Home
Store Updates
Home PYQs Semester 2 सामाजिक अध्ययन 2019
PYQ 2019 • सामाजिक अध्ययन

सामाजिक अध्ययन Previous Year Paper 2019

UP DELED Semester 2 सामाजिक अध्ययन Previous Year Question Paper 2019 with solution.

Section 1 बहुविकल्पीय प्रश्न

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1. गीतगोविन्द के रचयिता हैं-

(a) जयदेव

(b) जायसी

(c) अमीर खुसरो

(d) इनमें से कोई नहीं।

उत्तर: (a) : "गीत गोविन्द" के रचयिता जयदेव हैं जो 12वीं शताब्दी के भारतीय कवि थे ।

प्रश्न 2. कलिंग युद्ध के बाद अशोक ने घोषणा की थी-

(a) भेरिघोष

(b) धर्मघोष

(c) भेरिघोष तथा धर्मघोष

(d) इनमें से कोई नहीं।

उत्तर: (b) : कलिंग युद्ध के बाद अशोक को पश्चाताप हुआ और उसने सांस्कृतिक विजय के लिए भौगोलिक आधिपत्य की नीति को त्याग दिया और भेरीघोष के स्थान पर धर्मघोष को अपनाया ।

प्रश्न 3. अधोलिखित में कौन गुप्तकालीन स्वर्ण मुद्रा है?

(a) कौड़ी

(b) दीनार

(c) निष्क

(d) पर्ण।

उत्तर: (b) : गुप्त काल में सोने के सिक्कों को दीनार कहा जाता था।

प्रश्न 4. तराइन का प्रथम युद्ध हुआ था-

(a) महमूद गजनवी और पृथ्वीराज चौहान के मध्य

(b) मुहम्मद बिन कासिम और पृथ्वीराज चौहान के मध्य

(c) मुहम्मद गौरी और पृथ्वीराज चौहान के मध्य

(d) इनमें से कोई नहीं।

उत्तर: (c) : तराइन का प्रथम युद्ध मुहम्मद गौरी और पृथ्वीराज चौहान के मध्य 1191 ई0 में हुआ था।

प्रश्न 5. दिलवाड़ा का जैन मन्दिर स्थित है-

(a) मध्य प्रदेश में

(b) राजस्थान में

(c) उत्तर प्रदेश में

(d) गुजरात में।

उत्तर: (b) : दिलवाड़ा का जैन मंदिर राजस्थान के सिरोही जिले के माउंट आबू नगर में स्थित है। यह मंदिर पाँच मंदिरों का एक समूह है।

प्रश्न 6. पल्लवों के प्रसिद्ध रथ मन्दिर किस स्थान पर निर्मित हैं?

(a) कांची

(b) बंगी

(c) महाबलीपुरम

(d) तंजौर

उत्तर: (c) : राजा नरसिंह वर्मन ने चिंगलपेट में समुद्र के किनारे महाबलीपुरम उर्फ मामल्लपुरम नामक नगर की स्थापना की और रथ निर्माण का शुभारम्भ किया।

प्रश्न 7. गुप्त संवत् का प्रारम्भ किया था-

(a) चन्द्रगुप्त प्रथम

(b) चन्द्रगुप्त मौर्य

(c) चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य

(d) समुद्रगुप्त।

उत्तर: (a) : चन्द्रगुप्त प्रथम ने गुप्त संवत् की स्थापना 319-320ई0 में की थी।

प्रश्न 8. कृष्ण देवराय के दरबार में 'अष्ठ-दिग्गज' थे-

(a) आठ मन्त्री

(b) आठ तेलगु कवि

(c) आठ महान् सेनापति

(d) आठ परामर्शदाता।

उत्तर: (b) : सम्राट कृष्ण देवराय के दरबार में अष्ट-दिग्गज आठ तेलुगु विद्वानों और कवियों को दी गयी सामूहिक उपाधि है ।

प्रश्न 9. मानसूनी पवन कहलाती है-

(a) नियतवाही पवन

(b) मौसमी पवन

(c) स्थलीय पवन

(d) सागरीय पवन।

उत्तर: (b) : मानसूनी पवन को मौसमी पवन भी कहा जाता है जो जून के महीने में भारत में दक्षिण पश्चिम दिशा में चलती हैं।

प्रश्न 10. वायुमण्डल में सबसे अधिक गैस की मात्रा है-

(a) ऑक्सीजन

(b) नाइट्रोजन

(c) कार्बन

(d) हाइड्रोजन।

उत्तर: (b) : वायुमण्डल में गैसों में सबसे ज्यादा मात्रा में नाइट्रोजन का अनुपात पाया जाता है जो कि 78.08% है। उसके बाद ऑक्सीजन 20.95% तथा आर्गन 0.93% फिर कार्बन डाई आक्साइड है।

प्रश्न 11. 66 1/2° ध्रुवों के मध्य पाया जाने वाला ताप कटिबन्ध है-

(a) शीतोष्ण

(b) शीत

(c) उष्ण

(d) इनमें से कोई नहीं।

उत्तर: (a) : 66 1/2° ध्रुवों के मध्य पाया जाने वाले ताप शीतोष्ण कटिबन्ध है।

प्रश्न 12. भारतीय संविधान में सूचियाँ-

(a) एक

(b) दो

(c) तीन

(d) चार।

उत्तर: (c) : भारतीय संविधान में कुल 3 सूचियाँ हैं - (1) संघ सूची (2) राज्य सूची (3) समवर्ती सूची

प्रश्न 13. संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे-

(a) सरदार पटेल

(b) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

(c) डॉ. भीमराव अम्बेडकर

(d) पं. जवाहरलाल नेहरू।

उत्तर: (c) : संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष भीमराव अम्बेडकर थे। संविधान सभा के कुल सीटों की संख्या 389 थी ।

प्रश्न 14. अर्थव्यवस्था में पूँजी का बाजार कौन बनाता है?

(a) उपभोक्ता

(b) शेयर

(c) स्टॉक एक्चेंज

(d) बैंक।

उत्तर: (b) : अर्थव्यवस्था में पूँजी का बाजार शेयर बनाता है।

प्रश्न 15. मूल्य मापक का कार्य मुद्रा का-

(a) सहायक कार्य है।

(b) अन्य कार्य है।

(c) प्रमुख कार्य है।

(d) आकस्मिक कार्य है।

उत्तर: (c) : मूल्य मापक का कार्य मुद्रा का प्रमुख कार्य है।

Section 2 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 16. सल्तनत काल का अन्तिम सुल्तान कौन था?

उत्तर: सल्तनत काल का अन्तिम सुल्तान 'इब्राहिम लोदी' था। वह अफगानी था। उसने भारत पर 1517-1526 ई० तक राज किया और फिर मुगलों द्वारा पराजित हुआ। इब्राहिम लोदी दिल्ली का एकमात्र सुल्तान था जो युद्ध क्षेत्र में मारा गया था।

प्रश्न 17. अशोक ने किस धर्म को राजाश्रय प्रदान किया था?

उत्तर: अशोक ने बौद्ध धर्म को राजाश्रय प्रदान किया था। सम्राट अशोक को अपने शासन के चौदहवें वर्ष में निगोथ नामक भिक्षु द्वारा बौद्ध धर्म की दीक्षा दी गई थी।

प्रश्न 18. अजन्ता वर्तमान भारत के किस राज्य में स्थित है?

उत्तर: अजन्ता वर्तमान भारत के महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में है। अजन्ता की गुफाएँ 29 बौद्ध गुफाओं का एक समूह है ।

प्रश्न 19. दिल्ली सल्तन के किन्हीं दो राजवंशों के नाम लिखिए।

उत्तर: दिल्ली सल्तनत के दो राजवंशों के नाम-

  1. गुलामवंश (1206-1290)
  2. खिलजी वंश (1290-1320)

कुतुबुद्दीन ऐबक, गुलाम वंश का पहला सुल्तान था। ऐबक का साम्राज्य पूरे उत्तर भारत तक फैला था। इसके बाद खिलजी वंश ने मध्य भारत पर कब्जा किया।

प्रश्न 20. हर्षकालीन दो शिक्षा केन्द्रों के नाम लिखिए।

उत्तर: हर्षकालीन दो शिक्षा केन्द्रों के नाम-

  1. तक्षशिला - प्राचीन भारत में गान्धार देश की राजधानी और शिक्षा का प्रमुख केन्द्र था।
  2. पाटलिपुत्र - बिहार की राजधानी पटना का पुराना नाम पाटलिपुत्र था। पवित्र गंगा नदी के दक्षिणी तट पर बसे इस शहर को लगभग 2000 वर्ष पूर्व पाटलिपुत्र के नाम से जाना जाता था।

प्रश्न 21. किस अक्षांश रेखा को भूमध्य रेखा कहा जाता है?

उत्तर: 0° अक्षांश रेखा को भूमध्य रेखा कहा जाता है। भूमध्य रेखा एक काल्पनिक रेखा है जो पृथ्वी को दो गोलार्डों में विभाजित करती है- उत्तरी गोलार्द्ध और दक्षिणी गोलार्द्ध।

प्रश्न 22. अपक्षय क्या है?

उत्तर: अपक्षय चट्टानों के अपने ही स्थान पर भौतिक रासायनिक एवं जैविक क्रियाओं द्वारा टूटने फूटने की क्रिया को अपक्षय कहते हैं।

प्रश्न 23. मौसम और जलवायु में क्या अन्तर है?

उत्तर: मौसम और जलवायु में अन्तर निम्नलिखित है-

  1. मौसम एक छोटे क्षेत्र की वायुमण्डलीय दशाओं का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि जलवायु बड़े क्षेत्र या भू-भाग की वायुमण्डलीय दशाओं का प्रतिनिधित्व करती है।
  2. मौसम अल्पकालीन वायुमण्डलीय दशा है, जबकि जलवायु दीर्धकालीन वायुमण्डलीय दशा है।
  3. मौसम दिन में एक बार बदल सकता है, जबकि जलवायु लम्बे समय तक नहीं बदलती है।
  4. एक ऋतु के मौसमों में किसी एक तत्व की प्रधानता रहती है, जबकि एक प्रकार की जलवायु में एक या अनेक ऋतुएँ होती हैं और जलवायु में एक से अधिक तत्वों का प्रभाव रहता है।

प्रश्न 24. वायुमण्डल के सबसे निचली परत का क्या नाम है?

उत्तर: क्षोभमण्डल पृथ्वी के वायुमण्डल की सबसे निचली परत है। यह मण्डल जैव मण्डलीय पारिस्थितिकी तंत्र के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि मौसम संबंधी सारी घटनाएँ इसी में घटित होती हैं। प्रति 165 मीटर की ऊँचाई पर वायु का तापमान 1°C की औसत दर से घटता है।

प्रश्न 25. विश्व के सबसे गहरे महासागरीय गर्त का क्या नाम है?

उत्तर: मारियाना गर्त विश्व का एक प्रमुख और बहुत ही गहरा महासगरीय गर्त है। यह पश्चिमी प्रशांत महासागर में मरियाना द्वीपसमूह से 200 किलोमीटर (124 मील) पूर्व में स्थित है।

प्रश्न 26. मूल अधिकारों को किन परिस्थितियों में स्थगित किया जा सकता है?

उत्तर: संविधान के अनुच्छेद 352 के अनुसार, राष्ट्रपति आपातकालीन स्थिति की घोषणा कर सकता है। इस आपातकालीन घोषणा करने के पश्चात अनुच्छेद 19 द्वारा नागरिकों को प्रदत्त सभी मूल अधिकार से वंचित किया जाता है।

प्रश्न 27. संवैधानिक उपचारों के अधिकार के अन्तर्गत न्यायालय कितने प्रकार का लेख जारी करता है?

उत्तर: संवैधानिक उपचारों का अधिकार, अनुच्छेद 32 के तहत आता है। कोई भी व्यक्ति मौलिक अधिकारों के हनन होने पर न्यायालय की शरण ले सकता है। अनुच्छेद 32 के तहत उच्च न्यायालय व्यक्ति के मौलिक अधिकारों को परिवर्तित करने के लिए 5 प्रकार की रिट (writ) जारी कर सकता है।

प्रश्न 28. मुद्रा स्फीति के किन्हीं दो प्रकारों के नाम बताइए।

उत्तर: मुद्रास्फीति (inflation) या महंगाई किसी अर्थव्यवस्था में समय के साथ विभिन्न माल और सेवाओं के कीमतों में होने वाली एक सामान्य बढ़ोत्तरी को कहा जाता है। मुद्रास्फीति के प्रकार -

  1. मन्द मुद्रास्फीति
  2. दौड़ती हुई मुद्रास्फीति

प्रश्न 29. उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम कब पास हुआ?

उत्तर: उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम यह अधिनियम उन सभी उपभोक्ता अधिकारों को सुरक्षित करता है जिनको अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार किया गया है। इस अधिनियम के अनुसार, उपभोक्ता अधिकारों को बढ़ावा देने और संरक्षण देने के लिए केन्द्रीय, राज्य एवं जिला स्तरों पर उपभोक्ता संरक्षण परिषद स्थापित किये गए हैं। यह अधिनियम 1986 में पास हुआ था ।

प्रश्न 30. विकसित अर्थव्यवस्था का क्या अर्थ है?

उत्तर: विकसित देश ऐसे देश होते हैं जहाँ पर लोगो की प्रति व्यक्ति आय अधिक होती है, देश के सकल घरेलू उत्पाद का स्तर ऊँचा होता है, उच्च तकनीकि विकास होता है और देश की आधारभूत संरचना का विकास बहुत अच्छा होता है। विकसित देश हैं- अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, जर्मनी, कनाडा।

Section 3 लघु उत्तरीय प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 31. गुप्तकाल को स्वर्ण युग क्यों कहा जाता है?

उत्तर: गुप्तकाल में विज्ञान प्रौद्योगिकी से लेकर साहित्य, स्थापत्य तथा मूर्तिकला के क्षेत्र में नये प्रतिमानों की स्थापना की गई जिससे यह काल भारतीय इतिहास में 'स्वर्ण युग' के रूप में जाना गया।

प्रश्न 32. सूफी मत के प्रमुख सिद्धान्त लिखिए।

उत्तर: सूफी मत के प्रमुख सिद्धान्त भक्ति और प्रेम के माध्यम से ईश्वर तक पहुँचें और "ईश्वर एक है और हम सभी ईश्वर की सन्तान हैं"। सूफी सन्त एकेश्वरवाद में विश्वास करते थे। उनका मानना था कि 'ईश्वर एक है' सब कुछ ईश्वर में है, उनके बाहर कुछ नहीं है और सब कुछ त्याग कर प्रेम के द्वारा ईश्वर को प्राप्त किया जा सकता है। वे ईश्वर को 'प्रियतमा' के समान मानते थे, जिसके लिए 'प्रेमी' अपना सर्वस्व न्योछावर कर देता था।

प्रश्न 33. कालिदास कौन थे? इनके द्वारा लिखित ग्रन्थों का उल्लेख कीजिए।

उत्तर: कालिदास संस्कृत के महाकवि थे और अभिज्ञान शाकुन्तलम् उनकी एक प्रसिद्ध रचना है। कालिदास के मात्र सात ही ऐसे ग्रन्थ हैं जो निर्विवाद रूप से कालिदासकृत माने जाते हैं। तीन नाटक (रूपक)-अभिज्ञान शाकुन्तलम्, विक्रमोर्वशीयम् और मालविकाग्निमित्रम्, दो महाकाव्य- रघुवंशम् और कुमारसंभवम् और दो खण्डकाव्य- मेघदूतम् और ऋतुसंहार।

प्रश्न 34. मुहम्मद तुगलक की सांकेतिक मुद्रा की योजना असफल क्यों हो गई?

उत्तर: अपनी प्रथम योजना के द्वारा मुहम्मद तुगलक ने दोआब के ऊपजाऊ प्रदेश में कर की वृद्धि कर दी (संभवतः 50 प्रतिशत), परन्तु उसी वर्ष दोआब में भंयकर अकाल पड़ गया, जिससे पैदावार प्रभावित हुई। तुगलक के अधिकारियों द्वारा जबरन कर वसूलने से उस क्षेत्र में विद्रोह हो गया, जिससे तुगलक की योजना असफल रही।

प्रश्न 35. जल प्रपात क्या है? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: जलप्रपात उस स्थान को कहते हैं जहाँ कई अलग-अलग नदियों का पानी एकजुट होकर पहाड़ों की ऊँची चट्टानों से नीचे भूमि पर गिरता है। अगर नदियों का पानी सामान्य मात्रा में कम उँचाई से भूमि पर गिरता है तो उसे केवल जलप्रपात कहेंगे और जब नदियों का पानी अधिक मात्रा में अधिक उँचाई से भूमि पर गिरता है तो उसे महाजलप्रताप कहते हैं।

प्रश्न 36. भूमिगत जल का क्या महत्त्व है?

उत्तर: भूमिगत जल का महत्व भूमिगत जल जीवित रहने, फसल लगाने, मशीनरी का उपयोग करने और जीवन को आरामदायक बनाने के लिए आवश्यक है। मानव को वर्षा और घरातलीय सतह से प्राप्त होने वाले जल की तुलना में अधिक स्वच्छ और शुद्ध जल की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 37. लोकतन्त्रात्मक गणराज्य से आप क्या समझते हैं?

उत्तर: लोकतन्त्रात्मक गणराज्य भारत में जनता या लोग शासन सत्ता के अंतिम स्त्रोत हैं। सरकार लोगों की, लोगों के द्वारा और लोगों के लिए है। भारत में राजसत्ता का प्रयोग जनता द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधि करते हैं और वे जनता के प्रति उत्तरदायी होते हैं।

प्रश्न 38. श्रेष्ठ बैंकिंग प्रणाली के कोई दो गुण लिखिए।

उत्तर: श्रेष्ठ बैकिंग प्रणाली के दो गुण-

  1. बचतों को प्रोत्साहन: बैंकिंग प्रणाली ऐसी होनी चाहिए कि सभी वर्गों द्वारा बचत को प्रोत्साहन मिले और विभिन्न प्रकार के खातों द्वारा उनको एकत्र करके निवेश हेतु प्रयोग किया जा सके।
  2. देश की परिस्थितियों के अनुरूप: किसी बैंकिंग प्रणाली को देश में मात्र इसिलिए अपनाना उपयुक्त नहीं होता की वह अन्य देशों में प्रचलित है।

प्रश्न 39. उपभोक्ता के अधिकार और कर्तव्य बताइए।

उत्तर: उपभोक्ताओं के अधिकार: जीवन और संपति के लिए खतरनाक वस्तुओं और सेवाओं के खिलाफ सुरक्षा का अधिकार। वस्तुओं और सेवाओं की गुणवत्ता, मात्रा, शुद्धता, मानक, और मूल्य की जानकारी प्राप्त होना।

उपभोक्ताओं के कर्तव्य: उपभोक्ताओं को सुनिश्चित करना चाहिए कि वे जो उत्पाद खरीद रहे हैं वह अच्छी गुणवत्ता का है और उस पर एगमार्क, आईएसआई, हॉलमार्क आदि जैसे गुणवत्ता चिन्ह अंकित हैं।

प्रश्न 40. भारत में औद्योगिक विकास के लिए सुझाव दीजिए।

उत्तर: भारत में औद्योगिक विकास के लिए सुझाव-

  1. प्राकृतिक संसाधनों का सर्वेक्षण एवं दहन: किसी भी देश के उद्योगों का आधार उस देश के प्राकृतिक संसाधन होते है। अतः उद्योगों के विकास के लिए प्राकृतिक संसाधनों का सर्वेक्षण तथा ज्ञात प्राकृतिक संसाधनों का दोहन किया जाना चाहिए।
  2. वित्तीय सुविधाओं की व्यवस्था: उद्योगों की स्थापना और विकास में पूँजी की आवश्यकता पड़ती है। अतः आवश्यकता इस बात की है कि उद्यमियों के लिए पर्याप्त एवं सस्ते ब्याज पर पूँजी की सुविधाजनक व्यवस्था हो।

Question Paper PDF

इस प्रश्न पत्र की PDF डाउनलोड करें।

PDF Download

सामाजिक अध्ययन Previous Year Paper 2019

Solved question paper PDF download.

Complete 10 Years Solved PYQ Collection

2015 से 2025 तक के solved previous year papers, महत्वपूर्ण प्रश्न, उत्तर एवं PDF resources एक ही package में प्राप्त करें और अपनी UP DELED परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाएं।