वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न 1. डेटाबेस के तत्व हैं-
(a) फील्ड
(b) रिकार्ड
(c) फाइल
(d) ये सभी
उत्तर: (d) : डेटाबेस फाइलों का एक संग्रह होता है जो एक डेटाबेस बनाता है। इनमें, टेबल, इंडेक्स, डेटातत्व, डेटाबेस, स्कीमा, फील्ड, कॉलम, रिकार्ड, फाइल, पंक्तियाँ, कुँजियाँ आदि शामिल हैं।
प्रश्न 2. इनमें से किसका उपयोग डाटा भण्डारण के लिए नहीं होता है-
(a) पेन ड्राइव
(b) हार्ड डिस्क
(c) लाइट पेन
(d) मेमोरी कार्ड
उत्तर: (c) : पेन ड्राइव, हार्डडिस्क, मेमोरी कार्ड आदि का उपयोग डाटा भण्डारण के लिए जाता है। जबकि लाइटपेन एक प्रकार की इनपुट डिवाइस है, जिसका इस्तेमाल कम्प्यूटर स्क्रीन पर मौजूद Text को Select करने, प्रोग्राम को Open करने और चित्र बनाने के लिए किया जाता है।
प्रश्न 3. प्राचार्य के लिए सम्प्रेषण उपकरण उपयोगी है-
(a) टेलीफोन/मोबाइल
(b) परिवीक्षण उपकरण/ स्पीकर
(c) फैक्स सेवायें
(d) ये सभी
उत्तर: (d) : प्राचार्य के लिए सम्प्रेषण उपकरण निम्न हैं- टेलीफोन / मोबाइल, परिवीक्षण उपकरण / स्पीकर, फैक्स सेवायें आदि हैं।
प्रश्न 4. स्लाइड तैयार करने के लिए इनमें से किस साफ्टवेयर का प्रयोग किया जाता है-
(a) एम. एस. वर्ड
(b) एम. एस. पावर पॉइंट
(c) एम. एस. एक्सेस
(d) एम. एस. एक्सेल
उत्तर: (b) : स्लाइड तैयार करने के लिए "एम.एस. पावर पॉइंट" साफ्टवेयर का प्रयोग किया जाता है।
प्रश्न 5. इण्टरनेट के जन्मदाता के रूप में जाना जाता है-
(a) बिल क्लिंटन
(b) बिल गेट्स
(c) लियोनार्ड क्लोनरॉक
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (d) : इनमें से कोई नहीं
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 6. भारत वर्ष में सर्वप्रथम रेडियो स्टेशन का उद्घाटन कब हुआ?
उत्तर: भारत में सर्वप्रथम रेडियो स्टेशन का उद्घाटन 23 जुलाई 1927 में बम्बई से शुरू हुआ। भारत के तत्कालीन वायसराय लार्ड इर्विन ने बम्बई में इस केन्द्र का उद्घाटन किया। उसी वर्ष 26 अगस्त 1927 को कलकत्ता केन्द्र का भी उद्घाटन बंगाल के गवर्नर सर स्टैनले जेक्सन ने किया।
प्रश्न 7. स्लाइडें कितने प्रकार की होती है?
उत्तर: स्लाइड ले-आउट से तात्पर्य पावर प्वाइंट में किसी प्रजेन्टेशन को प्रस्तुत करने वाले डिजाइन से है। स्लाइड ले-आउट चार प्रकार का होता है-
- टेक्स्ट ले-आउट
- कंटेंट ले-आउट
- टेक्स्ट और कंटेंट ले-आउट
- अन्य ले-आउट
प्रश्न 8. क्लाइंट से क्या आशय है?
उत्तर: "क्लाइंट साफ्टवेयर" शब्द का उपयोग क्लाइंट कम्प्यूटर और सर्वर के बीच इंटरफेस के रूप में कार्य करने वाले सॉफ्टवेयर को संदर्भित (Reference) करने के लिए किया जाता है। उदाहरण के लिए, यदि आप अपने ई-मेल की जाँच के लिए Microsoft outlook का उपयोग करते हैं, तो Outlook आपका "ई-मेल क्लाइंट सॉफ्टवेयर" है जो आपको सर्वर से संदेश भेजने और प्राप्त करने की अनुमति देता है।
प्रश्न 9. वेब ब्राउजर से आप क्या समझते हैं?
उत्तर: वेब ब्राउजर - वर्ल्ड वाइड वेब पर जानकारी तक पहुँचने के लिए उपयोग किया जाने वाला सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन वेब ब्राउजर कहलाता है। जब कोई उपयोगकर्ता कुछ जानकारी का अनुरोध करता है, तो वेब ब्राउजर वेब सर्वर से डेटा लाता है और फिर उपयोगकर्ता की स्क्रीन पर वेबपेज प्रदर्शित करता है।
प्रश्न 10. स्मार्ट क्लास का क्या महत्व है?
उत्तर: स्मार्ट क्लास - स्मार्ट क्लास एक उन्नत क्लासरूम है जो आधुनिक शैक्षिक प्रौद्योगिकी उपकरणों से सुसज्जित है जैसे- (1) डिजिटल व्हाइटबोर्ड (2) प्रोजेक्टर (3) गोलियाँ (4) लैपटॉप।
स्मार्ट क्लास का महत्व निम्न है-
- आज की शिक्षा प्रणाली में भी स्मार्ट क्लास से क्रान्ति आई है। अब स्मार्ट क्लास जरूरी हो गई है। स्मार्ट क्लास से पढ़ना बहुत सरल हो गया है। अब शिक्षक को लिखने का प्रयास नहीं करना पड़ता बल्कि क्लिक करके आसानी से लिख सकते हैं। प्रोजेक्टर की मदद से बच्चे बड़े आराम से पढ़ रहे हैं।
- स्मार्ट क्लास बहुत ही प्रभावित होते हैं, क्योंकि इसमें बच्चों को पाठ चित्र के साथ पढ़ाया जाता है। तो यह बहुत ही रूचिकर है और बहुत ही महत्वपूर्ण है।
- स्मार्ट क्लास के आ जाने से, स्कूल में शिक्षा की तस्वीर बदल रही है। अब कक्षाओं में छात्रों की पढ़ाई, पहले से ज्यादा सुविधाजनक एवं हाईटेक हो गई है। देश के कई स्कूलों में ब्लैकबोर्ड की जगह प्रोजेक्टर, टीचर के हाथ में चॉक की जगह स्लाइड डिवाइस और बच्चों के हाथ में पेन-पेसिल की जगह रिमोट कंट्रोल आ गया है।
- स्मार्ट क्लास के द्वारा पढ़ाई के तरीकों में बच्चों को हर चीज वीडियो विक्चर्स एवं ग्राफिक्स के जरिए समझायी जाती है। टेस्ट देने के लिए भी हाईटेक तरीके का इस्तेमाल किया जा रहा है, प्रोजेक्टर पर प्रश्न देखते ही छात्र रिमोट के जरिए अपना जवाब देगें और तुरंत सही गलत का पता भी चल जाता है।
प्रश्न 11. सर्च इंजन क्या है?
उत्तर: सर्च इंजन - सर्च इंजन (Search Engine) एक ऐसी तकनीक है जिनके द्वारा किसी भी विषय से संबंधित विश्व में प्राप्त जानकारी को सरलता तथा शीघ्रता से प्राप्त किया जा सकता है। वर्तमान समय में इंटरनेट पर एक सौ से अधिक सर्च इंजन हैं। इनमें से कुछ लोकप्रिय सर्च इंजन गूगल, याहू तथा बिंग आदि है। सर्च इंजन का उपयोग जानकारी प्राप्त करने, नए वेबसाइट खोजने, व्यापार तथा गैर लाभकारी संगठनों की जानकारी में उपयोग करते हैं。
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 12. दूरदरर्शन द्वारा शिक्षा के लिए प्रदान किए जाने वाली सेवाओं को बताइये?
उत्तर: दूरदर्शन द्वारा शिक्षा के लिए प्रदान की जाने वाली सेवाए निम्न हैं-
- पूर्ण कक्षा शिक्षण के रूप में - दूरदर्शन कार्यक्रम के आधार पर पूरा कक्षा शिक्षण कार्य किया जाता है, शिक्षक दूरदर्शन द्वारा प्रदान किये गये ज्ञान व सूचनाओं के आधार पर कक्षा का संचालन करता है तथा विद्यार्थियों की समस्या समाधान करता है।
- शिक्षण सहायक सामग्री के रूप में - दूरदर्शन द्वारा प्रसारित कार्यक्रमों को शिक्षक सहायक सामाग्री के रूप में प्रयोग करता है। विज्ञान, तकनीकी आदि कक्षाओं में वह सहायक सामाग्री के रूप में दूरदर्शन कार्यक्रमों का प्रयोग करता है।
- मुख्य शिक्षण सामाग्री के रूप में - पाठ को पढ़ाने में शिक्षक सर्वप्रथम दूरदर्शन कार्यक्रम को मुख्य स्थान देता है, तत्पश्चात् अपने शिक्षण के द्वारा वह पाठ्य-वस्तु को विद्यार्थियों तक पहुँचाने में पुनबर्लन प्रदान करता है।
- पूरक शिक्षण के रूप में - कक्षा शिक्षण में पाठ्य-वस्तु के अन्तर्गत जब कुछ स्थानों में स्पष्टता नहीं आ पाती है। शिक्षक भी अपने व्याख्यान में इन्हें स्पष्ट करने में असक्षम होता है। तो ऐसी स्थिति में दूरदर्शन कार्यक्रम पूरक शिक्षण का कार्य करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रश्न 13. कार्यालय स्वपालन से आप क्या समझते हैं?
उत्तर: कार्यालय स्वपालन - कार्यालय स्वपालन अथवा ऑफिस ऑटोमेंशन एक सामान्य शब्द है जो विभिन्न प्रकार के कम्प्यूटर सिस्टम और साफ्टवेयर का वर्णन करता है। जिसका उपयोग कार्यों को निष्पादित करने के लिए डिजिटल रूप से एकत्र करने, स्टोर करने, बदलने एवं कार्यालय की जानकारी का उपयोग करने के लिए किया जाता है। संक्षेप में हम कह सकते हैं कि कार्यालय स्वपालन अथवा ऑफिस ऑटोमेशन डेटा को प्रबंधित करने में मदद करता है。
प्रश्न 14. प्रसार भारती द्वारा दी जाने वाली शैक्षिक सेवाये कौन-कौन सी है?
उत्तर: प्रसार भारती, प्रसार भारतीय अधिनियम के तहत स्थापित एवं वैधानिक स्वायत्त निकाय है, और 23.11.1997 को अस्तित्व में आया। यह देश का लोक सेवा प्रसारक हैं। इस संस्था के द्वारा स्वास्थ शिक्षा, तकनीकी, विज्ञान एवं राष्ट्रीय एकता आदि के क्षेत्र में प्रमुख कार्य करती हैं। इसकी स्थापना संसद में पारित एक अधिनियम के आधार पर की गई हैं, इस संस्था में दूरदर्शन एवं रेडियो की गतिविधियों द्वारा राष्ट्रोपयोगी बनाने वाली गतिविधियों को नियंत्रित करने का कार्य किया जा रहा है। प्रसार भारतीय की तरह रेडियो एवं दूरदर्शन के प्रत्येक कार्यक्रमों को उद्देश्य निष्ठ बनाया गया है।
आजकल दूरदर्शन एवं रेडियो पर प्रस्तुत कियो जाने वाले कार्यक्रमों का उपयोग प्रत्येक क्षेत्र में व्यापक रूप से हो रहा है। बच्चों के लिए दूरदर्शन एवं रेडियो पर अनेक कार्यक्रम प्रसारित होते हैं जो उनको शिक्षा प्रदान करने में उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं। जिन क्षेत्रों में दूरदर्शन सेवाएँ उपलब्ध नहीं होती है या जो बालक आर्थिक रूप से इतने सक्षम नहीं है कि वे दूरदर्शन की सेवाएं प्राप्त कर सके, उनके लिए प्रसार भारतीय रेडियो पर शैक्षिक कार्यक्रम प्रसारित कर रही हैं। जिन्हें विद्यालयों में सुनाया जाता है या छात्र घर बैठकर उनसे विभिन्न प्रकार के कौशलों एवं विषय सम्बन्धी तथ्य की जानकारी प्राप्त करते है।
प्रसार भारतीय की शैक्षिक सेवा निम्न है-
- शिक्षा एवं साक्षरता के प्रसार कृषि ग्रामीण विकास, पर्यावरण, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा शिक्षा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देना।
- महिलाओं से संबंधित मामलों में जागरूकता उत्पन्न करना तथा बच्चों, बुजुर्गों और समाज के अन्य निर्बल वर्ग के लोगों के हितों की रक्षा करने के लिए विशेष उपाय करना।
प्रश्न 15. मैरिटनेशन डॉट कॉम (Meritnation.com) से आप क्या समझते है।
उत्तर: मैरिटनेशन डॉट कॉम (Meritnation.com) - मैरिटनेशन डॉट कॉम एक साइट है। इस साइट में एनीमेटिड वीडियोज हैं और साथ ही सब्जेक्ट वाइज नोट्स प्राप्त कर सकते है। Meritnation.com ऑनलाइन परीक्षा सुविधा प्रदान करने वाली विद्यालय स्तर की सबसे ज्यादा उपयोगी एवं प्रचलित वेबसाइट है। इस वेबसाइट के द्वारा 12वीं की ऑनलाइन परीक्षा करायी जाती है। परन्तु आज कक्षा 12 तक का परीक्षा तो ऑनलाइन सम्पन्न नहीं हो पाती है परन्तु इस वेबसाइट के द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छात्रों के गणित, रसायन विज्ञान एवं भौतिक विज्ञान आदि विषयों की तैयारी कराई जाती है। इस प्रकार Meritnation.com द्वारा विभिन्न प्रकार की परीक्षाओं की तैयारी माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के लिए करायी जा रही है。
प्रश्न 16. व्यवसायिक अथवा रोजगार सूचना के स्रोतों का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
उत्तर: व्यावसायिक सूचना अथवा रोजगार सूचना - व्यावसायिक निर्देशन एवं व्यवसाय चयन के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण बात यह है कि व्यक्ति को अपनी रूचियों तथा क्षमताओं को ध्यान में रखते हुए अनुकूल व्यवसाय की खोज करनी चाहिए। व्यवसाय से सम्बन्धित ऐसी सूचनाएँ प्रदान करने में व्यावसायिक सूचना कक्ष महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। व्यावसायिक सूचना के मुख्य स्त्रोत निम्न हैं-
- समाचार पत्र - विविध समाचार-पत्रों में रोजगार सम्बन्धी सूचनाएँ प्रकाशित होती है, जो व्यवसाय के इच्छुक व्यक्ति के लिए आवश्यक तथा उपयोगी है। समाचार पत्र, दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक तथा मासिक हो सकते हैं।
- सरकारी सूचनाएँ - सरकार की ओर से समय-समय पर बेरोजगार युवक-युवतियों के लाभार्थ सूचनाएँ प्रकाशित की जाती है। ऐसी सूचनायें राजकीय संस्थानों में नियुक्ति तथा प्रशिक्षण से सम्बन्धित होती है।
- रोजगार कार्यालय - रिक्त पदों एवं प्रशिक्षण आदि से सम्बन्धित सूचनायें रोजगार कार्यालयों से प्राप्त हो सकती है। ये कार्यालय बेरोजगार तथा महत्वाकांक्षी युवक-युवतियों के लिए समय-समय व्यवसायिक सूचनायें उपलब्ध करते हैं। इस उद्देश्य से प्रत्येक जिले में एक रोजगार कार्यालय होता है।
- वार्ताएँ - व्यावसायिक सूचना-कक्ष समय-समय पर विभिन्न प्रकार के व्यवसायों के सम्बन्ध में वाताएँ करते हैं। इन वार्ताओं में अलग-अलग क्षेत्रों से विशेषज्ञ आमन्त्रित किए जाते हैं।
प्रश्न 17. ई-ट्यूशन को संक्षेप में बताइये।
उत्तर: ई-ट्यूशन - ऑनलाइन ट्यूशन एक ऑनलाइन, आभासी या नेटवर्क वाले वातावरण में ट्यूशन की प्रक्रिया है, जिसमें शिक्षक और शिक्षार्थी अलग-अलग भौतिक स्थानों से भाग लेते हैं। उपयोगकर्ताओं के अलग-अलग समूहों के लिए कई अलग-अलग तरीकों का उपयोग करके ऑनलाइन ट्यूशन का अभ्यास किया जाता है। अंतर सामग्री और उपयोगकर्ता इंटरफेस के साथ-साथ शिक्षण शैलियों और शिक्षक-प्रशिक्षण पद्धतियों का प्रयोग करते हैं। ऑनलाइन ट्यूशन से जुड़ी परिभाषाएँ व्यापक रूप से भिन्न होती है, जो प्रौद्योगिकी के चल रहे विकास, ऑनलाइन शिक्षण पद्धति में परिशोधन और भिन्नता और उन संगठनों की बातचीत को दर्शाती हैं जो ऑनलाइन ट्यूशन सेवाएँ प्रदान करते हैं और संस्थानों, व्यक्तियों और शिक्षार्थियों के साथ जो सेवाओं को नियोजित करते हैं। यह इंटरनेट आधारित सेवा माइक्रोपब्लिशिंग का एक रूप है。
प्रश्न 18. वीडियो कान्फ्रेंसिंग को समझाइए।
उत्तर: वीडियो कॉन्फ्रेसिंग - वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग इंटरनेट पर दो या दो से अधिक दूरस्थ पार्टियों के बीच लाइव, दृश्य कनेक्शन है जो आमने-सामने की बैठक का अनुकरण करती है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग महत्वपूर्ण है क्योंकि यह उन लोगों को जोड़ती है जो आमतौर पर आमने-सामने संबंध बनाने में सक्षम नहीं होते हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग दो स्थानों के बीच स्थिर छवियों और पाठ का प्रसारण प्रदान करती है। यह कई स्थानों के बीच पूर्ण-गति वीडियो छवियों और उच्च-गुणवत्ता वाले ऑडियो का प्रसारण प्रदान करता है。