Home
Store Updates
Home PYQs Semester 1 संस्कृत 2019
PYQ 2019 • संस्कृत

संस्कृत Previous Year Paper 2019

UP DELED Semester 1 संस्कृत Previous Year Question Paper 2019 with solution.

Section 1 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. 'पिपीलिका' शब्द का अर्थ है-

(a) तितली

(b) चिड़िया

(c) चींटी

(d) कोयल।

उत्तर: (c) : 'पिपीलिका' एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ होता है- चींटी।

प्रश्न 2. 'एकोनविंशतिः' पद संख्या का बोधक है-

(a) इक्कीस

(b) उन्नीस

(c) इकतीस

(d) ग्यारह।

उत्तर: (b) : 'एकोनविंशतिः' पद संख्या उन्नीस का बोधक है। एकोनविंशति = एक + ऊन + विंशति । ऊन का अर्थ 'एक कम' विंशति का अर्थ बीस अर्थात् बीस से एक कम अर्थात् उन्नीस ।

प्रश्न 3. 'अस्मान्' शब्द में विभक्ति और वचन है-

(a) द्वितीया विभक्ति, एकवचन

(b) तृतीया विभक्ति, बहुवचन

(c) चतुर्थी विभक्ति, एकवचन

(d) द्वितीया विभक्ति, बहुवचन।

उत्तर: (d) : 'अस्मान्' शब्द रूप -

विभक्ति एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथमा अहम् आवाम् वयम्
द्वितीया माम् आवाम् अस्मान्
तृतीया मया आवाभ्याम् अस्माभिः
चतुर्थ मह्यम् आवाभ्याम् अस्मभ्यम्

अतः 'अस्मान्' द्वितीया विभक्ति बहुवचन का रूप है।

प्रश्न 4. 'पा' धातु का लङ्‌लकार मध्यमपुरुष, द्विवचन में रूप होता है-

(a) पिबतम्

(b) अपिबतम्

(c) अपिबत

(d) अपिबम्

उत्तर: (b) :

पुरूष एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथम अपिबत् अपिबताम् अपिबन्
मध्यम अपिबः अपिबतम् अपिबत
उत्तम अपिबम् अपबाव अपिबाम

प्रश्न 5. उत्तम पुरुष से सम्बन्धित सर्वनाम शब्द है-

(a) उसका

(b) तुम्हारा

(c) मैं

(d) वे।

उत्तर: (c) : उत्तम पुरूष वाले सर्वनाम शब्द हैं- मैं, हम, मेरा, हमारा, हमें, हमने इत्यादि। मध्यम पुरूष वाले शब्द हैं- तुम, तुम्हें, तुमैने, तुम्हारा इत्यादि।

Section 2 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 6. संस्कृत में लिङ् कितने प्रकार के होते हैं? नाम लिखिए।

उत्तर: संस्कृत में तीन लिंग होते है- पुल्लिंग, स्रीलिंग तथा नपुंसक लिंग।

प्रश्न 7. लट् लकार का प्रयोग किस काल के लिए किया जाता है?

उत्तर: लट् लकार का प्रयोग वर्तमान काल के लिए किया जाता है। जैसे श्यामः खेलति।
अन्य लकारों का प्रयोग-
लृट लकार- भविष्य काल के लिए
विधि लिङ्- चाहिए के अर्थ में।
लोट् लकार- आज्ञार्थक वाक्य में।

प्रश्न 8. 'गम्' धातु के प्रथम पुरुष बहुवचन का रूप लङ्‌लकार में क्या होगा?

उत्तर: 'गम्' धातु ललकार (भूतकाल) प्रथम पुरुष, बहुवचन में अगच्छन् होता है।

पुरुष एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथम अगच्छत् अगच्छताम् अगच्छन्
मध्यम गच्छ गच्छतम् गच्छत्
उत्तम अगच्छम् अगच्छाव अगच्छाम

प्रश्न 9. संस्कृत में वचन कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर: वचन से तात्पर्य किसी व्यक्ति, वस्तु अथवा स्थान की संख्या से होता है। संस्कृत में तीन वचन होते हैं- एकवचन, द्विवचन तथा बहुवचन।

प्रश्न 10. 'बालकैः' शब्द में प्रयुक्त विभक्ति और वचन लिखिए।

उत्तर: बालकैः शब्द तृतीया विभक्ति बहुवचन का शब्द रूप है।

विभक्ति एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथमा बालकः बालकौ बालकाः
द्वितीया बालकम् बालकौ बालकान्
तृतीया बालकेन् बालकेभ्याम् बालकैः
चतुर्थी बालकाय बालकेभ्याम् बालकेभ्यः

प्रश्न 11. 'नवनीतम्' शब्द का हिन्दी अर्थ क्या है?

उत्तर: नवीन का हिन्दी अर्थ नया, नवीन, ताजा मक्खन, कोमल, मुलायम आदि।

Section 3 लघु उत्तरीय प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 12. 'दा' धातु का लट्लकार में रूप लिखिए।

उत्तर: 'दा' धातु लट्लकार (वर्तमान काल)

पुरुष एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथम ददाति दत्तः ददति
मध्यम ददासि दत्थः दत्थ
उत्तम ददामि दद्वः दद्म

प्रश्न 13. निम्नलिखित श्लोक का अर्थ हिन्दी में लिखिए-
परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम् ।
धर्म संस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे युगे ।।

उत्तर: अर्थ- साधु पुरूषों का उद्धार करने के लिए, पाप कर्म करने वालों का विनाश करने के लिए और धर्म की स्थापना के लिए मैं (श्रीकृष्ण) प्रत्येक युग में प्रकट होता हूँ।

प्रश्न 14. एक से दस तक की गिनतियों को संस्कृत में लिखिए।

उत्तर:

हिन्दी संस्कृत
एक एकः
दो द्वौ
तीन त्रयः
चार चत्वारः
पाँच पञ्च
छः षठ
सात सप्त
आठ अष्ट
नौ नव
दस दश

प्रश्न 15. संस्कृत शिक्षण में श्रव्य दृश्य सामग्री की क्या उपयोगिता है? संक्षेप में लिखिए।

उत्तर: संस्कृत शिक्षण में श्रव्य दृश्य साधनों के प्रयोग का मुख्य प्रयोजन विद्यार्थियों के विभिन्न इन्द्रियों को क्रियाशील बनाना है। श्रव्य दृश्य सामग्री में नवीनता का प्रयत्न निहित रहता है, यह छात्रों के ध्यान को केन्द्रित करती है तथा पाठ में रूचि उत्पन्न करती है जिससे वे प्रेरित होकर नया ज्ञान प्राप्त करने के लिए लालयित हो जाते हैं।

प्रश्न 16. 'तत्' सर्वनाम शब्द का रूप स्त्रीलिङ्ग के प्रथमा और द्वितीया विभक्ति के सभी वचनों में लिखिए।

उत्तर: तत् (वह) स्त्रीलिंग

विभक्ति एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथमा सा ते ताः
द्वितीया ताम् ते ताः

प्रश्न 17. निम्नलिखित वाक्यों का संस्कृत में अनुवाद कीजिए-
(1) मैं प्रतिदिन विद्यालय जाता हूँ।
(2) तुम कहाँ रहते हो?
(3) श्याम पैर से लंगड़ा है।
(4) पेड़ से फल गिरते हैं।

उत्तर:
(1) अहम् प्रतिदिनम् विद्यालयं गच्छामि।
(2) त्वं कुत्र वससि ?
(3) श्यामः पादेन खञ्जः अस्ति।
(4) वृक्षात् फलानि पतन्ति।

Question Paper PDF

इस प्रश्न पत्र की PDF डाउनलोड करें।

PDF Download

संस्कृत Previous Year Paper 2019

Solved question paper PDF download.

Complete 10 Years Solved PYQ Collection

2015 से 2025 तक के solved previous year papers, महत्वपूर्ण प्रश्न, उत्तर एवं PDF resources एक ही package में प्राप्त करें और अपनी UP DELED परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाएं।