Home
Store Updates
Home PYQs Semester 4 सामाजिक अध्ययन 2016
PYQ 2016 • सामाजिक अध्ययन

सामाजिक अध्ययन Previous Year Paper 2016

UP DELED Semester 4 सामाजिक अध्ययन Previous Year Question Paper 2016 with solution.

Section 1 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. 'सत्यार्थ प्रकाश' रचना है-

(a) स्वामी दयानन्द सरस्वती की

(b) रामकृष्ण परमहंस की

(c) स्वामी विवेकानन्द की

(d) राजा राममोहन राय की

उत्तर: (a): सत्यार्थ प्रकाश की रचना स्वामी दयानंद सरस्वती ने की। उन्होंने 1875 ई0 में आर्य समाज की स्थापना की तथा 'वेदों की ओर लौटो' का नारा भी दिया।

प्रश्न 2. नाना साहब दत्तक पुत्र थे-

(a) बाजीराव के

(b) रानी लक्ष्मीबाई के

(c) तांत्या टोपे के

(d) शिवाजी के

उत्तर: (a): नाना साहेब पेशवा बाजीराव के दत्तक पुत्र थे। नाना साहेब का जन्म 1824 में हुआ इन्हें धोंडू पंत के नाम से भी जाना जाता था।

प्रश्न 3. कुँवर सिंह किस राज्य के जमींदार थे-

(a) बैरकपुर

(b) अवध

(c) बिठूर

(d) जगदीशपुर

उत्तर: (d): कुँवर सिंह (1777-1858) बिहार राज्य के आरा के पास जगदीशपुर के जमींदार थे। कुवँर सिंह 1857 के भारतीय विद्रोह के एक प्रमुख नेता थे।

प्रश्न 4. संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष थे-

(a) डॉ० राजेन्द्र प्रसाद

(b) डॉ० सच्चिदानन्द

(c) डॉ० भीमराव अम्बेडकर

(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (a) : 9 दिसम्बर 1946 को गठित संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष के तौर पर 11 दिसंबर 1946 को डा० राजेन्द्र प्रसाद को नियुक्त किया गया जबकि 2 दिनों के लिए अस्थायी अध्यक्ष डा० सच्चिदानंद को नियुक्त किया गया था।

प्रश्न 5. 'हिन्दुस्तान सामाजिक स्वाधीनता संगठन (Hindustan Republican Association) का गठन किया गया-

(a) चन्द्रशेखर आजाद द्वारा

(b) राम प्रसाद बिस्मिल द्वारा

(c) भगतसिंह द्वारा

(d) राजगुरु द्वारा

उत्तर: (b): हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन (HRA) के संस्थापक सदस्यों में रामप्रसाद विस्मिल, अशफाक उल्लाह खान, सचीन्द्र नाथ बख्शी तथा जोगेश चन्द्र चटर्जी शामिल थे। बाद में चन्द्रशेखर आजाद और भगत सिंह जैसी हस्तियाँ भी शामिल हुई।

प्रश्न 6. 'बन्दी-जीवन' पुस्तक के लेखक थे-

(a) भगत सिंह

(b) चन्द्रशेखर आजाद

(c) राजगुरु

(d) सचीन्द्रनाथ सन्याल

उत्तर: (d) : बन्दी जीवनः ए लाइफ इन चेन पुस्तक के लेखक सचीन्द्र नाथ सन्याल हैं जो हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के संस्थापक सदस्यों में से एक है।

प्रश्न 7. स्वतन्त्रता प्राप्ति के समय, पाण्डिचेरी कब्जे में था-

(a) पुर्तगाल के

(b) इंग्लैण्ड की महारानी

(c) फ्रान्स के

(d) ईस्ट इण्डिया कम्पनी के

उत्तर: (c): स्वतन्त्रता प्राप्ति के समय पांडिचेरी फ्रांस के कब्जे में था पांडिचेरी का फ्रांसीसी सरकार से भारतीय संघ में वास्तविक हस्तांतरण 1954 में हुआ था लेकिन कानूनी मान्यता 1962 में प्राप्त हुई।

प्रश्न 8. किस राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्र के सबसे कम भाग पर वनों का विस्तार पाया जाता है-

(a) गुजरात

(b) हरियाणा

(c) राजस्थान

(d) बिहार

उत्तर: (b): हरियाणा राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्र के सबसे कम भाग पर वनों का विस्तार (लगभग 1588 वर्ग किमी) पाया जाता है। हरियाणा अधिकांशतयः कृषि पर निर्भर है।

प्रश्न 9. देश के सर्वाधिक क्षेत्रफल पर पाए जाने वाले वन हैं :

(a) आर्द्र मानसूनी वन

(b) उष्णार्द्र सदाबहार वन

(c) उष्णार्द्र पतझड़ वन

(d) दलदली वन

उत्तर: (c): भारतीय भूमि के सर्वाधिक भूमि पर उष्णार्द्र पतझड़ (पर्णपाती) वनस्पतियाँ पाई जाती है। ये वन भारत में 200 सेंटीमीटर वार्षिक वर्षा वाले क्षेत्रों में पाए जाते हैं।

प्रश्न 10. मौसम कैसे बनता है ?

(a) पृथ्वी के परिक्रमण (Revolution) के कारण

(b) पृथ्वी के घूर्णन के कारण

(c) उदग्र से 23 1/3 अंश पर धुरी के झुकाव के कारण

(d) क्षेतिक से 66 1/2 अंश पर धुरी के झुकाव के कारण

उत्तर: (a): पृथ्वी पर परिक्रमण (Revolution) के कारण ऋतुओं में परिवर्तन होता है, सामान्यतः एक वर्ष को गर्मी, सर्दी, वसंत एवं शरद ऋतुओं में बाँटा गया है।

प्रश्न 11. 'आर्कटिक विलो' है-

(a) पर्वत का नाम

(b) वन का नाम

(c) बाँध का नाम

(d) झाड़ी का नाम

उत्तर: (d): आर्कटिक विलो सामान्य नाम रॉक विलो टुंड्रा प्रदेशों में पाए जाने वाला एक झाड़ी है। ये आर्कटिक जंगलों में प्रचुर मात्रा में पाए जाते है।

प्रश्न 12. 'सी-सी (Tsetse) नाम है-

(a) एक प्रकार के मच्छर का

(b) एक प्रकार की मछली का

(c) एक प्रकार की मक्खी का

(d) एक प्रकार के कुत्ते का

उत्तर: (c): सी सी (Tsetse) एक प्रकार की मक्खी का नाम है जिसके काटने से मानवीय अफ्रीकी स्लीपिंग सिकनेस फैलता है। यह मक्खी प्रायः सहारा व कालाहारी मरूस्थल के मध्य पाया जाता है।

प्रश्न 13. मलेरिया की दवा 'कुनैन' बनाई जाती है-

(a) मदार के पत्तों से

(b) भाँग के पत्तों से

(c) नीम के वृक्ष की छाल से

(d) सिनकोना वृक्ष की छाल से

उत्तर: (d) : मलेरिया की दवा कुनैन सिनकोना नाम वृक्ष की छाल से बनाया जाता है। मलेरिया वाहक परजीवी का कार्य मादा एनाफ्लीज मच्छर होते हैं।

प्रश्न 14. पचशील सिद्धान्तों में सबसे महत्वपूर्ण है-

(a) प्रादेशिक अखण्डता सम्प्रभुता का पारस्परिक सम्मान

(b) अनाक्रमण

(c) अहस्तक्षेप

(d) शान्तिपूर्ण सहअस्तित्व तथा समानता और पारस्परिक कार्य

उत्तर: (d) : पंचशील सिद्धान्तों में सबसे महत्तवपूर्ण शांति पूर्ण सह अस्तित्व तथा समानता और पारस्परिक कार्य है। पंचशील सिद्धांतो के तहत भारत और चीन के मध्य कूटनीतिक संबंधों को मजबूती देने का प्रयास किया गया है।

प्रश्न 15. 'राष्ट्रसंघ और संयुक्त संघ में भिन्नता थी-

(a) उद्देश्यों की

(b) सैन्य सम्बन्धी

(c) अनेक सन्धि सम्मेलनों की

(d) सदस्यता की

उत्तर: (d): उद्देश्यों, सैन्य संबंधी तथा अनेक संधि सम्मेलनों की समानता पाई जाती है राष्ट्र संघ और संयुक्त संघ में जबकि सदस्य देशों के स्तर पर दोनों में भिन्नता पाई जाती है।

Section 2 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 16. 1857 ई0 के स्वतन्त्रता संग्राम के कारण बताइए।

उत्तर: 1857 ई० के स्वतंत्रता के निम्नलिखित कारण थे-

  • भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की विस्तावादी नीति।
  • प्रशासनिक नवाचार व आर्थिक शोषण।
  • कंपनी द्वारा शुरू किए गए भू राजस्व नीतियों के तहत किसानों से भारी कर वसूलना।
  • कंपनी के प्रशासन में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का होना।
  • धार्मिक निःशक्तता अधिनियम लाकर हिन्दू रीति-रिवाजों को बदलने का प्रयास करना।

प्रश्न 17. रानी अवन्ती बाई कौन थीं?

उत्तर: वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी का जन्म एक पिछड़े वर्ग के लोधी राजपूत समुदाय में 16 अगस्त 1831 को हुआ था। जो स्वतंत्रता सेनानी और प्रथम शहीद बीरांगना थी ये 1857 के भारतीय विद्रोह के समय एक कट्टर विरोधी के रूप में जानी जाती थी।

प्रश्न 18. ब्रह्मसमाज के सिद्धान्त क्या थे?

उत्तर: 1828 में राजाराम मोहन राय ने ब्रह्म सभा नामक एक संगठन की स्थापना की बाद में चलकर जो ब्रह्म समाज के नाम से जान जाने लगा। ब्रह्म समाज एक देव वाद के सिद्धांत पर आधारित था। ब्रह्म समाज का उद्देश्य तत्कालीन हिन्दू समाज में व्याप्त बुराइयों जैसे बहु विवाह, सती प्रथा आदि का विरोध करना था राजाराम मोहन राय ने मूर्तिपूजा व अवतारवाद का विरोध किया।

प्रश्न 19. श्रीमती एनी बेसेण्ट मूलतः कहाँ की निवासी थीं?

उत्तर: श्रीमती एनी बेसेंट का जन्म 1 अक्टूबर 1847 को लंदन में हुआ था। इनका परिवार मूलतः आयरिश था। बेसेंट आयरिश स्वशासन की प्रबल समर्थक थी। वह थियोसोफिकल सोसाइटी के सदस्य के रूप में 1893 ई0 को पहली बार भारत आई थी।

प्रश्न 20. अखिल भारतीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई? इसकी स्थापना का श्रेय किसकों दिया जाता है?

उत्तर: 28 दिसम्बर 1885 को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना प्रारभिक 72 सदस्यों के साथ हुई इसकी स्थापना ए०ओ० ह्यूम ने दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा के साथ मिलकर की। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम अध्यक्षता व्योमेश चन्द्र बनर्जी ने किया। कांग्रेस की पहली बैठक जो पुणे में होनी थी हैजे के प्रकोप के कारण स्थानंतरित होकर मुंबई मे हुई।

प्रश्न 21. 'राष्ट्रीय उदारवादी आन्दोलन' के प्रमुख नेता कौन थे?

उत्तर: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेताओं दादाभाई नौरोजी, पी. एम मेहता, डब्लू. सी. बनर्जी, डी. ई. वाचा आदि को नरमपंथी या उदारवादी नेता के रूप में जाना जाता है। नरमपंथियों का मानना था कि ब्रिटिश शासन भारतीयों के लिए वरदान है। नरमपंथियों की विधि को 3P (Pray, Petition and Protest) प्रार्थना, याचिका और विरोध के रूप में जान जाता है।

प्रश्न 22. 'सविनय अवज्ञा आन्दोलन' के प्रमुख कार्यक्रम बताइए।

उत्तर: सविनय अवज्ञा आन्दोलन मोहनदास करम चन्द गांधी और उनके 78 समर्थक लोगों द्वारा 12 मार्च, 1930 को अहमदाबाद से दांडी तक किया गया जो 5 अप्रैल 1930 को दांडी पहुंचा। उन्होंने 6 अप्रैल को नमक कानून को तोड़कर अधिकारिक रूप से सविनय अवज्ञा आन्दोलन शुरू किया।

विरोध का स्वरूप-

  • नमक कानून तोड़ना।
  • करों का भुगतान करने से इनकार करना।
  • सरकारी पदो से त्यागपत्र देना।
  • शराब एवं विदेशी वस्त्रों की दुकानों पर धरना।
  • स्वराज प्राप्ति के साधन के रूप में सत्य और अहिंसा का पालन।

प्रश्न 23. 'मानसूनी जलवायु' की सबसे बड़ी विशेषता लिखिए।

उत्तर: मासून शब्द की उत्पत्ति अरबी शब्द मौसिम से हुई है जिसका शाब्दिक अर्थ होता है मौसम। भूमध्य रेखीय जलवायु के विपरीत मानसूनी जलवायु में हवाओं में ऋतु परिवर्तन के साथ आर्द्र एवं शुष्क मौसम पाए जाते है। सामान्यतः मानसूनी जलवायु में तीन प्रकार का मौसम ग्रीष्म, शीत एवं वर्षा पाया जाता है। मानसूनी जलवायु प्रदेशों में 'वर्षा की परिवर्तन शीलता' प्रमुख लक्षण है। वर्षा के वार्षिक औसत में वार्षिक एवं स्थानिक दोनों प्रकार के अन्तर पाए जाते है।

प्रश्न 24. 'जेट वायुधारा' किसे कहते हैं?

उत्तर: जेट वायु धारा उपरी वायुमंण्डल में विशेषकर समताप मंण्डल में तेज गति से प्रवाहित होने वाली हवाएं हैं। इनकी प्रवाह की दिशा जलधाराओं की तरह ही निश्चित होती है। जेट वायुधाराएं दो प्रकार की होती हैं।

  • (i) पश्चिम जेट स्ट्रीम
  • (ii) पूर्वी जेट

प्रश्न 25. 'प्राकृतिक संसाधन किसे कहते हैं?

उत्तर: प्राकृतिक संसाधन - प्राकृति में व्याप्त वे सभी पदार्थ जो मानवीय जीवन के लिए आवश्यक और लाभप्रद हो प्राकृतिक संसाधन कहलाते है जिनका उपयोग मानव अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए करता है। जैसे जल, जमीन, वन्य जीव, मछली, भूमि खनिज आदि।

  • उत्पत्ति के आधार पर
  • विकास के आधार पर
  • वितरण के आधार पर

प्रश्न 26. उत्तर प्रदेश के किस जनपद में बाँध परियोजना स्थित है? बाँध परियोजना का नाम भी लिखिए।

उत्तर: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में स्थित रिहंद बाँध भारत के बड़े जलाशयों में से एक है। यह उत्तर प्रदेश की सबसे पुरानी परियोजना भी है। इसे रिहंद नदी पर बनाया गया है इसीलिए इसे रिहंद बाँध परियोजना के नाम से भी जान जाता है। यह बाँध सिंचाई और पन बिजली का एक प्रमुख केन्द्र है।

प्रश्न 27. चिपको आन्दोलन का किस क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है?

उत्तर: वन संरक्षण के क्षेत्र में गांधीवादी सुंदरलाल बहुगुणा जी द्वारा शुरू किया गया चिपको आन्दोलन एक अहिंसक आन्दोलन था जो वर्ष 1973 में उत्तर प्रदेश के चमोली जिले (अब उत्तरखंण्ड) में शुरू किया गया था। इस आन्दोलन का नाम 'चिपको' पडने का प्रमुख कारण है वृक्षों का लोगों द्वारा आलिंगन करके पेड़ों को कटने से बचाना। चिपको आन्दोलन का नारा था पारिस्थतिकी स्थायी अर्थव्यवस्था है।

प्रश्न 28. 'जैव-विविधता किसे कहते हैं?

उत्तर: जैव विविधता से तात्पर्य किसी स्थान विशेष पर सजीवों की प्रजातियों तथा पारिस्थितिकी तंत्र के बीच परिवर्तन शीलता से है। जैव विविधता शब्द को सर्वप्रथम समाज शास्त्री एडवर्ड विल्सन ने उपयोग में लाया।

प्रश्न 29. माल्थस का जनसंख्या सिद्धान्त बताइए।

उत्तर: माल्थस एक ब्रिटिश अर्थ शास्त्री थे जिन्होंनें अपनी पुस्तक प्रिंसपल ऑफ पॉपुलेशन में जनसंख्या वृद्धि और उसके प्रभावों की व्याख्या की। उनके अनुसार संसाधनों में सामान्य गति से वृद्धि के सापेक्ष जनसंख्या दोगुनी रफ्तार से वृद्धि करती है परिणामतः प्रत्येक 25 वर्ष बाद जनसंख्या दोगुनी हो जाती है।

प्रश्न 30. समान्तर माध्य ज्ञात करने का सूत्र लिखिए।

उत्तर: समान्तर माध्य (A) = पदों का योग (∑x) / पदों की संख्या (n)

Section 3 लघु उत्तरीय प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 31. 1857 स्वतन्त्रता-संग्राम का नेता बहादुरशाह जफर को क्यों घोषित किया गया? किन्हीं चार कारणों पर प्रकाश डालिए।

उत्तर: 1857 के स्वतन्त्रता संग्राम का नेता बहादुरशाह 'जफर को घोषित किये जाने के निम्नलिखित कारण थे-

  1. बहादुर शाह जफर का मध्यकालीन शासन सत्ता के सर्वोच्च पर रहने वाले मुगलों का उत्तराधिकारी होना।
  2. बहादुरशाह के पास एक संगठित सेना का होना जिससे अंग्रेजो से लोहा लिया जा सकें।
  3. 10 मई 1857 को मेरठ में सशस्त्र विद्रोह के बाद विद्रोहियों द्वारा 11 मई 1857 को दिल्ली को अपने कब्जे में लेना।

इतिहास कारों के अनुसार 1857 के विद्रोह की योजना बिठूर में नाना साहेब और अजीमुल्ला खा ने तैयार की थी जिसके अनुसार 31 मई 1857 को क्रांति की तिथि सुनिश्चित की गई थी 'कमल' और 'रोटी' को 1857 के विद्रोह प्रतीक के रूप में चुना गया था। लेकिन 10 मई 1857 को मेराठ छावनी की 20 वी नेटिव इन्फेंट्री में भी चर्बी वाले कारतूसों का प्रयोग करने से मनाकर सशस्त्र विद्रोह कर दिया गया। इसके साथ ही 1857 का विद्रोह प्रांरम्भ हो गया। यह विद्रोह कानपुर, लखनऊ, दिल्ली, ग्वालियर, अलीगढ़, इलाहाबाद, झांसी, रूहेलखंड, जगदीशपुर में फैल गया।

प्रश्न 32. निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखिए- (a) अहमदिया आन्दोलन (b) देवबन्ध आन्दोलन

उत्तर: (a) अहमदिया आन्दोलन- हजरत मिर्जा गुलाम अहमद नाम एक व्यक्ति 1889 में अहमदिया आन्दोलन का प्रणेता बना। अहमदिया आन्दोलन की नींव उदारवादी मूल्य थे। इस आन्दोलन का उद्देश्य धार्मिक स्वतंत्रता में सुधार करना था। ब्रह्म समाज की तरह इस संम्प्रदाय ने स्वंय को सार्वभौमिक धर्म के प्रति समर्पित किया। 1908 ई में हजरत मिर्जा गुलाम अहमद के बाद पहले उत्तराधिकारी के रूप में हकीम नूरउद्दीन को चुना गया। अहमदिया आन्दोलन ने स्कूलों और कालेजों के सहयोगी ग्रिड को स्थापित किया तथा भारतीय मुसलमानों को पश्चिमी उदार शिक्षा के लिए प्रेरित किया। वे तलाक, बहु विवाह तथा पर्दा प्रथा के समर्थक थे।

(b) देवबन्द आन्दोलन- 1857 ई0 में स्वतंत्रता आन्दोलन के पश्चात् देवबंद मुस्लिम आन्दोलन का केन्द्र रहा। देवबंद आन्दोलन की शुरूआत उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिलें के देवबंद में हुई। इसका नेतृत्व 1866 ई में मुहम्मद कासिम एवं राशिद अहमद गंगोही द्वारा किया गया। इसका उद्देश्य ब्रिटिश शासन को खत्म करना तथा मुस्लिम समुदाय को बहाल करना था। इसकी शुरूआत मुस्लिम समुदाय के रूढ़िवादी विचारधारा के लोगों ने की। इसमें इस्लामी शिक्षा को बढ़ावा दिया गया। देवबंद विद्यालय ने 1885 में स्थापित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का समर्थन किया।

प्रश्न 33. भारतीय 'पुनर्जागरण अथवा 'नवजागरण को नाम सहित अंकित कीजिए।

उत्तर: पुनर्जागरण - धार्मिक व सामाजिक रूढ़ियों में परिवर्तन को ही पुनर्जागरण कहा जाता है। ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन के दौरान भारतीय उपमहाद्वीप में निरंतर, गरीबी, भुखमरी तथा समाज में आर्थिक विषमता बढ़ती जा रही थी तथा उत्तरोत्तर धार्मिक रूप से भी भारतीय समाज रूढ़ियों के बोझ तले दबता जा रहा था जिससे उसके विकास की संभावनाए शून्य की तरफ अग्रसर थी। ऐसे में राजाराम मोहन राय, दयानंद सरस्वती, सैय्यद अहमद खॉ आदि जैसे बुद्धिजीवियों ने सामाजिक-धार्मिक विसंगतियों को दूर करने का बीड़ा उठाया। इसके साथ ही सामाजिक कुरीतियों जैसे सती प्रथा, बाल विवाह, शिशु हत्या, पशु बलि आदि का विरोध किया।
पुनर्जागरण काल के कुछ समाज सुधारक तथा संस्थाएँ-

  • राजा राम मोहन राय- ब्रह्म सभा (1828) बाद में ब्रह्म समाज के नाम प्रचलित।
  • दयानंद सरस्वती- आर्य समाज (1875) वेदो की ओर लौटो।
  • स्वामी विवेकानंद- राम कृष्ण परमहंस मिशन 1899

अन्य-

  • ज्योतिबा फुले - सत्य शोधक समाज।
  • दादा भाई नौरोजी- पारसी सुधार आन्दोलन।
  • एनी बेसेन्ट- थियोसोफिकल सोसाइटी।
  • पं० रमाबाई सरस्वती - शारदा सदन।

प्रश्न 34. भारत का मानचितत्र बनाकर, निम्नलिखित स्थानों को नाम सहित अंकित कीजिए। चौरीचौरा, अमृतसर, चम्पारण, इलाहाबाद

उत्तर: (मानचित्र में) चौरीचौरा, अमृतसर, चम्पारण, इलाहाबाद

प्रश्न 35. 'जलवायु' और 'मौसम' में अन्तर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: मौसम तथा जलवायु में अंतर-

  1. मौसम किसी निश्चित स्थान पर दिए हुए समय की वायुमंडलीय स्थिति को कहते है जबकि जलवायु किसी स्थान के एक लम्बें समयान्तराल की मौसमी घटनाओं का क्रम है।
  2. मौसम समय और स्थान के हिसाब से परिवर्तित होता रहता है जबकि जलवायु एक लम्बे समायान्तराल बाद परिवर्तित होती है।
  3. किसी स्थान विशेष की तत्कालिक घटनाएँ जैसे ताप, दाब, वायु, वर्षा आदि मौसम कहलाता है जबकि इन्हीं घटनाओं का क्रमिक रूप से कई बर्षों या लम्बे समय तक परिवर्तन को जलवायु कहते है।
  4. मौसम एक तात्कालिक प्रक्रम है जबकि जलवायु दीर्धकालिक प्रक्रम है।

प्रश्न 36. उत्तर-प्रदेश में पायी जाने वाली खनिज सम्पदाएँ कौन-कौन सी हैं? किन्ही दो खनिज सम्पदाओं का वर्णन कीजिए।

उत्तर: उत्तरप्रदेश भारत में उत्तरी क्षेत्र में स्थित एक मैदानी राज्य है, यह देश का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। देश के अन्य राज्यों की तुलना में उत्तर प्रदेश में खनिज संसाधनों में कमी पाई जाती है। जहाँ देश के कुल खनिज संसाधन मात्र 1.5% ही पाया जाता है। प्रदेश सरकार द्वारा 10 जिलों को खनिज बाहुल्य जिला घोषित किया गया है जो निम्नलिखित है- प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, बाँदा, जालौन, ललितपुर, महोबा, सहारनपुर, हमीरपुर और झाँसी
उत्तर प्रदेश मे पाई जाने वाली खनिजों की सूची:

खनिज पदार्थ जिलें
चूना पत्थर सोनभद्र, मिर्जापुर
डोलोमाइट सोनभद्र, बांदा
काँच बालू प्रयागराज, बाँदा, अलीगढ़, चित्रकूट
रॉक फॉस्फेट ललितपुर
चीनी मिट्टी सोनभद्र, बाँदा
ग्रेनाइट बाँदा, हमीरपुर, ललितपुर, महोबा

प्रश्न 37. आयात-निर्यात से आप क्या समझते है? उत्तर-प्रदेश से निर्यात की जाने वाली चार वस्तुओं के नाम लिखिए।

उत्तर: आयात-निर्यात से तात्पर्य जब कोई दो या दो से अधिक व्यक्ति, संस्था, राज्य या देश अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति तथा आवश्यकता से अधिक वस्तुओं तथा सेवाओं का आपस में आदान प्रदान करते हैं तो इसे ही आयात-निर्यात कहते है। सामान्यतः किसी वस्तु का खरीदना आयात तथा अपनी आवश्यकता से अधिक वस्तु को बेंचना निर्यात कहलाता है।
उत्तरप्रदेश के परिप्रेक्ष्य में पेट्रोलियम, कोयला, प्याज, दलहन तथा तिलहन को आयात करना पड़ता हैं जबकि उत्तर प्रदेश मुखरूप से चावल, गेहूँ, चीनी काँच का सामान, चर्म निर्मित वस्तुए, चीनी मिट्टी के बर्तन आदि को निर्यातित करता है। वस्तोद्योग, चीनी उद्योग, तथा काँच का उद्योग उत्तर प्रदेश का प्रमुख उद्योग है।

प्रश्न 38. 'सांस्कृतिक विरासत' से आपका क्या आशय है, इसके संरक्षण के सन्दर्भ में अपने सुझाव विन्दुवार दीजिए।

उत्तर: किसी भी देश, प्रदेश या क्षेत्र की कला, संस्कृति, शिक्षा, पुरातत्व विज्ञान, इतिहास वस्त्र, वाद्य यंत्र तथा औषधि या अन्य विशिष्ट साहित्यिक विषयों से संबंधित सामग्री को ही सांस्कृतिक विरासत कहते है। इन्हें आमतौर पर चल और अचल विरासत के समूहों में बाँटा जाता है- अचल विरासत में इमारतें, ऐतिहासिक स्थल तथा स्मारक शामिल है जबकि चल विरासरत में पुस्तकें, दस्तावेज, चल कलाकृतियाँ, संगीत तथा अन्य कलाकृतियाँ शामिल है। जिन्हें भविष्य के लिए संरक्षण योग्य माना जाता है। अभी तक (मार्च 2024) भारत में 42 यूनेस्कों विश्व धरोहर स्थल के रूप में नामित है।
संरक्षण के सन्दर्भ में सुझाव:

  1. संस्थागत स्तर पर विरासत संरक्षण को एक कैरियर के रूप में मुख्यधारा में लाना।
  2. संरचनात्मक सुरक्षा पर ध्यान देना।
  3. घरेलू पर्यटकों के बीच नागरिक भावना को जाग्रत करना।
  4. पर्यावरण प्रदूषण पर नियंत्रण करना।
  5. सार्वजनिक अधिकारियों को उचित ध्यानाकर्षण की जरूरत।
  6. उत्खनन और अन्वेषण की आधुनिक प्रणालियों का प्रयोग।

प्रश्न 39. गैर सरकारी संगठन से आप क्या आशय है? समाज के विकास में इसका क्या योगदान है?

उत्तर: गैर सरकारी संगठन (NGO) एक निजी या व्यक्तिगत संगठन होता है जो गरीबों के हितों का संवर्धन करने, बुनियादी सामाजिक सेवाएँ प्रदान करने, पर्यावरणीय संरक्षण को बढ़ावा देने तथा सामुदायिक विकास के लिए काम करने का कार्य करता है। ये गैर लाभकारी संस्था होते है ऐसी संस्थाएँ सार्वजनिक उद्देश्यों को लक्षित होती है तथा प्राप्त लाभ को संगठन तथा सामाजिक कार्य में लगाते है।
समाज के विकास में संगठनों की भूमिका - जन जागरूकता फैलाने, प्रशिक्षण, सेवा वितरण, सामाजिक एकजुटता, अध्ययन व अनुसांधान तथा सार्वजनिक अपेक्षा को स्वर देने में सहयोग करते है। सरकार के प्रदर्शन पर संवाद व निगरानी द्वारा राजनीतिक जवाबदेही सुनिश्चित करते है तथा नागरिकों की आवाज को अभिव्यक्ति देकर सहभागी लोकतंत्र को सक्षम बनाते है। सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, मनरेगा व भोजन का अधिकार जैसे कई विधेयक गैर सरकारी संगठनों के हस्तक्षेप से ही पारित हुए हैं।

प्रश्न 40. 'भारत की जनसंख्या नीति' पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

उत्तर: राष्ट्रिय जनसंख्या नीति की घोषणा स्वास्थ संबंधी आधारभूत ढांचा, गर्भ निरोध और एकीकृत सेवा डिलीवरी की अतृप्त माँगों को पूरा करने के अविलम्ब लक्ष्य को हासिल करने के लिए की गई थी। इस नीति का लक्ष्य कुल प्रजनकता को प्रतिस्थापन स्तर अर्थात 2 बच्चे प्रति जोड़ा तक लाना है तथा वर्ष 2045 तक जनसंख्या स्थिरीकरण को प्राप्त करना है। वर्ष 2000 में राष्ट्रीय जनसंख्या आयोग का गठन किया गया है जिसका अध्यक्ष देश का प्रधानमंत्री होता है।
भारतीय जनसंख्या नीति के प्रमुख बिन्दु-

  1. माता व बच्चे के स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों को महत्व देना।
  2. बालिकाओं की वैवाहिक उम्र को 21 वर्ष करना।
  3. परिवार कल्याण कार्यक्रमों को बढ़ावा देना।
  4. राज्य सरकारों के केन्द्रीय सहायता में 8% की वृद्धि समाज कल्याण को ध्यान में रखकर।

Question Paper PDF

इस प्रश्न पत्र की PDF डाउनलोड करें।

PDF Download

सामाजिक अध्ययन Previous Year Paper 2016

Solved question paper PDF download.

Complete 10 Years Solved PYQ Collection

2015 से 2025 तक के solved previous year papers, महत्वपूर्ण प्रश्न, उत्तर एवं PDF resources एक ही package में प्राप्त करें और अपनी UP DELED परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाएं।