Home
App Install Updates
Home PYQs Semester 4 सामाजिक अध्ययन 2021
PYQ 2021 • सामाजिक अध्ययन

सामाजिक अध्ययन Previous Year Paper 2021

UP DELED Semester 4 सामाजिक अध्ययन Previous Year Question Paper 2021 with solution.

Section 1 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. प्रथम स्वाधीनता संग्राम के दौरान मुगल बादशाह बहादुरशाह जफर को हुमायूँ के मकबरे से किस ब्रिटिश सेना नायक ने गिरफ्तार किया था?

(a) जान निकोलसन

(b) हडसन

(c) कैम्बलिन

(d) हैवलाक।

उत्तर: (b) : प्रथम स्वाधीनता संग्राम के दौरान मुगल बादशाह बहादुरशाह जफर को हुमायूँ के मकबरे से कैप्टन विलियम हडसन नामक सेना नायक ने गिरफ्तार किया था।

प्रश्न 2. झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की समाधि कहाँ स्थित है?

(a) झाँसी

(b) ग्वालियर

(c) कानुपर

(d) वाराणसी।

उत्तर: (b): रानी लक्ष्मीबाई स्मारक मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के पड़ाव क्षेत्र में स्थित है।

प्रश्न 3. 1899 ई. में पुणे में 'विडो होम' की स्थापना किसने की थी?

(a) डॉ. आत्माराम पांडुरंग

(b) महादेव गोविन्द रानाडे

(c) केशव चन्द्र

(d) डी. के. कर्वे।

उत्तर: (d): 1899 ई. में पुणे में 'विडो होम' की स्थापना डी० के० कर्वे ने की थी।

प्रश्न 4. स्वामी दयानन्द सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना कहाँ की थी?

(a) लाहौर

(b) मुम्बई

(c) प्रयागराज

(d) जयपुर।

उत्तर: (b) : महर्षि दयानन्द ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा सन 1875 को गिरगाँव मुम्बई में आर्य समाज की स्थापना की थी।

प्रश्न 5. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?

(a) दादाभाई नौरोजी

(b) व्योमेश चन्द्र बनर्जी

(c) फिरोजशाह मेहता

(d) सुरेन्द्रनाथ बनर्जी।

उत्तर: (b) : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष व्योमेश चन्द्र बनर्जी थे।

प्रश्न 6. गदर पार्टी का संस्थापक कौन था?

(a) श्याम जी कृष्ण वर्मा

(b) लाला हरदयाल

(c) राजा महेन्द्र प्रताप

(d) बरकतुल्ला।

उत्तर: (b): गदर पार्टी के संस्थापक लाला हरदयाल थे।

प्रश्न 7. 'हिन्द-स्वराज' का लेखक कौन है?

(a) लाला लाजपत राय

(b) महात्मा गाँधी

(c) बालगंगाधर तिलक

(d) अरविन्द घोष।

उत्तर: (b) : हिंद स्वराज महात्मा गाँधी द्वारा 1909 ई. में लिखी गयी पुस्तक है।

प्रश्न 8. 'काकोरी काण्ड' में किसे फाँसी नहीं दी गई थी?

(a) राम प्रसाद बिस्मिल

(b) अशफाक उल्ला खाँ

(c) मन्मथ नाथ

(d) राजेन्द्र लाहिड़ी।

उत्तर: (c) : राम कृष्ण खत्री, राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रौशन सिंह, राजेन्द्र लाठिडी एवं अशफाकउल्ला खाँ को फाँसी दी गई थी। जबकि मन्मथ नाथ इनसे अलग है।

प्रश्न 9. 'कैबिनेट मिशन' भारत कब आया था?

(a) 1942 ई.

(b) 1944 ई.

(c) 1945 ई.

(d) 1946 ई.

उत्तर: (d): कैबिनेट मिशन मार्च 1946 ई. में भारत आया था।

प्रश्न 10. 'काला सोना' किसे कहा जाता है?

(a) कोयला को

(b) जली लकड़ी को

(c) पेट्रोलियम और इससे बने उत्पाद को

(d) लोहा को।

उत्तर: (c) : 'काला सोना' पेट्रोलियम और इससे बने उत्पाद को कहते है।

प्रश्न 11. 'भारत का मानचेस्टर' किसे कहा जाता है?

(a) कानपुर को

(b) अहमदाबाद को

(c) मुम्बई को

(d) कोयम्बटूर को।

उत्तर: (b): 'भारत का मानचेस्टर' अहमदाबाद को कहा जाता है।

प्रश्न 12. 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश साक्षरता की दृष्टि से किस स्थान पर है?

(a) 15वें स्थान पर

(b) 20वें स्थान पर

(c) 24वें स्थान पर

(d) 29वें स्थान पर

उत्तर: (d): 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तर-प्रदेश साक्षरता की दृष्टि से 29वें स्थान पर है।

प्रश्न 13. भारत की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला कौन-सी है?

(a) हिमालय

(b) अरावली

(c) पश्चिमी घाट

(d) सतपुड़ा।

उत्तर: (b): भारत की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला अरावली है।

प्रश्न 14. भारत में कुपोषण का स्तर मापने के लिए कितने वर्ष तक के बच्चे लिए जाते हैं?

(a) 0-5 वर्ष तक के

(b) 0-8 वर्ष तक के

(c) 0-10 वर्ष तक के

(d) 0-12 वर्ष तक के

उत्तर: (a): भारत के कुपोषण का स्तर मापने के लिए 0-5 वर्ष तक के बच्चे लिए जाते है।

प्रश्न 15. संयुक्त राष्ट्र संघ की संस्था यूनीफेम (UNIFEM) का मुख्य कार्य क्या है?

(a) स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देना

(b) पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना

(c) महिला सशक्तिकरण एवं लैंगिक समानता को बढ़ावा देना

(d) कृषि सुधार को बढ़ावा देना।

उत्तर: (c) : संयुक्त राष्ट्र संघ की संस्था यूनीफेम (UNIFEM) का मुख्य कार्य महिला सशक्तिकरण एवं लैंगिक समानता को बढ़ावा देना

Advertisement

Section 2 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 16. 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के दौरान भारत का गवर्नर जनरल कौन था?

उत्तर: लार्ड कैनिंग '1857 के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारत के गवर्नवर जनरल थे। लार्ड कैनिंग ने 1856 ई. से 1862 ई. तक भारत के गवर्नर जनरल के रूप में कार्य किया।

प्रश्न 17. 1857 ई. के प्रथम स्वाधीनता संग्राम पर लिखी गयी सरकारी किताब कौन-सी है?

उत्तर: 1857 ई. के भारतीय विद्रोह पर आधारित पुस्तक '1857 की स्वतंत्रता की लड़ाई' इस पुस्तक के लेखक विनायक दामोदर सावरकर है। इस पुस्तक का प्रकाशन 1909 ई. में किया गया।

प्रश्न 18. संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद् में कितने सदस्य राष्ट्र होते हैं?

उत्तर: संयुक्त राष्ट्र संघ के सुरक्षा परिषद में 15 सदस्य देश होते है जिनमें पाँच देश स्थाई सदस्य है। चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटन और संयुक्त राज्य अमेरिका तथा 10 अस्थायी सदस्यों का चुनाव UN महासभा में मतदान के जरिए होता है।

प्रश्न 19. स्वामी विवेकानन्द का बचपन का नाम क्या था?

उत्तर: स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 ई. कोलकता में हुआ था। विवेकानन्द के बचपन का नाम नरेन्द्रनाथ दन्त था।

प्रश्न 20. बंगाल-विभाजन के समय भारत का वायसराय कौन था?

उत्तर: बंगाल-विभाजन के समय लार्ड कर्जन वायसराय था। 20 जुलाई 1905 ई. को विभाजन का घोषणा किया गया जो 16 अक्टूबर 1905 ई. को प्रभावी हुआ।

प्रश्न 21. 1911 ई. में दिल्ली में आयोजित 'दिल्ली दरबार' में इंग्लैण्ड का कौन सम्राट् सम्मिलित हुआ था?

उत्तर: सन् 1911 का दरबार एकमात्र ऐसा समारोह था जिसमें सम्राट जार्ज पंचम स्वंय आये थे।

प्रश्न 22. चौरी-चौरा काण्ड किस आन्दोलन के दौरान हुआ था?

उत्तर: चौरी-चौरा 4 फरवरी 1922 ई. को हुआ था, उसी समय असहयोग आंदोलन चल रहा था तभी प्रदर्शनकारियों का एक बड़ा समूह पुलिस के साथ भिड़ गया, जिसने फिर गोलिया चलाई।

प्रश्न 23. किस गोलमेज सम्मेलन में गाँधीजी ने भाग लिया था?

उत्तर: द्वितीय गोलमेज सम्मेलन 7 सितम्बर 1931 से 1 दिसंबर 1931 तक हुआ था।, जिसमें भारत के संवैधानिक सुधार पर चर्चा करने के लिए महात्मा गाँधी सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे थे।

प्रश्न 24. साइंटिफिक सोसाइटी की स्थापना किसने की थी?

उत्तर: साइंटिफिक सोसाइटी की स्थापना सर सैय्यद अहमद खान ने वर्ष 1864 ई. में की थी। वो मुसलमानों के बीच वैज्ञानिक ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए रायल सोसाइटी ऑफ लदन की तर्ज पर इस सोसायटी की स्थापना की।

प्रश्न 25. 'मिडे डे मील योजना' किस वर्ष प्रारम्भ की गयी थी?

उत्तर: मध्याह्न भोजन स्कीम देश के 2408 ब्लाको में एक केन्द्र प्रायोजित स्कीम के रूप में 15 अगस्त 1995 ई. को आरंभ की गई थी।

प्रश्न 26. सूर्य से आने वाली हानिकारक पराबैंगनी किरणों से कौन-सा रोग उत्पन्न होता है?

उत्तर: सूर्य से निकलने वाली हानिकारक पराबैगनी किरणे त्वचा के कैंसर का कारण बनती है। हानिकारक पराबैगनी किरणे त्वचा कोशिकाओं की उम्र बढ़ा देती है और इसके DNA को नुकसान पहुंचाती है।

प्रश्न 27. नदियों में जल प्रदूषण की माप किससे की जाती है?

उत्तर: जल प्रदूषण की मात्रा को BOD (Biochemical Oxygen Demand) के माध्यम से मापा जाता है। जिसे जल में ऑक्सीजन की मात्रा का पता लगा भी कहा जाता है।

प्रश्न 28. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत का लिंगानुपात कितना है?

उत्तर: 2011 की जनगणना के अंतिम आँकड़ो के अनुसार देश में 1000 पुरूषों पर 943 स्त्रियाँ है। अतः देश का लिंगानुपात 943 है।

प्रश्न 29. विटीकल्चर क्या है?

उत्तर: द्राक्षाकृषि (Viticulture विटीकल्चर) अंगूर से सम्बन्धित उद्यान विज्ञान की शाखा है। इसमें अंगूरों की बुआई, पोषण देख-रेख और फल उत्पादन का अध्ययन किया जाता है।

प्रश्न 30. भारत पृथ्वी के किस गोलार्द्ध में स्थित है?

उत्तर: भारत पूर्णरूप से उत्तर पूर्वी गोलार्ध में स्थित है, देश का विस्तार 8°4 से 37°6 अक्षांश पर भूमध्य रेखा के उत्तर में, और 68°7 और 97°25 देशान्तर पर है।

Advertisement

Section 3 लघु उत्तरीय प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 31. 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के असफलता के चार मुख्य कारण बताइए।

उत्तर: 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के असफलता चार कारण निम्न है।

  1. क्रांति का देशव्यापी प्रसार न होना।
  2. प्रभावी नेतृत्व का न होना।
  3. संसाधनों का अभाव।
  4. आपसी फूट और बहादुरशाह के प्रति द्वेष।

प्रश्न 32. उन्नीसवीं शताब्दी के भारतीय समाज में कौन-कौन सी कुप्रथाएँ प्रचलित थीं?

उत्तर: उन्नीसवी शताब्दी के भारतीय समाज में सती प्रथा, कन्या वध, पर्दा प्रथा तथा बहु विवाह जैसी भारतीय समाज में कुप्रथाएँ प्रचलित थी। जो भारतीय समाज के विकास में बाधक थी उस समय के अनेक समाज सुधारकों ने इन सभी कुप्रथाओं का प्रबलता के साथ विरोध किया जिसमे आग्रणी भूमिका राजाराम मोहन राय जी ने निभायी। उन्होनें 1828 मे ब्रह्म सभा नामक संगठन की स्थापना की जो आगे चल कर ब्रह्म समाज बन गया।

प्रश्न 33. ज्योतिबा फुले कौन थे? समाज-सुधार हेतु इनके द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख कीजिए।

उत्तर: ज्योतिबा फुले एक समाज सुधारक थे जिन्होंने दलित तथा महिला की शिक्षा के प्रबंधन के उद्देश्य से सत्य शोधक समाज की स्थापना की। महिलाओं व पिछड़े और अछूतों के उत्थान के लिए इन्होंने अनेक कार्य किए। समाज के सभी वर्गों को शिक्षा प्रदान करने के ये प्रबल समर्थक थे। वे भारतीय समाज में प्रचलित जाति पर आधारित विभाजन और भेदभाव के विरूद्ध थे। इनका मूल उद्देश्य स्त्रियों को शिक्षा का अधिकार प्रदान करना, बाल विवाह का विरोध, विधवा विवाह का समर्थन करना रहा है।

प्रश्न 34. रॉलेट एक्ट क्या था?

उत्तर: रॉलेट एक्ट को काला कानून भी कहा जाता है। यह 19 मार्च 1919 ई. को भारत की ब्रिटिश सरकार द्वारा भारत में उभर रहे राष्ट्रीय आन्दोलन को कुचलने के उद्देश्य से निर्मित कानून था। इस कानून के जरिये ब्रिटिश सरकार को यह अधिकार प्राप्त हो गया था, कि वह किसी भी भारतीय पर अदालत में बिना मुकदमा चलाए उसे जेल में बंद कर सके।

प्रश्न 35. गाँधीजी द्वारा चलाए गए असहयोग आन्दोलन पर प्रकाश डालिए।

उत्तर: असहयोग आंदोलन महात्मा गाँधी के देख-रेख में चलाया जाने वाला प्रथम जन आंदोलन था। इस आंदोलन का व्यापक जन आधार था। शहरी क्षेत्र में मध्यम वर्ग तथा ग्रामीण क्षेत्र में किसानों और आदीवासियों का इसे व्यापक समर्थन मिला। यह आन्दोलन अंग्रेजों द्वारा प्रस्तावित अन्यायपूर्ण कानूनों और कार्यों के विरोध में देशव्यापी अहिंसक आंदोलन था।

प्रश्न 36. मौसम से आप क्या समझते हैं? भारत में पाये जाने वाले प्रमुख मौसमों को इंगित कीजिए।

उत्तर: मौसम का सम्बन्ध हमारे वातावरण से रोजना होने वाले बदलावों से है। भारत में गर्मी, सर्दी और बरसात को मुख्य ऋतु माना जाता है। मौसम किसी निश्चित स्थान पर दिए हुए समय की वायुमंडलीय स्थिति को कहते है। मौसम समय और स्थान के हिसाब से परिवर्तित होता रहता है। किसी स्थान विशेष की तत्कालिक घटनाएँ जैसे ताप, दाब, वायु, वर्षा आदि मौसम कहलाता है

प्रश्न 37. पर्यावरण क्या है? पर्यावरण का रक्षा कवच किसे कहा जाता है?

उत्तर: "परि" जो हमारे चारों ओर है "आवरण" जो हमे चारों ओर से घेरे हुए है, अर्थात् पर्यावरण का शाब्दि अर्थ होता है चारो ओर से घेरे हुए। पर्यावरण का रक्षा कवच ओजोन परत को कहते है। ओजोन परत 97 से 99 फीसदी तक सूरज की मध्यम फ्रीक्वेंसी की अल्ट्रावायलेट किरणों को पृथ्वी तक आने नहीं देती और पृथ्वी को बड़े नुकसान से बचाएं रहती है।

प्रश्न 38. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना कब हुई थी? इसके प्रमुख उद्देश्य क्या हैं?

उत्तर: संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना 24 अक्टूबर 1945ई. को हुआ था। इसका उद्देश्य अन्तर्राष्ट्रीय कानून को सुविधाजनक बनाने के सहयोग, अन्तर्राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, मानव अधिकार और विश्व शान्ति के लिए कार्य करता है।
20 वी शताब्दी के प्रारम्भ में उग्र राष्ट्रीयता की भावना जन्म लेने के कारण विश्व को दो महायुद्धो को झेलना पड़ा। जिसके परिणाम स्वरूप विभिन्न देशों के लोग इस बात पर विचार करने लगें कि भविष्य में युद्ध न हों जिसके तहत सहअस्तित्व, आपसी सहयोग किसी के आन्तरिक मामलों में अहस्तक्षेप, अनाक्रामक तथा शंति पूर्ण ढंग से विश्व के सतत् विकास को परिलक्षित किया गया। जिसके तहत विभिन्न संगठनों की स्थापना की गई।

  • यूनेस्को (UNESCO)
  • विश्व स्वास्थ संगठन (WHO)
  • अर्न्तराष्ट्रीय न्यायालय

प्रश्न 39. बेरोजगारी से आप क्या समझते हैं? भारत में बेरोजगारी के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालिए।

उत्तर: जब कोई आदमी काम की तलाश में हो लेकिन उसे काम मिल रहा हो तो ऐसे आदमी को बेरोजगार कहते है। केवल 15 से 59 आयु वर्ग के लोग ही बेजरोजगार की श्रेणी में रख सकते हैं। इसके कई कारण है जैसे अधिक जनसंख्या, निम्न कौशल स्तर, नियोजन की विफलता, दोषपूर्ण शिक्षा प्रणाली, धीमी आर्थिक वृद्धि विकास और पूंजी की कमी के कारण होती है।

प्रश्न 40. भारत किस महाद्वीप में स्थित है? भारत के भौतिक स्वरूप को कितने भागों में बाँटा गया है? नामोल्लेख कीजिए।

उत्तर: भारत दक्षिण-पश्चिम एशिया के मध्य में स्थित है। भारत को भौतिक स्वरूप के आधार पर चार प्राकृतिक भागों में बॉटा गया है। जो निम्नलिखित है-

  1. उत्तर का पर्वतीय भाग- भारत के उत्तर में हिमालय पर्वत है। जिसके उत्तर पश्चिम में पामीर का पठार (विश्व की छत) है। जिससें अनेक पर्वत श्रेणिया निकलती है। जिनमें हिन्दु कुश, काराकोरम आदि।
  2. उत्तर का विशाल मैदान- यह मैदान हिमालय के दक्षिणी भाग तथा प्रायद्वीपीय भाग के मध्य में लगभग 7.5 लाख वर्ग किमी. क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यह सर्वाधिक उपजाऊ और सघन जनसंख्या वाला समतल क्षेत्र है।
  3. दक्षिण का पठार- यह विंध्याचल पर्वत श्रेणी तथा नर्मदा नदी की घाटी से लेकर प्रायद्वीप के दक्षिणी छोर तक एक त्रिभुजाकार क्षेत्र में फैला है।
  4. तटीय मैदान तथा द्वीप समूह-
  • पश्चिमी तटीय मैदान- यह मैदान अरब सागर तथा पश्चिमी घाट के मध्य खम्भात की खाड़ी से दक्षिण में कोमोरिन अन्तरीप तक फैला हुआ है।
  • पूर्वी तटीय मैदान- यह मैदान बंगाल की खाड़ी के बीच गंगा के मुहाने से लेकर दक्षिण में कोमोरिन अन्तरीप तक फैला है। इसका तल समतल है।
  • द्वीप समूह- भारत मे अण्डमान निकोबार और लक्ष्य द्वीप नामक दो द्वीप समूह है।
UP DELED Study App

Semester 4 की Complete तैयारी

  • Official Syllabus
  • Comprehensive Notes
  • Quick Revision Notes
  • Visual Revision Notes
  • Audio Revision
  • Solved MCQs
  • MCQ Tests
  • 2015–2025 Previous Year Papers
  • Repeated Exam Questions
  • 10 Model Papers
App में पढ़ाई शुरू करें

Question Paper PDF

इस प्रश्न पत्र की PDF डाउनलोड करें।

PDF Download

सामाजिक अध्ययन Previous Year Paper 2021

Solved question paper PDF download.

Complete 10 Years Solved PYQ Collection

2015 से 2025 तक के solved previous year papers, महत्वपूर्ण प्रश्न, उत्तर एवं PDF resources एक ही package में प्राप्त करें और अपनी UP DELED परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाएं।

PDF Store Join Telegram