Home
App Install Updates
Home PYQs Semester 2 सामाजिक अध्ययन 2020
PYQ 2020 • सामाजिक अध्ययन

सामाजिक अध्ययन Previous Year Paper 2020

UP DELED Semester 2 सामाजिक अध्ययन Previous Year Question Paper 2020 with solution.

Section 1 बहुविकल्पीय प्रश्न

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1. तराइन का प्रथम युद्ध हुआ-

(a) 1191 ई.

(b) 1197 ई.

(c) 1192 ई.

(d) 1994 ई.

उत्तर: (a) : तराइन का प्रथम युद्ध 1191 ई. में पृथ्वीराज चौहान और मुहम्मद गोरी के बीच हुआ था। जिसमें जीत पृथ्वीराज चौहान की हुई थी।

प्रश्न 2. गुलाम वंश का प्रथम सुल्तान था-

(a) इल्तुतमिश

(b) बलबन

(c) कुतुबुद्दीन ऐबक

(d) रजिया सुल्तान।

उत्तर: (c) : 1206 ई. में महमूद गौरी की मृत्यु के बाद कुतुबउद्दीन ऐबक दिल्ली के सिंहासन पर बैठा। इसी के साथ भारत में पहली बार गुलाम वंश की स्थापना हुई।

प्रश्न 3. विश्व की सबसे लम्बी नदी है-

(a) राइन

(b) मिसीसिपी

(c) नील

(d) ह्वांगहो।

उत्तर: (c) : दुनिया की सबसे लंबी नदी नार्थ-ईस्ट अफ्रीका में बहने वाली नील नदी है। इसकी लम्बाई 6650 किलोमीटर है।

प्रश्न 4. सक्रिय ज्वालामुखी का उदाहरण है-

(a) पोपा

(b) विसुवियस

(c) फ्यूजीयामा

(d) स्ट्राम्बोली।

उत्तर: (d) : सक्रिय ज्वालामुखी - यदि वर्तमान समय में भी ज्वालामुखी विस्फोट नियमित रूप से होते है, तो ऐसे ज्वालामुखियों को सक्रिय ज्वालामुखी कहा जाता है। उदाहरण- जापान में माउंट फुजियामा, भूमध्य सागर में माउंट स्ट्राम्बोली है।

प्रश्न 5. समानता का अधिकार किस अनुच्छेद में वर्णित है?

(a) अनुच्छेद 19-22

(b) अनुच्छेद 14-18

(c) अनुच्छेद 6-12

(d) अनुच्छेद 16-18

उत्तर: (b) : समानता का अधिकार सभी व्यक्तियों के साथ अवसर, रोजगार, पदोन्नति आदि के मामलों में समान व्यवहार को संदर्भित करता है चाहें उनकी जाति, धर्म, लिंग या जन्म स्थान कुछ भी हो। समानता का अधिकार अनुच्छेद 14-18 को कहा गया है।

प्रश्न 6. अजमेर में किस सूफी सन्त की दरगाह है?

(a) ख्वाजा निजामुद्दीन औलिया

(b) ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती

(c) कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी

(d) ख्वाजा सलीम चिश्ती।

उत्तर: (b) : अजमेर शरीफ दरगाह भारत के राजस्थान राज्य के अजमेर नगर में स्थित प्रसिद्ध सूफी ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह है, जिसमें उनका मकबरा स्थित है।

प्रश्न 7. बैंक ड्राफ्ट है-

(a) साख मुद्रा

(b) वास्तविक मुद्रा

(c) प्रतिनिधि पत्र मुद्रा

(d) परिवर्तनशील पत्र मुद्रा।

उत्तर: (d) : बैंक ड्राफ्ट है परिवर्तनशील पत्र मुद्रा। ड्राफ्ट, बैंक द्वारा बनाया जाता है और इसमें प्राप्तकर्ता का नाम और राशि शामिल होता है।

प्रश्न 8. महमूद गजनवी ने सोमनाथ के मन्दिर पर कब आक्रमण किया?

(a) 1020-21 ई.

(b) 1023-24 ई.

(c) 1022-23 ई.

(d) 1025-26 ई.

उत्तर: (d) : 1025-26 ई. में महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर पर हमला करके इस ऐतिहासिक धरोहर को नष्ट कर दिया था।

प्रश्न 9. ग्राण्ड ट्रंक रोड का निर्माण किस शासक ने करवाया ?

(a) अकबर

(b) शेरशाह सूरी

(c) शेख अफगान

(d) नादिर शाह।

उत्तर: (b) : ग्रांड ट्रंक रोड का निर्माण 16 वीं शताब्दी के शासक शेरशाह सूरी ने करवाया था। इसे सड़क-ए-आजम के नाम से जाना जाता है।

प्रश्न 10. 'भारत का नेपोलियन' किसे कहा जाता है?

(a) चन्द्रगुप्त मौर्य

(b) समुद्रगुप्त

(c) अशोक महान

(d) चन्द्रगुप्त द्वितीय विक्रमादित्य।

उत्तर: (b) : 'भारत का नेपोलियन' समुद्रगुप्त को कहा जाता है। सबसे पहले वी.एस. स्मिथ द्वारा समुद्रगुप्त को 'भारत के नेपोलियन' की संज्ञा दी गई थी।

प्रश्न 11. वायुमण्डल में सबसे अधिक किस गैस का प्रतिशत है?

(a) कार्बन

(b) ऑक्सीजन

(c) नाइट्रोजन

(d) हाइड्रोजन।

उत्तर: (c) : वायुमण्डल में नाइट्रोजन गैस का प्रतिशत सर्वाधिक (78.08%) है। नाइट्रोजन पृथ्वी के वायुमण्डल में सबसे प्रचुर मात्रा में पायी जाने वाली गैस है।

प्रश्न 12. निम्नलिखित में से कौन रूपान्तरित चट्टानों का उदाहरण नहीं है?

(a) संगमरमर

(b) स्लेट

(c) क्वार्टजाइट

(d) ग्रेनाइट।

उत्तर: (d) : ग्रेनाइट रूपांतरित च‌ट्टान का उदाहरण नहीं है। यह आग्नेय चट्टानों की श्रेणी में आता है।

प्रश्न 13. मुहम्मद बिन तुगलक अपनी राजधानी दिल्ली से ले गया-

(a) दौलताबाद

(b) कन्नौज

(c) कालिंजर

(d) लाहौर।

उत्तर: (a) : मुहम्मद बिन तुगलक ने 1327 ई. में अपनी राजधानी दिल्ली से देवगिरी में स्थानांतरित कर दी और बाद में इसका नाम बदलकर 'दौलताबाद' कर दिया।

प्रश्न 14. 'अश्व-अक्षांश' से सम्बन्धित है-

(a) 30°

(b) 60°

(c) 45°

(d) 90°

उत्तर: (a) : अश्व अक्षांश भूमध्य रेखा के लगभग 30° उत्तर और दक्षिण में स्थित क्षेत्र है।

प्रश्न 15. गल्फ-स्ट्रीम है-

(a) खाड़ी में एक नदी

(b) महासागरीय धारा

(c) जेस्ट्रीम का दूसरा नाम

(d) ध्रुवीय धारा।

उत्तर: (b) : गल्फ स्ट्रीम उत्तरी अटलांटिक महासागरी में एक प्रमुख गर्म पानी का महासागर है।

Advertisement

Section 2 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 16. मौर्य साम्राज्य का अन्तिम शासक कौन था?

उत्तर: मौर्य साम्राज्य का अंतिम शासक बृहद्रथ था जिसने 187 से 180 ईसा. पूर्व तक शासन किया था। बृहद्रथ की हत्या उनके सेनापति पुष्यमित्र शुंग ने की थी जिसके बाद मौर्य वंश का अंत और शुंग साम्राज्य का आरम्भ हुआ था।

प्रश्न 17. दशावतार मन्दिर कहाँ स्थित है?

उत्तर: दशावतार मन्दिर, उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के देवगढ़ में स्थित है। इस मन्दिर का निर्माण सन् 500 ई. में किया गया था। इस मन्दिर में सुन्दर नक्काशी के जरिये भगवान विष्णु के दस अवतारों की कहानी बताई गई है इसिलिए इसे दशावतार मन्दिर कहा जाता है।

प्रश्न 18. तुगलक वंश का संस्थापक कौन था?

उत्तर: तुगलक वंश का संस्थापक गयासुद्दीन तुगलक था। तुगलक वंश की स्थापना 1320 ई. में गाजी मलिक ने गयासुद्दीन तुगलक की उपाधि धारण करके की थी।

प्रश्न 19. कबीरदास का जन्म कहाँ हुआ था?

उत्तर: कबीरदास का जन्म 14वीं-15वीं शताब्दी में काशी (वर्तमान समय का वाराणसी) में हुआ था। एक मान्यता के अनुसार उनका अवतरण सन् 1398 (संवत 1455) में ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा को ब्रह्ममूहूर्त में हुआ था।

प्रश्न 20. चट्टानें कितने प्रकार की होती है।

उत्तर: चट्टानो के प्रकार सामान्यतः चट्टाने तीन प्रकर की होती हैं।

  1. आग्नेय चट्टानें
  2. अवसादी चट्टानें
  3. रूपातंरित चट्टानें

प्रश्न 21. राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर: भारत में 24 दिसम्बर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है। सन् 1986 ई. में इसी दिन उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम विधेयक पास हुआ था।

प्रश्न 22. हरित क्रान्ति किससे सम्बन्धित है?

उत्तर: हरित क्रांति का सम्बन्ध चावल और गेहुँ की फसल से है। खेती से जुड़ी क्रांति को हरित क्रांति कहते हैं। हरित क्रांति का जनक नॉर्मन बोरलॉग को माना जाता है। भारत में 'हरित क्रांति के पिता' वैज्ञानिक एम.एस. स्वामीनाथन को कहा जाता है।

प्रश्न 23. ज्वारभाटा कब आता है?

उत्तर: धरती पर स्थित सागरों / महासागरों के जल-स्तर का सामान्यतः स्तर से ऊपर उठना ज्वार तथा नीचे गिरना भाटा कहलाता है। ज्वारा भाटा पूर्णिमा के दिन आता है। पृथ्वी, चन्द्रमा और सूर्य की पारस्परिक गुरूत्वाकर्षण शक्ति की क्रियाशीलता ही ज्वारभाटा की उत्पत्ति का प्रमुख कारण है।

प्रश्न 24. जीवमण्डल की परिभाषा दीजिए।

उत्तर: पृथ्वी का वह पूरा क्षेत्र जिस पर समस्त प्रकार के जीव, जन्तुओं, पौधों, सूक्ष्म जीवों आदि का जीवन संभव हो सकता है, जैवमण्डल कहलाता है।

प्रश्न 25. शैल कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर: भूपर्पटी की संरचना जिन तत्वों से हुई है, उन्हें शैल या चट्टान कहते हैं। शैल के तीन प्रकार होते हैं-

  1. आग्नेय शैल (Igneous Rock): क्वार्ट्ज, ग्रेनाइट, अभ्रक
  2. अवसादी शैल (Sedimentary Rock): सेंधा नमक, पत्थर, चूना पत्थर
  3. रूपांतरिक चट्टान (Metamorphic rock): संगमरमर, क्वार्टजाइट, स्लेट

प्रश्न 26. सूर्यग्रहण क्या है?

उत्तर: सूर्यग्रहण - जब सूर्य और पृथ्वी के मध्य चन्द्रमा आ जाता है तो इस घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं। इस दौरान चन्द्रमा सूर्य की रोशनी को पृथ्वी की सतह पर पहुँचनें से रोकता है। सूर्यग्रहण की घटना अमावस्या के चरण में होता है, एक वर्ष में अधिकतम पाँच सूर्यग्रहण देखने को मिलते हैं। इस घटना के दौरान पृथ्वी से चन्द्रमा की दूरी के आधार पर विभिन्न प्रकार के सूर्यग्रहण को देखा जा सकता है- 1. आंशिक सूर्य ग्रहण 2. वलयाकार सूर्यग्रहण 3. सम्पूर्ण सूर्यग्रहण 4. हाइब्रिड सूर्यग्रहण। चन्द्रग्रहण- जब सूर्य तथा चन्द्रमा के बीच पृथ्वी आती है तो चन्द्रग्रहण होता है। चन्द्रग्रहण पूर्णिमा के दिन होता है।

प्रश्न 27. विजयनगर साम्राज्य का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

उत्तर: विजयनगर साम्राज्य जो कि दक्षिण भारत का एक शक्तिशाली साम्राज्य था। इसकी स्थापना दो भाइयों राजकुमार हरिहर और बुक्का द्वारा 1336 ईस्वी में की गई। जल्दी ही उन्होंने अपने राज्य का विस्तार उत्तर दिशा में कृष्णा नदी तथा दक्षिण में कावेरी नदी के बीच वाले क्षेत्र पर कर लिया और इस पूरे क्षेत्र पर अपना राज्य स्थापित कर लिया।

प्रश्न 28. नागरिकता किस अनुच्छेद से सम्बन्धित है?

उत्तर: नागरिकता से सम्बन्धित प्रावधानों को भारत के संविधान के द्वितीय भाग के अनुच्छेद 5 से 11 में दिया गया है। 26 जनवरी 1950 और 1 जुलाई 1987 के बीच भारत में पैदा हुए सभी व्यक्तियों को अपने माता-पिता की राष्ट्रीयता प्राप्त हुई।

प्रश्न 29. खिलजी वंश के दो शासकों के नाम बताइए।

उत्तर: खिलजी राजवंश दूसरा राजवंश था जिसने 1290 और 1320 के बीच लगभग तीन दशकों तक भारतीय उपमहद्वीप के बड़े हिस्से को कवर करते हुए दिल्ली सल्तनत पर शासन किया था। यह जलालुउद्दीन फिरोज खिलजी द्वारा स्थापित था। खिलजी वंश के दो शासकों के नाम :- जलालुउद्दीन खिलजी तथा अलाउद्दीन खिलजी।

प्रश्न 30. स्थायी पवन किसे कहते हैं?

उत्तर: स्थायी पवन यह पवन हमेशा एक निश्चित दिशा में चलती है। यह पृथ्वी की घूर्णन गति के कारण उत्पन्न होती है। यह अधिक दाब से निम्न दाब की ओर चलती है।

Advertisement

Section 3 लघु उत्तरीय प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 31. आग्नेय शैल की विशेषताएँ बताइए।

उत्तर: आग्नेय शैल - जो शैल गर्म व तरल चट्टान पदार्थों के ठण्ड होने से ठोस हो गयी हो अर्थात् मैग्मा के धीरे-धीरे ठंडा होने से निर्मित हुई है, आग्नेय शैल कहलाते हैं। आग्नेय शैल की विशेषताएं -

  1. इन चट्टानों का निर्माण ज्वालामुखी से निकले गर्म एवं तप्त मैग्मा द्वारा होता है।
  2. ये चट्टानें आर्थिक रूप से उपयोगी मानी जाती हैं। इन चट्टानों में लोहा, निकिल, ताँबा, सीसा, जस्ता, क्रोमाइट, मैगनीज, सोना तथा प्लेटिनम आदि पाये जाते हैं।
  3. ये अत्यन्त कठोर होती हैं और इनमें जल प्रवेश नहीं कर सकता। जल का इन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है, परन्तु ये विखण्डन के कारण टूट जाती हैं।
  4. इन चट्टानों का स्वरूप कभी गोलाकार स्थिति में नहीं मिलता है।
  5. इन चट्टानों में जीवावशेष नहीं पाये जाते हैं, क्योंकि तप्त एवं तरल लावा इन्हें नष्ट कर देता है। यह इन शैलों की सबसे बड़ी विशेषता है।

प्रश्न 32. हमारे मौलिक कर्तव्य कौन-कौन से हैं?

उत्तर: भारतीय संविधान के 11 मौलिक कर्तव्य -

  1. संविधान का पालन करते हुए राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान का सम्मान।
  2. स्वतंत्रता संग्राम के सिद्धान्तों का पालन।
  3. भारत की संप्रभुता और अखण्डता की रक्षा।
  4. जब आह्वान किया जाय, देश की रक्षा करें और राष्ट्रीय कर्तव्य का पालन।
  5. भाईचारे की भावना।
  6. मिश्रित संस्कृति को जीवित रखना।
  7. प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा करना।
  8. वैज्ञानिक सोच विकसित रखना।
  9. उत्कृष्टता के लिए प्रयास।
  10. सार्वजनिक संपति को सुरक्षित रखना।
  11. सभी माता-पिता और अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि वे अपने 6 से 14 साल के बच्चों को स्कूल भेजें।

प्रश्न 33. भारत में औद्योगिक विकास का संक्षेप में वर्णन कीजिए।

उत्तर: उद्योग आर्थिक विकास का आधार माना जाता है। इससे न केवल आधुनिकीकरण बल्कि द्वितीयक तथा तृतीयक क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाने में भी सहायता मिलती है। भारत में औद्योगिक विकास का संक्षेप में वर्णन इस प्रकार है -

स्वतंत्रता पूर्व औद्योगिक विकास- प्राचीन काल में भारत अपने समुन्नत कुटीर उद्योगों, शिल्पों तथा वाणिज्य के लिए विख्यात था। आधुनिक औद्योगिक युग के आगमन के पूर्व भारत में कुटीर तथा घरेलू उद्योग थे। भारत में औपनिवेशिक काल में उद्योगों का पर्याप्त विकास नहीं हो पाया आधुनिक उद्योगों की स्थापना का प्रथम सफल प्रयास 1854 ई. में मुम्बई में सूती वस्त्र बनाने और 1855 ई. में रिसरा (कोलकाता के निकट) में प्रथम जूट मील जूट कारखाने को स्थापित करके किया गया। वर्ष 1907 में जमशेदपुर में टाटा लौह इस्पात के कारखाने की स्थापना से औद्योगिक विकास को नई दिशा मिली।

स्वतंत्रता पश्चात् औद्योगिक विकास- 6 अप्रैल 1948 प्रथम औद्योगिक नीति की घोषणा की गयी। निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के लिए स्पष्ट क्षेत्रों का बटवारा करने वाले इस पहली औद्योगिक नीति के द्वारा ही देश में मिश्रित एवं नियन्त्रित अर्थव्यवस्था की नींव रखी गयी। बाद में समय-समय पर पंचवर्षीय योजना में उद्योग क्षेत्र की वृद्धि दर, नई औद्योगिक नीतियों की घोषणा केन्द्र सरकार द्वारा की जाती रही किन्तु इस सब का आधार 1956 की औद्योगिक नीति प्रस्ताव ही रहा।

प्रश्न 34. दिन-रात होने के कारणों पर प्रकाश डालिए।

उत्तर: दिन और रात होने का कारण है पृथ्वी का अपने अक्ष पर धूर्णन गति करना। अर्थात् पृथ्वी खुद का चक्कर लगाती है जिसकी वजह से दिन और रात होते हैं। पृथ्वी का जो भाग सूर्य के सामने पड़ता है वहाँ दिन होता है तथा पृथ्वी का जो भाग सूर्य के विपरीत दिशा में होता है, वहाँ रात होती है। पृथ्वी अपने अक्ष पर पश्चिम से पूरब की ओर घूमती है। इसे दैनिक गति कहते हैं। एक घूर्णन पूरा करने में पृथ्वी 23 घंटे, 56 मिनट 4.09 सेकेण्ड का समय लेती है। संक्षेप में हम कह सकते हैं कि पृथ्वी की दैनिक गति की वजह से दिन और रात होते हैं।

प्रश्न 35. अपक्षय एवं अपरदन में अन्तर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: अपक्षय एवं अपरदन में अन्तर निम्नलिखित है:

  1. अपक्षय एक स्थैतिक क्रिया है, जिसमें शैलों की अपने ही स्थान पर टूट-फूट होती है। इसके विपरीत, अपरदन एक गतिशील क्रिया है जिसमें टूटी शैलों को उनके स्थान से हटाकर अन्यत्र ले जाकर निक्षेपित कर दिया जाता है।
  2. अपक्षय में वायुमण्डल की शक्तियाँ जैसे तापमान, पाला, वर्षा आदि योग देते हैं। इसके विपरीत, अपरदन में धरातल के ऊपर सक्रिय (बाह्यजात) गतिशील साधन योग देते हैं।
  3. अपक्षय एक पूर्ववर्ती क्रिया है जो बाद में अपरदन क्रिया को सरल बनाती है। किन्तु चट्टानों के अपक्षय के लिए अपरदन की कोई भूमिका नहीं होती। दूसरे शब्दों में, अपक्षय क्रिया अपरदन पर निर्भर नहीं है।

प्रश्न 36. पृथ्वी की आन्तरिक संरचना स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: पृथ्वी की आंतरिक संरचना निम्नलिखित है -

  1. भूपर्पटी: भूपर्पटी पृथ्वी का सबसे बाहरी ठोस भाग है। सिलिका (SI) और एल्युमीनियम (Al) प्रमुख घटक खनिज है। इसलिए इसे अक्सर (SIAI) कहा जाता है। भूपर्पटी भारी चट्टानों से बनी है जिसका घनत्व 3 ग्राम सेमी है। भूपर्पटी की मोटाई समुद्री और महाद्वीपीय क्षेत्रों के अनुसार भिन्न-भिन्न होती है।
  2. मेंटल: भूपर्पटी से परे आन्तरिक भाग को मेंटल कहा जाता है। यह ठोस अवस्था में होता है। इसकी मोटाई 10-200 किलो मीटर होती है। एस्थेनोस्फीयर मेंटल का ऊपरी भाग है। यह मैग्मा का मुख्य स्त्रोत है। जो ज्वालामुखी विस्फोट के दौरान सतह तक अपना रास्ता खोज लेता है। मेंटल के प्रमुख घटक तत्व सिलिकॉन और मैग्नीशियम हैं इसलिए इसे सिमा (SIMA) भी कहा जाता है।
  3. क्रोड: मेंटल सीमा 2,900 किलोमीटर गहराई पर स्थित है। आंतरिक क्रोड ठोस अवस्था में है। जबकि बाहरी क्रोड तरल अवस्था में है। क्रोड बहुत भारी सामग्री से बना है जो ज्यादातर निकल और लौहे से बना है। इसलिए इसे नाइफ (Nife) परत भी कहा जाता है।

प्रश्न 37. गुप्तकाल की विशेषता बताइए।

उत्तर: गुप्तकालीन सांस्कृतिक विकास को भारत के स्वर्ण काल के रूप में जाना जाता था। इसे सर्वोच्च और सबसे उत्कृष्ट समयों में से एक माना जाता था। गुप्त राजाओं ने संस्कृत साहित्य का संरक्षण किया। उन्होंने उदारतापूर्वक संस्कृत के विद्वानों और कवियों की मदद की। गुप्तकाल को भारतीय इतिहास का स्वर्ण युग माना जाता है इसे भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार, धार्मिक सहिष्णुता, आर्थिक समृद्धि तथा शासन व्यवस्था की स्थापना काल के रूप में जाना जाता है। मूर्तिकला के क्षेत्र में देखें तो गुप्त काल में भरहुत, अमरावती, सांची तथा मथुरा कला की मूर्तियों में कुषाण कालीन प्रतीकों तथा प्रारंभिक मध्य कालीन की नग्नता के मध्य अच्छे संश्लेषण तथा जीवतंता का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत करती है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में आर्यभट्ट ने जहाँ एक ओर पृथ्वी की त्रिज्या की गणना की और सूर्य केन्द्रित ब्रह्माण्ड का सिद्धान्त दिया, वहीं दूसरी ओर बराहमिहिर ने चन्द्र के शुरूआत की। गुप्तकाल में विज्ञान प्रौद्योगिकी से लेकर साहित्य स्थापत्य तथा मूर्तिकला के क्षेत्र में नये प्रतिमानों की स्थापना की गई जिससे यह काल भारतीय इतिहास में स्वर्ण युग के रूप में जाना जाता रहा।

प्रश्न 38. वायुमण्डल का संगठन स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: वायुमण्डल का संगठन - वायुमण्डल के चारों ओर सैकड़ों किलो मीटर की मोटाई में लपेटने वाले गैसीय अवरण को वायुमण्डल कहते हैं। वायुमण्डल विभिन्न गैसों का मिश्रण है। जो पृथ्वी को चारों ओर से घेरे हुये है। पृथ्वी तल पर शुष्क वायु का प्रतिशत संगठन इस प्रकार से है -

  1. नाइट्रोजन 78.09%
  2. ऑक्सीजन 20.95%
  3. आर्गन 0.93%
  4. कार्बन डाइआक्साइड 0.03%
  5. हाइड्रोजन 0.001%
  6. निऑन 0.0018%
  7. क्रिप्टन 0.0001%
  8. हीलियम 0.000524%
  9. ज़ेनान 0.000008%
  10. ओजोन 0.000001%

प्रश्न 39. भारत की मौद्रिक नीति स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: भारत की मौद्रिक नीति का क्रियान्वयन भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा किया जाता है। मौद्रिक नीति एक ऐसी नीति होती हैं जिसके माध्यम से किसी देश का मौद्रिक प्राधिकरण खासकर उस देश का सेंट्रल बैंक उस देश की अर्थव्यवस्था के अन्दर ब्याज की दरों के नियंत्रण के माध्यम से मुद्रा की पूर्ति को नियमित और नियंत्रित करता है ताकि वस्तुओं के दामों में बढ़ोत्तरी से बचा जा सके और अर्थव्यवस्था को विकास की तरफ अग्रसर किया जा सके। भारत की मौद्रिक नीति के उद्देश्य -

  1. मूल्य स्थिरता: मूल्य स्थिरता की आवश्यकता आर्थिक विकास के साथ-साथ मूल्यों के बढ़ने की गति के ऊपर विराम लगाने के लिए अत्यंत जरूरी होता है।
  2. स्थिर निवेश का संवर्धन: गैर-जरूरी और निश्चित निवेश को सीमित करके निवेश की उत्पादकता को बढ़ाने के लिए योजना बनाना है।
  3. माल की पूर्ति पर प्रतिबंध: इस रणनीति के तहत कई कार्य किये गये हैं। जैसे सामानों का स्टॉक होने से बचना और संगठन के अंतर्गत सुस्त मुद्रा को रोकना।
  4. कठोरता को कम करना: यह अधिक प्रतिस्पर्धी माहौल और विविधीकरण को प्रोत्साहित करता है।
  5. ऋण का समान वितरण: रिजर्व बैंक की नीति के अंतर्गत अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों को समान लाभ का अवसर उपलब्ध कराया जाता है।

प्रश्न 40. मंगोल आक्रमण एवं उसके प्रभाव स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: मंगोल साम्राज्य ने सन 1221 से 1327 तक भारतीय उपमहाद्वीप पर कई आक्रमण किये। 1221 शताब्दी में, मंगोलों के नेता, चंगेज खान के नाम से लोकप्रिय तेमुजिन ने मध्य एशिया पर आक्रामण करना शुरू कर दिया और ख्वारिज्म साम्राज्य को नष्ट कर दिया। मंगोलो के प्रभाव: मंगोलों के आक्रमणों को रोकने में व्यस्त रहने के कारण सुल्तान प्रशासकीय कार्यों के प्रति जागरूक न रह सके। सुल्तानों को विवश होकर दमन नीति का आश्रय लेना पड़ा था। जिसके कारण प्रजा सुल्तानों से अप्रसन्न रही। कुछ सुल्तानों ने सीमा नीति की उपेक्षा भी की जिससें मंगोलो के आक्रमण निरन्तर जारी रहा और विद्रोहों की भी अधिकता रही। इतना ही नहीं, एक सुल्तान की मृत्यु पर दूसरे सुल्तान का सिंहासनारोहण तलवार के द्वारा ही सम्भव था। इन कारणों से मंगोलो को भारतीय आक्रमणों के समय कभी-कभी अपार सफलता मिलती थी, जो उन्हें आगामी आक्रमण के लिए प्रेरणा देती थी।

UP DELED Study App

Semester 2 की Complete तैयारी

  • Official Syllabus
  • Comprehensive Notes
  • Quick Revision Notes
  • Visual Revision Notes
  • Audio Revision
  • Solved MCQs
  • MCQ Tests
  • 2015–2025 Previous Year Papers
  • Repeated Exam Questions
  • 10 Model Papers
App में पढ़ाई शुरू करें

Question Paper PDF

इस प्रश्न पत्र की PDF डाउनलोड करें।

PDF Download

सामाजिक अध्ययन Previous Year Paper 2020

Solved question paper PDF download.

Complete 10 Years Solved PYQ Collection

2015 से 2025 तक के solved previous year papers, महत्वपूर्ण प्रश्न, उत्तर एवं PDF resources एक ही package में प्राप्त करें और अपनी UP DELED परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाएं।

PDF Store Join Telegram