बहुविकल्पीय प्रश्न
प्रश्न 1. किस ग्रह को 'पृथ्वी की बहन' भी कहते हैं?
(a) मंगल
(b) शनि
(c) शुक्र
(d) बृहस्पति
उत्तर: (c) : शुक्र ग्रह को 'पृथ्वी की बहन' भी कहते हैं क्योंकि यह आकार और संरचना में पृथ्वी के समान है। यह सौरमंडल के सबसे चमकीले ग्रहों में से एक है। इसे "सुबह का तारा" या "शाम का तारा" भी कहा जाता है।
प्रश्न 2. प्लास किस वर्ग का उत्तोलक हैं-
(a) तृतीय वर्ग
(b) द्वितीय वर्ग
(c) प्रथम वर्ग
(d) उत्तोलक नहीं है
उत्तर: (c) : प्लास प्रथम वर्ग का उत्तोलक है। इस श्रेणी मे, आलम्ब प्रयास और भार के बीच में होता है।
- प्रथम श्रेणी के उत्तोलकः कैंची, प्लास, कील उखाड़ने की मशीन, साईकिल का ब्रेक।
- द्वितीय श्रेणी के उत्तोलकः सरौता, नींबू निचोड़ने की मशीन।
- तृतीय श्रेणी के उत्तोलकः चिमटा, किसान का हल, मनुष्य का हल।
प्रश्न 3. 'स्कर्वी' रोग किस विटामिन की कमी के कारण होता हैं-
(a) विटामिन A
(b) विटामिन B
(c) विटामिन C
(d) विटामिन D
उत्तर: (c) : स्कर्वी रोग विटामिन C (एस्कार्विक एसिड) की कमी के कारण होता है। यह एक ऐसी बिमारी है जिसमें मसूड़ों से खून आना, दातों का ढीला होना समस्याएं हो सकती है।
- रतौंधी नामक रोग विटामिन A की कमी से होता है।
- बेरी-बेरी रोग विटामिन B की कमी से होता है।
- बच्चों में, रिकेट्स और वयस्कों में ऑस्टियोमलेशिया रोग विटामिन D की कमी से हो सकता है।
प्रश्न 4. निम्न में से कौन धातु हैं-
(a) N
(b) O
(c) S
(d) Na
उत्तर: (d) : धातुओं में इलेक्ट्रॉन त्यागकर धनायन बनाने की प्रवृत्ति होती है दिए गए तत्वों में से केवल Na, $Na^{+}$ बना सकते है। अन्य अर्थात N, O तथा S क्रमशः $N^{3-}$, $O^{2-}$ तथा $S^{2}$ बनाते है। अतः स्पष्ट है कि Na (सोडियम) एक धातु है।
प्रश्न 5. एक जूल होता हैं-
(a) 1 न्यूटन x 1 मीटर
(b) 1 न्यूटन + 1 मीटर
(c) $\frac{1 \text{ न्यूटन}}{1 \text{ मीटर}}$
(d) 1 मीटर x 1 सेकेण्ड
उत्तर: (a) : 1जूल = 1 न्यूटन x 1 मीटर। यदि किसी वस्तु पर 1 न्यूटन बल लगाने पर वस्तु बल की दिशा में 1 मीटर विस्थापित हो तो बल द्वारा वस्तु पर किया गया कार्य 1 जूल के बराबर होता है।
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 6. कास्टिक सोडा तथा खाने वाला सोडा का रासायनिक सूत्र लिखिए।
उत्तर: कास्टिक सोडा का रासायनिक सूत्र NaOH है, जबकि खाने वाला सोडा का रासायनिक सूत्र NaHCO3 है।
अन्य उपयोगः-
- कास्टिक सोडा का उपयोग साबुन और डिटर्जेंट, ओवन क्लीनर और कागज और कपड़ा निर्माण जैसे उद्योगों में किया जाता है।
- खाने वाला सोडा (बेंकिग सोडा) का उपयोग भोजन को बेक करने, बेकरी उत्पादों का स्वाद बढ़ाने और सफाई के लिए किया जाता है।
प्रश्न 7. प्रकाश संश्लेषण से आप क्या समझते है?
उत्तर: प्रकाश संश्लेषणः प्रकाश संश्लेषण एक जैविक प्रक्रिया है जिसमें पौधे सूर्य के प्रकाश, जल और कार्बन डाइऑक्साइड की सहायता से भोजन और ऑक्सीजन का निर्माण करते हैं।
प्रकाश संश्लेषण का रासायनिक सूत्र :-
6CO2 + 6H2O $\rightarrow$ C6H12O6 + 602
प्रश्न 8. समस्थानिक एवं समभारी से आप समझते हैं? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: समस्थानिकः- एक ही तत्व के भिन्न-भिन्न परमाणु जिनकी परमाणु संख्या समान हो, लेकिन द्रव्यमान संख्या भिन्न भिन्न हो, उन्हें समस्थानिक कहते है।
उदाहरणः हाइड्रोजन के तीन समस्थानिक हैं H1, H2, H3
समभारीः समभारिक ऐसे परमाणु होते हैं जिनकी द्रव्यमान संख्या (प्रोटॉन और न्यूट्रॉन की कुल संख्या) समान होती है, लेकिन परमाणु संख्या अलग-अलग होती है।
उदाहरणः- 18Ar40, 19K40, 20Ca 40 समभारिक है।
प्रश्न 9. सरल मशीनें कितने प्रकार की होती है? लिखिए।
उत्तर: मशीन एक ऐसी युक्ति है जिसके द्वारा कार्य को शीघ्रता व सरलतापूर्वक किया जा सकता है। इनकी सहायता से एक बिन्दु पर किसी दिशा में बल लगाकर उसका प्रभाव दूसरे बिन्दु पर उत्पन्न करके कार्य किया जाता है।
सरल मशीने 5 प्रकार की होती है -
- उत्तोलक
- पेंच
- झुका तल या नतसमतल
- घिरनी
- पहिया एवं धुरी
प्रश्न 10. कशेरूकी प्राणियों के उत्सर्जी अंगों के नाम लिखिए।
उत्तर: कशेरूकी प्राणियों के उत्सर्जी अंग-
कशेरूकी प्राणियों के उत्सर्जी अंगो में वृक्क (गुर्दा), मूत्रवाहिनी, मूत्राशय, मूत्रमार्ग, त्वचा, फेफड़े और यकृत शामिल है।
प्रश्न 11. किन्हीं पांच प्राकृतिक आपदाओं के नाम लिखिए।
उत्तर: प्राकृतिक आपदाओं के नामः-
भूकम्प, सूखा, तूफान, विस्फोट, ज्वालामुखी, बाढ़ आदि ये प्राकृतिक आपदाएँ है जो जन-धन की हानि करती है।
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 12. संतुलित आहार क्या हैं? हमें सन्तुलित आहार क्यों लेना चाहिए?
उत्तर: संतुलित आहार (Balanced/Healthy):- वह आहार जिसमें पोषक तत्व उचित मात्रा में विद्यमान हों, सन्तुलित आहार कहलाता है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, विटामिन, खनिज और पानी शामिल होते है।
हमें सन्तुलित आहार क्यों लेना चाहिए इसके कई कारण हैं
- ऊर्जा प्रदान करता हैः- कार्बोहाइड्रेट और वसा हमारे शरीर की दैनिक गतिविधियों के लिए ऊर्जा प्रदान करते है।
- शारीरिक विकास और मरम्मतः प्रोटीन हमारे शरीर की कोशिकाओं और ऊतकों के निर्माण और मरम्मत के लिए आवश्यक है। यह बच्चों और किशोरों के विकास के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।
- रोगों से बचावः संतुलित आहार हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है और हमें कई बीमारियों जैसे हृदय रोग, मधुमेह और कुछ प्रकार के कैंसर से बचाने में मदद करता है।
- मानसिक स्वास्थ्यः पोषक तत्वों से भरपूर भोजन हमारे मस्तिष्क के कार्य को बेहतर बनाता है और हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालता है।
- स्वस्थ वजनः संतुलित आहार लेने से हमें स्वस्थ वजन बनाए रखने में मदद मिलती है, जिससे मोटापे से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा कम होता है।
- पोषक तत्वों की पर्याप्तताः यह सुनिश्चित करता है कि हमारे शरीर को सभी आवश्यक विटामिन और खनिज पर्याप्त मात्रा में मिले, जिससे पोषक तत्वों की कमी से होने वाली बीमारियों से बचाव होता है।
- बेहतर पाचनः- फाइबर युक्त संतुलित आहार पाचन क्रिया को स्वस्थ रखता है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है।
प्रश्न 13. भौतिक तथा रासायनिक परिवर्तन में क्या अन्तर है? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
| भौतिक परिवर्तन | रासायनिक परिवर्तन |
|---|---|
| 1. जब किसी पदार्थ में भौतिक परिवर्तन होता है तो उसके अणुओं के पुनर्व्यवस्थित होने के बावजूद उसकी संरचना नहीं रहती है। | 1. जब किसी पदार्थ में रासायनिक परिवर्तन होता है, तो उसकी आणविक संरचना पूरी तरह बदल जाती है। इस प्रकार, रासायनिक परिवर्तन में नए पदार्थों का निर्माण शामिल होता है। |
| 2. भौतिक परिवर्तन एक अस्थायी परिवर्तन है। | 2. रासायनिक परिवर्तन एक स्थायी परिवर्तन है। |
| 3. भौतिक परिवर्तन केवल भौतिक गुणों, जैसे आकार, आकृति आदि को प्रभावित करता है। | 3. रासायनिक परिवर्तन पदार्थ के भौतिक और रासायनिक गुणों, दोनों में परिवर्तन करता है जिसमें इसकी संरचना भी शामिल है। |
| 4. भौतिक परिवर्तन में ऊर्जा का अवशोषण बहुत कम या बिल्कुल नहीं होता। | 4. रासायनिक प्रतिक्रिया के दौरान ऊर्जा का अवशोषण एवं विकास होता है। |
| 5. भौतिक परिवर्तन के कुछ उदाहरण हैं जल का जमना, मोम का पिघलना, जल का उबलना आदि। | 5. रासायनिक परिवर्तन के कुछ उदाहरण है भोजन का पाचन, कोयले का जलना, जंग लगना आदि। |
| 6. भौतिक परिवर्तन में कोई नया पदार्थ नहीं बनता। | 6. रासायनिक परिवर्तन के साथ सदैव एक या एक से अधिक नए पदार्थ उत्पन्न होते हैं। |
| 7. भौतिक पदार्थ आसानी से प्रतिवर्ती है, अर्थात मूल पदार्थ को पुनः प्राप्त किया जा सकता है। | 7. रासायनिक परिवर्तन अपरिवर्तनीय होते हैं, अर्थात् मूल पदार्थ को पुनः प्राप्त नहीं किया जा सकता है। |
प्रश्न 14. आयनन सिद्धांत के आधार पर अम्ल एवं क्षारक को परिभाषित कीजिए।
उत्तर: आयनन सिद्धांत के आधार पर अम्ल एवं क्षारक की परिभाषाः-
अम्लः आयनन सिद्धांत के अनुसार, अम्ल एक ऐसा पदार्थ है जो जल में घुलने पर हाइड्रोजन आयन ($H^{+}$) उत्पन्न करता है।
• यह हाइड्रोजन आयनों की सांद्रता को बढ़ाता है।
उदाहरण के लिए, हाइड्रोक्लोरिक एसिड (HCl) जल में घुलने पर $H^{+}$ आयन और $Cl^{-}$ आयन बनाता है, जिससे विलयन में $H^{+}$ आयनों की सांद्रता बढ़ जाती है।
$HCl(aq)\rightarrow H^{+}(aq)+Cl^{-}(aq)$
क्षारः- आयनन सिद्धांत के अनुसार, क्षार एक ऐसा पदार्थ है जो जल में घुलने पर हाइड्रॉक्साइड आयन ($OH^{-}$) उत्पन्न करता है।
• यह हाइड्रॉक्साइड आयनों की सांद्रता को बढ़ाता है।
उदाहरण के लिए सोडियम हाइड्रॉक्साइड (NaOH) जल में घुलने पर $Na^{+}$ आयन और $OH^{-}$ आयन बनाती है, जिससे विलयन में $OH^{-}$ आयनों की सांद्रता बढ़ जाती है।
$NaOH(aq)\rightarrow Na^{+}(aq)+OH^{-}(aq)$
प्रश्न 15. आर्थिक महत्व के आधार पर फसलों को कितने भागों में बाँटा जा सकता हैं?
उत्तर: आर्थिक महत्व के आधार पर फसलों को निम्न भागों में बाँटा जा सकता है -
- अन्न या धान्य फसलें गेहूँ, जौ, चना, मक्का, ज्वार, धान, बाजरा आदि।
- तिलहन फसलेंः सरसों, मूँगफली, अरंडी तिल, अलसी, सोयाबीन आदि।
- दलहनी फसलेंः अरहर, मूंग, उड़द, चना, मसूर आदि।
- रेशेदार फसलेंः जूट, कपास, सनई, पटसन
- मसाले वाली फसलें धनिया, अजवाइन, जीरा, सौफ, हल्दी कालीमिर्च, तेजपत्ता, इलायची आदि।
प्रश्न 16. ऊर्जा संरक्षण का नियम क्या है?
उत्तर: ऊर्जा संरक्षण का नियमः ऊर्जा के संरक्षण का नियम कहता है कि ऊर्जा को न तो बनाया जा सकता है और न ही नष्ट किया जा सकता है इसे केवल एक रूप से दूसरे रूप में परिवर्तित किया जा सकता है।