Q1
'ड़' तथा 'ढ़' वर्ण है—
A
उत्क्षिप्त
B
अन्तःस्थ
C
संयुक्त
D
ऊष्म
Q2
'आनन्द' का विलोम है—
A
विष
B
विषाद
C
अवनि
D
अर्पण
Q3
परम्परागत रूप से कबीर के गुरु के रूप में किसे अधिकतर माना जाता है—
A
स्वामी रामानन्द
B
सूरदास
C
तुलसीदास
D
रैदास
Q4
'क्या भूलूँ क्या याद करूँ' की विधा है—
A
संस्मरण
B
कहानी
C
आत्मकथा
D
यात्रा वृत्तान्त
Q5
मुंशी प्रेमचन्द की वह रचना जो अधूरी रह गयी—
A
मंगलसूत्र
B
कर्बला
C
रंगभूमि
D
कर्मभूमि
Q6
'घड़ीसाज' शब्द है—
A
देशज शब्द
B
संकर शब्द
C
विकारी शब्द
D
रूढ़ शब्द
Q7
'रसाल' पर्यायवाची शब्द है—
A
कोयल का
B
पान का
C
आम का
D
सगा भाई का
Q8
जिसका जन्म पहले हुआ है, का अर्थ है—
A
अनुज
B
अग्रज
C
भ्राता
D
पितामह
Q9
"आँख का अंधा नाम नयनसुख" लोकोक्ति का अर्थ है—
A
अप्रत्याशित लाभ होना
B
अनायास सम्मान
C
आत्म-प्रशंसा करना
D
गुण के विरुद्ध नाम होना
Q10
"अचरज" शब्द का तत्सम रूप है—
A
आसचर्य
B
आशचर्य
C
आश्चर्य
D
आशाचर्य
Q11
"तपस्वी" का तद्भव रूप है—
A
तापसी
B
तपसी
C
तापासी
D
तपशी
Q12
सूरदास की रचना है—
A
साहित्य लहरी
B
प्रेम वाटिका
C
दोहावली
D
झरना
Q13
प्राथमिक स्तर पर बच्चों में भाषा-विकास का सबसे स्वाभाविक माध्यम है—
A
केवल वर्णमाला रटाना
B
केवल लेखन कराना
C
वार्तालाप और सार्थक भाषा-प्रयोग
D
केवल सुलेख कराना
Q14
'रात्रि' का पर्याय नहीं है—
A
यामिनी
B
विभावरी
C
रैन
D
सौदामिनी
Q15
'विमुख' का विपरीतार्थक शब्द है—
A
अमुख
B
उन्मुख
C
सुमुख
D
निर्मुख
Q16
'आँखें खुलना' मुहावरे का अर्थ है—
A
आँख से दिखना
B
जल्दी से उठना
C
होश में आना
D
समय पर जागना
Q17
'अत्यधिक' शब्द में प्रयुक्त उपसर्ग है—
A
अत्य
B
अत्
C
अति
D
अ
Q18
मानक हिन्दी का मूल आधार कौन-सी बोली है—
A
ब्रजभाषा
B
उर्दू
C
खड़ी बोली
D
हिन्दुस्तानी
Q19
दिये गये विकल्प में कौन सरस्वती का पर्यायवाची नहीं है—
A
भारती
B
वीणापाणि
C
शारदा
D
भार्गवी
Q20
भिक्षुक में प्रत्यय है—
A
उक
B
इक
C
अक
D
उत