Home
Store Updates
Home PYQs Semester 3 कम्प्यूटर 2017
PYQ 2017 • कम्प्यूटर

कम्प्यूटर Previous Year Paper 2017

UP DELED Semester 3 कम्प्यूटर Previous Year Question Paper 2017 with solution.

Section 1 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. सूचना के घटक है-

(a) सॉफ्टवेयर

(b) हार्डवेयर

(c) सम्प्रेषण

(d) उपर्युक्त सभी

उत्तर: (d) : सूचना के घटक सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर, नेटवर्क संचार, डेटा तथा सम्प्रेषण आदि है।

प्रश्न 2. शिक्षा में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी का अनुप्रयोग

(a) विषय का समाकलन

(b) विषय का मूल्यांकन

(c) (a) व (b) दोनों

(d) कोई नहीं

उत्तर: (c) : शिक्षा में सूचना एवं संचार, प्रौद्योगिकी (ICT) का अनुप्रयोग विषय का समाकलन और मूल्यांकन के लिए किया जाता है। अर्थात् शिक्षा में ICT शिक्षा का वह तरीका है जो सूचना के वितरण का समर्थन, संवर्द्धन और अनुकूलन करने के लिए सूचना और संचार प्रौद्योगिकी का उपयोग करता है。

प्रश्न 3. कक्षा में संचार का माध्यम प्रयुक्त होता है-

(a) मुख्य माध्यम

(b) हार्डवेयर माध्यम

(c) (a) व (b) दोनों

(d) कोई नहीं

उत्तर: (c) : संचार माध्यम (Communiation Medium) का आशय है संदेश के प्रवाह में प्रयुक्त किए जाने वाले माध्यम। अतः कक्षा में संचार का माध्यम मुख्य तथा हार्डवेयर माध्यम होता है।

प्रश्न 4. शिक्षा कम्प्यूटर का उपयोग होता है

(a) इण्टरनेट में

(b) ई-मेल में

(c) ई-कॉम में

(d) उपर्युक्त सभी में

उत्तर: (d) : शिक्षा कम्प्यूटर का उपयोग इण्टरनेट, ई-मेल तथा ई-कॉम में होता है।

प्रश्न 5. शैक्षिक कार्यक्रमों के प्रसारण हेतु भारत में शैक्षिक दूरदर्शन चैनल का नाम है-

(a) सोनी

(b) ज्ञान दर्शन

(c) परिवर्तन

(d) कृषि दर्शन

उत्तर: (b) : शैक्षिक कार्यक्रमों के प्रसारण हेतु भारत में शैक्षिक दूरदर्शन चैनल का नाम ज्ञान दर्शन (GD) है। यह चैनल भारत में शैक्षिक टेलीविजन के क्षेत्र में एक प्रमुख बिंदु है।

Section 2 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 6. कम्प्यूटर का आविष्कार किसने किया था-

उत्तर: कम्प्यूटर का आविष्कार चार्ल्स बैवेज ने किया था। चार्ल्स बैवेज को "कम्प्यूटर का पिता" माना जाता है।

प्रश्न 7. कम्प्यूटर की शिक्षा का क्या अर्थ है?

उत्तर: कम्प्यूटर शिक्षा का अर्थ है, कम्प्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी (ICT) से संबंधित ज्ञान और कौशल प्राप्त करना। यह शिक्षा हमें सिखाती है कि कम्प्यूटर कैसे काम करते हैं, उनका उपयोग कैसे करें और उनसे लाभ कैसे उठाएं। कम्प्यूटर शिक्षा प्राप्त करने के लिए किसी विशेष योग्यता की आवश्यकता नहीं होती है। अपनी रूचि और आवश्यकता के अनुसार, कम्प्यूटर शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।

प्रश्न 8. सूचना के कोई दो गुणों को बताइए।

उत्तर: सूचना के गुण-

  1. शुद्धता (Accuracy) - शुद्धता से हमारा अभिप्राय यह है कि सूचना जिस डेटा पर आधारित हो वह सटीक व शुद्ध है।
  2. अर्थपूर्ण (Meaningful) - सूचना अर्थपूर्ण और विषय के अनुरूप ही होनी चाहिए, ताकि वह उपयोगी सिद्ध हो सके।
  3. उपलब्धता (Availability) - सूचना हमें कम से कम समय में उपलब्ध रहनी चाहिए।
  4. अनुरूपता (Relevancy) - अनुरूपता का अर्थ है कि यदि कोई सूचना एक छात्र से सम्बंधित है तो वह दूसरे छात्र के लिए अनुरूप नहीं हो सकता।

प्रश्न 9. भारत में इण्टरनेट सेवा का विकास कब हुआ था?

उत्तर: भारत में इंटरनेट की शुरूआत 1986 में हुई और शुरूआत में यह केवल शैक्षिक और अनुसंधान समुदाय के लिए उपलब्ध था। भारत में इंटरनेट तक आम जनता की पहुँच 15 अगस्त 1995 को शुरू हुई।

प्रश्न 10. इण्टरनेट के प्रमुख भाग कौन-कौन से हैं?

उत्तर: इंटरनेट के प्रमुख भाग निम्न है-

  1. इन्टरनेट के आवश्यक घटक (Equipment Required for Internet)
  2. वेब ब्राउजर (Web Browser)
  3. वेब सर्वर (Web Server)
  4. डोमेन नेम (Domain Name)

प्रश्न 11. स्मार्ट कक्षाओं से आप क्या समझते हैं?

उत्तर: स्मार्ट क्लास शिक्षण की एक नवीन संकल्पना है जिसमें ई-अधिगम (E-Learning) सामग्री द्वारा छात्रों को अधिगम का जीवन्त अनुभव कराया जाता है। स्मार्ट कक्षा में शिक्षक मल्टीमीडिया, अधिगम सामग्री द्वारा छात्रों को प्रभावी अधिगम अनुभव प्रदान करता है। इस विधि में शिक्षण करने से छात्रों की एकाग्रता बढ़ती है तथा अधिगम अधिकतम होता है। प्रत्ययों के स्पष्टीकरण में स्मार्ट क्लास, सामान्य कक्षा की अपेक्षा अधिक प्रभावशाली होती है।

Section 3 लघु उत्तरीय प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 12. "ऑनलाइन चैटिंग" से क्या लाभ है?

उत्तर: इंटरनेट चैटिंग या फिर ऑनलाइन चैटिंग, एक इलेक्ट्रानिक कम्यूनिकेशन का तरीका है जिसमें लोग इंटरनेट के माध्यम से एक दूसरे के साथ Real Time में संदेश भेजते हैं। इसमें लॉग टेक्स्ट, इमोजी, वीडियो और ऑडियो का प्रयोग करके बातचीत कर सकते हैं।

ऑनलाइन चैटिंग के लाभ-

  1. इंटरनेट चैटिंग की मदद से आसानी से व्यक्तिगत सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
  2. इंटरनेट चैटिंग के उपयोग से कोई-सा भी सामान खरीद और बेच सकते हैं।
  3. इंटरनेट चैटिंग से बिना परेशानी के किसी भी स्थान पर बैठकर किसी भी व्यक्ति से बात कर सकते हैं, चाहे वह देश, शहर से कितनी ही दूर क्यों ना हो।
  4. ऑनलाइन चैटिंग आपको नए ज्ञान और शिक्षा प्राप्त करने का अवसर भी देता है।
  5. इंटरनेट चैटिंग दुनिया भर के लोगों से कनेक्ट होने का मौका देती है।

प्रश्न 13. डिजिटल विषय-वस्तु के साधन कौन-कौन से है?

उत्तर: डिजिटल विषय-वस्तु के साधन निम्न हैं-

  1. स्लाइड
  2. ओवरहेड प्रोजेक्टर
  3. सीडी
  4. डीवीडी
  5. ई-अनुवर्गों का प्रयोग
  6. ई-बुक्स
  7. प्रशिक्षण वीडियोज का प्रयोग

प्रश्न 14. ई-बुक्स से आप क्या समझते हैं?

उत्तर: ई-बुक्स (E-Books) - ई-बुक एक इलेक्ट्रानिक पुस्तक होती है, इसका अर्थ डिजिटल पुस्तक है। इसमें कागज का प्रयोग नहीं किया जाता है। यह एक डिजिटल फाइल होती है। इसे इलेक्ट्रानिक डिवाइस कम्प्यूटर, मोबाइल एवं अन्य डिजिटल उपकरणों के द्वारा पढ़ा जाता है। इसको प्रयोग करने के लिए इंटरनेट की आवश्यकता होती है। ई-बुक कई फार्मेट में बनायी जाती है। जैसे-PDF, XPX आदि इनमें सबसे अधिक प्रचलित PDF फाइल है।

प्रश्न 15. शिक्षक के उपयोग में आने वाले मुक्त डिजिटल शैक्षिक संसाधन कौन-कौन से है?

उत्तर: मुक्त डिजिटल शैक्षिक संसाधन - मुक्त डिजिटल शैक्षिक स्रोतों के संसाधन निम्न प्रकार हैं-

  1. ई-बुक्स (E-Books) - वह पुस्तकें जो कि विभिन्न विषयों से सम्बन्धित होती हैं तथा पुस्तक प्राप्ति की वेबसाइटों पर हर समय उपलब्ध होती है। उन पुस्तकों के प्रयोग से छात्र अपनी आवश्यकता के अनुसार सामग्री एकत्रित कर सकता है। प्रत्येक छात्र को घर बैठे ही विभिन्न शैक्षिक सामग्री की उपलब्धता हो जाती है। ई-बुक्स का प्रयोग विश्व का कोई भी छात्र कर सकता है।
  2. वेब पोर्टल (Web Portal) - वेब पोर्टल एक प्रकार के सम्बद्ध पेज हैं, जिन्हें विभिन्न कार्यों हेतु प्रयोग किया जाता है। किसी भी वेबसाइट के वेब पोर्टल पर जाने से उससे जुड़े अनेक लिंक पेजों के बारे में जानकारी प्राप्त होती है। इन सूचनाओं को हम अपनी आवश्यकता के अनुसार इस लिंक पेज को खोलकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

प्रश्न 16. ऐजूसेट का परिचय दीजिए ?

उत्तर: ऐजूसेट (EDUSAT) - एजूसेट एक शैक्षणिक उपग्रह है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान ने सितम्बर 2004 में एजूसेट को एक कृत्रिम उपग्रह के रूप में स्थापित किया था। यह पूर्णतः शिक्षण सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से छोड़ा गया है इससे दूरस्थ शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। यह पाठशाला स्तर से उच्च शिक्षा तक सुदूर शिक्षा के लिए बना है यह पहला समर्पित "शिक्षा उपग्रह" है। शैक्षिक उपग्रह पर प्रसारित होने वाला कार्यक्रम दूरदर्शन, कम्प्यूटर, डिजिटल कैमरा, डीवीडी, प्लेयर के माध्यम से छात्र तक पहुँचते हैं। प्रसारण को नियंत्रित करने के लिए सॉफ्टवेयर का प्रयोग किया जाता है। ऐजूसेट के माध्यम से छात्र एवं शिक्षक आपस में बातचीत कर सकते हैं।

प्रश्न 17. रोजगार पोर्टलों को समझाइए।

उत्तर: रोजगार पोर्टल - रोजगार पोर्टल वेबसाइटें या मोबाइल ऐप्लिकेशन हैं जो नौकरी चाहने वालों को नियोक्ताओं से जोड़ने में मदद करते हैं। ये पोर्टल नौकरी ढूंढने वालों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं प्रदान करते हैं, जिनमें शामिल हैं-

  1. नौकरी खोज - आप अपनी योग्यता, अनुभव और रूचि के अनुसार नौकरी खोज सकते हैं।
  2. आवेदन - आप ऑनलाइन, नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  3. रिज्यूम बनाना - पोर्टल पर अपना रिज्यूम बना सकते हैं और अपडेट कर सकते हैं।
  4. कैरियर सलाह - कैरियर सलाह ओर भागदर्शन प्राप्त हो सकता है।

प्रश्न 18. कार्यालय कार्य प्रणाली में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के गुणों का वर्णन कीजिए।

उत्तर: कार्यालय कार्य प्रणाली में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के गुण-

  1. कार्यक्षमता में वृद्धि -
    • स्वचालन - आईसीटी कार्यों को स्वचालित करके समय और प्रयास बचाता है, जिससे उत्पादकता और कार्यक्षमता बढ़ती है।
    • तेजी - डेटा और सूचना का त्वरित प्रसारण और प्राप्ति संचार और निर्णय लेने में तेजी लाता है।
    • सटीकता - डेटा और त्रुटियों को कम करने और बेहतर निर्णय लेने में सहायता करता है।
  2. बेहतर संचार -
    • दूरस्थ कार्य - कर्मचारी घर से या यात्रा करते समय काम कर सकते हैं।
    • आसान संपर्क - ईमेल, विडियो कॉन्फ्रेंसिंग और मैसेजिंग जैसे टूल कर्मचारियों को आसानी से जुड़ने और जानकारी साझा करने में मदद करती है।
  3. बढ़ती हुई उत्पादकता -
    • समय प्रबंधन - कर्मचारी अपना समय अधिक कुशलता से प्रबंधित कर सकते हैं।

Question Paper PDF

इस प्रश्न पत्र की PDF डाउनलोड करें।

PDF Download

कम्प्यूटर Previous Year Paper 2017

Solved question paper PDF download.

Complete 10 Years Solved PYQ Collection

2015 से 2025 तक के solved previous year papers, महत्वपूर्ण प्रश्न, उत्तर एवं PDF resources एक ही package में प्राप्त करें और अपनी UP DELED परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाएं।