वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न 1. वर्तमान में कम्प्यूटर में कौन सी नम्बर प्रणाली प्रयुक्त की जाती है?
(a) बाइनरी
(b) दशमलव
(c) ऑक्टल
(d) हैक्सा डेसिमल
उत्तर: (a): वर्तमान में कम्प्यूटर सिस्टम में बाइनरी नम्बर सिस्टम का उपयोग किया जाता है। बाइनरी एक गणितीय और कम्प्यूटर प्रणाली है। जिसमें केवल दो अंकों का उपयोग किया जाता है और 1 बाइनरी प्रणाली का उपयोग मुख्य रूप से कम्प्यूटर और डिजिटल सिस्टम में किया जाता है।
प्रश्न 2. एक मेगाबाइट में होते है-
(a) 1024 बिट
(b) 1024 बाइट
(c) 1024 किलोबाइट
(d) 1042 जी.बी.
उत्तर: (c) : एक मेगाबाइट 1024 किलोबाइट के बराबर होता है।
1 $dz=0$ अथवा 1 (बाइनरी डिजिट)
4 बिट = 1 निबल
8 $fdz=1$ बाइट
1024 बाइट = 1 किलोबाइट (KB)
1024 किलोबाइट = 1 मेगाबाइट (MB)
1024 मेगाबाइट = 1 गीगाबाइट (GB)
1024 गीगाबाइट = 1 टेराबाइट (TB)
1024 टेराबाइट = 1 पेटाबाइट (PB)
1024 पेटाबाइट = 1 एक्साबाइट (EB)
1024 एक्साबाइट = 1 जेट्टाबाइट (ZB)
1024 जेट्टाबाइट = 1 योट्टाबाइट (YB)
प्रश्न 3. भारत में विकसित सुपर कम्प्यूटर कौन सा है?
(a) NCE-500
(b) CRAY-XMP24
(c) DEC-1090
(d) सुपर कम्प्यूटर PARAM 8000
उत्तर: (d): भारत में विकसित सुपर कम्प्यूटर PARAM 8000 है। परम सुपर कम्प्यूटर की सीरीज में PARAM 8000, PARAM 1000, PARAM योरा और PARAM सिद्धि है। इसके अलावा Anupam ओर EKA भी सुपर कम्प्यूटर है।
प्रश्न 4. संचार के मुख्य अंग हैं-
(a) माध्यम
(b) रिसीवर
(c) प्रेषक
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर: (d): संचार के प्रमुख अंग निम्न है- प्रेषण (Sender), संदेश (Massage), माध्यम (Medium), प्राप्तकर्ता (Receiver), प्रतिक्रिया (Feedback) और शोर (Noise) है।
प्रश्न 5. विकिपीडिया है-
(a) एक ज्ञानवर्धक वेबसाइट
(b) हार्डवेयर
(c) उपर्युक्त सभी
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (a): विकिपीडिया एक ऑनलाइन ज्ञानवर्धक वेबसाईट हैं यह 2001 में शुरू किया गया था इसे विकिपीडिया फाउंडेशन नामक गैर लाभकारी संघटन द्वारा प्रबंधित किया जाता है।
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 6. (CPU) सी.पी.यू का पूरा नाम लिखिए।
उत्तर: CPU का पूरा नाम सेन्ट्रल प्रोसेसिंग यूनिट है। यह कम्प्यूटर का मुख्य घटक है। जिसे कम्प्यूटर का मस्तिष्क भी कहा जाता है। यह कम्प्यूटर सिस्टम में सभी प्रमुख कार्यों को निस्पादित करता है।
प्रश्न 7. शैक्षिक रेडियो की विशेषताएँ बताइए।
उत्तर: शैक्षिक रेडियों की विशेषताएँ- शैक्षिक रेडियो शिक्षा के क्षेत्र में एक अहम माध्यम है, इसका इस्तेमाल दूरस्थ शिक्षा के लिए किया जाता है। शैक्षिक रेडियो से छात्रों को साहित्य, विज्ञान और सामाजिक विज्ञानों से जुड़े विषयों की जानकारी मिलती है। शैक्षिक रेडियो से छात्रों को रचनात्मक स्क्रिप्ट सिखाया जाता है।
प्रश्न 8. सुपर कम्प्यूटर के दो उपयोग लिखिए।
उत्तर: सुपर कम्प्यूटर का उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में किया जाता है, जहाँ उच्चतम् गणना क्षमता की आवश्यकता होती है। जैसे-वैज्ञानिक अनुसंधान, संख्यात्मक सिमुलेशन, अंतख्क्षि अन्वेषण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मशीन लर्निंग, व्यापार और वित्त।
- वैज्ञानिक अनुसंधानः- सुपर कम्प्यूटर का उपयोग मौसम की भविष्यवाणी, खगोलशास्त्र और जलवायु परिवर्तन जैसे जटिल वैज्ञानिक मॉडलों के लिए किया जाता है।
- संख्यात्मक सिमुलेशनः- सुपर कम्प्यूटर का उपयोग आणविक, भौतिक और रासायनिक प्रक्रिया की सिमुलेशन करने के लिए किया जाता है।
प्रश्न 9. प्रिण्टर कितने प्रकार के होते हैं? दो के नाम लिखिए।
उत्तर: प्रिन्टर दो प्रकार के होते हैं-
- इम्पैक्ट प्रिन्टरः यह प्रिन्टर टाइपराइटर की तरह कार्य करता है। यह कागज, रिबन और कैरेक्टर तीनों पर एक साथ डेटा प्रिन्ट करता है, यह ज्यादा आवाज करता है। डॉट मैट्रिक्स प्रिन्टर, डेजी व्हील प्रिन्टर और लाइन प्रिन्टर इसके प्रकार है।
- नॉन इम्पैक्ट प्रिन्टरः यह ध्वनिमुक्त प्रिन्टर है, ये कागज पर स्याही की फुहार छोड़ते हैं। ये प्रिन्टर एक समय में पूरा पेज प्रिन्ट कर सकते है, लेजर प्रिन्टर और इंकजेट प्रिन्टर इसके प्रकार है।
प्रश्न 10. ROM का पूरा नाम लिखिए।
उत्तर: ROM का पूरा नाम Read Only Memory हैं। यह एक प्रकार की स्थायी मेमोरी है, जिसका उपयोग कम्प्यूटर का अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में डेटा स्टोर करने के लिए किया जाता है। ROM में डेटा को रीड कर सकते है, लेकिन बदल नहीं सकते हैं।
प्रश्न 11. साइबर सुरक्षा को पभिाषित कीजिए।
उत्तर: साइबर सुरक्षा एक प्रक्रिया है जो कम्प्यूटर सिस्टम, नेटवर्क और डाटा को अवैध एक्सेस, हमलों, नुकसान या दुरुपयोग से बचाने के लिए उपायों को लागू करती हैं इसका उद्देश्य डेटा को गोपनीयता अखंण्डता और उपलब्धता को सुरक्षित रखना है।
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 12. (Database) डेटोबेस क्या होता है? लिखिए।
उत्तर: डेटाबेस एक संगठित संग्रह है, जिसमें डेटा को व्यवस्थित और संरचित तरीके से संग्रहित किया जाता है। इसका उपयोग डेटा को प्रबंधित, संग्रहित और पुनः प्राप्त करने के लिए किया जाता है। डेटाबेस को आसानी से एक्सेस संशोधित और नियंत्रित किया जा सकता है।
डेटाबेस के प्रकार-
- रिलेशनल डेटाबेस: डेटा को तालिकाओं में संग्रहित किया जाता है। जैसे MySQL, Oracle, SQL Server
- नॉन रिलेशनल डेटाबेसः डेटा को दस्तावेजों को वैल्यू, ग्राफ आदि में संग्रहित किया जाता है। जैसे MongoDB, Cassandra, Couchbase
प्रश्न 13. लाइटपेन क्या है?
उत्तर: लाइटपेन एक इनपुट डिवाइस है जिसे कम्प्यूटर स्क्रीन पर लिखने या ड्रॉ करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह एक प्रकार की पेन जैसी डिवाइस होती है, जो विशेष सेंसर का उपयोग करती है। ताकि यह स्क्रीन के साथ सम्पर्क कर सके। लाइटपेन का उपयोग मुख्य रूप से ग्राफिक डिजाइन, डिजिटल आर्ट और सिग्नेचर कैप्चर करने के लिए किया जाता है। स्क्रीन के साथ सटीक रूप से इन्टरैक्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है।
प्रश्न 14. एनीमेशन क्या है? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: एनीमेशन एक तकनीक है। जिसमें चित्रों, वस्तुओं या छवियों को क्रमबद्ध तरीके से दर्शाया जाता है, ताकि वे गति करते हुए दिखें। जिसमें स्थिर चित्रों को एक दूसरे के साथ जोड़कर उन्हें गतिशील रूप में प्रस्तुत किया जाता है। एनीमेशन का उपयोग फिल्मों, वीडियो गेम्स, विज्ञापनों, शैक्षिक सामग्री और अन्य मीडिया रूपों में किया जाता है।
एनीमेशन के प्रकार- 2D -एनीमेशन, 3-D एनीमेशन और स्टॉप मोशन।
प्रश्न 15. कम्प्यूटर नेटवर्क कितने प्रकार का होता है? नाम लिखें।
उत्तर: कम्प्यूटर नेटवर्क मुख्यतः तीन प्रकार के होते है:
- LAN (Local Area Network):- यह नेटवर्क एक सीमित क्षेत्र जैसे घर, ऑफिस या बिल्डिंग के अन्दर काम करता है।
- WAN (Wide Area Network):- यह नेटवर्क बड़े भू-भाग जैसे एक शहर, देश या महाद्वीप तक फैला होता है। इसमें डेटा ट्रांसफर की स्पीड LAN की तुलना में कम हो सकती है। लेकिन यह बहुत बड़े क्षेत्रों में कनेक्टिविटी प्रदान करता है।
- MAN (Metropolitan Area Network):- यह नेटवर्क एक शहर या नगर के भीतर कम करता है और LAN और WAN के बीच की सीमा पर आता है। यह आमतौर पर इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स द्वारा शहरों में प्रदान किया जाता है।
प्रश्न 16. शिक्षा में सूचना एवं संचार प्रौद्यौगिकी की उपयोगिता पर प्रकाश डालिए।
उत्तर: शिक्षा में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। आईसीटी के निम्न उपयोगिता है:
- इससे दूरस्थ शिक्षा सम्भव हो पाई है।
- यह छात्रों और शिक्षकों को समय पर विश्वसनीय और प्रासंगिक जानकारी देती है।
- इससे शिक्षण संस्थानों को छात्रों को बेहतर सेवाएँ देने में मदद मिलती है।
- इससे सहयोग और आलोचनात्मक सोच जैसे कौशल बढ़ते है।
प्रश्न 17. स्मार्ट कक्षाओं के महत्व एवं उपयोगिता पर प्रकाश डालिए।
उत्तर: स्मार्ट कक्षाओं के महत्त्व और उपयोगिता-
- स्मार्ट कक्षाओं में छात्रों का ध्यान आकर्षित करने के लिए एनिमेटेड मीडिया, जैसे वीडियो, चित्र और ऑडियो का इस्तेमाल किया जाता है।
- स्मार्ट कक्षाओं में छात्रों को सहयोगात्मक चर्चा में भाग लेने का मौका मिलता है।
- स्मार्ट कक्षाओं में छात्रों को डिजिटल रूप से साक्षर बनाया जाता है।
- स्मार्ट कक्षाओं में छात्रों को समस्या समाधान करने में मदद मिलती है।
प्रश्न 18. टेलीकान्फ्रेन्सिंग से आप क्या समझते हैं?
उत्तर: टेलीकॉन्फ्रेसिंग, दो या दो से ज्यादा लोगों की बीच ऑडियो या वीडियो कॉल के जरिए लाइव मीटिंग आयोजित करने का एक तरीका है। इसे वीडियो कॉन्फ्रेसिंग भी कहा जाता है। टेलीकॉन्फ्रेसिंग के जरिए लोग अलग-अलग जगहों पर बैठकर एक साथ संवाद कर सकते है।
फायदे -
- इसमें लोगों को एक साथ आने की जरूरत नहीं होती है।
- इसमें मीटिंग को तुरंत या हफ्तों पहले शेड्यूड किया जा सकता है।
- इसके जरिए, दुनियाभर के लोगों को एक साथ आना आसान हो जाता है।