बहुविकल्पीय प्रश्न
प्रश्न 1. एलीसा (ELISA) परीक्षण किया जाता है-
(a) कैंसर में
(b) क्षय में
(c) एड्स में
(d) टायफॉयड में
उत्तर: (c) : एलीसा (ELISA) परीक्षण एड्स में किया जाता है। एलीसा का पूरा नाम एंजाइम लिंकड इम्यूनो सारबेंट एसे होता है
प्रश्न 2. नाइट्रोजन अणु में होता है-
(a) त्रिक् आयनिक बन्ध
(b) एकल सहसंयोजी बन्ध
(c) द्विक् सहसंयोजी बन्ध
(d) त्रिक्-सहसंयोजी बन्ध
उत्तर: (d) : नाइट्रोजन अणु में त्रिक् सहसंयोजी बन्ध होता है। नाइट्रोजन आधातु है। इसका त्रिबंध बहुत मजूबत होता है और यही नाइट्रोजन को अक्रियाशील बनाता है।
$N\equiv N$
प्रश्न 3. किसी तत्व का परमाणु क्रमांक 15 तथा द्रव्यमान संख्या 40 है। तत्व के परमाणु के नाभिक में न्यूट्रॉनों की संख्या होगी-
(a) 18
(b) 58
(c) 40
(d) 25
उत्तर: (d) : दिया है, परमाणु क्रमांक = प्रोट्रॉनों की संख्या $=15$
द्रव्यमान संख्या $=40$
हम जानते हैं कि,
द्रव्यमान संख्या = प्रोट्रॉनों की संख्या + न्यूट्रॉनों की संख्या
अतः, न्यूट्रॉनों की संख्या $=40-15=25$
प्रश्न 4. दाएँ निलय से अशुद्ध रूधिर किस अंग में चला जाता है-
(a) फेफड़ा
(b) हृदय
(c) त्वचा
(d) यकृत
उत्तर: (a) : दाएँ निलय से अशुद्ध रक्त फेफड़ा में चला जाता है
प्रश्न 5. पेट्रोल में होती है-
(a) यांत्रिक ऊर्जा
(b) विद्युत ऊर्जा
(c) ध्वनि ऊर्जा
(d) रासायनिक ऊर्जा
उत्तर: (d) : पेट्रोल में रासायनिक ऊर्जा होती है। पेट्रोल में कोई निश्चित फॉर्मूला नहीं होता है फिर भी इसके लिए सामान्य फॉर्मूला दिया जाता है, उसमें कार्बन की संख्या $(C_{22}-C_{30})$ होती है।
Advertisement
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 6. 'सिरके' का रासायनिक सूत्र लिखिए।
उत्तर: सिरके का रासायनिक सूत्र $-CH_{3}COOH$
प्रश्न 7. 'मेस्टन हल' का मुख्य कार्य लिखिए।
उत्तर: 'मेस्टन हल' हल्का और छोटा होता है। यह मिट्टी की गहरी जुताई करता है और मिट्टी पलटने का कार्य भी करता है। इसमें मिट्टी पलटने वाला भाग बड़ा होता है, जिसे मोल्ड बोर्ड कहते हैं, इसमें केन्द्र की चौड़ाई एवं गहराई 12.5 सेमी. होती है। इस हल का भार 15 kg होता है और खिंचाव 80 से 90 kg होता है। मेस्टन हल लोहे का बना होता है।
प्रश्न 8. 'नवीकरणीय' एवं 'अनवीकरणीय' सम्पदा में मुख्य अन्तर बताइए।
उत्तर: नवीकरणीय एवं अनवीकरणीय संसाधन निम्नलिखित हैं -
नवीकरणीय संसाधन वे वस्तुएँ जिनका निर्माण तथा प्रयोग पुनः किया जा सकता है अर्थात् जिन वस्तुओं की पूर्ति दुबारा सरलता से हो सकती है, वे वस्तुएँ नवीकरणीय संसाधन कहलाती हैं। नवीकरणीय ऊर्जा हमें अरबों वर्षों तक अनवरत मिलती रहेगी।
नवीकरणीय संसाधन के उदाहरण
सौर ऊर्जा, पानी, पवन ऊर्जा, झरना नवीकरणीय ऊर्जा के भण्डार असीमित हैं।
अनवीकरणीय संसाधन वे वस्तुएँ जिनका भण्डार सीमित है। वस्तुएँ जिनका निर्माण तथा प्रयोग पुनः नहीं किया जा सकता है अनवीकरणीय संसाधन के निर्माण में बहुत अधिक समय लगता है अनवीकरणीय संसाधन कहलाते हैं।
अनवीकरणीय संसाधन के उदाहरण
- कोयला
- पेट्रोलियम
- प्राकृतिक गैस
प्रश्न 9. वसा में घुलनशील दो विटामिन के नाम लिखिए।
उत्तर: वसा में घुलनशील दो प्रमुख विटामिन A, D एवं अन्य विटामिन E. K हैं।
- विटामिन A - विटामिन A मुख्य रूप से शरीर में रोशनी बनाये रखने में मदद करता है। शरीर में विटामिन A की कमी से आखों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। विटामिन A की कमी से रतौंधी नामक बीमारी होती है। इसलिए विटामिन A का उपयोग सेहत के लिए बहुत जरुरी है
- विटामिन D - हम सूर्य की रोशनी या भोजन से विटामिन D प्राप्त करते हैं। विटामिन D त्वचा के लिए बहुत जरूरी है। विटामिन D आजकल नवजात शिशु को बहुत अनिवार्य हो गया है।
प्रश्न 10. 'टीकाकरण' क्या है, लिखिए।
उत्तर: किसी बीमारी के विरूद्ध प्रतिरोधात्मक क्षमता विकसित करने के लिए जो दवा खिलायी/पिलायी जाती है या अन्य किसी रूप में दी जाती है उसे टीका कहते हैं तथा यह प्रक्रिया टीकाकरण कहलाती है, संक्रामक रोगों की रोकथाम में टीकाकरण सर्वाधिक प्रभावी एवं सस्ती प्रक्रिया है। कोरोना काल में कोरोना को हराने के महत्वपूर्ण टीके विकसित किये गये जिनमें स्पुतनिक-V, कोवैक्सिन, कोविड शील्ड प्रमुख हैं
प्रश्न 11. 'सरल मशीन' कितने प्रकार की होती है, लिखिए।
उत्तर: सरल मशीन मशीनें हमारा कार्य आसान एवं तेजी से करती हैं। सरल मशीनें, बल की दिशा बदल देती हैं या प्रयुक्त बल को बढ़ा देती हैं।
सरल मशीनें मुख्य रूप से 6 प्रकार की होती हैं
लीवर, पहिया, एक्सल, धुरी, उत्तोलक, पुली, गेज और स्क्रू
Advertisement
लघुउत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 12. मनुष्य में कितने प्रकार के दाँत पाए जाते हैं? उनके नाम एवं कार्यों को संक्षेप में समझाइए।
उत्तर: मनुष्य के मुँह में मुख्य रूप से चार प्रकार के दाँत होते हैं
- कृन्तक
- रदनक
- अग्र चवर्णक
- चवर्णक
- कृन्तक सामने वाले चार दाँत कृन्तक होते हैं। ये भोजन को काटने का कार्य करते हैं।
- रदनक रदनक दाँत सख्त भोजन को चीरने के काम आते हैं।
- अग्रचवर्णक अग्रचवर्णक दाँत द्वारा भोजन को तोड़ते हैं। अग्रवचर्णक दाँत दोनों तरफ 3-3 होते हैं।
- चवर्णक चवर्णक दाँत भी भोजन को चबाते हैं।
प्रश्न 13. मनुष्य में भोजन के पोषण की प्रक्रिया समझाइए (संक्षेप में विभिन्न पदों का विवरण दें)
उत्तर: मानव पोषण एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके द्वारा भोजन में मौजूद पदार्थ शरीर के ऊतकों में परिवर्तित हो जाते हैं और मानव जीवन को बनाने वाली शारीरिक और मानसिक गतिविधियों की पूरी श्रृंखला के लिए ऊर्जा प्रदान करते हैं। मानव पोषण में पाँच चरण होते हैं।
- अन्तर्ग्रहण
- पाचन
- अवशोषण
- मिलाना
- उत्सर्जन
- अन्तर्ग्रहण हम भोजन को खाकर उसका उपयोग करते हैं जिसे अन्तर्ग्रहण कहा जाता है। मानव मुख में होने वाली सम्पूर्ण प्रक्रिया अन्तर्ग्रहण है।
- पाचन पाचन वह प्रक्रिया है जिसके माध्यम से भोजन छोटे और फिर आण्विक टुकड़ो में टूट जाता है। यह एक आवश्यक कदम है। जो प्रोटीन, लिपिड, कार्ल्स, विटामिन और खनिजों के घटकों को सरल बनाता है ताकि मानव कोशिकाएँ उन्हें आसानी से अवशोषित कर सकें
- अवशोषण - अवशोषण वह प्रक्रिया है जिसके माध्यम से पाचन के अन्तिम उत्पाद आंतो के ग्यूकोसा से तरल रक्त या लसीका में अवशोषित हो जाता है।
- मिलाना मिलाना वह प्रक्रिया है जिसके माध्यम से पाचन के अन्तिम अवशोषित लसीका के अणुओं से सरल मैक्रो गाल क्युल्स को संश्लेषित करने की प्रक्रिया है
- उत्सर्जन यह उस प्रक्रिया का अन्तिम चरण है जिसके माध्यम से अपशिष्ट हमारे शरीर से बाहर निकल जाता है।
प्रश्न 14. 'ऊर्जा रूपान्तरण' से क्या समझते हैं? यांत्रिक एवं 'विद्युत ऊर्जा' के रूपान्तरण को उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर: ऊर्जा रूपान्तरण ऊर्जा रूपान्तरण जिसे ऊर्जा परिवर्तन भी कहा जाता है, ऊर्जा के एक रूप को दूसरे में बदलने की प्रक्रिया है। ऊर्जा रूपांतरण हर जगह और दिन के हर मिनट में होता है।
उदाहरण रासायनिक ऊर्जा का प्रकाश रूपान्तरण उष्मीय ऊर्जा का रूपान्तरण, गतिज ऊर्जा का रूपान्तरण
यांत्रिक ऊर्जा का रूपान्तरण यांत्रिक ऊर्जा का विद्युत ऊर्जा में रूपान्तरण विद्युत जनरेटर के माध्यम से किया जाता है। ये उपकरण यांत्रिक गति को विद्युत धारा में परिवर्तित करने के लिए विद्युत चुम्बकीय प्रेरण सिद्धान्त का उपयोग करते हैं -
उदाहरण जनरेटर, अल्टरनेटर
विद्युत ऊर्जा रूपान्तरण DC विद्युत मीटर के द्वारा विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में रूपान्तरण किया जाता है। विद्युत मीटर विद्युत चुम्बकीय प्रेरण का प्रयोग करती है।
उदाहरण जनरेटर, विद्युत बल्व, विद्युत हीटर
प्रश्न 15. 'सौर परिवार' को सचित्र समझाइए।
उत्तर: 
सौरमण्डल में सूर्य और बाह्य-खगोलीय पिण्ड शामिल हैं जो इस मण्डल में एक दूसरे से गुरूत्वाकर्षण बल द्वारा बंधे हैं। सौर परिवार में सूर्य, ग्रह, उल्कापिण्ड, क्षुद्रग्रह और धूमकेतु आते हैं। सूर्य सौर परिवार के केन्द्र में स्थित एक तारा है, जो सौर परिवार के लिए ऊर्जा और प्रकाश का स्त्रोत है। पृथ्वी सूर्य से औसत दूरी 14.96 km दूरी पर है। पृथ्वी पर सूर्य का प्रकाश रेडिएशन विकिरण के 8 मिनट 18 सेकण्ड (500 सेकण्ड) पर आता है। सूर्य में ऊर्जा नाभिकीय संलयन प्रक्रिया द्वारा प्राप्त होता है। सूर्य के दिखाई देने वाले सतह को प्रकाश मण्डल कहते हैं, सूर्य के बाहरी सतह का तापमान 6000°C होता है। सूर्य की आकर्षण शक्ति पृथ्वी से 28 गुना ज्यादा है। सौर मण्डल में आठ ग्रह हैं बुद्ध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरूण, वरूण। इसके अतिरिक्त तीन बौने ग्रह सीरीस, प्लेटो और एरीस हैं।
प्रश्न 16. भोजन में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं? प्रोटीन की कमी से कौन-कौन से रोग हो जाते हैं?
उत्तर: भोजन में पाये जाने वाले पोषक तत्व
- कार्बोहाइड्रेट - यह शरीर के लिए ऊर्जा का मुख्य स्त्रोत है। यह अनाज, दाल, फल, सब्जियों और दूध में पाया जाता है।
- प्रोटीन यह शरीर की कोशिकाओं की क्षतिपूर्ती करता है। यह मांस, मछली, अंडे डेयरी उत्पाद और दालों में पाया जाता है।
- वसा यह ऊर्जा का एक महत्वपूर्ण स्त्रोत है और शरीर को विटामिन A, D, E तथा K को अवशोषित करने में मदद करता है। यह तेल, मक्खन, घी, नट्स और बीजों में पाया जाता है।
- विटामिन- ये शरीर के विभिन्न कार्यों के लिए आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्व हैं। विटामिन कई प्रकार के होते हैं A, B, C, D इत्यादि। ये फल, सब्जियों, दूध और अण्डे में पाये जाते हैं।
- खनिज ये शरीर के विकास और कार्य के लिए आवश्यक होते हैं। कैल्शियम, फास्फोरस, लोहा, मैग्नीशियम और आयोडीन प्रमुख खनिज पदार्थ हैं, जिनको डेयरी उत्पाद हरी पत्तेदार सब्जियाँ और फल से प्राप्त किया जाता है।
प्रोटीन की कमी से होने वाले कुछ प्रमुख रोग -
- मरास्मस (Marasmus) यह प्रोटीन और कैलोरी की कमी के कारण होने वाला रोग है जो बच्चों में ज्यादातर पाया जाता है। इसके कारण से बच्चे कमजोर तथा त्वचा झुर्रीदार हो जाती है।
- क्वाशियोरकर (Kwashiorkor) यह प्रोटीन की गम्भीर कमी के कारण होने वाला रोग है। क्वाशियोरकर से पीड़ित लोगों में सूजन, थकान, बालों का झड़ना आदि पाया जाता है।
- एनीमिया (Anemia) प्रोटीन की कमी से लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण कम हो जाता है। जिससे एनीमिया हो सकता है। प्रभावित रोगी को चक्कर आना, सांस फूलना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।
प्रश्न 17. 'आवर्त सारणी' के किसी आवर्त (Period) में बाएँ एवं दाएँ चलने पर विद्युत-धनात्मक गुण एवं धात्विक गुणों में क्या परिवर्तन होता है? उदाहरण देकर समझाइए।
उत्तर: आवर्त सारणी के किसी आवर्त में बाएँ से दाएँ चलने पर धात्विक गुण घटता है तथा विद्युत धनात्मक गुण भी घटता है क्योंकि इलेक्ट्रॉन त्यागने की क्षमता भी घटती है।
उदाहरण
Li Be B CHOF
लिथिमय (Li) से फ्लोरिन (F) तक चलने पर इनका धात्विक गुण घटता है तथा इलेक्ट्रॉन त्यागने की क्षमता भी घटती है।
प्रश्न 18. खेती में प्रयुक्त कल्टीवेटर का नामांकित चित्र बनाइए।
उत्तर: खेती में प्रयुक्त कल्टीवेटर का नामांकित चित्र नीचे दिया गया है

Semester 2 की Complete तैयारी
- Official Syllabus
- Comprehensive Notes
- Quick Revision Notes
- Visual Revision Notes
- Audio Revision
- Solved MCQs
- MCQ Tests
- 2015–2025 Previous Year Papers
- Repeated Exam Questions
- 10 Model Papers