Home
Store Updates
Home PYQs Semester 4 सामाजिक अध्ययन 2017
PYQ 2017 • सामाजिक अध्ययन

सामाजिक अध्ययन Previous Year Paper 2017

UP DELED Semester 4 सामाजिक अध्ययन Previous Year Question Paper 2017 with solution.

Section 1 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. किस तिथि को मंगल पाण्डेय को फाँसी दी गयी थी।

(a) 18 फरवरी 1857

(b) 28 मार्च 1857

(c) 8 अप्रैल 1857

(d) 27 अप्रैल 1858

उत्तर: (c) : भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मंगल पांडे को 8 अप्रैल 1857 ई. को फाँसी दी गई।

प्रश्न 2. 'भारत छोडो आन्दोलन' प्रारम्भ किया गया।

(a) 1946 ई.

(b) 1942 ई.

(c) 1930 ई.

(d) 1932 ई.

उत्तर: (b): मोहन दास करमचंद गाँध जी द्वारा 'करो या मरो' नारे के साथ 8 अगस्त 1942 ई. को भारत छोड़ो आन्दोलन प्रारंभ किया गया।

प्रश्न 3. गाँधी जी दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद प्रथम सफल सत्याग्रह आन्दोलन कहाँ प्रारम्भ किया था?

(a) दाण्डी

(b) खेड़ा

(c) बारदोली

(d) चम्पारन

उत्तर: (d): गांधी जी दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद प्रथम सफल सत्याग्रह आन्दोलन 1917 ई. में चम्पारण, बिहार में किसानों के समर्थन में प्रारंभ किया।

प्रश्न 4. थियोसोफिकल सोसाइटी का निम्मलिखित में किससे विशेष सम्बन्ध रहा है-

(a) सविनय अवज्ञा आन्दोलन

(b) बहिष्कार एवं स्वदेशी

(c) असहयोग आन्दोलन

(d) होम रूल

उत्तर: (d): थियोसोफिकल सोसाइटी का होमरूल लीग से विशेष संबंध रहा है। थियोसोफिकल सोसाइटी का भारतीय भूमि पर संस्थापक एनी बेसेंट को माना जाता है। होमरूल लीग के संस्थापक बाल गंगाधर तिलक है।

प्रश्न 5. वायुमण्डल का भार सर्वाधिक किस मण्डल पर होता है-

(a) क्षोभ मण्डल

(b) आयन मण्डल

(c) आयन मण्डल

(d) ओजोन मण्डल

उत्तर: (a) : वायुमण्डल का भार सर्वाधिक क्षोभ मण्डल पर होता है, क्षोभमंडल में तापमान ऊचाई बढ़ने के साथ घटता जाता है, यह सबसे घनी वायुमंडलीय परत है।

प्रश्न 6. भारत के उत्तरी राज्यों में शीत ऋतु में वर्षा किस प्रकार की होती है-

(a) संवहनीय

(b) मानसूनी

(c) चक्रवातीय

(d) पर्वतीय

उत्तर: (c) : भारत के उत्तरी राज्यों में शीत ऋतु में वर्षा का मुख्य कारण पश्चिम और उत्तर पश्चिम से चक्रवाती विक्षोभ का प्रवाह है।

प्रश्न 7. उत्तर प्रदेश की निम्न परियोजनाओं में से कौन पेयजल परियोजना नहीं है-

(a) गोकुल वैराज परियोजना

(b) ज्ञानपुर पम्प नहर परियोजना

(c) लवकुश गंगा वैराज परियोजना

(d) आगरा वैराज परियोजना

उत्तर: (b): ज्ञानपुर पम्प एवं नहर परियोजना, शारदा सहायक नहर परियोजना, पथरई बाँध आदि उत्तरप्रदेश की पेयजल परियोजना नहीं है जबकि गोकुल बैराज, लवकुश गंगा बैराज परियोजना, आगरा बैराज परियोजना आदि पेय जल परियोजना है।

प्रश्न 8. उत्तर प्रदेश के दियासलाई का प्रमुख केन्द्र है-

(a) सहारनपुर

(b) मुरादाबाद

(c) मिर्जापुर

(d) बरेली

उत्तर: (d) बरेली उत्तर प्रदेश के दियासलाई का प्रमुख केन्द्र है। मिर्जापुर कालीन निर्माण के लिए प्रसिद्ध है।

प्रश्न 9. उत्तर प्रदेश का प्रमुख लोक गीत है-

(a) बिरहा

(b) धमार

(c) ठप्पा

(d) हादिया

उत्तर: (a): बिहरा उत्तर प्रदेश का एक लोकप्रिय लोकगीत है और मूल विषय प्रेमी और उसके प्रिय के अलगाव के इर्द-गिर्द घूमता है।

प्रश्न 10. 2001-2011 की जनगणनानुसार उ. प्र. की जनसंख्या में कितने प्रतिशत की दशकीय वृद्धि दर रही है-

(a) 21.54%

(b) 25.61%

(c) 20.09%

(d) 25.4%

उत्तर: (c): 2001-2011 की जनगणनानुसार उ. प्र. की जनसंख्या 20.09% की दशकीय वृद्धि दर रही है।

प्रश्न 11. भारतीय अर्थव्यवस्था के पिछडेपन का सर्वप्रमुख कारण क्या है-

(a) कृषि पर अत्यधिक निर्भरता

(b) भारतीय उद्योगों का अल्प विकास

(c) देश की विशाल जनसंख्या

(d) औद्योगिक रुग्णता

उत्तर: (c) : भारतीय अर्थव्यवस्था के पिछडेपन का सर्वप्रमुख कारण देश की विशाल जनसंख्या का होना है जबकि कृषि पर अत्यधिक निर्भरता, भारतीय उद्योगों का अल्प विकास, औद्योगिक रूग्णता आदि गौण कारण है।

प्रश्न 12. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना की गई-

(a) 22 जुलाई 1945 ई.

(b) 24 अक्टूबर 1945 ई.

(c) 24 अक्टूबर 1946 ई.

(d) 14 सितम्बर 1948 ई.

उत्तर: (b): संयुक्त राष्ट्र संघ क स्थापना 24 अक्टूबर 1945 ई. को हुई थी। संयुक्त राष्ट्र संघ के स्थापना का मुख्य उद्देश्य युद्ध को रोकना, मानवाधिकारों की रक्षा आदि है।

प्रश्न 13. प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता की गारंटी कौन सा अनुच्छेद देता है-

(a) अनुच्छेद 27

(b) अनुच्छेद 25

(c) अनुच्छेद 20

(d) अनुच्छेद 21

उत्तर: (d) : प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता का संरक्षण भारतीय संविधान का अनुच्छेद-21 है।

प्रश्न 14. हिमालय पर्वत माला की सर्वोच्च चोटी है-

(a) एवरेस्ट

(b) कंचनजंघा

(c) गॉडविन ऑस्टिन (के-2)

(d) नन्दा देवी

उत्तर: (a): हिमालय पर्वत माला की सर्वोच्च चोटी नेपाल और तिब्बत सीमा रेखा पर स्थित माउण्ट एवरेस्ट (8848 मी0) है। जबकि भारत की सबसे ऊँची चोटी गॉडविन ऑस्टिन (K-2) है जो पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्र (POK) में स्थित है।

प्रश्न 15. कौन सा तत्व किसी स्थान विशेष की जलवायु को प्रभावित नहीं करता है-

(a) पर्वतों की स्थिति

(b) भूमध्य रेखा से दूरी

(c) खनिज सम्पदा

(d) प्राकृतिक वनस्पति

उत्तर: (c) : खनिज सम्पदा किसी स्थान विशेष की जलवायु को प्रभावित नहीं करती जबकि पर्वतों की स्थिति, भूमध्य रेखा से दूरी तथा प्राकृतिक वन सम्पदा आदि जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक हैं।

Section 2 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 16. थियोसोफिकल सोसायटी की स्थापना किसके द्वारा की गयी थी?

उत्तर: एच. पी. ब्लावात्स्की और कर्नल एम.एस ऑल्काट ने 1875 ई. में भारतीय संस्कृति से प्रेरित होकर संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयार्क शहर में किया। 1882 ई. में मद्रास के उडयार में इसका मुख्यालय स्थापित किया गया। इसका प्रमुखता से प्रचार भारतीय भूमि पर एनी बेसेंट के नेतृत्व में हुआ।

प्रश्न 17. 'यंग इंडिया' नामक समाचार पत्र किसके द्वारा निकाला जाता था।

उत्तर: यंग इंडिया 1919 में 1931 ई. तक अंग्रेजी में प्रकाशित एक साप्ताहिक पत्रिका थी जिसका सम्पादन मोहनदास करमचंद गांधी द्वारा किया जाता था। इन्होंने हरिजन नाम साप्ताहिक पत्रिका का भी सम्पादन किया।

प्रश्न 18. अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय की आधिकारिक मान्यता प्राप्त भाषाएँ कौन-कौन है?

उत्तर: अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय (International Court of Justice - ICJ) की स्थापना 1945 में संयुक्त राष्ट्र के चार्टर द्वारा की गई। यह नीदरलैंड्स (हेग) के पीस पैलेस में स्थित है। यह संयुक्त राष्ट्र का प्रमुख न्यायिक अंग है। अंग्रेजी और फ्रेंच इसकी अधिकारिक भाषाएँ है।

प्रश्न 19. विश्व 'पर्यावरण दिवस' कब मनाया जाता है?

उत्तर: 5 जून 1972 को सुयुक्त राष्ट्र सभा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाए जाने की शुरूआत हुई, जो मानव पर्यावरण पर स्टॉकहोम सम्मेलन का पहला दिन था। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में प्रत्येक वर्ष एक अलग देश द्वारा आयोजन किया जाता है।

प्रश्न 20. संसद के दोनों सदनों का सत्रावसान कौन करता है?

उत्तर: संविधान के अनुच्छेद 85 में संसद के सत्र के संबंध में प्रावधान है। संसद का सत्रावसान एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके द्वारा न केवल बैठक बल्कि सदन के सत्र को भी समाप्त किया जाता है। सत्रावसान का तात्पर्य सत्र का समाप्त होना है न कि विघटन, सत्रावसान की कार्यवाई राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।

प्रश्न 21. उत्तर प्रदेश की प्रमुख जनजातियाँ कौन-कौन सी है?

उत्तर: उत्तर प्रदेश की प्रमुख जनजातियाँ थारू, बुक्सा, माहगीर, शोर्का, राजी, जौनसारी, सहरिया, खरवार, बाल्मीकि और भूटिया आदि।

प्रश्न 22. उत्तर प्रदेश में लोक सभा व राज्य सभा की कितनी सीटें है?

उत्तर: उत्तर प्रदेश में लोक सभा की 80 तथा राज्यसभा की 31 सीटें है जबकि उत्तर प्रदेश विधान सभा मे 403 सीटें तथा विधान परिषद् में 100 सीटें है।

प्रश्न 23. उत्तर प्रदेश के किस जिले में यूरेनियम पाया जाता है?

उत्तर: यूरेनियम, प्लेटिनम, रॉक फॉस्फेट, ग्रेनाइट, बॉक्साइट, डायस्पोर तथा लौह अयस्क आदि उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में पाया जाने वाला खनिज संग्रह है।

प्रश्न 24. वनोन्मूलन का पर्यावरण पर क्या प्रभाव पड़ता है?

उत्तर: वनोन्मूलन का पर्यावरण पर निम्नलिखित प्रभाव पड़ता है-

  1. पर्यावरण और वायुमंडल को गंभीर जलवायु परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है।
  2. जल चक्र परिवर्तित हो जाता है।
  3. मिट्टी की गुणवत्ता में गिरावट आती है।
  4. विभिन्न पौधों और जानवरों की प्रजातियों के आवास प्रभावित होते है।
  5. वनों पर निर्भर लोगों की आजीविका प्रभावित होती है।

प्रश्न 25. भारत का राजचिन्ह अशोक स्तम्भ (सिंह स्तम्भ) कहाँ से अनुकृति किया गया है?

उत्तर: राष्ट्र के प्रतीक के रूप में भारत का राजचिन्ह अशोक स्तंभ (सिंह स्तभ) 26 जनवरी 1950 में भारत सरकार द्वारा सारनाथ स्थित अशोक के सिंह स्तंभ से अनुकृति किया गया है।

प्रश्न 26. उत्तर प्रदेश की प्रमुख नदियों की लम्बाई को घटते हुए क्रम में लिखिए।

उत्तर: उत्तर प्रदेश की प्रमुख नदियों की लम्बाई -

  1. गंगा (2525 कि.मी.)
  2. यमुना (1376 कि.मी.)
  3. घाघरा (1080 कि.मी.)
  4. चंबल (960 कि.मी.)
  5. गोमती (900 कि.मी.)
  6. सोन (784 कि.मी.)
  7. रिहंद (600 कि.मी.)
  8. बेतवा (590 कि.मी.)
  9. सरयू (540 कि.मी.)
  10. राप्ती (525 कि.मी.)

प्रश्न 27. भू-स्खलन का क्या तात्पर्य है?

उत्तर: भू-स्खलन (Landslide)- भूस्खलन एक ऐसी भूवैज्ञानिक घटना है जिसमें शैल, मिट्टी और मलबे के एक भाग का नीचे की ओर संचलन या खिसकना शामिल होता है यह खिसकाव छोटे एवं स्थानीय परिवर्तनों से लेकर बडे एवं विनाशकारी घटनाओं तक भिन्न-भिन्न पैमाने का हो सकता है। भूस्खलन प्राकृतिक व मानव जनित दोनो प्रकार का हो सकता है।

प्रश्न 28. उत्तर प्रदेश की प्रमुख दो विद्युत परियोजनाएँ लिखिए।

उत्तर: उत्तर प्रदेश की ताप विद्युत परियोजनाएँ निम्नलिखित है-

  1. पनकी ताप विद्युत घर
  2. अनपरा ताप विद्युत घर
  3. हरदुआगंज ताप विद्युत घर
  4. ओबरा ताप विद्युत घर
  5. सिंगरौली ताप विद्युत परियोजना

प्रश्न 29. उत्तर प्रदेश में प्रमुख आयात क्या है?

उत्तर: उत्तर प्रदेश खाद्यान्न का निर्यातक राज्य है। जबकि खनिज, पेट्रोलियम आदि का आयातक राज्य है।

प्रश्न 30. पर्यावरण की एक परिभाषा लिखिए।

उत्तर: पर्यावरण- पर्यावरण 'परि + आवरण (हमारे चारों तरफ का आवरण)' के शब्दों के योग से बना है। मानव जीवन को प्रभावित करने वाले सभी सजीवों तथा निर्जीवों के प्रभावों के योग को पर्यावरण के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। पर्यावरण उत्पादन के लिए संसाधन प्रदान करता है तथा सतत् जीवन को परिलक्षित करता है।

Section 3 लघु उत्तरीय प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 31. ब्रह्म समाज की सामाजिक व धार्मिक उपलब्धियों का वर्णन कीजिए।

उत्तर: ब्रह्म समाज की स्थापना 1828 ई. में राजाराम मोहन राय द्वारा ब्रह्म सभा के रूप में की। जिसका भारतीय सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में निम्नलिखित योगदान रहा है-

शामाजिक योगदान-

  1. महिला अधिकारों के लिए संघर्ष जैसे पुनर्विवाह का अधिकार, महिलाओं का संपत्ति रखने का अधिकार तथा सती प्रथा, शिशु वध आदि को प्रतिबंधि करवाना।
  2. बहु विवाह प्रथा पर रोक लगाया जाना।
  3. तर्कवाद और और आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर जोर देना।
  4. हिन्दू धर्म में व्याप्त कथित बुराइयों के खिलाफ लड़ाई।
  5. जात-पात, छुआछूत, अंधविश्वास तथा मादक पदार्थो के इस्तेमाल के खिलाफ संघर्ष।

धार्मिक योगदान -

  1. मूर्तिपूजा और हिन्दुओं की भ्रष्ट प्रथाओं का विरोध।
  2. हिन्दू धर्म के कथित बहुदेववाद के खिलाफ एकेश्वरवाद की वकालत।
  3. जातिगत कठोरता, अर्थहीन कर्मकांडो, और अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अभियान।
  4. वेदों और पाँच उपनिषदों का बंगाली में अनुवाद।

प्रश्न 32. असहयोग आन्दोलन के स्वरूप एवं कारणों पर प्रकाश डालिए।

उत्तर: असहयोग आन्दोलन- 1 अगस्त 1920 को असहयोग आन्दोलन महात्मा गांधी के नेतृत्व में रोलेट एक्ट के विरोध तथा जलियांवाला बाग नर संहार के कारण शुरू किया गया। इसी दिन बाल गंगा धर तिलक जी का निधन हो जाता है। इस क्रम में काग्रेस द्वारा सितंबर 1920 में कलकत्ता में विशेष अधिवेशन बुलाया गया जिसमें विधान परिषदो का बहिष्कार करने, विदेशी शासन के खिलाफ सीधी कार्यवाई करने एवं असहयोग तथा सविनय अवज्ञा आन्दोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया। यह अधिवेशन लाला लाजपत राय के नेतृत्व में संपन्न हुआ था।
सम्पूर्ण आन्दोलन के दौरान बहिष्कार कार्यक्रमों में विदेशी कपड़ों का बहिष्कार सर्वाधिक सफल रहा। इस आन्दोलन के दौरान खादी तथा चरखे के प्रचार ने खूब जोर पकड़ा। खादी राष्ट्रीय आन्दोलन का प्रतीक बन गई। लेकिन रवीन्द्रनाथ टैगोर ने कपड़ो को जलाए जाने का विरोध किया। इस आन्दोलन के दौरान ही गांधी ने एक वर्ष में स्वराज प्रात करने का नारा दिया।
5 फरवरी 1922 को उत्तर प्रदेश के चौरी-चौरा (गोरखपुर) में भीड़ ने पुलिस थाने में आग लगा दी जिसमें 22 पुलिस कर्मी मारे गए। इसीलिए गांधी जी ने 12 फरवरी 1922 को गुजरात के बारदौली में बैठक कर असहयोग आन्दोलन को वापस लेने का निर्णय लिया। मोतीलाल नेहरू, प. जवाहरलाल नेहरू, नेता जी सुभाषचन्द्र बोस, सी.आर. दास, सी. राजगोोलाचारी आदि ने इस आन्दोलन के वापस लिए जाने की आलोचना की।

प्रश्न 33. संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा विश्वशान्ति की स्थापना के लिए किये गये प्रयासों की विवेचना कीजिए।

उत्तर: संयुक्त राष्ट्र संघ चार्टर अध्याय VII में उल्लिखित नियमों शांति के लिए खतरों, शांति के उल्लंघन और आक्रामकता के कृत्यों के सबंध में कार्यवाई (अनुच्छेद 39-51) के तहत संयुक्त राष्ट्र संघ अन्तराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा बनाए रखता है।
इसके लिए संयुक्त राष्ट्र संघ निम्नलिखित प्रयास करता है-

  1. शांति रक्षा अभियान: संयुक्त राष्ट्र संघ संघर्षरत क्षेत्रों में शांति रक्षा अभियान की तैनाती करता है।
  2. सामूहिक सुरक्षा: राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र संघ सामूहिक सुरक्षा का बढ़ावा देता है।
  3. प्रतिबंध: सुरक्षा परिषद् अन्तर्राष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले देशों या संस्थाओं के खिलाफ व्यापार या यात्रा प्रतिबंध जैसे आर्थिक और राजनतिक प्रतिबंध आरोपित करते है।
  4. कूटनीति और संघर्ष समाधान: संयुक्त राष्ट्र संघ संघर्ष समाधान और राजनायिक वार्ता के लिए मंच के रूप में कार्य करता है।

प्रश्न 34. हिमालय पर्वत की भौतिक विशेषताओं का वर्णन कीजिए।

उत्तर: हिमालय पर्वत की भौतिक विशेषताएँ निम्न हैं-

  1. हिमालय पर्वत भारत के उत्तर में पूर्व से पश्चिम में विस्तृत दुनिया की सबसे लम्बी पर्वत श्रंखला है।
  2. हिमालयी पर्वत श्रंखलाओं के अलावा अन्य पर्वत श्रंखलाओं का विस्तार उत्तर से दक्षिण दिशा में है जैसे रॉकी पर्वत श्रंखला, एंडीज पर्वत श्रंखला तथा यूराल पर्वत श्रंखला आदि।
  3. हिमालय पर्वत श्रंखला की लम्बाई पश्चिम से पर्व लगभग 2500 कि.मी. है। यह पश्चिम में कश्मीर में नंगा पर्वत से लेकर पूर्व में अरूणाचल प्रदेश के उत्तर में स्थित तिब्बत पठार के नामचा बरवा पर्वत चोटी तक फैला हुआ है।
  4. हिमालय के चौड़ाई पश्चिम में अधिक तथा पूर्व में निरंतर कम होती गयी है।
  5. हिमालय की आकृति धनुषाकर या चापाकार है। हिमालय का क्षेत्रफल लगभग 5 लाख वर्ग किलामीटर है।
  6. हिमाल पर्वत श्रखला की एक शाखा म्यांमार में विस्तृत है जिसे म्यांमार में आराकानयोमा कहते है।
  7. जर्मन भूगर्भ शास्त्री कोबर ने अपने सिद्धांत में बताया कि आज हिमालय पर्वत जहाँ है वहाँ अतीत में टेथिस भू सन्नति था।

प्रश्न 35. भारत में जनसंख्या वृद्धि के कारणों पर प्रकाश डालिए।

उत्तर: भारत में जनसंख्या वृद्धि के निम्नलिखित कारण है।-

  1. गरीबी और जनसंख्या में हमेशा से विरोधाभास देखा गया है।
  2. साक्षरता की कमी।
  3. विवाह की आयु का कम होना
  4. आधुनिक चिकित्सा सुविधाएँ।
  5. परिवार नियोजन के प्रति विमुखता।
  6. बेरोजगारी
  7. जन्मदर में वृद्धि
  8. मृत्युदर में कमी
  9. जनसंख्या विश्वास

नियंत्रण के उपाय-

  1. परिवार नियोजन की प्रति जन जागरूकता।
  2. सतति सुधार कार्यक्रम।
  3. नारी शिक्षा पर बल।
  4. सामाजिक सुरक्षा के उपाय।

प्रश्न 36. खनन का क्या अर्थ है? भारत में खनन व्यवसाय की विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर: खनन - खनन से तात्पर्य औद्योगिक तथा मानवीय आवश्यकताओं की पूर्ति के उद्देश्य से भूगर्भ से धातुओं अयस्कों तथा अन्य उपयोगी खनिजो को बाहर निकालना। आधुनिक समय में मानवीय आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए खनिजों की आवश्यकता प्रति वर्ष बढ़ती जा रही है जिसकी पूर्ति के लिए उत्तरोत्तर आधुनिक इंजीनियरिंग का विकास हुआ है। विश्व के अनेक राष्ट्रों में खनन का कार्य होता है। भारत में भी कार्य बहुत प्राचीन समय से ही प्रचलित है।
भारत में खनन व्यवसाय की विशेषता-

  1. सीमेंट, धातु, काँच, उर्वरक, इलेक्ट्रॉनिक घटक आदि खनन पर आधारित व्यवसाय है।
  2. विनिर्माण, निर्माण, ऊर्जा उत्पादन सहित कई क्षेत्र खनिज पर ही आधारित है।
  3. कोयला, चूना पत्थर, डोलोमाइट आदि भारत में खनन क्षेत्र के प्रमुख व्यवसाय है।

प्रश्न 37. आतंकवाद क्या है? इसके प्रकारों का वर्णन कीजिए

उत्तर: आतंकवाद एक ऐसा कार्य या कृत्य है, जिसका उद्देश्य गैर कानूनी तरीकों से आम लोगों में डर पैदा करना है। मानव जीवन के लिए खतरा है। आतंकवाद को समाप्त करने के निम्न उपाय हैं-

  1. आतंकवाद को दूर करने के लिए सभी राष्ट्रों को मिलकर आतंकवाद का सामना करना चाहिए एवं आतंकवादियों से कोई समझौता नहीं करना चाहिए
  2. सम्पूर्ण देश वासियों को एकजुट होकर आतंकवाद का डटकर मुकाबला करना चाहिए
  3. अपराधी के लिए तत्काल दण्ड की व्यवस्था।
  4. पुलिस तथा सुरक्षा बलों का आधुनिकीकरण।

आतंकवाद के प्रकार-

  1. विचारधारा प्रेरित आतंकवाद
  2. धार्मिक आतंकवाद
  3. राष्ट्र प्रयोजित आतंकवाद
  4. राज्य प्रयोजित आतंकवाद
  5. व्यक्तिगत या संगठनात्मक आतंकवाद

प्रश्न 38. भारतीय खाद्य निगम पर प्रकाश डालिए।

उत्तर: भारतीय खाद्य निगम (FCI)- भारतीय खाद्य निगम (Food Corporation of India- FCI) उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के खाद्य एवं सार्वजनक वितरण विभाग के अन्तर्गत एक सार्वजनिक निकाय है। यह एक सांविधिक निकाय है जिसकी स्थापना भारतीय खाद्य निगम अधिनियम 1964 के अन्तर्गत वर्ष 1965 में किया गया था। देश में भयानक अकाल और अन्न संकट के तहत इस निकाय की स्थापना की गई थी। इसका मुख्य कार्य खाद्यान्न एवं अन्य खाद्य पदार्थों की खरीद, भण्डारण, वितरण, परिवहन और बिक्री करना है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है तथा यह पाँच आंचलिक कार्यालयों, पच्चीस क्षेत्रीय कार्यालयों और 170 जिला कार्यालयों के देश व्यापी नेटवर्को के माध्यम से अपने कार्यों को संचालित करता है।
उद्देश्य-

  1. सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से पूरे देश में लोगों तक खाद्यान्न को पहुँचाना।
  2. किसानों को लाभकारी मूल्य प्रदान करना।
  3. राष्ट्र की खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करना।

प्रश्न 39. पंचशील के सिद्धान्त लिखिए।

उत्तर: संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए आपसी सम्मान, आपसी गैर-आक्रामकता, एक-दूसरे के आंतरिक मामलों में गैर-हस्तक्षेप, समानता और पारस्परिक लाभ, और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व पंचशील संधि के पांच सिद्धांत है।

  1. प्रत्येक देश एक दूसरे की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का परस्पर सम्मान करेगें।
  2. गैर-आक्रमण का सिद्धान्त अपनाया गया इसके तहत तय किया गया कि कोई भी देश किसी दूसरे देश पर आक्रमण नही करेगा।
  3. समझौता पर हस्ताक्षर करने वाले देश एक दूसरे के आंतरिक मामले में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करेंगे।
  4. इसके तहत तय किया गया कि सभी देश एक दूसरे के साथ समानता का व्यवहार करेंगे।
  5. इसके तहत कहा गया कि सभी देश शांति बनाये रखेंगे। और एक दूसरे के अस्तित्व पर किसी भी प्रकार का संकट उत्पन्न नहीं करेंगे।

प्रश्न 40. नागरिक सुरक्षा संगठन का उद्देश्य क्या है?

उत्तर: नागरिक सुरक्षा संगठन एक अन्तरसरकारी संगठन है जो जनसंख्या की सुरक्षा और सहायता सुश्चित करने और प्राकृतिक समस्याओ से सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु स्थापित किया गया है। नागरिक सुरक्षा संगठन की स्थापना 1931 में हुई थी। विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस का आयोजन अन्तर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन द्वारा किया जाता है यह पहली बार एक मार्च 1990 को मनाया गया था।

Question Paper PDF

इस प्रश्न पत्र की PDF डाउनलोड करें।

PDF Download

सामाजिक अध्ययन Previous Year Paper 2017

Solved question paper PDF download.

Complete 10 Years Solved PYQ Collection

2015 से 2025 तक के solved previous year papers, महत्वपूर्ण प्रश्न, उत्तर एवं PDF resources एक ही package में प्राप्त करें और अपनी UP DELED परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाएं।