Q1
मनुष्य के भावों एवं विचारों की अभिव्यक्ति होती है—
A
भाव-भंगिमाओं द्वारा
B
संकेतों द्वारा
C
वाणी द्वारा
D
इन सभी द्वारा
Q2
निम्न में से कमल का पर्यायवाची नहीं है—
A
पुण्डरीक
B
जलज
C
पयोद
D
सरोज
Q3
मृत्यु की इच्छा रखने वाले के लिए एक शब्द होगा—
A
चिकीर्षु
B
युयुत्सु
C
भुभुक्ष
D
मुमूर्षु
Q4
अनौपचारिक स्थल है—
A
डाकघर
B
बैंक
C
घर
D
विद्यालय
Q5
निम्न में मूलतः हिन्दी का विराम चिह्न है—
A
हंसपद (^)
B
पूर्ण विराम (।)
C
उद्धरण चिन्ह (“ )
D
अर्द्ध विराम (;)
Q6
वात्सल्य रस के सम्राट कहे जाते हैं—
A
तुलसीदास
B
सूरदास
C
रहीमदास
D
कबीरदास
Q7
‘अन्धे की लकड़ी’ मुहावरा का अर्थ है—
A
स्वार्थी
B
एकमात्र सहारा
C
बिना श्रम के फल प्राप्ति
D
इच्छा पूर्ण करना
Q8
अभिव्यक्ति के उद्देश्य हैं—
A
भाषा एवं साहित्य में रुचि का विकास
B
बोलने की योग्यता
C
लिखने की योग्यता
D
ये सभी
Q9
‘पहाड़ के नीचे की समभूमि’ के लिए एक शब्द है—
A
उपत्यका
B
अधित्यका
C
स्वकीय
D
ये सभी
Q10
‘अत्यधिक’ शब्द में प्रयुक्त उपसर्ग है—
A
अत्य
B
अत
C
अति
D
अ
Q11
कबीर के सूफी गुरु कौन थे?
A
शेख तकी
B
अब्दुल समद
C
मुहम्मद गौस
D
रहमान
Q12
भाषा अर्जन में महत्वपूर्ण है—
A
भाषा का व्याकरण
B
पाठ्यपुस्तक
C
भाषा का शिक्षक
D
भाषा के विभिन्न रूपों का प्रयोग
Q13
पत्र-पत्रिकाएँ भाषा सिखाने में—
A
बड़ों को पढ़ने की वस्तु हैं
B
साधक हैं
C
बाधक हैं
D
त्रुटियों को बढ़ावा देती हैं
Q14
भाषा स्वयं में—
A
एक विषय मात्र है
B
सम्प्रेषण का एकमात्र साधन है
C
एक नियमबद्ध व्यवस्था है
D
एक जटिल चुनौती है
Q15
भाषा का प्रयोग—
A
केवल परीक्षा में होता है
B
केवल पाठ्य-पुस्तकों में होता है
C
केवल मुद्रित सामग्री में होता है
D
जीवन के विभिन्न सन्दर्भों में होता है
Q16
भाषा की पुस्तकें—
A
अभ्यासपुस्तक ही होनी चाहिए
B
साधन हैं
C
साध्य हैं
D
भाषा सीखने का एकमात्र संसाधन हैं
Q17
बच्चों की भाषा के आकलन का सर्वाधिक प्रभावी तरीका है—
A
प्रश्न पूछना और पढ़ी गई सामग्री पर प्रतिक्रिया व्यक्त करना
B
श्रुत लेख
C
लिखित परीक्षा
D
प्रश्नों के उत्तर देना
Q18
भाषा सीखने का उद्देश्य है—
A
विभिन्न स्थितियों में भाषा का प्रभावी प्रयोग करना
B
अपनी बात कहना सीखना
C
दूसरों की बात समझना सीखना
D
कोई नहीं
Q19
‘नायक’ में सन्धि है—
A
ह्रस्व सन्धि
B
अयादि सन्धि
C
यण सन्धि
D
गुण सन्धि
Q20
धरती और आकाश के बीच का स्थान है—
A
अन्तरिक्ष
B
धरा
C
वसुन्धरा
D
पृथ्वी