती है।
  4. वाक्य के शब्दों के बीच एक निश्चित क्रम होता है।

प्रश्न 37. अवरोही क्रम को सोदाहरण लिखिए ।

उत्तर: अवरोही क्रम - अवरोही का अर्थ है घटता हुआ क्रम। जब संख्याओं को घटते हुए क्रम में लिखा जाता है तो उसे अवरोही क्रम कहते हैं।
जैसेः संख्या 5, 25, 486, 6, 10 को अवरोही क्रम में लिखिए।
अवरोही क्रम 486, 25, 10, 6, 5.
अतः आरोही क्रम छोटे से बड़े की ओर तथा अवरोही क्रम बड़े से छोटे की ओर लिखा जाता है।

प्रश्न 38. भाषा का शिक्षण करते समय शिक्षक को किन बातो को ध्यान रखना चाहिए ?

उत्तर: भाषा का शिक्षण करते समय शिक्षक को निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए-

  1. छात्रों की रूचि और आवश्यकताएँ - शिक्षक को भाषा शिक्षण को छात्रों की रूचि और आवश्यकता के अनुसार बनाना चाहिए।
  2. भाषा के विभिन्न पहलुओं का समावेश - शिक्षक को भाषा शिक्षण में भाषा के विभिन्न पहलुओं, जैसे कि व्याकरण, शब्दावली, उच्चारण, सुनने, बोलने, पढ़ने और लिखने के कौशल का समावेश करना चाहिए।
  3. छात्रों की सक्रिय भागीदारी - शिक्षक को भाषा शिक्षण में छात्रों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
  4. त्रुटियों का सुधार - शिक्षक को छात्रों की त्रुटियों को धीरे-धीरे और सकारात्मक तरीके से सुधार करना चाहिए।
  5. प्रोत्साहन और प्रेरणा - शिक्षक को छात्रों को भाषा सीखने के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित करना चाहिए।
  6. मूल्यांकन - शिक्षक को छात्रों की प्रगति का नियमित रूप से मूल्यांकन करना चाहिए।

प्रश्न 39. शुद्ध पठन हेतु किन बातो का ध्यान रखना चाहिए ?

उत्तर: शुद्ध पठन हेतु निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए-

  1. पठन में उच्चारण की परिशुद्धता, विराम चिन्हों का समुचित प्रयोग, व्याकरणिक पद-क्रम, पदबन्ध, वाक्य विन्यास पठन या वाचन शैली आदि का ध्यान रखना आवश्यक है।
  2. पठन के समय सर्वप्रथम आदर्श पठन प्रस्तुत करना चाहिए।
  3. पढ़ते समय छात्रों की एकाग्रता को बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए।
  4. शांत तथा रूचिकर वातावरण का निर्माण पठन के लिए आवश्यक माना जाता है।
  5. पाठ को पढ़ने के बाद उसकी समझ की जाँच करना चाहिए।
  6. पढ़ते समय बच्चों को प्रारम्भिक स्तर पर सस्वर पठन का अभ्यास कराना चाहिए। तथा उच्च स्तर पर मौन पठन का अभ्यास कराना चाहिए।

प्रश्न 40. लेखन में अशुद्धियों के कारण बताइए । इसे कैसे दूर किया जा सकता है ?

उत्तर: लेखन में अशुद्धियों के कारण - लेखन सम्बन्धी अशुद्धियों के निम्नलिखित कारण होते हैं-

  1. अशुद्ध उच्चारण।
  2. मात्राओं का उचित ज्ञान न होना।
  3. क्षेत्रीय प्रभाव।
  4. असावधानी।
  5. लिपि का अधूरा ज्ञान।
  6. शारीरिक दोष।
  7. भय।
  8. शर्मीला स्वभाव।
  9. पुस्तकीय अशुद्धता।
  10. व्याकरण के ज्ञान का अभाव।

उपाय -

  1. शुद्ध उच्चारण और शुद्ध लेखन का अभ्यास।
  2. बारहखड़ी का अभ्यास।
  3. व्याकरण का समुचित ज्ञान।
  4. लिपि का समुचित ज्ञान।
  5. वाचन अभ्यास।
  6. तीव्र गति से लिखने का अभ्यास।
  7. शारीरिक उपचार।
  8. अध्यापक का व्यवहार तथा व्यक्तिगत ध्यान।

Question Paper PDF

इस प्रश्न पत्र की PDF डाउनलोड करें।

PDF Download

आरम्भिक स्तर पर भाषा एवं गणित के पठन लेखन-क्षमता का विकास Previous Year Paper 2018

Solved question paper PDF download.

Complete 10 Years Solved PYQ Collection

2015 से 2025 तक के solved previous year papers, महत्वपूर्ण प्रश्न, उत्तर एवं PDF resources एक ही package में प्राप्त करें और अपनी UP DELED परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाएं।