Home
Store Updates
Home PYQs Semester 3 कम्प्यूटर 2021
PYQ 2021 • कम्प्यूटर

कम्प्यूटर Previous Year Paper 2021

UP DELED Semester 3 कम्प्यूटर Previous Year Question Paper 2021 with solution.

Section 1 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. एजूसेंट (EDUSAT) क्या है -

(a) रेडियो स्टेशन

(b) टी.वी. स्टेशन

(c) सैटेलाइट

(d) शैक्षिक चैनल

उत्तर: (d) : एजुसेंट (EDUSAT) एक शैक्षिक चैनल है। शिक्षा के क्षेत्र में शैक्षिक उपग्रह (EDUSAT), भारत का पहला उपग्रह है जो भारत सरकार द्वारा दूर एवं ग्रामीण स्थानों पर रहने वाले जनसंख्या को शिक्षित करने की संकल्पना से लांच किया गया था। इस उपग्रह के माध्यम से सभी प्रकार के शैक्षिक पाठ्यक्रमों का प्रसारण भारत के सभी दुर्गम क्षेत्रों में किया जाता है।

प्रश्न 2. इनमें से सर्च इंजन नहीं है-

(a) बिंग

(b) गुगल

(c) फायर फॉक्स

(d) याहू

उत्तर: (c) : फॉयर फॉक्स को छोड़कर अन्य सभी सर्च इंजन है। फॉयरफॉक्स एक लोकप्रिय मुफ्त उपलब्ध ओपन सोर्स वेब ब्राउजर है। जिसका इस्तेमाल इंटरनेट और आपके कम्प्यूटर में मौजूद वेब पेजों को पढ़ने के लिए किया जाता है।

प्रश्न 3. 'विकिपीडिया' है-

(a) इन्साइक्लोपीडिया

(b) वेब ब्राउजर

(c) सर्च इंजन

(d) वाइरस

उत्तर: (a) : विकिपीडिया एक मुक्त ज्ञानकोश है जो दुनिया भर के योगदानकर्ताओं द्वारा सम्पादित किया जा रहा है। यह बहुभाषी वेब आधारित मुक्त सामाग्री ज्ञानकोश परियोजना है।

प्रश्न 4. DVD का विस्तृत रूप है

(a) डिजिटल वेक्टर डिस्क

(b) डिजिटल वॉल्यूम डिस्क

(c) डिजिटल वर्सेटाइल डिस्क

(d) डिजिटल विजुलाइजेश डिस्क

उत्तर: (c) : DVD का विस्तृत रूप डिजिटल वर्सेटाइल डिस्क (Digital Versatile Disc) है। यह एक ऑप्टिकल डिस्क स्टोरेज मीडिया प्रारूप है।

प्रश्न 5. CD - ROM में फाइल को कॉपी करने की प्रक्रिया कहलाती है

(a) बर्निंग

(b) जिपिंग

(c) डिजीपाइजिंग

(d) रिपिंग

उत्तर: (a) : CD-ROM में फाइलों को कॉपी करने को बर्निंग प्रक्रिया के रूप में जाना जाता है। CD-ROM का फुलफार्म काम्पैक्ट डिस्क रीड ओनली मेमोरी होता है। यह स्टोरेज डिवाइस है। जिसमें डेटा के साथ-साथ मीडिया फाइलें भी हो सकती है। बर्निंग मीडिया फाइलों जैसे मूवी, पिक्चर आदि को सीडी में कॉपी करने की प्रक्रिया है।

Section 2 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 6. डेटाबेस के डेटाबेस के प्रमुख बताइये।

उत्तर: डेटाबेस का सीधा मतलब बहुत सारे डेटा का समूह जिन्हें एक जगह क्रमबद्ध तरीके से स्टोर किया जाता है ताकि इसे आसानी से एक्सेस, मोडिफाई और अपडेट किया जा सके। एक डेटाबेस बहुत से तत्वों में मिलकर बनता है-

  • टेबल (Table)
  • क्षेत्र एवं स्तम्भ (Fields and Columns)
  • रिकॉर्डस और पंक्तियाँ (Records and Rows)
  • किज (Keys)

प्रश्न 7. वेबसाइट क्या होती है?

उत्तर: वेबसाइट कई वेबपेजो का संग्रह होता है। वेबपेज को हाइपर टेक्स्ट मार्कअप लैंग्वेज में लिखा जाता है। जिसे किसी ऐसे कम्प्यूटर पर संग्रहित या होस्ट किया जाता है। जो 24 घंटे इंटरनेट से जुड़ा होता है, ताकि वेबसाइट को इंटरनेट की सहायता से कभी भी एक्सेस किया जा सके। सामान्यतः ऐसे कम्प्यूटर को वेब सर्वर के रूप में जाना जाता है। वेबसाइट की पहचान के लिए डोमेन नेम का इस्तेमाल करते है। डोमेन नेम वेबसाइट के पते का कार्य भी करता है।

प्रश्न 8. शैक्षिक दूरदर्शन से क्या समझते है?

उत्तर: दूरदर्शन जनसंचार साधनों के अन्तर्गत उपलब्ध सभी साधनों में सबसे सशक्त माध्यम है क्योंकि इसमें श्रव्य सम्प्रेषण के साथ-साथ दृश्य साधन भी उपलब्ध है। जब दूरदर्शन कार्यक्रम सामान्य रूप से शैक्षिक समस्याओं से सम्बन्धित हो तो उसे शैक्षिक दूरदर्शन कार्यक्रम कह सकते हैं। जैसे-स्वास्थ्य सम्बन्धी कार्यक्रम, सांस्कृतिक विकास, जीवन स्तर के उन्नयन सम्बन्धी कार्यक्रम, सामान्य ज्ञान संवर्धन सम्बन्धी कार्यक्रम आदि।

प्रश्न 9. डेटा माइनिंग से क्या तात्पर्य है?

उत्तर: बहुत बड़े डेटाबेस में से किसी उपयोगी सूचना को ढूढ़ना ही डेटा माइनिंग कहलाता है। अन्य शब्दों में यह कहा जा सकता है कि किसी प्रकार की सूचना की डेटाबेस में से खोज करना ही डेटा माइनिंग है। इसके लिए सांख्यिकी, कम्प्यूटर ग्राफिक्स, आर्टिफिशल इन्टैलीजेन्स आदि तकनीकों का उपयोग किया जाता है, जिससे चाही गई नवीन प्रकार की सूचना को तीव्र गति से डेटाबेस में से ढूंढ़कर यूजर को प्रदर्शित किया जा सके। डाटा माइनिंग के द्वारा किसी परिस्थिति की व्याख्या, विश्लेषण, विशिष्ट परिकल्पनाओं के पुष्टिकरण के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

प्रश्न 10. श्रव्य दृश्य सामग्री के कोई दो उपयोग लिखिए।

उत्तर: श्रव्य दृश्य सामग्री को शैक्षिक सामग्री भी कहा जाता है। श्रव्य का अर्थ है "सुनना" और दृश्य का अर्थ "देखना"। ऐसी सभी सहायताएँ जो हमारी इंद्रियों के माध्यम से हमें चीजों को स्पष्ट करने का प्रयास करती है, उन्हें "श्रव्य दृश्य सामग्री" या शैक्षिक सामग्री कहा जाता है।

"श्रव्य दृश्य सामग्री" के उपयोग-

  1. विद्यार्थियों की समझ को सुगम बनाने के लिए-श्रव्य दृश्य सामग्री की सहायता से समझ को विकसित बहुत आसान तरीके से किया जा सकता है। इससे कोई भी पाठ-वस्तु को बहुत आसान तरीके से समझ व सीख सकते है।
  2. सुनने की क्षमता विकसित करना-सुनने की क्षमता को श्रव्य दृश्य सामग्री के उपयोग से सर्वोत्तम रूप से विकसित किया जा सकता है। यह स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों की जिम्मेदारी है कि वे पहले अपने छात्रों को अच्छा श्रोता बनने के लिए प्रशिक्षण प्रदान करें।

प्रश्न 11. जॉब पोर्टल क्या होते है?

उत्तर: जॉब पोर्टल एक ऐसी वेबसाइट है जहां जिन लोगों को नौकरी की जरूरत है। वे नौकरी ढूँढ सकते है और नौकरी चाहने वालों की तलाश करने वाली कंपनियां सही कर्मचारी ढूंढ सकती है। यह एक ऐसे माध्यम के रूप में कार्य करता है, जहां नौकरी चाहने वाले प्रोफाइल बना सकते है, बायोडाटा अपलोड कर सकते हैं और विभिन्न उद्योगों और स्थानों में नौकरी के अवसर खोज सकते है।

Section 3 लघु उत्तरीय प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 12. पॉवर पॉइंट प्रेजेन्टेशन के प्रमुख अवयवों की समीक्षा कीजिए।

उत्तर: पॉवर पॉइंट प्रेजेन्टेशन के प्रमुख अवयव-

  1. स्लाइड्स - स्लाइड्स प्रस्तुतिकरण में उपयोग किए जाने वाले पृष्ठ है। स्लाइड्स में शीर्षक, टैक्स्ट, ग्राफ्स, आकृतियाँ, क्लिपआर्ट हो सकते है। उसको कागज एवं पारदर्शिताओं पर छाप भी सकते है।
  2. हैण्ड आउट्स - हैण्ड आउट्स प्रस्तुतीकरण को सहारा प्रदान करते हैं। प्रस्तुतीकरण से पूर्व आप अपने श्रोतागण में हैण्ड आउट्स वितरित कर सकते है। इनमें स्लाइड्स के ही प्रिन्ट, एक पृष्ठ पर दो, तीन, छः या नौ की संख्या होती है। कम्पनी का नाम, पृष्ठ संख्या एवं तिथि इत्यादि भी इस पर प्रिन्ट की जा सकती है।
  3. वक्ता नोट्स - प्रस्तुतीकरण के समय वक्ता या प्रस्तुतकर्ता के स्पष्टीकरण के लिए स्लाइड्स के नीचे वक्ता नोट्स लिखे जाते हैं। वक्ता या प्रस्तुतकर्ता प्रस्तुतीकरण के समय स्लाइड शो करते हुये अपने शो इन नोट्स से सहायता लेता है।

प्रश्न 13. टेलीकान्फेसिंग के प्रमुख लाभ संक्षेप में बताइयें ।

उत्तर: यह एक प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक माध्यम है जो तीन या चार व्यक्तियों के मध्य दो या दो से अधिक स्थानों से विषय-वस्तु के वार्तालाप में भाग लेने वालों के लिए सक्षम है। यह उच्च गुणात्मक श्रव्य विधि है जो तुरन्त भाग लेने वालों के बीच सूचनाओं को देती है तथा प्राप्त करती है।

टेलीकॉन्फ्रेंसिंग के लाभ-

  1. दूरवर्ती अधिगम के लिए सहायक - टेलीकॉन्फ्रेंसिंग का प्रयोग उस समय और अधिक बढ़ जाता है जब इसमें छात्र कुछ संगठन के रूप में दूर-दूर तक फैले हुए होते है। इसमें विभिन्न समुदायों के बीच अलग-अलग केन्द्रों पर मौजूद व्यक्तियों के मध्य विषय या कार्यक्रम दिए जाते है। पारस्परिक ढंग से छात्र उपस्थित नहीं हो पाते।
  2. समय सारिणी को व्यवस्थित करने में आसानी - इसके द्वारा समयसारिणी को व्यवस्थित किया जाता है, क्योंकि इसमें
  3. सरल एवं लचीली प्रणाली - इस प्रकार की प्रणाली को छोटे या बड़े समूहों के रूप में व्यवस्थित करने में आसानी रहती है इसलिए यह अधिक लचीली प्रणाली मानी जाती है।
  4. उच्चकोटि का अनुदेशन - इसके द्वारा अनुदेशन सामग्री को सुधारने में आसानी रहती है।

प्रश्न 14. शैक्षिक तकनीकि का शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में क्या उपयोग है समझाइये।

उत्तर: शैक्षिक तकनीकी (Education Technology) दो शब्द से मिलकर बना है- एक 'एजुकेशन' और दूसरा 'टेक्नॉलाजी'। एजुकेशन का अर्थ है शिक्षा देना, पढ़ाना या प्रशिक्षित करना। अतः जब शिक्षक अपने शिक्षण को प्रभावशाली बनाने के लिए विभिन्न तकनीकी साधनों की मदद लेता है जिससे शिक्षण एवं अधिगम दोनों प्रभावित होते हैं तो उसे शिक्षण तकनीकी कहा जाता है।

शैक्षिक तकनीकी को शिक्षण अधिगम में उपयोगिता- शैक्षिक तकनीकी की उपयोगिता आज दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। विश्व का प्रत्येक देश इसे अपना रहा है।

  1. शिक्षक के लिए उपयोगिता - शैक्षिक तकनीकों पर शिक्षक का पूर्ण अधिकार होता है। यदि शिक्षक, शैक्षिक तकनीकी का ज्ञान प्राप्त कर उसे व्यवहार में लाता है तो वह अपने छात्रों के व्यवहार का अध्ययन भली-भाँति कर सकता है।
  2. प्रणाली उपागम का उपयोग - शैक्षिक प्रशासन तथा प्रबन्ध से सम्बन्धित अनेक समस्यायें शिक्षक के सामने आती है जिनका अध्ययन करने के लिए शिक्षक प्रणाली उपागम का प्रयोग कर सकता है। शिक्षक को पाठ योजना बनाने के लिए उसे निरन्तर शैक्षिक तकनीकी की सहायता लेनी पडेगी।
  3. अधिगम के क्षेत्र में उपयोगिता - शैक्षिक तकनीकी शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को अधिक प्रभावशाली और सार्थक बनाने में योगदान देती है। जिससे शिक्षा को एक अर्थपूर्ण दिशा की ओर ले जाया जा सकता है। अधिगम के क्षेत्र में शैक्षिक तकनीकों की उपयोगिता विशेष रूप से सिद्ध हो रही है।

प्रश्न 15. दूरस्थ शिक्षा की प्रमुख सीमाओं का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

उत्तर: दूरस्थ शिक्षा की सीमाएँ- आधुनिक परिवेश में दूरस्थ शिक्षा की उपयोगिता एवं आवश्यकता बहुत अधिक है परन्तु फिर भी इसकी कुछ सीमाएँ होती है यहाँ उनका उल्लेख संक्षेप में किया जा रहा है-

  1. दूरस्थ शिक्षा एकमार्गीय होता है, निर्देशन अथवा परामर्शदाता अपनी योजनानुसार उसकी व्यवस्था करता है और शिक्षार्थी अनुसरण करता है।
  2. समय के अन्तराल में दूरस्थ शिक्षा की धाराएँ दृढ़ हो जाती है और उनमें लोच अथवा नम्यता नहीं रहती।
  3. पाठ्य सामग्री की उपयोगिता के सम्बन्ध में शिक्षार्थियों से कोई राय नहीं ली जाती।
  4. कभी-कभी मुद्रित पाठ्य सामग्री समय पर शिक्षार्थियों को नहीं भेजी जाती।
  5. सम्पर्क कार्यक्रमों में परामर्शदाता शिक्षार्थियों की समस्याओं का निराकरण करने में बहुत कम प्रयास करता है।

प्रश्न 16. वेब पोर्टल क्या है? इसकी उपयोगिता बताइये ।

उत्तर: वेब पोर्टल एक प्रकार का वेबसाइट ही है जहाँ अलग-अलग सोर्स से कई सारे सूचनाओं को एकत्रित कर एक सिन्गल प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराया जाता है। लेकिन इसे एक्सेस करने के लिए यूजर को लॉग इन करना पड़ता है जिसके लिए यूजरनेम और पासवर्ड की जरूरत पड़ती है। यह एक प्रकार का विशेष रूप से डिजाईन किया गया वेबसाइट होता है जो किसी विशेष काम के लिए उपयोग होता है। आजकल लगभग हर विजनेस या आर्गेनाइजेशन में पोर्टल की जरूरत होती है। जिसमें वहाँ के कर्मचारी को एक ही स्थान पर सारी जानकारियाँ मिल जाती है। मोटे तौर पर वेब पोर्टल उपयोक्ताओं को आधारभूत जानकारी उपलब्ध कराता है। साथ ही इसके माध्यम से विभिन्न अन्य साइट्स तक पहुँच सकते हैं। एक विशेष सुविधा यह है कि एक पोर्टल पर उपयोक्ता अपना स्वयं का कैलेंडर तैयार कर सकते है और महत्वपूर्ण अवसरों के लिए रिमाइंडर भी बना सकते है।

प्रश्न 17. मुक्त शैक्षिक संसाधन (OER) क्या होते है? समझाइये।

उत्तर: मुक्त शैक्षिक साधन (Open Educational Resources/OER)- उन शैक्षिक साधनों को कहते है जो निर्बाध रूप से प्राप्त किये जा सकते हैं। इसके अन्तर्गत अध्ययन, अध्यापन, अनुसंधान आदि के लिए उपयोगी लाइसेंस मुक्त टेक्स्ट, मिडिया और अन्य डिजिटल वस्तुएँ आती है। मुक्त शैक्षिक साधन, सभी लोगों के लिए उपलब्ध शैक्षिक साधन है जिनका ज्यों का त्यों उपयोग किया जा सकता है, उन्हें एक दूसरे से मिलाया-जुलाया जा सकता है या उन्हें और बेहतर बनाकर किसी लाइसेंस के अन्तर्गत पुनर्वितरित किया जा सकता है। ओईआर किसी भी प्रकार की शिक्षण या सीखने की सामग्री हो सकती है, जिसमें पाठ्यपुस्तकें, चित्र, वीडियो, स्लाइड डेक, मूल्यांकन, पाठ्यक्रम और सम्पूर्ण पाठ्यक्रम शामिल है।

प्रश्न 18. ई. पुस्तकालय क्या है? इसके लाभ बताइये।

उत्तर: ई. पुस्तकालय से अभिप्राय इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में एकत्रित दस्तावेजों से है जो इण्टरनेट सी.डी. रोम कम्प्यूटर डिस्क पर उपलब्ध होते हैं। ये एक विशिष्ट पुस्तकालय पर आश्रित दस्तावेज होते है। एक पाठक पत्र-पत्रिका, पुस्तकों दृश्यों प्रति छायाओं, ध्वनिपंजिकाओं को एक दृश्यों को ग्रहण करने में समर्थ रहता है।

ई. पुस्तकालय के लाभ - ई. पुस्तकालय किसी क्षेत्र, भवन या स्थान तक सीमित नहीं होते। इस प्रकार के पुस्तकालयों से लाभान्वित होने वालों का विस्तार सम्पूर्ण विश्व में होता है। इसके लाभ निम्न है-

  1. कम स्थान की आवश्यकता।
  2. कम लागत में अधिक लाभ।
  3. सूचनाओं की नवीनतम जानकारी।
  4. प्रतिक्षण उपलब्धता।
  5. संरचित उपागम।

Question Paper PDF

इस प्रश्न पत्र की PDF डाउनलोड करें।

PDF Download

कम्प्यूटर Previous Year Paper 2021

Solved question paper PDF download.

Complete 10 Years Solved PYQ Collection

2015 से 2025 तक के solved previous year papers, महत्वपूर्ण प्रश्न, उत्तर एवं PDF resources एक ही package में प्राप्त करें और अपनी UP DELED परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाएं।