बहुविकल्पीय प्रश्न
प्रश्न 1. 42 वाँ संविधान संशोधन किया गया-
(a) 1972
(b) 1976
(c) 1980
(d) 1978
उत्तर: (b) : 42 वाँ संविधान संशोधन 1976 में किया गया था इसे लघु संविधान के रूप में भी जाना जाता है। इस संशोधन के तहत भारतीय संविधान में तीन नए शब्द समाजवादी, धर्म निरपेक्ष और अखण्डता जोड़े गये।
प्रश्न 2. न्याय पंचायत का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है?
(a) 5 वर्ष
(b) 4 वर्ष
(c) 3 वर्ष
(d) 6 वर्ष
उत्तर: (a) : न्याय पंचायतों का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है न्याय पंचायत में एक सरपंच व एक उप सरपंच होता है।
प्रश्न 3. वर्तमान में भारत के CAG कौन हैं?
(a) गिरीश चन्द्र
(b) गिरीश चन्द्र त्रिपाठी
(c) गिरीश चन्द्र मुर्मू
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (c) : वर्तमान में (2023) भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) गिरीश चन्द्र मुर्मू हैं वे देश के 14 वें CAG हैं जबकि देश के पहले CAG वी. नरहरि राव थे।
प्रश्न 4. "भारत के राष्ट्रपति की स्थिति ब्रिटेन के सम्राट से मिलती जुलती है।", किसने कहा?
(a) J. L. नेहरु
(b) B. R. अम्बेडकर
(c) सीतारम्मैया
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (d) : इनमें से कोई नहीं।
प्रश्न 5. सामंतवाद का पतन किस सदी में हुआ?
(a) 15 वीं
(b) 12 वीं
(c) 11 वीं
(d) 13 वीं
उत्तर: (a) : विद्वानों के अनुसार सामंतवाद का पतन 14वीं सदी से शुरू होकर 15वीं सदी तक पूर्ण हो गया।
प्रश्न 6. सबसे अच्छा लोहा माना जाता है-
(a) सिडेराइट
(b) लिमोनाइट
(c) मैग्नेटाइट
(d) हेसेटाइट
उत्तर: (c) : मैग्नेटाइट को सबसे अच्छा लौह, माना जाता है इसमें 72.5% तक लोहा होता है।
प्रश्न 7. अकबर के नौ रत्नों में कौन नहीं शामिल था ?
(a) अबुल फजल
(b) तानसेन
(c) रैदास
(d) फैजी
उत्तर: (c) : अकबर के दरबार के नौ रत्न- (1) अबुल फजल इतिहासकार (अकबरनामा) (2) फैजी लेखक (पंचतंत्र, रामायण, महाभारत का फारसी में अनुवाद) (3) राजा टोडरमल अकबर के दरबार में माप, मानक वजन, राजस्व जिलों और अधिकारियों को पेश किया। शेरशाह सूरी के दरबार में राजस्व मंत्री तथा (4) तानसेन (रामतनु पांडे) - संगीतकार (5) अब्दुर्रहीम खान-ए-खाना अकबर के सेनापति बैरम खाँ के पुत्र (6) राजा मान सिंह सेनापति (7) फकीर अजियाउद्दीन दार्शनिक और सलाहकार (8) बीरबल (महेरादास)- जाने-माने दरबारी विदूषक (9) मुल्ला दो-प्याजा अकबर के दरबार के सलाहकार। रैदास भक्तिकालीन निर्गुण शाखा के संत कवि थे जिनका जन्म वाराणसी में हुआ।
प्रश्न 8. अलाउद्दीन खिलजी किसकी हत्या कर सत्ता प्राप्त किया?
(a) कैकुबाद
(b) जलालुद्दीन खिलज़ी
(c) बलबन
(d) इल्तुतमिश
उत्तर: (b) : अलाउद्दीन खिलजी, खिलजी वंश का दूसरा शासक था वह अपने चाचा व श्वसुर तथा खिलजी वंश के संस्थापक जलाल-उद्-दीन खिलजी की हत्या कड़ामानिकपुर (प्रयागराज) 1296 ई. में करके खिलजी वंश का शासक बना गया।
प्रश्न 9. 'जौहर प्रथा' प्रचलित थी-
(a) राजपूत काल
(b) सल्तनत काल
(c) मौर्य काल
(d) मुगल काल
उत्तर: (a) : जौहर प्रथा राजपूतों में प्रचलित थी मध्यकालीन राजस्थान निरंतर युद्धरत था और जब युद्ध में राजपूतों के जीत की आशा समाप्त हो जाती थी तो उनकी विधवा पत्नियां अपने लाज के बचाव के लिए एक साथ स्वयं को अग्नि में भस्म कर लेती थीं।
प्रश्न 10. मुद्रा का नियमन कौन करता है?
(a) सेबी
(b) RBI
(c) ED
(d) इरडा
उत्तर: (b) : भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) मुद्रा का नियमन व पर्यवेक्षण करता है। RBI विदेशी मुद्रा का प्रबंधन करता है। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) भारत का केन्द्रीय बैंक है। इसकी स्थापना 1 अप्रैल 1935 को भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम 1934 के अनुसार हुई है। इसका वर्तमान मुख्यालय मुम्बई में है।
प्रश्न 11. सिडबी (SIDBI) का मुख्यालय है-
(a) लखनऊ
(b) कानपुर
(c) इलाहाबाद
(d) जौनपुर
उत्तर: (a) : लघु उद्योग एवं विकास बैंक (SIDBI) का मुख्यालय लखनऊ में स्थित है इसका गठन वर्ष 1990 में किया गया था। यह भारत में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम वित्त कंपनियों के लाइसेंस और विनियमन के लिए सर्वोच्च नियामक निकाय है जो वित्त मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में आता है।
प्रश्न 12. अजन्ता में गुफाओं की संख्या है-
(a) 42
(b) 20
(c) 25
(d) 30
उत्तर: (d) : अजन्ता की गुफाएँ महाराष्ट्र में औरंगाबाद के पास वाघोरा नदी के पास सह्याद्रि पर्वतमाला (पश्चिमी घाट) में रॉक-कट गुफाओं की एक श्रृंखला के रूप में स्थित हैं इसमें कुल 30 गुफाएँ (सभी बौद्धा) हैं, जिनमें से 25 को विहार या आवासीय गुफाओं के रूप में जबकि 4 को चैत्य या प्रार्थना स्थल के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इन गुफाओं का विकास 200 BC से 650 AD के मध्य हुआ था प्रश्नानुसार विकल्प (d) सही होने की अधिकतम संभावना है (हालाँकि स्पष्टीकरण में c का उल्लेख भ्रमवश हो सकता है, लेकिन उत्तर 30 है)।
प्रश्न 13. सबसे पहले भारत आने वाला चीनी यात्री-
(a) ह्वेनसांग
(b) मार्को पालो
(c) इब्नबतूता
(d) मेगस्थनीज
उत्तर: (a) : भारत आने वाला पहला यात्री फाह्यान (405-411ई.) था इसने चन्द्रगुप्त द्वितीय के शासन काल में भारत की यात्रा किया था। जबकि ह्वेनसांग ने (630-645 ई.) में भारत की यात्रा की इसकी प्रसिद्ध पुस्तक सी-य-की थी इसने हर्षवर्धन के शासन काल में भारत की यात्रा की। इब्नबतूता (मोरक्को 1333-1347 ई.) एक अरब यात्री था इसकी प्रसिद्ध पुस्तक रेहला थी। मेगास्थनीज चन्द्रगुप्त मौर्य के शासन काल में भारत आया तथा इंडिका नामक पुस्तक लिखी। प्रश्न के विकल्प में फाह्यान न होने के कारण ह्वेनसांग उचित है।
प्रश्न 14. भारत में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान है-
(a) चेरापूंजी
(b) मौसिनराम
(c) मेघालय
(d) केरल
उत्तर: (b) : भारत के मेघालय राज्य में स्थित मॉसिनराम व चेरापूँजी में सर्वाधिक वर्षा होती है। मेघालय की राजधानी शिलांग है। प्रश्नगत विकल्प में मॉसिनराम सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प है।
प्रश्न 15. सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक पहुँचने में समय लगता है-
(a) 5 मिनट 8 सेकेण्ड
(b) 6 मिनट 3 सेकेण्ड
(c) 4 मिनट 3 सेकेण्ड
(d) 8 मिनट 3 सेकेण्ड
उत्तर: (d) : सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी तक पहुँचने में लगभग 8 मिनट 16.6 सेकेंड लगता है। प्रकाश का वेग गति 3 लाख किलोमीटर प्रति सेकेण्ड लगता है। दिये गए विकल्प में विकल्प (d) सर्वाधिक उपयुक्त है लेकिन पूर्णतया सत्य नहीं है।
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 16. गुलाम वंश की स्थापना किसने की?
उत्तर: कुतुबुद्दीन ऐबक (1206-1210 ई.) गुलाम वंश का संस्थापक था यह मुहम्मद गोरी का गुलाम था। इसने दिल्ली में कुव्वत-उल-इस्लाम और अजमेर में अढ़ाई दीन का झोपड़ा नामक मस्जिद् का निर्माण करवाया तथा सूफी संत ख्वाजा कुतुबुद्दीन ब्खतियार काकी के सम्मान में कुतुबमीनार का निर्माण भी शुरू किया। शम्सुद्दीन इल्तुतमिश (1211-1236 ई.) कुतुबुद्दीन ऐबक का गुलाम था इसे दिल्ली सल्तनत के वास्तविक संस्थापक के रूप में भी जाना जाता है।
प्रश्न 17. गुप्तकाल के किन्हीं दो शासकों के नाम लिखिए।
उत्तर: गुप्त साम्राज्य का कालक्रम और उसके प्रमुख शासक-
- श्री गुप्त (240-280 ई.) गुप्त वंश का संस्थापक। श्री गुप्त के साथ-साथ उसने भी महाराज की उपाधि धारण की।
- चन्द्रगुप्त प्रथम (319-334 ई.) महाराजाधिराज की उपाधि धारण करने वाला पहला शासक।
- समुद्रगुप्त (335-380 ई.) गुप्त वंश का एक प्रतापी शासक भारत के नेपोलियन के नाम से परिचित।
प्रश्न 18. चट्टानें कितने प्रकार की होती हैं?
उत्तर: चट्टान (Rocks)- चट्टानें खनिज अंशो के गुणों के संयोजन के साथ खनिज संग्रह हैं। चट्टानों के प्रकार (Types of Rocks):-
- आग्नेय चट्टान (Igneous Rock) - ग्रेनाइट, अभ्रक और क्वार्ट्ज
- अवसादी चट्टान (Sedimentary Rock) - सेंधा नमक, बलुआ पत्थर, चूना पत्थर
- रूपांतरित चट्टान (Metamorphic Rock) - संगमरमर, क्वार्टजाइट, स्लेट
प्रश्न 19. पृथ्वी की आकृति कैसी है?
उत्तर: वास्तव में पृथ्वी का आकार चपटा अण्डाकार है। पृथ्वी का सबसे ऊँचा बिन्दु तिब्बत और नेपाल के बार्डर (सीमा रेखा) पर स्थित हिमालय का माउण्ट एवरेस्ट है जिसकी ऊँचाई 8850 मी. है जबकि सबसे निम्न बिन्दु प्रशांत महासागर में मेरियाना ट्रेंच है जिसकी गहराई 11.50 किमी. है।
प्रश्न 20. बेसाल्ट किस चट्टान का उदाहरण है?
उत्तर: बेसाल्ट चट्टान बहिर्वेधी आग्नेय चट्टान के उदाहरण हैं सामान्यतः चट्टानों के तीन प्रकार हैं- (1) आग्नेय चट्टान (Igneous Rock) (2) अवसादी चट्टान (Sedimentary Rock) (3) रूपांतरित चट्टान (Metamorphic Rock)। आग्नेय चट्टान (Igneous Rock)- इस प्रकार की चट्टानें लावा विस्फोट के कारण पिघले हुए चट्टानी खनिजों के जमने के बाद बनती हैं। यह दो प्रकार की होती है- (i) अंतर्वेधी आग्नेय चट्टान (ii) बहिर्वेधी आग्नेय चट्टान।
प्रश्न 21. मूल कर्त्तव्यों की संख्या कितनी है?
उत्तर: भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्यों का विचार रूस के संविधान से प्रेरित है। इसे 42 वें संविधान संशोधन अधिनियम 1976 द्वारा स्वर्ण सिंह समिति की सिफारिश पर संविधान के भाग 4(क) (IV-A) में जोड़ा गया । मूलरूप से मौलिक कर्त्तव्यों की संख्या 10 थी, लेकिन 86वें संविधान संशोधन अधिनियम 2022 (वस्तुतः 2002) के माध्यम से एक और कर्तव्य को जोड़ा गया। सभी ग्यारह कर्तव्य संविधान के अनुच्छेद 51-(भाग-4क) में सूची बद्ध हैं।
प्रश्न 22. चालुक्य वंश का संस्थापक कौन था?
उत्तर: चालुक्य वंश का संस्थापक पुलकेशिन प्रथम (543-566 ई.) था जिसने बादामी (वातापी) को अपनी राजधानी के रूप में स्थापित किया। कीर्तिवर्मन पुलकेशिन प्रथम का पुत्र था। पुलकेशिन द्वितीय ने पल्लव वंश के महेन्द्रवर्मन को हराया था। चालुक्य वंश का सबसे लम्बे समय तक शासन करने वाला शासक विजयादित्य था तथा अंतिम शासक कीतिवर्मन द्वितीय था।
प्रश्न 23. दुग्ध क्रान्ति के जनक कौन थे?
उत्तर: डॉ. वर्गीज कुरियन को भारत भूमि पर श्वेत क्रांन्ति के जनक के रूप में जाना जाता है। 1970 में भारत में श्वेत क्रांन्ति सबसे बड़े डेयरी विकास आन्दोलनों में से एक था। श्वेत क्रांन्ति का विकास तीन चरणों में हुआ: प्रथम चरण 1970-1980, द्वितीय चरण 1981-1985, तृतीय चरण 1986-1996। डॉ. एम. एस स्वामीनाथन को भारतीय कृषि के जनक के रूप में जाना जाता है। जबकि नार्मन बोरलाग को वैश्विक स्तर पर कृषि के जनक के रूप में जाना जाता है।
प्रश्न 24. सूर्यग्रहण क्या है?
उत्तर: सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse)- जब सूर्य और पृथ्वी के मध्य चन्द्रमा आ जाता है तो इस घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं। इस दौरान चन्द्रमा सूर्य की रोशनी को पृथ्वी की सतह पर पहुँचने से रोकता है। सूर्यग्रहण की घटना अमावस्या के दिन होता है, एक वर्ष में अधिकतम पाँच सूर्यग्रहण देखने को मिलते हैं। इस घटना के दौरान पृथ्वी से चन्द्रमा की दूरी के आधार पर विभिन्न प्रकार के सूर्यग्रहण को देखा जा सकता है (1) आंशिक सूर्यग्रहण (2) वलयाकार सूर्यग्रहण (3) सम्पूर्ण सूर्यग्रहण (4) हाइब्रिड सूर्यग्रहण।
प्रश्न 25. मौलिक अधिकारों से आप क्या समझते हैं?
उत्तर: भारतीय संविधान के भाग-III में अनुच्छेद (12-35) तक मूल अधिकारों का वर्णन है इसे भारत का मैग्नाकार्टा की संज्ञा दी जाती है। भारतीय संविधान 6 मौलिक अधिकारों को प्रदान करता है- (1) समता का अधिकार (अनुच्छेद 14-18) (2) स्वतंत्रतता का अधिकार (अनुच्छेद 19-22) (3) शोषण के विरूद्ध अधिकार (अनुच्छेद 23-24) (4) धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार (अनुच्छेद 25-28) (5) संस्कृति और शिक्षा संबंधी अधिकार (अनुच्छेद 29-30) (6) संवैधानिक उपचारों का अधिकार (अनुच्छेद-32)। मूलतः संविधान में संपत्ति का अधिकार (अनुच्छेद-31) भी शामिल था हालांकि इसे 44वें संविधान संशोधन अधिनियम 1978 द्वारा मौलिक अधिकारों की सूची से हटाकर वैधानिक कर दिया गया है।
प्रश्न 26. मृदा अपरदन से आप क्या समझते हैं?
उत्तर: मृदा अपरदन प्राकृतिक रूप से होने वाली एक भौतिक प्रक्रिया है जिसमें मुख्यतः जल और वायु जैसे प्राकृतिक भौतिक बलों द्वारा भूमि की ऊपरी मृदा के कणों को अलग कर बहा ले जाना शामिल है। मृदा अपरदन सभी प्रकार की भू-आकृतियों को प्रभावित करता है। मृदा अपरदन दो प्रकार के होते हैं- (1) जल अपरदन (2) वायु अपरदन। जल अपरदन के अन्तर्गत- (1) वर्षा जल अपरदन (2) परत अपरदन (3) रिल अपरदन (4) धारा तल अपरदन (5) बड़ी अवनलिका अपरदन।
प्रश्न 27. अर्थशास्त्र किसकी रचना है?
उत्तर: अर्थशास्त्र राजनीतिक कौशल, आर्थिक नीति और सैन्य रणनीति पर आधारित एक ऐतिहासिक ग्रन्थ है जो मौर्य काल के प्रशासन की झलक प्रस्तुत करता है। इसके लेखक चाणक्य हैं जिन्हें विष्णुगुप्त व कौटिल्य के नाम से भी जाना जाता है जोकि चन्द्रगुप्त मौर्य के प्रधानमंत्री तथा सलाहकार भी थे। अर्थशास्त्र को चाणक्य की प्रशिक्षण नियमावली माना जाता है जिसके द्वारा उन्होनें चन्द्रगुप्त को एक नागरिक से एक सम्राट के रूप में बदल दिया।
प्रश्न 28. भारत किस गोलार्द्ध में स्थित है?
उत्तर: भारत की मुख्य भूमि आक्षांश 8° 4' 30 और 37° 6' 30 तथा देशान्तर 68°7' पूर्व और 97° 25' पूर्व के मध्य फैली हुई है। भारत अक्षांशीय रूप से उत्तरी गोलार्द्ध तथा देशान्तरीय रूप से पूर्वी गोलार्द्ध में स्थित है।
प्रश्न 29. भारत चीन के बीच युद्ध कब हुआ?
उत्तर: 20 अक्टूबर 1962 को चीन द्वारा अप्रत्याशित रूप से भारत पर हमला किया गया था, जिसे 1962 के चीन-भारत युद्ध के नाम से जाना जाता है। इस युद्ध के दौरान चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी द्वारा लद्दाख में और मैकमोहन रेखा के पार भारत पर आक्रमण किया गया। चीन द्वारा युद्ध विराम (सीजफायर) की घोषणा के बाद 21 नवम्बर 1962 के युद्ध समाप्त हुआ। युद्ध के तत्कालीन कारण- (1) 1959 में दलाईलामा को भारत द्वारा शरण देना। (2) भारत द्वारा फॉरवर्ड पॉलिसी के अन्तर्गत सीमा पर चौकियों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू करना (3) विवादित हिमालयी क्षेत्र।
प्रश्न 30. जलवायु का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: जलवायु - एक बड़े क्षेत्र में लम्बे समयावधि (30 वर्ष से अधिक समय) में मौसम की अवस्थाओं तथा विविधताओं का कुल योग ही जलवायु कहलाता है। मौसम एक विशेष समय में एक क्षेत्र के वायुमंडल की अवस्था को बताता है। मौसम तथा जलवायु के तत्व जैसे तापमान, पवन, आर्द्रता वायुमण्डलीय दाब और वर्षण एक ही होते हैं।
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 31. अच्छे नागरिक के चार गुणों का वर्णन कीजिए-
उत्तर: अच्छे नागरिकों के गुणः-
- सामाजिक समस्याओं के प्रति जागरूक होना।
- सार्वजनिक जीवन में भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए सहभागिता प्रदर्शित करना।
- संविधान का आदर करना तथा सच्चाई और ईमानदारी से रहना।
- दूसरों के प्रति आदर और सम्मान का गुण प्रदर्शित करना।
- मेहनती और वफादार होना।
- अपने जीवन को एक निर्धारित लक्ष्य के प्रति प्रेरित करना।
- नैतिक एवं सामाजिक मूल्यों को ग्रहण करना।
- पर्यावरणीय जागरूकता तथा वृक्षारोपण को बढ़ावा देना।
- सामाजिक साक्षरता तथा महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने की पुरजोर कोशिश करना।
प्रश्न 32. वनों से होने वाले लाभ बताइए-
उत्तर: वनः ऐसा क्षेत्र जो पूरी तरह से विभिन्न प्रकार के पेड़ों और अन्य पौधों की वृद्धि और विकास के लिए समर्पित हो उसे वन क्षेत्र कहा जाता है। वनों से विभिन्न लाभ हैं-
- वन वायुमंडल में ऑक्सीजन (O2) के स्तर को बनाए रखने में सहायता करते हैं, जो मानवों तथा अन्य प्राणियों के जीवन को संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
- वनों द्वारा पृथ्वी के तापमान का नियमन व ग्लोबल वार्मिंग को कम करने में सहायता प्राप्त होती है।
- वन ध्वनि प्रदूषण सहित अन्य प्रदूषकों को कम करने में सहायता प्रदान करते हैं।
- वन जल प्रवाह को रोकते हैं तथा पृथ्वी के जल के अवशोषण में सहायता करते हैं तथा बाढ़ के दौरान मृदा अपरदन को भी रोकते हैं।
- मनुष्यों को जीविका का साधन प्रदान करते हैं। जैसे वनों से विभिन्न प्रकार की बहुमूल्य लकड़ियाँ, अनेक प्रकार की औषधियाँ आदि प्राप्त होती हैं। वनों से हरा चारा, ईंधन, इमारती लकड़ी औषधियाँ, रेशे, फल और फूल, कृषि उपकरणों हेतु लघु प्रकाष्ठ तथा विभिन्न उद्योग हेतु कच्चेमाल की प्राप्ति वनों से ही होती है।
प्रश्न 33. मुद्रा स्फीति से आशय स्पष्ट कीजिए-
उत्तर: मुद्रास्फीति (Inflation): मुद्रास्फीति ऐसी अवस्था है जब मांग और पूर्ति में असंतुलन पैदा होने के कारण वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में वृद्धि हो जाती है। भारतीय अर्थव्यवस्था में मुद्रास्फीति की गणना दो मूल्य सूचियों के आधार पर होती है- i. थोक मूल्य सूचकांक (Wholesale Price Index-WPI) ii. उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (Consumer Price Index-CPI)।
मुद्रास्फीति मुख्यतः दो कारणों से होती है- i. मांग जनित कारक (मांग में वृद्धि से) ii. लागत जनित कारक (लागत में वृद्धि से)।
मुद्रा स्फीति के प्रभाव- i. निवेशकर्त्ताओं पर ii. निश्चित आय वर्ग वालों पर iii. ऋणी एवं ऋणदाता पर iv. बचत पर v. कृषकों पर vi. भुगतान संतुलन पर vii. करों पर viii. उत्पादकों पर।
प्रश्न 34. उदारीकरण के विषय में प्रकाश डालिए।
उत्तर: उदारीकरणः मूलतः इसका अर्थ है अर्थव्यवस्था में सरकारी हस्तक्षेप को कम कर बाजार प्रणाली पर निर्भरता बढ़ाना। उदारीकरण आर्थिक सुधार की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। उदारीकरण का प्रभाव कृषि, उद्योग तथा सेवा तीनों क्षेत्रों पर दिखाई देता है।
कृषि क्षेत्र में उदारीकण से बाजार का विस्तार हुआ, उत्पादकों को आकर्षक मूल्य तथा उपभोक्ताओं को सस्ती कीमत पर कृषि वस्तुओं की प्राप्ति सुलभ हुई । उदारीकरण से उद्योगों की स्थिति भी सुधरी, औद्योगिक उत्पादन में विविधता आई, भारतीय औद्योगिक क्षेत्र को विदेशों से उच्च तकनीकी प्राप्त होने के कारण अन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्द्धा में वृद्धि हुई है। उदारीकरण का सबसे ज्यादा सकारात्मक प्रभाव सेवा क्षेत्र पर दिखाई देता है। भारतीय अर्थव्यवस्था का जीडीपी का अधिकांश हिस्सा इसी क्षेत्र से आता है। भारत; सॉफ्टवेयर सेवा, पर्यटन सेवा, चिकित्सा सेवा इत्यादि के लिए एक आदर्श हब बन चुका है।
प्रश्न 35. अपरदन को परिभाषित कीजिए-
उत्तर: मृदा अपरदनः मृदा अपरदन प्राकृतिक रूप से घटने वाली एक भौतिक घटना है। जिसमें मुख्यतः जल एवं वायु जैसे प्राकृतिक भौतिक बलों द्वारा भूमि की ऊपरी मृदा के कणों को अलग कर बहा ले जाना सम्मिलित है। मृदा अपरदन के दो प्रकार होते हैं- i. जल अपरदन ii. वायु / पवन अपरदन।
जल अपरदन- जल के द्वारा मृदा का बहाव या ह्यास जलज अपरदन कहलाता है। जल अपरदन के विभिन्न प्रकार हैं- i. वर्षा जल अपरदन ii. परत अपरदन iii. रिल अपरदन iv. धरातल अपरदन v. बड़ी अवनालिका अपरदन।
पवन/वायु अपरदन- इस प्रकार का अपरदन वहाँ होता है जहाँ की भूमि मुख्यतः समतल, अनावृत्त शुष्क एवं रेतीली तथा मृदा ढीली, शुष्क एवं बारीक दानेदार होती है। मृदा अपरदन के उत्तरदायी कारक- i. भू स्थलाकृतिक कारक ii. मानवीय कारक।
प्रश्न 36. महमूद गजनवी के भारत पर आक्रमण का वर्णन करें।
उत्तर: महमूद गजनवीः महमूद गजनवी गजनी क्षेत्र के सुबुक्तगीन का पुत्र था जो गजनी के पहले स्वतंत्र शासक के रूप में प्रसिद्ध हुआ। महमूद गजनवी ने धन अर्जित करने और भारतीय उपमहाद्वीप क्षेत्र में इस्लाम के प्रभाव को फैलाने के लिए भारत पर आक्रमण किया। वह मध्य एशिया में अपने प्रभुत्व को प्रदर्शित करना चाहता था। महमूद गजनवी ने मंदिर में एकत्रित अपार सम्पदा को लूटने के उद्देश्य से भारत पर आक्रमण किया। इस दौरान महमूद गजनवी ने एक शक्तिशाली सेना तथा बहुत सारा धन एकत्र किया। 1000 ई. से 1026 ई. के मध्य उसने भारत पर 17 बार आक्रमण किया। महमूद गजनवी के कुछ आक्रमण- i. राजा जयपाल पर आक्रमण ii. आनंदपाल पर आक्रमण iii. मथुरा और कन्नौज पर आक्रमण iv. कालिंजर पर आक्रमण v. सोमनाथ पर आक्रमण।
महमूद गजनवी के आक्रमणों का भारत पर प्रभाव- i. राजाओं की शक्ति पर आघात ii. भारतीय सैन्य दुर्बलता का ज्ञान iii. अतुल सम्पत्ति का विदेश ले जाना iv. स्थापत्य कला के नमूनों को नष्ट करना v. पंजाब का भारतीय क्षेत्र से संबंध विच्छेद vi. इस्लामी आक्रान्ताओं के लिए अग्रदूत का काम vii. भारत पर आक्रमण के नए मार्गों की पहचान viii. भारतीय मानसिकता की पहचान।
प्रश्न 37. संविधान की विशेषताएँ बताइए।
उत्तर: भारतीय संविधान की विशेषताएं-
- सबसे विस्तृत लिखित संविधान
- लगभग 60 से अधिक देशों के संविधान से प्रेरित
- कठोरता और लचीलेपन का समायोजन
- एकात्मकता के साथ संघीय प्रणाली
- संसदीय शासन प्रणाली पर आधारित
- संसदीय संप्रभुता और न्यायिक सर्वोच्चता का समन्वय
- एकीकृत और स्वतंत्र न्यायपालिका
- मौलिक अधिकारों की गारंटी
- मौलिक कर्तव्य का उल्लेख
- धर्म निरपेक्ष राज्य को बढ़ावा
- सार्वभौमिक व्यस्क मताधिकार
- एकल नागरिकता का प्रावधान
- त्रिस्तरीय सरकार का उपबंध
- विधि के शासन को सर्वोच्चता
- लोकतांत्रिक सिद्धांत को मान्यता
प्रश्न 38. बजट क्या है?
उत्तर: बजट (Budget):- भारतीय संविधान के अनुच्छेद 112 के अनुसार, एक किसी विशिष्ट वित्तीय वर्ष के केन्द्रीय बजट को वार्षिक वित्तीय विवरण (AFS) कहा जाता है। बजट, सरकार के व्यय, कर लगाने की योजना और अन्य लेन-देन जो अर्थव्यवस्था और नागरिकों के जीवन को प्रभावित करता है का ब्लू प्रिंट है। वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के विभाग का 'बजट प्रभाग' बजट तैयार करने हेतु उत्तरदायी नोडल निकाय है।
बजट के घटक-बजट के मुख्यतः तीन घटक होते हैं- (1) व्यय (2) प्राप्तियाँ (3) घाटा।
देश का बजट देश के वित्त मंत्री द्वारा प्रतिवर्ष 1 फरवरी को संसद में प्रस्तुत किया जाता है। जिसमें आगामी एक वर्ष का सभी खर्च एवं प्राप्तियों का लक्ष्य होता है। समग्र रूप से बजट में शामिल बिन्दु- (1) राजस्व और पूँजी प्राप्तियों का अनुमान (2) राजस्व बढ़ाने के तरीके और साधन (3) व्यय अनुमान (4) पिछले वित्तीय वर्ष की वास्तविक प्राप्तियों और व्यय का विवरण तथा उस वर्ष में किसी कमी या अधिवेशन का कारण (5) आने वाले वर्ष की आर्थिक और वित्तीय नीति।
प्रश्न 39. गुप्तकाल के पतन के कारणों का उल्लेख करें।
उत्तर: गुप्त साम्राज्य का पतन 550 ई. में हो गया। गुप्त साम्राज्य के उत्तराधिकारी अयोग्य निकले जो हुणों के आक्रमण का सामना नहीं कर सके। हूणों ने तोरमाण के नेतृत्व में फिर हमला किया और ग्वालियर तथा मालवा तक के एक बड़े क्षेत्र पर आधिपत्य कायम कर लिया इसके बाद सन् 606 ईस्वीं में हर्ष का शासन आने के पहले अराजकता छाई रही। हूण ज्यादा समय तक शासन न कर सके।
प्रश्न 40. गुप्तकाल को स्वर्णकाल क्यों कहा जाता है?
उत्तर: गुप्तकाल को भारतीय इतिहास का स्वर्ण युग माना जाता है। इसे भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार, धार्मिक सहिष्णुता, आर्थिक समृद्धि तथा शासन व्यवस्था की स्थापना काल के रूप में जाना जाता है। मूर्तिकला के क्षेत्र में देखें तो गुप्तकाल में भरहुत, अमरावती, सांची तथा मथुरा कला की मूर्तियों में कुषाण कालीन प्रतीकों तथा प्रारंभिक मध्य कालीन की नग्नता के मध्य अच्छे संश्लेषण तथा जीवतंता का श्रेष्ठ उदाहरण दृष्टव्य है। चित्रकला के क्षेत्र में अजंता एवं साहित्य के क्षेत्र में कालिदास ने मेघदूत, ऋतुसंहार तथा अभिज्ञानशाकुंतलम् की रचना की थी। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में आर्यभट्ट ने जहाँ एक ओर पृथ्वी की त्रिज्या की गणना की और सूर्य केन्द्रित ब्रह्माण्ड का सिद्धान्त दिया, वहीं दूसरी ओर बराहमिहिर ने चन्द्र की शुरूआत की। गुप्तकाल में विज्ञान प्रौद्योगिकी से लेकर साहित्य स्थापत्य तथा मूर्तिकला के क्षेत्र में नये प्रतिमानों की स्थापना की गई जिससे यह काल भारतीय इतिहास में स्वर्ण युग के रूप में जाना गया।