वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न 1. 'घोटकः' शब्द का अर्थ है-
(a) बिल्ली
(b) गधा
(c) घोड़ा
(d) हाथी
उत्तर: (c) : 'घोटकः' शब्द का अर्थ घोड़ा है।
प्रश्न 2. षोडशः शब्द का अर्थ है-
(a) ग्यारह
(b) चौदह
(c) बारह
(d) सोलह
उत्तर: (d) : षोडशः शब्द का अर्थ सोलह है।
प्रश्न 3. 'तस्मिन्' शब्द में विभक्ति और वचन है-
(a) षष्ठी विभक्ति एकवचन
(b) सप्तमी विभक्ति, एकवचन
(c) पंचमी विभक्ति, द्विवचन
(d) षष्ठी विभक्ति, बहुवचन।
उत्तर: (b) : 'तस्मिन्' में सप्तमी विभक्ति, एकवचन है।
प्रश्न 4. 'भव' शब्द रूप है-
(a) भू धातु, मध्यम पुरुष, एकवचन
(b) भू धातु, उत्तम पुरुष, एकवचन
(c) भू धातु, प्रथम पुरुष, द्विवचन
(d) भू धातु, मध्यम पुरुष, बहुवचन
उत्तर: (a) : 'भव' शब्द रूप है भू धातु, मध्यम पुरुष, एकवचन।
प्रश्न 5. उकारान्त पुल्लिंग शब्द है-
(a) भानु
(b) मधु
(c) विष्णु
(d) अणु।
उत्तर: (*) नोट- उपरोक्त विकल्पों में भानु और विष्णु शब्द उकारांत पुल्लिंग शब्द हैं।
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 6. निम्नलिखित पशु-पक्षियों के नाम संस्कृत में लिखिए- गधा, तोता, मछली, बकरी।
उत्तर:
गधा - खरः/गर्दभः
तोता - शुकः, कीरः
मछली - मीन, मत्यस्यः
बकरी - अजः
प्रश्न 7. 'मुनिभिः' शब्द किस विभक्ति और वचन में है?
उत्तर: मुनिभिः शब्द तृतीया विभक्ति और बहुवचन में है।
प्रश्न 8. 'युष्मभ्यम्' शब्द किस विभक्ति और वचन में है?
उत्तर: 'युष्मभ्यम्' शब्द चतुर्थी विभक्ति और बहुवचन है।
प्रश्न 9. संस्कृत में 'पुरुष' कितने होते हैं? नाम लिखिए।
उत्तर: संस्कृत में तीन पुरुष होते हैं -
- उत्तम पुरुष (वक्ता): मै, हम (अहम्, वयम्)
- मध्यम पुरुष (श्रोता) तू तुम (त्वम्, यूयम्)
- अन्य पुरुष वह, वे (सः, सा, तत्, ते, ता, तानि)
प्रश्न 10. "न्यायात् पथं प्रविचलन्ति पदं न धीराः" इस वाक्य का हिन्दी में अर्थ लिखिए।
उत्तर: नीति को जानने वाले लोगों का चाहे निंदा करो या प्रशंसा, धन आए या जाए, मृत्यु तुरन्त हो जाए या लम्बे समय बाद, परन्तु धैर्यवान् लोग न्याय के मार्ग से विचलित नहीं होते हैं।
प्रश्न 11. संस्कृत में लकार कितने होते हैं? नाम लिखिए।
उत्तर: संस्कृत में लकार 10 प्रकार के होते हैं-
- लिट्
- लट
- लुट्
- लृट्
- लेट्
- लोट्
- लङ्
- लिङ्
- लुङ्
- लृङ्
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 12. 'लिख' धातु का लोट्लकार में रूप लिखिए।
उत्तर:
| पुरुष | एकवचन | द्विवचन | बहुवचन |
|---|---|---|---|
| प्रथम पुरुष | लिखतु | लिखताम् | लिखन्तु |
| मध्यम पुरुष | लिख | लिखतम् | लिखत |
| उत्तम पुरुष | लिखानि | लिखाव | लिखाम |
प्रश्न 13. निम्नलिखित श्लोक का हिन्दी अर्थ लिखिए-
षड् दोषाः पुरुषेणेह हरातव्या भूतिमिच्छिता।
निद्रा, तन्द्रा, भयं, क्रोधम्, आलस्यं, दीर्घसूत्रता।
उत्तर: षड् दोषाः पुरुषेणेह हरातव्या भूतिमिच्छिता। निद्रा, तन्द्रा, भयं, क्रोधम्, आलस्यं, दीर्घसूत्रता ।
अर्थ उन्नति चाहने वाले पुरुषों को नींद, तन्द्रा (ऊंघना), डर, क्रोध, आलस्य तथा दीर्घ शत्रुता- इन छः दुर्गुणों को त्याग देना चाहिए।
प्रश्न 14. निम्नलिखित वाक्यों का संस्कृत में अनुवाद कीजिए-
(a) वह घर से विद्यालय जाता है।
(b) तुम दोनों संस्कृत पढ़ते हो。
(c) लड़के मैदान में खेलते हैं。
(d) राम रामपुर में रहता है।
उत्तर: संस्कृत में अनुवाद-
- सः गृहात् विद्यालयम् गच्छति।
- युवाम संस्कृतम् पठथः ।
- बालकः क्रीडागने क्रीडन्ति ।
- रामः रामपुरे निवसति ।
प्रश्न 15. निम्नलिखित संस्कृत शब्दों की हिन्दी लिखिए- खगाः, कुञ्जरः, दाडिमः, गोधूमः, सरसिजम, नकुलः, पिपीलिका, अश्वत्थः ।
उत्तर:
| संस्कृत | हिन्दी |
|---|---|
| खगाः | पक्षी |
| कुञ्जरः | हाथी |
| दाडिमः | अनार |
| गोधूमः | गेंहू |
| सरसिजम | कमल |
| नकुलः | नेवला |
| पिपीलिका | चींटी |
| अश्वत्थः | पीपल, सूर्य |
प्रश्न 16. ग्यारह से उन्नीस तक से संख्यावाचक शब्दों को संस्कृत में लिखिए ।
उत्तर:
- 11 - एकादश
- 12 - द्वादश
- 13 - त्रयोदश
- 14 - चतुर्दश
- 15 - पञ्चदश
- 16 - षोडश
- 17 - सप्तदश
- 18 - अष्टादश
- 19 - एकोनविंशति/नवदश
प्रश्न 17. संस्कृत शिक्षण में वीडियो क्लिप का क्या महत्व है?
उत्तर: संस्कृत शिक्षण में वीडियों क्लिप का महत्व
- वीडियो क्लिप छात्रों का ध्यान आकर्षित करने और उन्हें संस्कृत भाषा सीखने में अधिक रूचि रखने में मदद करते हैं।
- वीडियो क्लिप दृश्य और श्रव्य दोनों प्रकार के शिक्षण प्रदान करते हैं, जो विभिन्न प्रकार के शिक्षार्थियों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
- वीडियो क्लिप छात्रों को सुनने, बोलने, पढ़ने और लिखने के कौशल में सुधार करने में मदद करते हैं।
- इसमें बहुत बड़ी लाइब्रेरी को छोटी डिस्क पर उतारा जा सकता है।
- स्वचालित फ्रेम स्टॉप की व्यवस्था है।
- इसमें प्रतिपुष्टि की व्यवस्था है।
प्रश्न 18. संस्कृत में विभक्तियाँ कितनी हैं? इनका चिह्न सहित उल्लेख कीजिए।
उत्तर: संस्कृत में सात विभक्तियाँ होती हैं। जो इस प्रकार हैं-
| विभक्ति | चिन्ह |
|---|---|
| कर्ता | ने |
| कर्म | को |
| करण | से/के द्वारा |
| सम्प्रदान | के लिए |
| अपादान | से पृथक होने के अर्थ में |
| संबंध | का, के, की, रा, रे, री |
| अधिकरण | में/पर |
| संबोधन | हे! भो! अरे ! |