Home
Store Updates
Home PYQs Semester 3 कम्प्यूटर 2016
PYQ 2016 • कम्प्यूटर

कम्प्यूटर Previous Year Paper 2016

UP DELED Semester 3 कम्प्यूटर Previous Year Question Paper 2016 with solution.

Section 1 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. ICT का पूरा नाम है?

(a) Input Computer Technology

(b) Informations & Communication Technology

(c) Input Conept Techology

(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (b) : ICT का पूरा नाम Information & communication Technology है। अर्थात् इसे सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के नाम से भी जाना जाता है। ICT शिक्षण और अधिगम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ICT एक विस्तृत शब्द है जिसमें संचार के कई उपकरण शामिल हैं जो प्रौद्योगिकी पर आधारित है। जैसे- टेलीविजन, कम्पयूटर, मोबाइल फोन, तथा उपग्रह प्रणाली आदि।

प्रश्न 2. CD - ROM का पूरा नाम हैं?

(a) कोर डिस्क रीड ओनली मेमोरी

(b) कम्प्यूटर डिस्क रीड ओनली मेमोरी

(c) कॉम्पैक्ट डिस्क रीड ओनली मेमोरी

(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (c) : CD ROM का पूरा नाम- "कॉम्पैक्ट डिस्क रीड ओनली मेमोरी"। CD-ROM को केवल पढ़ा जा सकता है, हम उसमें निहित डेटा में ना परिवर्तन कर सकते हैं और ना लिख सकते हैं।

प्रश्न 3. इंटरनेट में परस्पर लाइव बातचीत करने को कहते हैं?

(a) इंटरफेस

(b) गोफर

(c) सर्च इंजन

(d) चैटिंग

उत्तर: (d) : इंटरनेट पर परस्पर लाइव बातचीत करने को चैटिंग (chatting) कहते हैं।

प्रश्न 4. संचार की प्रक्रिया में मूल तत्व है-

(a) सूचना

(b) समेत

(c) प्रसारण एवं प्राप्ति

(d) उपर्युक्त सभी

उत्तर: (d) : संचार की प्रक्रिया में मूल तत्व सूचना, समेत तथा प्रसारण एवं प्राप्ति है। किसी भी संचार प्रक्रिया को प्रभावी एवं अर्थपूर्ण बनाने में उसके तत्वों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

प्रश्न 5. CAL का पूरा नाम है?

(a) Computer Aided Learning

(b) Compact Audio Line

(c) Computer Application Loading

(d) उपरोक्त सभी

उत्तर: (a) : CAL का पूरा नाम computer Aided Learning है। यह एक प्रक्रिया है जिसमें शिक्षण और सीखने की प्रक्रिया को बढ़ाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जाता है।

Section 2 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 6. संचार किसे कहते हैं?

उत्तर: संचार (Communication) - संचार का अर्थ है साझा। दो या दो से अधिक लोगों के बीच सूचनाओं अथवा सन्देशों व विचारों का आदान-प्रदान ही संचार कहलाता है। संचार के मुख्य घटक संदेश, प्रेषक, प्राप्तकर्जा व माध्यम है।

प्रश्न 7. प्रोटोकाल क्या होता हैं?

उत्तर: प्रोटोकॉल (Protocal) - प्रोटोकाल नियमों का एक समूह होता हैं जिसका इस्तेमाल एक कम्प्यूटर से दूसरे कम्प्यूटर में डेटा को ट्रान्सफर करने के किया जाता है। बिना प्रोटोकाल के हम इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। उदाहरण - HTTP एक वेब ब्राउजर और वेब सर्वर के बीच डेटा भेजने और प्राप्त करने के लिए उपयोग किया जाने वाला एक प्रोटोकॉल है।

प्रश्न 8. सर्वर का क्या अर्थ हैं?

उत्तर: सर्वर - सर्वर एक कम्प्यूटर प्रोग्राम या डिवाइस है जो दूसरे कम्प्यूटर प्रोग्राम और उसके उपयोगकर्ता, जिसे क्लाइंट भी कहा जाता है, को सेवा (service) प्रदान करता है। उपयोग कम्प्यूटर नेटवर्क में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है, इसका प्रयोग नेटवर्क के संसाधनों को Manage करने के लिए किया जाता है, जैसे ई-मेल भेजना, प्राप्त करना तथा नेटवर्क का नियंत्रण करना आदि। यह तेज गति से कार्य करते हैं। ज्यादातर कंप्यूटर नेटवर्क में एक से अधिक सर्वर का उपयोग किया जाता है और प्रत्येक सर्वर का अपना खास काम होता है।

प्रश्न 9. फुल डयूप्लेक्स मोड क्या हैं?

उत्तर: फुल डयूप्लेक्स मोड - यह एक संचार मोड़ है जिसमें दो उपकरण एक साथ डेटा भेज और प्राप्त कर सकते हैं। यह एक ही समय में दोनों दिशाओं में डेटा प्रवाह की अनुमति देता है, जिससे संचार की गति और दक्षता में वृद्धि होती है।

प्रश्न 10. सर्च इंजन क्या करता है?

उत्तर: सर्च इंजन एक ऐसा सॉफ्टवेयर है, जिसे इंटरनेट के द्वारा चलाया जाता है और जहाँ पर हम किसी भी प्रकार की सूचना की खोज कर सकते हैं। हम जो भी जानकारी ढूंढना चाहते हैं, या फिर ढूंढते हैं उसके अनुसार सर्च इंजन द्वारा हमें कई सारे विकल्प प्रदान किए जाते हैं। उनमें से जो हमें सबसे अधिक उत्तम लगता है हम उसी उत्तर पर जाकर अपनी खोज खत्म कर लेते हैं। कुछ मुख्य लोकप्रिय सर्च इंजन के नाम याहू, गूगल अल्टाविस्टा तथा एमएसएन आदि है।

प्रश्न 11. D.B.M.S का पूरा नाम क्या हैं?

उत्तर: D.B.M.S का पूरा नाम Database Management system (डेटाबेस प्रबंधन प्रणाली) है। किसी संगठन या व्यक्ति के लिए डेटा को कुशलता पूर्वक संग्रहित करने के लिए DBMS का उपयोग किया जाता है। DBMS कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर की एक ऐप्लीकेशन है।

Section 3 लघु उत्तरीय प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 12. कम्प्यूटर नेटवर्क का उद्देश्य क्या हैं?

उत्तर: कम्प्यूटर नेटवर्क (Computer Network) - दो या दो से अधिक परस्पर जोड़ने वाली व्यवस्था को कम्प्यूटर नेटवर्क कहते हैं। कम्पूयटर नेटवर्क का उपयोग इलेक्ट्रॉनिक संचार में किया जाता हे। कम्प्यूटर नेटवर्क का मुख्य उद्देश्य विभिन्न कम्प्यूटरों और उपकरणों को एक दूसरे से जोड़कर डेटा और संसाधनों का साझा करना है। इसके मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित है -

  1. आँकड़ों का परस्पर विनियम करना।
  2. एक कम्प्यूटर द्वारा दूसरे कम्प्यूटरों को काम सौंपना।
  3. विभिन्न प्रयोगकर्ताओं के कम्प्यूटरों को परस्पर जोड़ना।
  4. किसी एक कम्प्यूटरों द्वारा संसोधित आँकड़ो से प्राप्त परिणामों को दूसरे कम्प्यूटर को भेजना।

प्रश्न 13. शिक्षा के क्षेत्र में कम्प्यूटर का क्या उपयोग है?

उत्तर: कम्प्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्तवपूर्ण उपकरण है। शिक्षण और अधिगम को अधिक प्रभावशाली और आकर्षक बनाने के लिए कम्प्यूटर का उपयोग किया जाता है जो निम्नलिखित है।

  1. समुचित जानकारियों का ज्ञान
  2. सूचनाओं का आदान-प्रदान
  3. सम्प्रेषण सुविधाएँ प्रदान करना
  4. तकनीकी ज्ञान में विकास
  5. उपयुक्त संसाधनों का उपयोग

प्रश्न 14. इलेक्ट्रॉनिक मेल से आप क्या समझते हैं?

उत्तर: इलेक्ट्रॉनिक मेल - इलेक्ट्रॉनिक मेल जिसे संक्षेप में ई-मेल कहते हैं। ई-मेल इंटरनेट के माध्यम से एक उपयोगकर्ता से एक या अधिक उपयोगकर्ताओं तक कम्प्यूटर संग्रहित संदेशों का अदान प्रदान है। अर्थात् इंटरनेट पर संदेशों के आदान-प्रदान की विधि है। ई-मेल व्यवसायिक या व्यक्तिगत उपयोग के लिए संचार (communication) करने का एक तेज, सस्ता और सुलभ तरीका है। यह एक लिखित संदेश है जो डिजिटल रूप से भेजा जाता है और तुरंत प्राप्तकर्ता के ई-मेल खाते में पहुँच जाता है। ई-मेल उपयोग करने के लिए आपको एक ई-मेल खाते की आवश्यकता होती है। कई मुफ्त ई-मेल सेवाएं उपलब्ध है, जैसे g-mail, Yahoo mail और outlook-com.

प्रश्न 15. पावर प्वाइंट में क्या करते हैं?

उत्तर: MS Powerpoint, माइक्रोसॉफ्ट द्वारा बनाया गया ही एक सॉफ्टवेयर है जिसका उपयोग प्रेजेंटेशन तैयार करने के लिए किया जाता है। यह एक बहुत ही पावरफुल सॉफ्टवेयर है। यह सॉफ्टवेयर MS Excel, MS world, MS outlook इत्यादि के साथ ही बंडल के रूप में माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के अन्तर्गत आता है। MS Powerpoint एक आकर्षक और प्रभावी Slides how Presentation बनाने में सक्षम है। इस ऐप्लीकेशन ने ग्राफिक्स एवं फार्मेटिंग क्षमताओं का विस्तार किया है। इसमें आप एनिमेशन, टेक्स्ट और चार्ट का उपयोग कर एक आकर्षक प्रस्तुति बना सकते हैं। ऑफिसों में अपनी Performance दिखाने, फैक्ट्रियों में नए टूल्स की जानकारी देने के लिए भी Powerpoint का इस्तेमाल होता है।

प्रश्न 16. ई लर्निंग (e - learning) क्या है?

उत्तर: ई-लर्निंग (E-Learning) - यह इलेक्ट्रिक या इंटरनेट उपकरण से प्राप्त किया गया वह ज्ञान है जिसमें ज्ञान प्राप्त करने की और करवाई करने की कोई सीमा नहीं होती है। ई-लर्निंग शिक्षा का एक आधुनिक रूप है जिसमें इंटरनेट और इलेक्ट्रानिक माध्यमों का उपयोग करके शिक्षण और शिक्षण प्रदान की जाती है। यह पारंपरिक शिक्षा प्रणाली का विकल्प नहीं है, बल्कि यह शिक्षा को अधिक सुलभ और लचीला बनाने का एक तरीका है। ई-लर्निंग को मिश्रित अधिगम भी कहा जाता है। जैसे वेब आधारित शिक्षण सामग्री, बहुमाध्यम, सी.डी. रोम, ई-मेल, इण्टरनेट पाठ्यवस्तु अधिगम व्यवस्थित सॉफ्टवेयर आदि।

प्रश्न 17. वीडियो कान्फ्रेंसिंग (Video Conferencing) क्या हैं?

उत्तर: वीडियो कान्फ्रेंसिंग (Video Conferencing) - वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आधुनिक संचार, तकनीक है, जिसके माध्यम से दो या इससे अधिक स्थानों से एक साथ ऑडियो-विडियो माध्यम से कई लोग जुड़ सकते हैं। इसे विडियो टेलिकॉन्फ्रेंस भी कहा जाता है। इसका प्रयोग खासकर किसी बैठक या सम्मेलन के लिए तब किया जाता है, जब कई लोग अलग-अलग स्थानों में बैठे हो। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अभिलेखों और कम्प्यूटर पर चल रही सूचनाओं का आदान-प्रदान भी किया जा सकता है। विडियो कान्फ्रेंसिंग में विडिया कैमरा या वेब कैम, कम्प्यूटर मॉनीटर, टेलीविजन, माइक्रोफोन, स्पीकर और इन्टरनेट की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 18. डिजिटलीकरण (Digitization) क्या हैं?

उत्तर: डिजिटलीकरण (Digitization) - डिजिटलीकरण सूचनाओं को एनालॉग से डिजिटल प्रारूप में बदलने की प्रक्रिया है। डिजिटल प्रारूप में, सूचनाएँ बिट्स नामक डेटा की असतत् इकाइयों में व्यवस्थित होती है। बिट्स 0 या 1 के रूप में होते हैं, जिन्हें बाइनरी सिस्टम कहा जाता है। यह परिवत्रन सूचनाओं को संग्रहीत, संसाधित और साझा करने में आसानी प्रदान करता है।

Question Paper PDF

इस प्रश्न पत्र की PDF डाउनलोड करें।

PDF Download

कम्प्यूटर Previous Year Paper 2016

Solved question paper PDF download.

Complete 10 Years Solved PYQ Collection

2015 से 2025 तक के solved previous year papers, महत्वपूर्ण प्रश्न, उत्तर एवं PDF resources एक ही package में प्राप्त करें और अपनी UP DELED परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाएं।