वस्तुनिष्ठ प्रश्न
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न 1. "प्राकृतिक चयनवाद" प्रतिपादित किया गया-
(a) डार्विन द्वारा
(b) ग्रेगर जॉन मेंण्डल द्वारा
(c) जगदीश चन्द्र बोस द्वारा
(d) लैमार्क द्वारा
उत्तर: (a): प्राकृतिक चयनवाद का प्रतिपादन चार्ल्स डार्विन द्वारा किया गया। चार्ल्स डार्विन ने इसकी नींव रखी और इसका प्रचार किया। यंत तंत्र विशेष रूप से इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह एक प्रणाली को पयज्ञेवरण के लिए अनूकूल बनने में सहायता करता है।
प्रश्न 2. निम्नलिखित में से सान्द्रण विधि नहीं है-
(a) फेन प्लवन विधि
(b) चुम्बकीय पृथक्करण विधि
(c) निस्तापन विधि
(d) गुरुत्वीय पृथक्करण विधि
उत्तर: (c) निस्तापन सान्द्रण की विधि नहीं है。
सान्द्रण की विधियाँ -
- गुरूत्वीय प्रथक्करण
- फेन प्लवन विधि
- चुम्बकीय पृथक्करण विधि
- हाथ द्वारा छटाई
प्रश्न 3. काँच की छड़ को रेशम से रगड़ने पर छड़ में आवेश आ जाता है-
(a) धन आवेश
(b) ऋण आवेश
(c) दोनों आवेश
(d) कोई आवेश नहीं
उत्तर: (a): काँच की छड़ को रेशम से रगड़ने पर छड़ में धन आवेश आ जाता है और रेशम ऋणावेश हो जाता है।
प्रश्न 4. आवर्त सारणी में किसी समूह में ऊपर से नीचे जाने पर-
(a) आयनिक त्रिज्या घटती जाती है
(b) सुचालकता घटती जाती है।
(c) घनत्व घटता जाता है
(d) धात्विकता बढ़ती जाती है
उत्तर: (d) : आवर्त सारणी के किसी समूह में ऊपर से नीचे जाने पर धात्विकता और आयनिक त्रिज्या विद्युत धनात्मकता में क्रमशः वृद्धि होती है जबकि तत्वों की आयनन ऊर्जा, विद्युत ऋणात्मकता तथा गलनांक घटता है।
प्रश्न 5. रुधिर का थक्का बनाने वाली रुधिर कणिका का नाम है-
(a) लाल रुधिर कणिका
(b) प्लेटलेट्स
(c) श्वेत रुधिर कणिका
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (b): रूधिर का थक्का बनाने वाली रूधिर कणिका का नाम प्लेटलेट्स है। जो हमारे शरीर को रक्त स्त्राव को रोकने के लिए थक्के बनाने में मदद करती हैं। प्लेटलेट्स की संख्या कम होने से रक्तस्त्राव का खतरा बढ़ जाता है。
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 6. 'दिष्ट-धारा' किसे कहते हैं? लिखिए।
उत्तर: दिष्ट-धारा - दिष्ट धारा सदैव एक दिशा में बहती है। जिसकी ध्रुवता नियत रहती है। दिष्ट धारा की तुलना प्रत्यावर्ती धारा से नहीं की जा सकती है। दिष्ट धारा समय के साथ अपनी दिशा नहीं बदलती है।
प्रश्न 7. सर्वाहारी जन्तु किसे कहते हैं?
उत्तर: सर्वाहारी - सर्वाहारी ऐसे जानवरों को कहते हैं जो अपने नित्य आहार में वनस्पति और माँस दोनों को शामिल करते हैं। माँस दोनों को शामिल करते हैं。
सर्वाहारी का उदाहरण : कुत्ता, छछुन्दर, बिल्ली, लोमड़ी, लंगूर
प्रश्न 8. अयस्क के सान्द्रण के दौरान गुरुत्वीय पृथ्ककरण विधि द्वारा किस प्रकार की अशुद्धियों को दूर करते हैं?
उत्तर: गुरूत्वीय पृथक्करण विधि - जब अयस्क तथा आधात्री के अपेक्षित घनत्तवों में अन्तर होता है तब अयस्क के सान्द्रण के लिए गुरुत्वीय पृथ्क्करण विधि का उपयोग किया जाता है। इस विधि में अयस्क को बारीक पानी की धारा में प्रवाहित कर हिलाया जाता है। जिससे अयस्क के भारी कण नीचे बैठ जाते हैं एवं अशुद्धियाँ ऊपर तैरने लगती है, जिन्हें अलग कर लिया जाता है। प्रायः कार्बोनेट तथा आक्साइड अयस्को के सान्द्रण के लिए इस विधि का प्रयोग किया जाता है।
प्रश्न 9. 'AIDS' का पूरा नाम लिखिए।
उत्तर: एड्स से तात्पर्य एक्वार्ड इम्यूनो डेफिशियेंसी सिंड्रोम है। एड्स एक वायरस के कारण होता है, जिसे ह्यूमन इम्यूनों वायरस या एच० आई० वी० कहा जाता है। इसका पता सर्वप्रथम, अमेरिका मे सन् 1981 ई. में लगा। यह रक्त संचरण, जननिक संसर्ग एवं माता से शिशु में फैलने वाला लैंगिक संसर्गजन्य रोग है, जिसमें रोगी की रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता नष्ट हो जाती है。
कारण - ह्यूमन इम्यूनो विषाणु के कारण होता है। एड्स का संचरण निम्न प्रकार से होता है -
- रक्त संचरण - HIV वायरस रक्त संचरण के माध्यम से भी फैलता है।
प्रश्न 10. चुम्बकीय बल रेखाओं की दो प्रमुख विशेषताऐं लिखिए।
उत्तर: चुम्बकीय बल रेखाओं की प्रमुख विशेषताएँ
- चुम्बकीय बल रेखायें उत्तर दिशा से निकलकर दक्षिण ध्रुव पर समाप्त हो जाता है।
- चुम्बकीय बल रेखायें एक दूसरे की नहीं काटती है।
- चुम्बकीय क्षेत्र दिशा और परिमाण द्वारा निर्दिष्ट किया जाता है।
- चुम्कीय बल रेखायें केन्द्र रेखा पर सीधी रेखा में गुजरती है।
प्रश्न 11. एक एम्पियर से क्या तात्पर्य है? लिखिए।
उत्तर: एक एम्पियर - किसी विद्युत परिपथ में एक कूलॉम आवेश एक सेकण्ड में प्रवाहित होता है तो उसक परिपथ में विद्युत धारा का मान एक एम्पियर होता है। एम्पियर विद्युत धारा का SI मात्रक है।
लघु उत्तरीय प्रश्न
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 12. ऊष्मा के सुचालक तथा कुचालक पदार्थों में अन्तर उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: ऊष्मा के सुचालक एवं कुचालक में अन्तर
| सुचालक | कुचालक |
|---|---|
| जिन पदार्थों से ऊष्मा का संचरण सुगमतापूर्वक होता है उन्हें उष्मा का सुचालक कहते हैं। | जिन पदार्थों में उष्मा का संचरण सगमता से नहीं होता है ऊष्मा का कुचालक कहते हैं। |
| जैसेः- लोहा, एल्युमीनियम, ताँबा आदि | जैसे : लकड़ी, कागज उन, पीर्सिलीन, वायु |
प्रश्न 13. "पिग आयरन" से क्या अभिप्राय है? इसका उपयोग कहाँ करते हैं?
उत्तर: लौह अयस्क को अधिक कार्बन वाले ईधन कोक के साथ प्रभावित काने पर जो माध्यमिक उत्पाद बनता है उसे कच्चा लोहा कहते हैं। पिग आयरन की मंगरता सबसे अधिक होता है। कच्चे लोहे में कार्बन के अलावा बहुत सारी अशुद्धियाँ हाती है। पिग आयरन में 93% लोहा और 4-5% कार्बन के अन्य होते हैं। पिग आयरन का उपयोग साइप, स्टोरेज टंकी, नहाने के टब, कूड़ादान आदि बनाने में किया जाता है।
प्रश्न 14. एक प्रयोग द्वारा सिद्ध कीजिए कि चुम्बक के सिरों पर आकर्षण बल सबसे अधिक होता है?
उत्तर: लोहे के सिरों पर आकर्षकण बल सबसे अधिक होता है। इसका परीक्षणा कागज और लोहे से कर सकते हैं। सर्वप्रथम कागज पर लोहे का बारीक बुरादा फैला दे। उसके बाद चुम्बक लेकर लोहे के ऊपर घुमाये। हम देखते हैं कि चुम्बक के दोनों सिरो पर लोहे का बुरादा सबसे अधिक होता है।
प्रश्न 15. खाद्य-श्रृंखला को संक्षेप में समझाइए।
उत्तर: खाद्य श्रृंखला/आहार श्रृंखला स्वपोषित जीवों से आरम्भ होने वाले और एक शीर्ष पर भक्षियों समाप्त होने वाले आहार जाल में कडियो का एक रैखिक संजाल है। खाद्य श्रृंखला का प्रत्येक कड़ी एक चरण बनाता है उत्पादक प्रथम पोषी भोजन है तथा सौर ऊर्जा का स्थिरीकरण करके उसे परपोषियो के लिए उपलब्ध कराते है। सामान्यतः खाद्य श्रृंखला के दो प्रकार होते हैं।
- चरण खाद्य श्रृंखला
- अपरद खाद्य श्रृंखला
प्रश्न 16. डार्विन-वाद के पाँच आधारभूत सिद्धान्त बताइए।
उत्तर: डार्विन-वाद के आधारभूत पाँच सिद्धांत
- प्राकृतिक वरण
- विभिन्नताएँ
- योग्यतम् की उत्तर जीविता
- जीवन संघर्ष
- जीवो में सन्तानोत्पत्ति की प्रचुर क्षमता
प्राकृतिक वरण: जीवित रहने के लिए जीवो में जो संघर्ष होता है, इनमें जो जीव प्राकृतिक वातावरण के अनुकूल होते है वे जीवित रहते हैं तथा अन्य नष्ट हो जाते है। इसे योग्यतम की उत्तर जीवित कहते हैं।
प्रश्न 17. सोडियम एवं मैग्नशियम की जल से अभिक्रिया का रासायनिक समीकरण लिखिए। इस अभिक्रिया में कौन-सी गैस निकलती है?
उत्तर:
(i) मैग्नीशियम गर्म पानी या जलवाष्प के साथ अभिक्रिया करके मैग्नीशियम हाइड्राक्साइड और हाइड्रोजन गैस बनाती है。
$Mg+2H_{2}O\rightarrow Mg(OH)_{2}+H_{2}(g)$
(ii) सोडियम जल से संयोग करके सोडियम हाइड्राक्साइड और हाइड्रोजन गैस बनाती है
$2Na+2H_{2}O\rightarrow2NaOH+H_{2}T$
प्रश्न 18. विद्युत बल्ब का नामांकित चित्र बनाइए।
उत्तर: विद्युत बल्ब - विद्युत बल्ब की खोज थॉमस अल्वा एडिसन ने की थी। विद्युत बल्ब धारा के उष्मीय प्रभाव पर आधारित है। किसी तार में वैद्युत धारा प्रवाहित करने पर उसमें ऊष्मा उत्पन्न होती है, जिससे तार का ताप बढ़ जाता है तथा बहुत अधिक, ताप पर वह श्वेत तप्त होकर चमकने लगता है अर्थात् प्रकाश उत्पन्न होता है। यह काँच का एक खोखला गोला होता है।
विद्युत बल्ब का नामांकित चित्र-
(चित्र का विवरण: एक गोलाकार काँच का बल्ब, जिसके अन्दर टंगस्टन का तन्तु (फिलामेन्ट) है। बल्ब के नीचे ऐल्युमीनियम की टोपी, पिन और जस्ते के टाँके (सम्पर्क बिन्दु) दर्शाए गए हैं। टोपी और काँच के बीच चमड़ा या लाख का इन्सुलेशन है।)