Q1
अभिव्यक्ति का उद्देश्य है—
A
भाषा और साहित्य में रुचि का विकास
B
बोलने की योग्यता
C
लिखने की योग्यता
D
उपर्युक्त सभी
Q2
मौखिक अभिव्यक्ति की विशेषताएँ हैं—
A
शुद्ध उच्चारण
B
शुद्ध भाषा की अभिव्यक्ति
C
सशक्त भाषा
D
उपर्युक्त सभी
Q3
किसने कहा था, "मेरा विचार है कि पाठशाला के जीवन में अन्तिम वर्ष तक लिखित कार्य की अपेक्षा मौखिक कार्य उपयोगी सिद्ध होता है।"—
A
लेम्बार्न
B
मैकाले
C
डॉ. सन
D
रायबर्न
Q4
साहित्य में रुचि उत्पन्न की जा सकती है—
A
वाद-विवाद प्रतियोगिता
B
अन्त्याक्षरी
C
कवि दरबार
D
उपर्युक्त सभी
Q5
लिखित अभिव्यक्ति का उद्देश्य है—
A
स्वतः लेखन में रुचि
B
श्रुत लेखन
C
शब्दकोश में वृद्धि
D
उपर्युक्त सभी
Q6
'सकर्मक क्रिया' शब्द कौन-सा है?
A
जागना
B
सोना
C
हँसना
D
लिखना
Q7
किस वाक्य में कर्तृवाच्य का प्रयोग हुआ है?
A
ममता पुस्तक पढ़ती है
B
रमेश स्कूल जाओ
C
शायद वह राम का भाई है
D
बैठा नहीं जाता
Q8
'जो गरीबों की सहायता करते हैं वे धर्मात्मा होते हैं'—वाक्य है—
A
सरल वाक्य
B
संयुक्त वाक्य
C
मिश्र वाक्य
D
इनमें से कोई नहीं
Q9
'मैं चाहता हूँ कि तुम्हारे साथ खेलूँ'—वाक्य किस कोटि का है?
A
सरल वाक्य
B
संयुक्त वाक्य
C
मिश्र वाक्य
D
इनमें से कोई नहीं
Q10
विस्मयवाचक वाक्य का चयन कीजिए—
A
मधुर भाषण वाणी का तप है।
B
कटु वचन मन को आहत करता है।
C
छिः कितनी बुरी बात है।
D
गन्दगी सदैव हानिकारक है।
Q11
निम्नलिखित में से इच्छार्थक वाक्य है—
A
सौरभ को बुलाओ।
B
तुम्हारा मन मंगल हो।
C
तुमने सुना होगा।
D
आज विद्यालय में अवकाश है।
Q12
'राकेश आया होगा'— वाक्य है—
A
विस्मयवाचक
B
इच्छावाचक
C
सन्देहवाचक
D
संकेतवाचक
Q13
'प्रविशेषण' कहते हैं—
A
विशेषण की विशेषता बताने वाला शब्द
B
विशेष्य के पहले लगने वाला विशेषण
C
विशेष्य की विशेषता बताने वाला शब्द
D
विधेय की विशेषता बताने वाला शब्द
Q14
विशेषण की दृष्टि से अशुद्ध वाक्य का चयन कीजिए—
A
आप बुद्धिमान व्यक्ति हैं
B
शीला गुणवान नायिका है
C
गुड़िया तेज चलती है
D
हीरा चतुर बालक है
Q15
किस वाक्य में सकर्मक क्रिया है?
A
संजय पानी लाओ
B
हीरा खाना खा चुका
C
शिक्षक ने छात्र को पढ़ाया
D
बालक लिखता है
Q16
किस वाक्य में वचन का सही प्रयोग हुआ है?
A
मेरी होश उड़ गई
B
हमारा होश उड़ गये
C
मैं होश उड़ गई
D
मेरे होश उड़ गये
Q17
"राम ने बाण से रावण को मारा।"— वाक्य में 'बाण से' में कौन-सा कारक है?
A
करण
B
कर्म
C
सम्प्रदान
D
अपादान
Q18
कौन-सा युग्म असंगत है?
A
मैंने उसे पढ़ाया है (कर्ता)
B
पेड़ से फल गिरा (करण)
C
'प्रतिज्ञा' प्रेमचन्द का उपन्यास है (सम्बन्ध)
D
आजकल वह घर पर ही है (अधिकरण)
Q19
'जिसकी लाठी उसकी भैंस', में रेखांकित शब्द है—
A
पुरुषवाचक सर्वनाम
B
निजवाचक सर्वनाम
C
सम्बन्धवाचक सर्वनाम
D
निश्चयवाचक सर्वनाम
Q20
निश्चयवाचक सर्वनाम है—
A
कोई
B
क्या
C
कहाँ
D
यह