Home
Store Updates
Home PYQs Semester 4 सामाजिक अध्ययन 2020
PYQ 2020 • सामाजिक अध्ययन

सामाजिक अध्ययन Previous Year Paper 2020

UP DELED Semester 4 सामाजिक अध्ययन Previous Year Question Paper 2020 with solution.

Section 1 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. सत्यार्थ प्रकाश रचना है-

(a) स्वामी दयानन्द सरस्वती

(b) रामकृष्ण परमहंस

(c) स्वामी विवेकानन्द

(d) राजा राममोहन राय।

उत्तर: (a): सत्यार्थ प्रकाश की रचना महर्षि दयानन्द सरस्वती ने 1875 ई0 में हिन्दी में की थी।

प्रश्न 2. जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड किसने करवाया ?

(a) साइमन

(b) जनरल डायर

(c) लॉर्ड डफरिन

(d) लॉर्ड कर्जन।

उत्तर: (b) : जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड 13 अप्रैल 1919 ई. को ब्रिगेडियर जनरल रेजिनाल्ड एडवर्ड डायर के नेतृत्व में हुआ था। जिसमें हजारों बेगुनाहों पर अन्धाधुन्ध गोलिया चला दी गयीं।

प्रश्न 3. 'भारत छोड़ो आन्दोलन' प्रारम्भ किया गया-

(a) 1946

(b) 1930

(c) 1942

(d) 1932

उत्तर: (c): भारत छोड़ो आन्दोलन 8 अगस्त 1942 ई. को आरम्भ किया गया था। इस आन्दोलन का लक्ष्य ब्रिटिश साम्राज्य को समाप्त करना था।

प्रश्न 4. उत्तर प्रदेश में उच्च न्यायालय स्थित है-

(a) प्रयागराज

(b) आगरा

(c) वाराणसी

(d) मेरठ।

उत्तर: (a): उत्तर प्रदेश का उच्च न्यायालय इलाहाबाद में स्थित है।

प्रश्न 5. उत्तर प्रदेश का मैनचेस्टर कहा जाता है-

(a) लुधियाना

(b) दिल्ली

(c) कानपुर

(d) लखनऊ।

उत्तर: (c): प्रदेश का मैनचेस्टर कानपुर को कहा जाता है।

प्रश्न 6. अशोक चक्र में तीलियाँ हैं-

(a) 22

(b) 28

(c) 30

(d) 24.

उत्तर: (d): अशोक चक्र में 24 तीलियां होती है। 24 तीलियाँ मनुष्य के 24 गुणों को दर्शाती है।

प्रश्न 7. प्रदूषण के प्रकार हैं-

(a) वायु प्रदूषण

(b) ध्वनि प्रदूषण

(c) जल प्रदूषण

(d) उपर्युक्त सभी।

उत्तर: (d) : प्रदूषण मुख्यतः तीन प्रकार का होता है। जो निम्न है।

  • वायु प्रदूषण
  • ध्वनि पदूषण
  • जल प्रदूषण

प्रश्न 8. हिन्दुस्तान रिपब्लिक एसोसिएशन का गठन किसने किया?

(a) चन्द्रशेखर आजाद

(b) राम प्रसाद बिस्मिल

(c) भगत सिंह

(d) राजगुरु।

उत्तर: (b) : हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन (HRA) के संस्थापक सदस्यों में रामप्रसाद विस्मिल, अशफाक उल्लाह खान, सचीन्द्र नाथ बख्शी तथा जोगेश चन्द्र चटर्जी शामिल थे। बाद में चन्द्रशेखर आजाद और भगत सिंह जैसी हस्तियाँ भी शामिल हुई।

प्रश्न 9. 1857 ई. की क्रान्ति का नेतृत्व लखनऊ में किसने किया था?

(a) वाजिद अली शाह

(b) तात्या टोपे

(c) नाना साहब

(d) बेगम हजरत महल।

उत्तर: (d): 1857 ई. की क्रांति का नेतृत्व लखनऊ में बेगम हजरत महल ने किया था।

प्रश्न 10. मनरेगा योजना किस सन् लागू की गई?

(a) 2003

(b) 2005

(c) 2007

(d) 2009

उत्तर: (d): मनरेगा योजना 2009 सन में लागू किया गया था। पहले इसका नाम राष्ट्रीय ग्रमीण रोजगार गारंटी अधिनियम (2005) नरेगा था। यह योजना रोजगार की गारंटी प्रदान करती है।

प्रश्न 11. करमा लोकनृत्य है-

(a) महोबा का

(b) मिर्जापुर का

(c) ब्रज का

(d) सोनभ्रद का।

उत्तर: (d): करमा लोकनृत्य सोनभद्र का है।

प्रश्न 12. सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला राज्य है-

(a) उत्तर प्रदेश

(b) बिहार

(c) प. बंगाल

(d) केरल।

उत्तर: (b): बिहार सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला राज्य है। यहाँ प्रति वर्ग किलोमीटर में 1106 लोग रहते है।

प्रश्न 13. हमारे राष्ट्रीय ध्वज की लम्बाई-चौड़ाई का अनुपात है-

(a) 3:2

(b) 2:4

(c) 5:4

(d) 2:3

उत्तर: (a): हमारे राष्ट्रीय ध्वज की लम्बाई-चौड़ाई का अनुपात 3: 2 का होता है। सबसे ऊपर केसरिया रंग बीच में सफेद रंग और नीचे हरा रंग है।

प्रश्न 14. निम्नलिखित में से कौन नगदी फसल नहीं है?

(a) चाय

(b) कपास

(c) गेहूँ

(d) गन्ना।

उत्तर: (c) : नकदी फसलो में उन व्यापारिक फसलों को शामिल किया जाता है जिनके माध्यम से उद्योग को कच्चा माल प्राप्त होता है। गन्ना, कपास, चाय नकदी फसल है। जबकि गेहूँ नगदी फसल नहीं है।

प्रश्न 15. चौरी-चौरा काण्ड कब हुआ था?

(a) 10 मार्च, 1922

(b) 5 फरवरी, 2022

(c) 27 मार्च, 1922

(d) 15 फरवरी, 1922

उत्तर: (b) : चौरी-चौरा काण्ड 5 फरवरी 1922 को हुआ था उग्र भीड़ ने ब्रिटिश सरकार की एक पुलिस चौकी को आग लगा दी थी जिससे उसमें छुपे हुए 22 पुलिस कर्मचारी और तीन आम लोग जिन्दा जल के मर गए थे।

Section 2 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 16. 1857 के विद्रोह के दो असफलता के कारण बताइए।

उत्तर: 1857 ई. की क्रान्ति की विफलता के निम्नलिखित कारण थे-

  • इस विद्रोह की कोई एक सुनियोजित योजना नहीं थी।
  • यह विद्रोह मात्र उत्तर भारत के लोगों ने किया था दक्षिण भारत इस विद्रोह से अछूता रह गया।
  • हथियार की कमी।
  • नेतृत्व का अभाव था।
  • शिक्षित लोगों का तटस्थ होना।
  • राजपूत तथा सिंधिया ने अंग्रेजों का साथ देना महत्वपूर्ण कारण था।

प्रश्न 17. ब्रह्म समाज के मुख्य सिद्धान्त बताइए।

उत्तर: ब्रह्म समाज के मुख्य सिद्धांत निम्न है-

  • इस सिद्धांत के अनुसार ईश्वर एक है, वह संसार का निर्माणकर्ता है। आत्मा अमर है।
  • हिन्दू धर्म की कुरूतियों को दूर करते हुए बौद्धिक एवं तार्किक जीवन पर बल देना।
  • यह सिद्धांत उपनिषद एवं वेदों की महत्ता को सबके सामने लाया।

प्रश्न 18. जेटधारा किस कहते हैं?

उत्तर: जेट धाराएं पृथ्वी सहित कुछ ग्रहों के वायुमण्डल में तेजी से बहने वाली धाराएँ है। पृथ्वी पर मुख्य जेट धाराएँ ट्रोपोपाज की ऊँचाई पर स्थित होती है, और वे पश्चिम से पूर्व की और बहती है।

प्रश्न 19. उत्तर प्रदेश की प्रमुख जनजातियों के नाम लिखिए।

उत्तर: उत्तर-प्रदेश की प्रमुख जनजाति निम्न है- गोड़, ओझा, धुरिया, नायक, पथरी, खरवार और राजगोड़ आदि।

प्रश्न 20. रौलेट एक्ट कब लागू हुआ?

उत्तर: रॉलेट एक्ट (काला अधिनियम) 21 मार्च 1919 ई. को पारित किया गया था। इस एक्ट के अनुसार भारतीय द्वारा औपनिवेशक शासन के विरूद्ध संचालित किए जा रहे आंदोलन को पूरी तरह से कुचलना था।

प्रश्न 21. पूना समझौता पर प्रकाश डालिए।

उत्तर: पूना पैक्ट अथवा पूना समझौता डॉ. बी. आर. अम्बेडकर एवं महात्मा गाँधी के मध्य पुणे की यरवदा सेंट्रल जेल में 24 सितम्बर 1932 ई. को हुआ था। अंग्रेज सरकार ने इस समझौते को सांप्रदायिक अधिनिर्णय (काम्युनल एवार्ड) में संशोधन के रूप में अनुमति प्रदान की।

प्रश्न 22. कृषि पर आधारित दो उद्योगों के नाम लिखिए।

उत्तर: कृषि पर आधारित दो उद्योग निम्न है- डेयरी, गन्ना, चमड़ा, कपड़ा आदि उद्योग कृषि पर आधारित है।

प्रश्न 23. खिलाफत आन्दोलन से क्या समझते हैं?

उत्तर: खिलाफत आन्दोलन सन 1919 ई. में लखनऊ से शुरू हुआ था। खिलाफत का उद्देश्य तुर्की में खलीफा पद की पुनः स्थापना को समर्थन देना था।

प्रश्न 24. नेहरू रिपोर्ट कब प्रस्तुत की गई?

उत्तर: 28 अगस्त 1928 ई. को सर्वदलीय सम्मेलन के 1928 ई. की नेहरू रिपोर्ट ब्रिटिश भारत में एक नए प्रमुख की स्थिति और भारत के संविधान के लिए सरकार के एक संघीय ढाँचे की अपील करने के लिए सभी दलों के सम्मेलन का एक ज्ञापन था।

प्रश्न 25. कानपुर का लाल इमली किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है?

उत्तर: कानपुर का लाल इमली कपड़ा उद्योग के लिए प्रसिद्ध थी। आज भी कपड़े के निर्माण के साथ कानपुर के प्रयासो का साक्ष्य बनकर स्थापित 'लाल इमली मिल' द्वारा उत्पादित कपड़ो के उत्पादन ने 20वीं शताब्दी के मध्य में महान उँचाईयों को हुआ था।

प्रश्न 26. प्रथम गोलमेज सम्मेलन कब से कब तक चला?

उत्तर: प्रथम गोलमेज सम्मेलन 12 नवम्बर 1930, से 13 जनवरी 1931 तक लन्दन में आयोजित किया गया था। इसकी अध्यक्षता ब्रिटिश प्रधानमंत्री रामसे मैकडोनाल्ड ने की थी।

प्रश्न 27. व्यक्ति के कानों के लिए सामान्य ध्वनि तीव्रता कितनी है?

उत्तर: व्यक्ति का कान समान्यतः लगभग 40-50 डेसीबेल (A) की तीव्रता वाली ध्वनि को आसानी से सहन कर सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 45 डेसीबल (A) की ध्वनि को कर्णप्रिय एवं मानव स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित बताया है।

प्रश्न 28. अस्पृश्यता का अन्त किस अनुच्छेद में वर्णित है?

उत्तर: अस्पृश्यता का अन्त अनुच्छेद 17 में वर्णित है। अनुच्छेद 17 अस्पृश्यता के उन्मूलन की व्याख्या करता है। यह भारतीय संविधान के मौलिक अधिकारों के भाग तीन के अन्तर्गत आता है।

प्रश्न 29. अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय की स्थापना कब हुई थी ?

उत्तर: अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय की स्थापना 1945 ई. में संयुक्त राष्ट्र के चार्टर द्वारा की गई और अप्रैल 1946 ई. में इसने काम करना शुरू किया। यह संयुक्त राष्ट्र का प्रमुख न्यायिक अंग है जो हेग (नीदरलैंड्स) के पीस पैलेस में स्थित है।

प्रश्न 30. कांग्रेस के प्रथम अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की?

उत्तर: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 72 प्रतिनिधियों की उपस्थिति के साथ 28 दिसम्बर 1885 को बंबई (मुम्बई) के गोकुलदास तेजपाल संस्कृत महाविद्यालय में हुई थी। इसके महासचिव (जनरल सेक्रेटरी) ए०ओ० ह्यूम थे, जिन्होंने कोलकाता के व्योमेश चन्द्र बनर्जी को अध्यक्ष नियुक्त किया था।

Section 3 लघु उत्तरीय प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 31. 1857 के प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम के असफलता के क्या-क्या कारण थे?

उत्तर: 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के असफलता के कारण निम्न है।

  • विद्रोह दक्षिण भारत में नही फैला और इस तरह इसमें अखिल भारतीय संरक्षण का अभाव था।
  • अधिकांश शासन और जमीदार ब्रिटिश शासन की शक्ति से भयभीत थे इसलिए उन्होंने विद्रोह में भाग नहीं लिया था।
  • सुव्यवस्थित संगठन था और पर्याप्त संसाधन नहीं थे।
  • 1857 की क्रान्ति में शिक्षित वर्ग की तटस्थता।
  • राजपूत तथा सिंधिया ने अंग्रेजों का साथ देना महत्त्वपूर्ण कारण था।

प्रश्न 32. निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखिए- (a) ब्रह्म समाज (b) थियोसोफिकल सोसायटी (c) मुस्लिम धार्मिक आन्दोलन (d) प्रार्थना समाज

उत्तर: धामिक तथा समाज सुधार आन्दोलन के सन्दर्भ में ब्रह्म समाज एवं थियों सोफिकल सोसायटी पर प्रकाश डाला गया है-

ब्रह्म समाज- ब्रह्म समाज भारत का एक समाजिक, धार्मिक आन्दोलन था। ब्रह्म समाज ने बंगाल के पुनर्जागरण को प्रभावित किया। 20 अगस्त 1828 को राजाराम मोहन राय एवं द्वारका नाथ ने स्थापित किया। ब्रह्म समाज का उद्देश्य भिन्न-भिन्न धार्मिक आस्थाओं में बटी हुई जनता को एक जुट करना तथा समाज में फैली कुरीतियों को दूर करना था।,

थियोसोफिकल सोसायटी- थियोसोफिकल सोसायटी की स्थापना न्यूयार्क में 1875 में मैडम एच. एस. अल्काट एक अमेरिकी कर्नल द्वारा की गई थी। भारत में थियोसोफिकल सोसायटी की स्थापना 1890 में तमिलनाडु में हुई थी। थियोसोफिकल सोसायटी का मुख्य उद्देश्य नस्ल, रंग, पंथ के किसी भेद के बिना मनुष्य का सार्वभौमिक भाईचारा बनाना, प्राचीन धर्मो और दर्शन के अध्ययन को बढ़ावा देना।

मुस्लिम धार्मिक आन्दोलन- 19 वीं सदी के आरम्भ में मुस्लिम अद्बोधन के चिन्ह उत्तर प्रदेश में बरेली के सर सैय्यद अहमद खाँ और बंगाल शरीयतुल्ला के नेतृत्व में उभरकर सामने आये। उन्होंने स्वंय को इस्लाम के शुद्धि करण व उसे मजबूत बनाने और इस्लामिक शिक्षाओं के प्रोत्साहन के लिए समर्पित कर दिया। अहमदिया आन्दोलन- यह एक मुस्लिम धार्मिक आन्दोलन था। इसकी शुरूआत मिर्जा गुलाम अहमद द्वारा 1879 ई. में भारतीय मुसलमानों के बीच पश्चिमी शिक्षा के प्रसार के उद्देश्य से की गई यह आन्दोलन ब्रह्म समाज के समान, उदावादी मूल्यों पर आधारित था।

प्रार्थना समाज- प्रार्थना समाज भारतीय नवजगरण के दौर में धार्मिक और सामाजिक सुधारों के लिए स्थापित समुदाय है। इसकी स्थापना आत्मा राम पांडुरंग, महादेव गोविन्द रॉनाडे तथा इतिहास कार आर. जी. भण्डारकर ने मुम्बई में 31 मार्च 1867 में की।

प्रश्न 33. निम्नलिखित में से किन्हीं दो पर टिप्पणी लिखिए- (1) बंगभंग (2) चौरी-चौरा काण्ड (3) बारदौली सत्याग्रह

उत्तर: चौरी-चौरा काण्ड एवं बारदौली सत्याग्र पर टिप्पणी निम्न है-

  1. बंगभंग: एक बहुल प्रान्त का सृजन करने के उद्देश्य से भारत के बंगाल को दो भागों में बाँट दिये जाने का निर्णय लिया गया। बंगाल विभाजन 16 अक्टूबर 1905 से प्रभावी हुआ। इसे बंगभंग के नाम से जाना जाता है। यह अग्रेजों की 'फूट डालो शासन करो' वाली नीति का ही एक अंग था
  2. चौरी-चौरा काण्ड: 5 फरवरी 1922 को गोरखपुर जिले के चौरी-चौरा नामक स्थान पर किसानों संग कुछ शराब विक्रेता मूल्य वृद्धि को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन कारियों को पुलिस ने पीटा था। जब प्रदर्शन कारी थानो पर आये तो पुलिस ने उनपर गोलियाँ चलायी। बदले में प्रदर्शन कारियों ने थाने में आग लगा दी। परिणाम स्वरूप 22 सिपाही मारे गये। इस घटना से गाँधी जी अत्यंत दुखी हुए और 11 फरवरी 1922 को गाँधी जी ने असहयोग आन्दोलन वापस ले लिये।
  3. बारदौली सत्याग्रह: गुजरात के सूरत जिले में बारदौली तालुकों में जनवरी 1926 के स्थानीय प्रशासन में भू-राजस्व की दरों में 30% की वृद्धि की घोषण की। लगान वृद्धि को लेकर सरदार पटेल ने किसानो के साथ विरोध किये। परिस्थिति की गम्भीरता को देखते हुए प्रशासन ने बारदौली जाँच का गठन किया जिसमें पाया गया कि वृद्धि अन्यायपूर्ण एवं अनुचित है। फरवरी 1926 में बारदौली की महिलाओ ने बल्लभ भाई पटेल को सरदार की उपाधी दी।

प्रश्न 34. 'भारत छोड़ो' आन्दोलन के महत्व की विवेचना कीजिए।

उत्तर: वर्धा में आयोजित कांग्रेस कार्य समिति की बैठक 14 जुलाई 1942 को सम्पन्न होती है। जिसमें भारत छोड़ो आन्दोलन पर एक प्रस्ताव पारित हुआ। भारत छोड़ो आन्दोलन को अगस्त क्रान्ति के नाम से भी जाना जाता है। भारत छोड़ो आन्दोलन 1942 शुरू होते ही गाँधी जी सरोजनी नायडू सहित तमाम कांग्रेसी नेता गिरफ्तार कर लिये गये। जिन्हें आगा खाँ पैलस में रखा गया। बलिया के चिन्तू पाण्डे ने पहली समानान्तर सरकार बना ली। इस समय के गवर्नर लिनलिथगो ने भारत छोड़ो आन्दोलन कारियों पर मशीनगन चलाने का आदेश दिया। भारत छोड़ो आन्दोलन प्रस्ताव बम्बई के ऐतिहासिक ग्वालियर टैंक मैदन से पास हुआ।

प्रश्न 35. उत्तर प्रदेश के प्रमुख उद्योग-धन्धों का वर्णन कीजिए।

उत्तर: उत्तर प्रदेश के प्रमुख उद्योग धन्धें निम्नवत है-

  • मुजफ्फर नगर: यह जिला आटा (रोलिंग) मिल, चीनी, इस्पात, कागज आदि के लिए प्रसिद्ध है।
  • वाराणसी: यह जिला बनारसी साड़ी, कालीन, हैण्डीक्राफ्ट आदि के लिए प्रसिद्ध।
  • अम्बेडकरनगर: यह जिला पॉवरलूम के लिए प्रसिद्ध है।
  • भदोही: यह जिला कालीन के लिए प्रसिद्ध है।
  • कानपुर: यह जिला चमड़ा, कालीन, सूती वस्त्र आदि के लिए प्रसिद्ध है।
  • मुरादाबाद: यह जिला पीतल के बर्तन, खेलकूद के समान, काँच आदि के लिए प्रसिद्ध है।
  • अलीगढ़: यह जिला ताले के लिए प्रसिद्ध है।
  • फिजाबाद: यह जिला काँच एवं पोटरी के लिए प्रसिद्ध है।

प्रश्न 36. उत्तर प्रदेश के सन्दर्भ में प्रमुख शक्ति के साधन बताइए।

उत्तर: उत्तर प्रदेश के सन्दर्भ में प्रमुख शक्ति के साधन- 14 जनवरी 2000 को उत्तर प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड का पुनर्गठन करके उत्तर प्रदेश विधुत निगम स्थापित किया गया। पहले विधुत उत्पादन क्षमता 2635 मेगावाट थी जो आजकल बढकर 4621 मेगावाट हो गयी। उत्तर प्रदेश के संदर्भ में प्रमुख शक्ति के संसाधन निम्नलिखित है-

  1. सौर ऊर्जा
  2. पवन ऊर्जा
  3. जल विद्युत शक्ति
  4. बायोमास ऊर्जा
  5. कोयला
  6. प्राकृतिक गैस
  7. तेल

प्रश्न 37. उत्तर प्रदेश की आयात एवं निर्यात की जाने वाली वस्तुओं के कारण हमारी अर्थव्यवस्था पर क्या प्रभाव पड़ता है ?

उत्तर: राज्य में वस्त्र उद्योग और चीनी उद्योग दो महत्वपूर्ण उद्योग है इसके अतिरिक्त राज्य में चमड़े का कार्य सर्वाधिक मात्रा में होता है। उत्तर प्रदेश निर्यात निगम का गठन 20 जनवरी 1966 को कम्पनी अधिनियम, 1956 के अन्तर्गत किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश राज्य से निर्यात सम्वर्धन एवं हस्तशिल्प उद्योग का विकास करना है। वर्तमान में निगम के 14 प्रदर्शन कक्ष है।

प्रश्न 38. अपने प्रदेश के प्रमुख त्योहार एवं तीर्थ स्थानों का वर्णन कीजिए।

उत्तर: उत्तर प्रदेश के प्रमुख त्योहर- होली, दशहरा, ईद, बकरीद, दिवाली, मोहर्रम, महाशिवरात्रि, जन्माष्टमी, महाकुंभ मेला।
उत्तर पदेश के प्रमुख तीर्थ स्थल- काशी, मथुरा, प्रयाग, अयोध्या, कुशीनगर, सारनाथ।
प्रयाग- हिन्दू धर्म ग्रंथों में वार्णित प्रयाग स्थल पवित्र नदी गंगा और यमुना के संगम पर स्थित है। यही सरस्वती नदी गुप्त रूप से संगम में मिलती है। अतः यह त्रिवेणी संगम कहलाता है, जहाँ प्रत्येक बारह वर्ष में कुंभ मेला लगता है प्रयाग, सोम, वरूण व प्रजापति की जन्मस्थली है।

प्रश्न 39. देश में जनगणना कब से प्रारम्भ हुई ? जनगणना का महत्व बताइए।

उत्तर: भारत वर्ष में पहली जनगणना 1872 में ब्रिटिश वायसाय लार्ड मेयो के अधीन कराई गई थी। दूसरी बार जनगणना लार्ड रिपन 1881 में हुई। आजाद भारत की पहली जनगणना 10 वर्ष के नियमित अन्तराल पर होता है। 2011 की जनगणना भारत की 15 वीं जनगणना है।
जनगणना का महत्व -

  1. सूचना का स्त्रोत
  2. सुशान पर जोर
  3. सीमांकन
  4. व्यवसायों की बेहतर पहुँच

प्रश्न 40. निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखिए - (1) आतंकवाद एवं साम्प्रदायिकता (2) पंचशील के सिद्धान्त

उत्तर: (1) आतंकवाद एवं साम्प्रदायिकता- आतंकवाद शब्द की उत्पत्ति आतंक शब्द से हुई है। संयुक्त राज्य रक्षा विभाग ने आतंकवाद को प्रायः राजनीतिक, धार्मिक या बैचारिक उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए सरकार एवं समाज को अब पीडित या भयभीत करने हेतु व्यक्तियों या सम्पत्ति के विरूद्ध बल या हिंसा का गैर कानून रूप या धमकी भरे प्रयोग के रूप परिभाषित किया है।
साम्प्रदायिकता- सांप्रदायिकता एक विचार धारा है। जिसके अनुसार कोई समाज भिन्न-भिन्न हितों से युक्त विभिन्न धार्मिक समुदायों में विभाजित होता है। साम्प्रदायिकता से तात्पर्य उस संकीर्ण मनोवृत्ति से है जो धर्म और सम्प्रदाय के नाम पर पूरे समाज तथा राष्ट्र के व्यापक हितो के विरूद्ध व्यक्ति को केवल अपने व्यक्तिगत धर्म के हितो को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें संरक्षण देने की भावना को महत्व देती है।
(2) पंचशील के सिद्धान्त- वर्ष 1954 में भारत और चीन के बीच पंचशील समझौता हस्ताक्षरित किया गया था। इसका मूल उद्देश्य दोनो देशों के बीच शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की व्यवस्था कायम करना था। पाँच सिद्धान्त निम्नवत हैं-

  1. प्रत्येक देश एक दूसरे की सम्प्रभुता और क्षेत्रीय अखण्डता का पारस्परिक सम्मान करेंगे।
  2. गैर आक्रमण का सिद्धान्त अपनाया गया। इसके तहत तय किया गया कि कोई भी देश किसी दूसरे देश पर आक्रमण नही करेगा
  3. समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले देश एक दूसरे के आन्तरिक मामले में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करेंगे।
  4. पंचशील सिद्धान्त के तहत तय किया गया कि सभी देश एक दूसरे के साथ समानता का व्यवहार करेंगे तथा परस्पर लाभ के सिद्धान्त पर कार्य करेंगे।
  5. सम्पूर्ण महत्वपूर्ण सिद्धान्त इसमें शान्तिपूर्ण सह अस्तित्व का माना गया है। इसके तहत कहा गया कि सभी देश शान्ति बनाये रखेगें और एक दूसरे के अस्तित्व पर किसी भी प्रकार का संकट उत्पन्न नहीं करेंगे।

Question Paper PDF

इस प्रश्न पत्र की PDF डाउनलोड करें।

PDF Download

सामाजिक अध्ययन Previous Year Paper 2020

Solved question paper PDF download.

Complete 10 Years Solved PYQ Collection

2015 से 2025 तक के solved previous year papers, महत्वपूर्ण प्रश्न, उत्तर एवं PDF resources एक ही package में प्राप्त करें और अपनी UP DELED परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाएं।