Home
Store Updates
Home PYQs Semester 4 हिन्दी 2017
PYQ 2017 • हिन्दी

हिन्दी Previous Year Paper 2017

UP DELED Semester 4 हिन्दी Previous Year Question Paper 2017 with solution.

Section 1 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. पुरस्कार कहानी के लेखक है-

(a) प्रेमचन्द्र

(b) महादेवी वर्मा

(c) जयशंकर प्रसाद

(d) बालकृष्ण भट्ट

उत्तर: (c) : 'पुरस्कार' कहानी के लेखक सुप्रसिद्ध छायावादी कवि जयशंकर प्रसाद जी है। कहानी की मुख्य पात्र एक तरूण आयु की कन्या 'मधुलिका' है।

प्रश्न 2. 'प्रत्युपकार' शब्द में प्रयुक्त उपसर्गों की संख्या है-

(a) तीन

(b) दो

(c) चार

(d) एक

उत्तर: (b) : 'प्रत्युपकार' शब्द में प्रयुक्त उपसर्गों की संख्या दो है, अर्थात् प्रति + उप + कार। यहाँ 'प्रति' और 'उप' दो उपसर्ग है और 'कार' प्रत्यय है।

प्रश्न 3. 'रेखांकित' शब्द में प्रयुक्त समास है-

(a) अव्ययीभाव

(b) तत्पुरूष

(c) कर्मधारय

(d) बहुव्रीहि

उत्तर: (b) : 'रेखांकित' शब्द में तत्पुरूष समास है। इसका समास विग्रह होगा रेखा से अंकित। तत्पुरूष समास में प्रायेण उत्तर पद की प्रधानता होती है। इसके दोनों पदों में अलग-अलग विभक्यिाँ होती है।
उदाहरण:
विद्याहीन - विद्या से हीन
रोगमुक्त - रोग से मुक्त

प्रश्न 4. 'शताब्दी एक्सप्रेस के समय पर पहुँचने की संभावना है।' वाक्य किस प्रकार का वाक्य है-

(a) संकेतवाचक

(b) विस्मयवाचक

(c) संदेहवाचक

(d) विधानवाचक

उत्तर: (c) : संदेहवाचक वाक्य ऐसे वाक्य जिनमें हमें किसी प्रकार के संदेह या संभावना का बोध होता है। उसे संदेहवाचक वाक्य कहा जाता है।
उदाहरण: शताब्दी एक्सप्रेस के समय पर पहुँचने की सम्भावना है।
संकेतवाचक वाक्य: वे वाक्य जिसमें एक क्रिया का दूसरी क्रिया पर निर्भर होने का बोध हो, ऐसे वाक्य संकेतवाचक वाक्य कहलाते हैं। उदाहरण: अगर तुम परिश्रम करते तो आज सफल हो जाते।
विस्मयवाचक वाक्य: ऐसे शब्द जो वाक्य में आश्चर्य, हर्ष, शोक, घृणा आदि भाव व्यक्त करने के लिए प्रयुक्त, उसे विस्मय वाचक वाक्य कहते हैं। जैसे: हे भगवान! यह समस्या कब हल होगी।
विधानवाचक वाक्य: ऐसे वाक्य जिनसे किसी काम के होने या किसी के अस्तित्व का बोध हो वह वाक्य विधानवाचक वाक्य कहलाता है। जैसे: ममता ने खाना खा लिया।

प्रश्न 5. शुद्ध वर्तनी वाले शब्दों का चयन करे-

(a) उपरियुक्त

(b) उपर्युक्त

(c) उपरोक्त

(d) ऊपरोक्त

उत्तर: (b) : 'उपर्युक्त' शब्द की वर्तनी शुद्ध है अथव अन्य विकल्प गलत है।

Section 2 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 6. 'फटी न जाके पाँव बिवाई सो का जाने पीर पराई' कहावत का अर्थ स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: 'फटी ने जाके पाँव बिवाई सो क्या जाने पीर पराई'
अर्थ- जिस मनुष्य पर कभी दुःख न पड़ा हो, वह दूसरों का दुःख क्या समझेगा।
वाक्य प्रयोग - अमित गरीब और भूखे व्यक्ति को देखकर हँस रहा था क्योंकि उसने कभी भी भूख नहीं देखी थी। इसलिए कहते हैं कि 'फटी ने जाके पाँव बिवाई सो क्या जाने पीर पराई'।

प्रश्न 7. अनुप्रास अलंकार का एक उदाहरण लिखिए।

उत्तर: अनुप्रास अलंकार: स्वरों की विषमता होने पर भी समान व्यंजनों की बार-बार आवृत्ति के कारण जो चमत्कार उत्पन्न होता है, उसे अनुप्रास अलंकार कहते हैं।
उदाहरण:
कानन कठिन भयंकर भारी।
घोर धाम हिम बारि बयारि।।
इसमें क, म, ध, ब आदि वर्णों की क्रमपूर्वक एक बार आवृत्ति हुई है।

प्रश्न 8. आकर्षण, कृतज्ञ, जाग्रत व मुक्ति शब्दों के विलोम लिखिए।

उत्तर:

  • आकर्षण - विकर्षण
  • कृतज्ञ - कृतघ्न
  • जाग्रत - सुषुप्त
  • मुक्ति - बंधन

प्रश्न 9. 'जो अपने से उत्पन्न हो' वाक्यांश के लिए एक शब्द लिखिए।

उत्तर: 'जो स्वयं उत्पन्न हुआ हो' वाक्यांश के लिए एक शब्द 'स्वयंभू' होता है।

प्रश्न 10. 'क्ष' संयुक्त वर्ण किन दो वर्षों से मिलकर बना है?

उत्तर: संयुक्त वर्ण: जब दो भिन्न ध्वनियों में से एक अपूर्ण हो दूसरी पूर्ण हो तो दोनों मिलकर संयुक्त व्यंजन का निर्माण करते हैं।
जैसे:
क्ष = क् + ष
त्र = त् + र
ज्ञ = ज् + ञ
श्र = श् + र

प्रश्न 11. पारलौकिक शब्द का वर्ण-विच्छेद कीजिए।

उत्तर: पारलौकिक शब्द का वर्ण विच्छेद: प् + आ + र + अ + ल् + औ + क् + इ + क् + अ

Section 3 लघु उत्तरीय प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 12. भाषा शिक्षण के कौन-कौन से कौशल है? किन्हीं दो कौशलों के उद्देश्यों को लिखिए।

उत्तर: भाषा शिक्षण के कौशल: भाषा शिक्षण के चार मुख्य कौशल है -

  1. श्रवण
  2. वाचन
  3. बोलना
  4. लेखन

दो कौशलों के उद्देश्य:
1. श्रवण

  • बोली जाने वाली भाषा को समझने और व्याख्या करने में सक्षम होना।
  • विभिन्न प्रकार के भाषाई संकेतों को समझने में सक्षम होना।
  • विभिन्न प्रकार के वक्ताओं को समझने की क्षमता विकसित करना।

2. वाचन कौशल

  • लिखित भाषा की क्षमता विकसित करना
  • विभिन्न प्रकार के पाठों को समझने की क्षमता विकसित करना
  • विभिन्न प्रकार के लेखकों को समझने की क्षमता विकसित करना।

प्रश्न 13. भाषा शिक्षण में वाचन के महत्व को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: भाषा शिक्षण में वाचन के महत्व: भाषा शिक्षण में वाचन के निम्नलिखित महत्त्व है -

  1. वाचन से छात्रों को नए शब्दो और व्याकरणिक संरचनाओं से अवगत कराया जाता है। जब वे बार-बार वाचन करते हैं तो वे इन शब्दों और संरचनाओं को याद रखने, उन्हें अपने लेखन और बोलने में उपयोग करने में बेहतर होते हैं
  2. वाचन छात्रों को विभिन्न प्रकार के पाठों को समझने और उनका विश्लेषण करने में मदद करता है। वे पाठ के मुख्य विचार लेखक के उद्देश्य और पाठ में प्रस्तुत तर्कों और साक्ष्यों की पहचान करना सीखते हैं।
  3. वाचन छात्रों को विभिन्न दुनिया का अनुभव करने और विभिन्न दृष्टिकोणों से सोचने में मदद करता है। यह उनकी कल्पना और रचनात्मकता को बढ़ावा दे सकता है।
  4. वाचन छात्रों को विभिन्न संस्कृतियों और दृष्टिकोणों के बारे में जानने में मदद करता है। यह उन्हें अधिक समझदार और सहिष्णु नागरिक बनने में मदद कर सकता है।
  5. जब छात्र आरम्भ से वाचन में आनन्द लेते हैं तो वे स्वतंत्र रूप से सीखने और नए विचारों और सूचनाओं की तलाश करने की अधिक संभावना रखते हैं।

प्रश्न 14. 'कक्षा में बच्चों के बैठने की व्यवस्था' को ठीक करने के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा अधिकारी को एक पत्र लिखिए।

उत्तर:
बेसिक शिक्षा अधिकारी, आगरा
मान्यवर,
निवेदन है कि मैं बेसिक विद्यालय...... की कक्षा चार का छात्र हूँ। यहाँ कक्षा में बालकों के बैठने की व्यवस्था बिल्कुल ठीक नहीं है। कक्षाएँ कम होने के कारण हमें कभी ऊँची कक्षा के छात्रों के साथ बैठा दिया जाता है तो कभी छोटी कक्षा के विद्यार्थियों के साथ, कभी-कभी तो खुले मैदान में भी कक्षा लगायी जाती है।
आपसे विनम्र निवेदन है कि कृपया इस ओर ध्यान देकर कक्षा में बैठने की व्यवस्था ठीक करवाने की कृपा करें।
प्रार्थी
अजय सिंह

प्रश्न 15. यथाविधि, त्रिफला, शीतोष्ण व चक्रधर शब्दों में समास विग्रह करते हुए प्रयुक्त समासों के नाम लिखिए

उत्तर: समास: समास का अर्थ होता है संक्षेप या संक्षेपीकरण। दो सा दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नए सार्थक शब्द को समास कहते हैं।

शब्द समास विग्रह समास का नाम
यथाविधि विधि के अनुसार अव्ययीभाव समास
त्रिफला तीनों फलों का समाहार द्विगु समास
शीतोष्ण जो शीत है जो उष्ण है कर्मधारय समाज
चक्रधर चक्र को धारण करने वाला तत्पुरूष समास

प्रश्न 16. कविता शिक्षण पर कक्षा-6 के लिए एक संक्षिप्त पाठ-योजना बनाइए।

उत्तर: पाठ योजना
कक्षा- 6
विषय - हिन्दी
दिनांक
कालांश - पहला
उपविषय - श्याम एक किसान
समयावधि - 35 मिनट
सामान्य उद्देश्य: (छात्रों में हिंदी साहित्य के प्रति रुचि उत्पन्न करना)
विशिष्ट उद्देश्य: इस कक्षा के पश्चात् विद्यार्थी इस योग्य हो जायेगें कि -

  1. ज्ञानात्मक उद्देश्य: i. विद्यार्थी कविता शाम एक किसान का प्रत्यास्मरण कर सकेंगे ii. विद्यार्थी कविता के भावों को बता सकेंगे।
  2. बोधात्मक उद्देश्य: विद्यार्थी कविता के केंद्रीय भावों का वर्णन कर सकेंगे
  3. प्रयोगत्मक उद्देश्य: विद्यार्थी कविता को कण्ठस्थ करने का अभ्यास करेंगे
  4. कौशल: विद्थार्यियों के श्रवण तथा वाचन कौशल का विकास हो सकेगा।

शिक्षण सामग्री: कविता से संबंधित चित्र।
शिक्षण विधि: व्याख्यान विधि, शब्दार्थ कथन विधि।
पूर्व ज्ञान परीक्षण: विद्यार्थी कविता के बारे में सामान्य जानकारी रखते होंगे।
प्रस्तावना:

क्रम सं. छात्राध्यापिका क्रियाएँ (प्रस्तावित प्रश्न) विद्यार्थी क्रियाएँ (संभावित प्रश्न)
1. हिन्दी में हम क्या-क्या पढ़ते हैं? कविता, कहानी, व्याकरण
2. कुछ लेखकों के नाम बताइये ? महादेवी वर्मा, जयंशकर प्रसाद
3. हिन्दी के कुछ कवियों के नाम बताइये शिवमंगल सिंह, मीराबाई
4. सर्वेश्वर दयाल सक्सेना कौन है? समस्यात्मक प्रश्न

उद्देश्य कथन: अच्छा बच्चो ! आज हम पाठ 1 'श्याम एक किसान' कविता का अध्ययन करेंगे। जिसके कवि श्री सर्वेश्वर दयाल सक्सेना है
प्रस्तुतीकरण:

शिक्षण बिन्दु छात्राध्यापिका क्रियाएँ विद्यार्थी अनुक्रियाएँ श्यामपट्ट कार्य
आदर्श वाचन छात्राध्यापिका उचित लय, यति, गति एवं भावानुसार कविता का सस्वर वाचन करेगी। सभी विद्यार्थी ध्यानपूर्वक सुनेंगे व साथ-साथ कविता का गायन भी करेंगे। -
अनुकरण वाचन छात्राध्यापिका विद्यार्थियों के वाचन को ध्यान-पूर्वक सुनेगी व उसमें बोले जाने वाली अशुद्धियों को दूर करेंगी। सभी विद्यार्थी उचित लय, गति और उचित स्वर के साथ अनुकरण करेंगे। -
सस्वर वाचन विद्यार्थी कविता का उचित लय, गति, यति के साथ सस्वर वाचन करेंगी। छात्राध्यापिका विधार्थियों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए उसमें निहित त्रुटियों को दूर करने का प्रयास करेंगी। -
केन्द्रीयभाव प्रश्न छात्राध्यापिका विद्यार्थियों से निम्नलिखित प्रश्न पूछोगी- 1. प्रस्तुत कविता के रचचिता कौन हैं? 2. कविता के भाव में क्या निहित है? केदारनाथ अग्रवाल, प्रकृति प्रेम -
शब्दार्थ छात्राध्यापिका विद्यार्थियों के सहयोग से कठिन शब्दों का निवारण करेंगी तथा साथ-साथ उनका अर्थ भी स्पष्ट करेंगी। सभी विद्यार्थी नवीन शब्दों का अर्थ समझकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखेंगे। -
छात्राध्यापिका कथन छात्राध्यापिका कविता की व्याख्या कर भाव स्पष्ट करेंगी। सभा विद्यार्थी पूर्ण मनोयोग से सुनेंगे। -

पुनरावृत्ति प्रश्न:
1. कविता का नाम और कवि का नाम लिखिए।
2. कविता का भावार्थ स्पष्ट कीजिए।
3. आप कविता को और क्या शीर्षक देना चाहोगे?
गृहकार्य: इस कविता से आपको क्या सीख मिली, अपने शब्दों में लिखकर लाइए।

प्रश्न 17. 'पुनर्बलन' शब्द से क्या अभिप्राय है? सोदाहरण लिखिए।

उत्तर: पुनर्बलन: पुनर्बलन एक मनोवैज्ञानिक शब्द है, जो किसी व्यवहार की आवृत्ति को बढ़ाने के लिए पुरस्कार या सजा का उपयोग करने की प्रक्रिया को संदर्भित करता है। यह व्यवहार को सीखने और बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पुनर्बलन के दो मुख्य प्रकार होते हैं

  1. सकारात्मक पुनर्बलन: जब किसी वांछित व्यवहार के बाद पुरस्कार दिया जाता है, तो पुरस्कार भौतिक, सामाजिक या गतिविधि आधारित हो सकते हैं।
    जैसे: जब कोई बच्चा अपना कमरा साफ करता है, तो उसे उसकी प्रशंसा की जाती है। जब कोई छात्र परीक्षा में अच्छा अंक प्राप्त करता है, तो उसे पुरस्कार दिया जाता है।
  2. नकारात्मक पुनर्बलन: जब किसी अवांछित व्यवहार के बाद अप्रिय उत्तेजना को हटा दिया जाता है, जो नकारात्मक पुनर्बलन को दण्ड के रूप में नहीं समझना चाहिए, बल्कि यह एक व्यवहार को कम करने का एक तरीका है।
    जैसे: जब कोई बच्चा झूठ बोलता है, तो उसे टी.वी देखने से रोका जाता है। जब कोई छात्र कक्षा में शोर करता है, तो उसे कक्षा से बाहर निकाला जाता है।

प्रश्न 18. निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध रूप में लिखिए- (1) पुस्तक समर्पण की। (2) उनका रहन-सहन का दर्जा ऊँचा है। (3) सभा में विरोध प्रकट किया गया। (4) मेरे को बाजार जाना है।

उत्तर:

वाक्य शुद्ध वाक्य
पुस्तक समर्पण की पुस्तक समर्पित की।
उनका रहन-सहन का दर्जा ऊँचा है। उनका रहन-सहन का स्तर ऊँचा है।
सभा में विरोध प्रकट किया गया। सभा में विरोध हुआ।
मेरे को बाजार जाना है मुझे बाजार जाना है।

Question Paper PDF

इस प्रश्न पत्र की PDF डाउनलोड करें।

PDF Download

हिन्दी Previous Year Paper 2017

Solved question paper PDF download.

Complete 10 Years Solved PYQ Collection

2015 से 2025 तक के solved previous year papers, महत्वपूर्ण प्रश्न, उत्तर एवं PDF resources एक ही package में प्राप्त करें और अपनी UP DELED परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाएं।