Home
Store Updates
Home PYQs Semester 2 विज्ञान 2017
PYQ 2017 • विज्ञान

विज्ञान Previous Year Paper 2017

UP DELED Semester 2 विज्ञान Previous Year Question Paper 2017 with solution.

Section 1 बहुविकल्पीय प्रश्न

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1. निम्नलिखित में से चूना पत्थर का रासायनिक सूत्र है-

(a) $Na_{2}CO_{3}$

(b) $Ca(OH)_{2}$

(c) CaO

(d) $CaCO_{3}$

उत्तर: (d) : चूना पत्थर का रासायनिक नाम कैल्श्यिम कार्बोनेट है। इसका रासायनिक सूत्र $CaCO_{3}$ है।

प्रश्न 2. सोलर सेल में मुख्य रूप से ऊर्जा का रूपान्तरण होता है-

(a) प्रकाश ऊर्जा का विद्युत ऊर्जा में

(b) प्रकाश ऊर्जा का रासायनिक ऊर्जा में

(c) रासायनिक ऊर्जा का प्रकाश ऊर्जा में

(d) उष्मीय ऊर्जा का प्रकाश ऊर्जा में

उत्तर: (a) : सोलर सेल मुख्य रूप से प्रकाश ऊर्जा/सौर ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में रूपान्तरित करता है।

प्रश्न 3. "पेलेग्रा" रोग निम्नलिखित में से किस विटामिन की कमी से होता है?

(a) विटामिन A

(b) विटामिन B

(c) विटामिन C

(d) विटामिन D

उत्तर: (b) : "पेलेग्रा" रोग नियासिन की कमी के कारण होता है। नियासिन विटामिन B का रासायनिक नाम है।

प्रश्न 4. जड़ों द्वारा वर्धी प्रजनन होता है-

(a) आलू में

(b) शकरकन्द में

(c) अदरक में

(d) गन्ना में

उत्तर: (b) : जड़ों द्वारा वर्धी प्रजनन शकरकन्द में होता है, इसके अन्य उदाहरण- रताल, डहेलिया, अमरूद, ट्रैपिओका आदि।

प्रश्न 5. वह उत्तोलक, जिसमें आलम्ब एवं आयास के मध्य भार है-

(a) हैण्डपम्प

(b) चाकू

(c) ट्रॉली

(d) फावड़ा

उत्तर: (c) : वह उत्तोलक, जिसमें आलम्ब एवं आयास के मध्य भार होता है, वह द्वितीय प्रकार का उत्तोलक कहलाता है।
उदाहरण- सरौता, नींबू नचोड़ने की मशीन और ट्राली।

Section 2 अतिलघु उत्तरीय

अतिलघु उत्तरीय

प्रश्न 6. सौरमण्डल में सूर्य के सबसे नजदीक स्थित ग्रह का नाम लिखिए।

उत्तर: सौरमण्डल में सूर्य के सबसे नजदीक स्थित ग्रह बुध है। सौर मण्डल में 8 ग्रह हैं, जो एक स्थिर गति से सूर्य की परिक्रमा करते हैं।। बुध ग्रह को सूर्य का चक्कर लगाने में 88 दिन का समय लगता है। बुध सौरमण्डल का सबसे छोटा ग्रह है और इसका कोई उपग्रह नहीं है।

प्रश्न 7. मानव की खोपड़ी में उपस्थित हड्डियों की कुल संख्या कितनी है? लिखिए।

उत्तर: मानव की खोपड़ी में उपस्थित हड्डियों की कुल संख्या 22 है। हड्डियों में 8 कपाल की हड्डियाँ और 14 चेहरे की हड्डियाँ शामिल हैं। मध्य कान की हड्डियों सहित, सिर में 29 हड्डियाँ होती हैं। सबसे छोटी हड्डी कान की स्टेपीज है और चेहरे की सबसे बड़ी हड्डी मेम्बिबल है, जो सबसे मजबूत भी है।

प्रश्न 8. कीटों में वर्ज्य पदार्थों का निष्कासन किस उत्सर्जी अंग द्वारा होता है?

उत्तर: कीटों में वर्ज्य पदार्थों के निष्कासन हेतु मैलपीगियन (निसर्ग) नलिकाएँ ही मुख्य उत्सर्जन इन्द्रियाँ हैं। मैलपीगी कोशिकायें उसे आँत में प्रवाहित करती हैं। हालांकि कशेरूकाओं में मुख्य उत्सर्जी अंग एक जोड़ी वृक्क होते हैं लेकिन कीटों तथा अन्य आर्थोपोडा प्राणियों में शारीरिक सतह से गैस विनियम इनमें संभव नहीं हो पाता।

प्रश्न 9. किसी एक अम्ल एवं एक क्षार का रासायनिक सूत्र लिखिए।

उत्तर: अम्ल- सल्फ्यूरिक एसिड $(H_{2}SO_{4})$
क्षार - सोडियम हाइड्राक्साइड (NaOH)

प्रश्न 10. $Fe_{2}O_{3}$ में लोहे की संयोजकता कितनी है?

उत्तर: $Fe_{2}O_{3}$ में लोहे की संयोजकता 3 है जबकि आक्सीजन की संयोजकता 2 है।
$Fe=26$
$=1s^{2},2s^{2},2p^{6},3s^{2},3p^{6},4s^{2},3d^{6}$
$0=8$
$=1S^{2},2S^{2},2p^{4}$
लोहे की परमाणु संख्या 26 है। इसके 4s कक्षक में दो इलेक्ट्रान और 4d कक्षक में 6 इलेक्ट्रान हैं। स्थिरता प्राप्त करने के लिए यह 4s कक्षक में 2 इलेक्ट्रान खो देता है इसलिए इसकी संयोजकता +2 होती है। चूंकि आधे भरे हुए कक्षक अधिक स्थिर होते हैं इसलिए यह 4d कक्षक से एक और इलेक्ट्रान खो देता है और इसकी संयोजकता +3 हो जाती है।
आयरन आक्साइड का रासायनिक सूत्र $Fe_{2}O_{3}$ हेमेटाइट एक खनिज अयस्क है, जिसका उपयोग इस रंग द्रव्य को बनाने के लिए किया जाता है।

प्रश्न 11. ऊष्मा के संचरण की किस विधि द्वारा जल गर्म होता है? लिखिए।

उत्तर: ऊष्मा के संचरण की संवहन विधि द्वारा जल गर्म होता है। संवहन में द्रव के गर्म अंश गतिशील होकर ऊष्मा अन्यत्र वहन करते हैं। इस विधि का उपयोग पानी को गर्म करने में किया जाता है।
संवहन विधिः यह ऊष्मा के स्थानांतरण/संचरण की एक विधि है। किसी तरल पदार्थ (गैस, द्रव या प्लाज्मा) में अणुओं के समग्र स्थानान्तरण द्वारा ऊष्मा का आदान-प्रदान होता है। तरल पदार्थों में संवहन ऊष्मा के अन्तरण की एक मुख्य विधि है। ठोस पदार्थों में संवहन संभव नहीं है।

Section 3 लघु उत्तरीय प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 12. धातुएँ, ऑक्सीजन से अभिक्रिया करके क्या बनाती हैं? लिटमस-पत्र द्वारा कैसे पहचानेंगे कि अम्लीय ऑक्साइड है या भास्मिक ऑक्साइड ? (रासायनिक अभिक्रिया लिखें)

उत्तर: धातुएँ, आक्सीजन से क्रिया करके धातु आक्साइड बनाती हैं।
अम्लीय विलयन नीले लिटमस को लाल कर देता है और क्षारीय विलयन लाल लिटमस को नीला कर देता है।
उदाहरण- जब कापर को वायु की उपस्थिति में गर्म किया जाता है। तो यह ऑक्सीजन के साथ मिलकर काले रंग का कापर आक्साइड बनाता है।

प्रश्न 13. कृषि कार्य में प्रयुक्त उपकरण डिबलर एवं कल्टीवेटर की उपयोगिता लिखिए।

उत्तर: कृषि कार्य में प्रयुक्त उपकरण डिबलर एवं कल्टीवेटर की उपयोगिता निम्नलिखित है-
डिबलरः-डिबलर से अच्छी तरह तैयार खेत में बड़े या मध्यम आकार की बीज बुआई करने या अन्तर को पूरा करने के लिए उपयोग किया जाता है। इसके द्वारा छिद्रों के माध्यम से बीजों को बोया जाता है। इसमें जॉ प्रकार के बीज डालने की प्रणाली होती है। लकड़ी की गड्ढेदार मापक प्रणाली, बीज बक्सा-हत्था एवं बीज विकास द्वार लगे हुए हैं।
कल्टीवेटरः-कल्टीवेटर एक कृषि उपकरण है। जिसका उपयोग खेत की जुताई करने में किया जाता है। खेत में मिट्टी के ढेलों को तोड़ने में भी इसका प्रयोग किया जाता है, जिससे मिट्टी में गुणात्मक सुधार होता है। कल्टीवेटर के द्वारा कृषि कार्य के लिए मिट्टी तैयार करना, खरपतवार निकालना आदि कार्य किये जाते हैं।

प्रश्न 14. परिवेशीय स्वच्छता एवं स्वास्थ्य में क्या सम्बन्ध है? आप परिवेश को स्वच्छ रखने में अपनी भूमिका कैसे निभाएँगे?

उत्तर: परिवेशीय स्वच्छता और स्वास्थ्य एक-दूसरे से अंतरंग रूप से जुड़े हुए हैं। स्वच्छ वातावरण अच्छे स्वास्थ्य का आधार है, जबकि दूषित वातावरण बीमारियों का कारण बन सकता है।
परिवेश को स्वच्छ रखने में हमारी भूमिका

  1. कचरा इकट्ठा करके उसका उचित निपटान करें। प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करें और उसका पुनर्चक्रण करें।
  2. पानी बचाने के लिए नल बन्द करके दाँत ब्रश करें, कम समय तक नहायें और टपकते नलों को ठीक करवायें।
  3. प्लास्टिक का उपयोग कम करना चाहिए।
  4. दूषित वाहनों का उपयोग कम करें तथा सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें।
  5. पेड़ लगाएँ, जिससे शुद्ध हवा प्राप्त होती है।
  6. जब उपयोग में न हो, तो बिजली बन्द कर दे।

प्रश्न 15. मानव के श्वसन-अंग का नामांकित चित्र बनाइए।

उत्तर: मानव के श्वसन अंग का नामांकित चित्र-

मानव के श्वसन अंग

प्रश्न 16. हम ऊर्जा का अपव्यय कहाँ-कहाँ करते हैं? ऊर्जा को संरक्षित करने के विभिन्न तरीके लिखिए।

उत्तर: ऊर्जा का अपव्यय लगभग सभी भौतिक और रासायनिक परिवर्तन के दौरान ऊर्जा का क्षय होता है। किसी भी व्यक्ति को कार्यशील रहने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है, मानव की विभिन्न आवश्यकताएँ -
जैसे- कपड़ा, मकान, सड़क, भोजन, जल, वायु, परिवहन, संचार सूचना-प्रसारण एवं अन्य मानव संसाधन के निर्माण के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है। ऊर्जा से ही मानव कार्य करने योग्य बनता है। एवं सक्रिय रहता है
उर्जा संरक्षण के तरीके

  1. बहुत आवश्यक होने पर ही मोटर साइकिल, स्कूटी, कार का प्रयोग करें
  2. आवश्यकता नहोने पर विद्युत उपकरण (पंखा, बल्ब, रेफ्रीजरेटर, फ्रीज आदि) को बन्द रखें।
  3. सामान्य बल्बों के स्थान पर LED का उपयोग करके ऊर्जा का बचत किया जा सकता है
  4. यदि संभव हो सके तो सोलर कूकर, सोलर लालटेन, सोलर पम्प का उपयोग करें
  5. जहाँ तक संभव हो सके पैदल चलें या साइकिल का प्रयोग करें, जिससे ईंधन को बचाया जा सकता है।

प्रश्न 17. हमारे प्रतिदिन के भोजन में पोषक तत्वों की कमी से होने वाले किसी एक रोग का नाम, लक्षण तथा उससे बचने के उपाय लिखिए।

उत्तर: खाद्य पदार्थों में पोषक तत्वों की कमी का सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ रहा है। सेहत खराब करने में कीटनाशक की बड़ी भूमिका होती है। किसी व्यक्ति के आहार में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन, वसा और सूक्ष्म पोषक तत्व होने चाहिए
पोषक तत्वों की कमी से होने वाले रोग-
कार्बोहाइड्रेटः- सुस्ती एवं कामजोरी हो सकती है
प्रोटीनः प्रोटीन की कमी से एनीमिया हो जाता है
विटामिन की कमी से होने वाले रोग

  1. विटामिन A- रतौंधी, मोतियाबिन्द, त्वचा शुष्क व शल्की।
  2. विटामिन B1- बेरी-बेरी
  3. विटामिन B2- त्वचा का फटना, आँखों का लाल होना।
  4. विटामिन B3- त्वचा पर दाद होना।

रतौंधी के लक्षणः-

  • सरदर्द,
  • आँखों में दर्द
  • धुंधली दृष्टि
  • दूर की चीजों को देखने मे परेशानी
  • रात के समय गाड़ी चलाने में दिक्कत।

रतौधीं से बचने के लिए उपाय-

  1. खून में शुगर की जाँच लगातार कराते रहें
  2. अपने खुराक में पोषक तत्व को बढ़ाएं/खासकर जिंक और विटामिन A वाले पदार्थ।
  3. फलों (शकरकन्द, सीताफल, आम, पपीता, जामुन) का प्रतिदिन सेवन करें
  4. धूप में निकलने से पूर्व चश्में का प्रयोग करें
  5. दूर दृष्टि एवं निकट दृष्टि दोष की जाँच कराते रहें

प्रश्न 18. भूकम्प आने के क्या-क्या कारण हैं? भूकम्प से बचने के उपाय एवं प्रबन्धन के क्या-क्या तरीके अपने स्तर से अपनाएँगे? लिखिए।

उत्तर: भूकम्पः भूकम्प एक ऐसी प्राकृतिक आपदा है, जो बिना किसी चेतावनी के घटती है। भूकम्प भू-गार्भिक हलचलों के कारण भूपटल तथा उसकी शैलों में संपीडन एवं तनाव होने से शैलों में उथल-पुथल होती है जिससे भूकम्प उत्पन्न होता है
भूकम्प आने के कारणः-विवर्तनिक क्रिया, ज्वालामुखी विस्फोट, समस्थितिक समायोजन तथा वितलीय कारणों से भूकंप की उत्पत्ति होती है। ज्वालामुखी क्रिया द्वारा भू-गर्भ से तप्त मैग्मा, जल, गैसें आदि ऊपर निकलने के लिए शैलों पर तेजी से धक्के लगाते हैं तथा दबाव डालते हैं जिसके कारण भूकम्प उत्पन्न होता है।
भूकम्प से बचने के उपाय एवं प्रबंधन

  1. बाहरी आवरण, दरवाजे, खिड़की, छज्जा आदि से बचे
  2. यदि आप बाहर हैं तो पेड़, खम्भे आदि से बचे।
  3. भूकंप के झटके जारी रहें, तब तक एक ही जगह बैठे रहें, या जब तक आप सुनिश्चित न कर लें कि आप सुरक्षित ढंग से बाहर निकल सकते हैं वहीं पर बैठे रहें
  4. पीड़ित व्यक्ति को त्वरित उपचार करने के लिए चिकित्सालय ले जायें
  5. भूकम्प के दौरान लिफ्ट का प्रयोग न करें।
  6. यदि आप मकान या बहुमंजिली इमारत में हैं तो बाहर निकल आए और खाली स्थान पर चले जायें

Question Paper PDF

इस प्रश्न पत्र की PDF डाउनलोड करें।

PDF Download

विज्ञान Previous Year Paper 2017

Solved question paper PDF download.

Complete 10 Years Solved PYQ Collection

2015 से 2025 तक के solved previous year papers, महत्वपूर्ण प्रश्न, उत्तर एवं PDF resources एक ही package में प्राप्त करें और अपनी UP DELED परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाएं।