Home
App Install Updates
Home PYQs Semester 4 गणित 2018
PYQ 2018 • गणित

गणित Previous Year Paper 2018

UP DELED Semester 4 गणित Previous Year Question Paper 2018 with solution.

Section 1 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. cot 30° / tan 45° का मान है-

(a) 1/√3

(b) √3

(c) 1/2

(d) 2

उत्तर: (b) √3।

cot 30° = √3 तथा tan 45° = 1

अतः (cot 30°)/(tan 45°) = √3/1 = √3

प्रश्न 2. किसी वृत्त का क्षेत्रफल 8800 सेमी.2 है। वृत्त की त्रिज्या है-

(a) 20 सेमी.

(b) 7 सेमी.

(c) 7√20 सेमी.

(d) 20√7 सेमी.

उत्तर: (d) 20√7 सेमी।

πr2 = 8800

r2 = 8800 × 7/22

r2 = 2800 = 400 × 7

r = 20√7 सेमी.

प्रश्न 3. 2x2 - x - 1 = 0 के हल हैं-

(a) 1, -1/2

(b) -1, 1/2

(c) 2, 1

(d) 1, 2

उत्तर: (a) 1, -1/2।

2x2 - x - 1 = 0

2x2 - 2x + x - 1 = 0

2x(x - 1) + 1(x - 1) = 0

(2x + 1)(x - 1) = 0

अतः x = -1/2 अथवा x = 1।

प्रश्न 4. संख्या 14641 के वर्गमूल में अंकों की संख्या है-

(a) 5

(b) 2

(c) 3

(d) 4

उत्तर: (c) 3। √14641 = 121 और 121 में तीन अंक हैं।

प्रश्न 5. किसी चतुर्भुज के किन्हीं तीन कोणों का योगफल 285° है। चौथे कोण की माप है-

(a) 15°

(b) 75°

(c) 60°

(d) 45°

उत्तर: (b) 75°। चतुर्भुज के चारों अन्तःकोणों का योग 360° होता है।

चौथा कोण = 360° - 285° = 75°

Section 2 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 6. वह छोटी-से-छोटी प्राकृतिक संख्या ज्ञात कीजिए जिसे 194491 में से घटाने पर शेषफल पूर्ण वर्ग हो जाए।

उत्तर: 4412 = 194481। अतः 194491 - 194481 = 10, इसलिए अभीष्ट संख्या 10 है।

प्रश्न 7. x2 - x - 6 का गुणनखण्ड कीजिए।

उत्तर: x2 - x - 6 = x2 - 3x + 2x - 6 = (x - 3)(x + 2)।

प्रश्न 8. sec 30° - 2 cot 45° - (4/√3) sin 30° + 2 cos 0° का मान ज्ञात कीजिए।

उत्तर: 2/√3 - 2 - (4/√3)(1/2) + 2 = 2/√3 - 2/√3 = 0।

प्रश्न 9. दो सिक्के उछालने पर क्या परिणाम प्राप्त होंगे?

उत्तर: दो सिक्के उछालने पर सम्भावित परिणाम हैं—{HH, HT, TH, TT}। अतः कुल 4 परिणाम होंगे।

प्रश्न 10. किसी शंकु की तिर्यक ऊँचाई 21 सेमी. तथा त्रिज्या 8 सेमी. है। शंकु का वक्र पृष्ठ ज्ञात कीजिए।

उत्तर: वक्र पृष्ठ क्षेत्रफल = πrl = 22/7 × 8 × 21 = 528 वर्ग सेमी.

प्रश्न 11. ∛343 × √576 को सरल कीजिए।

उत्तर: ∛343 = 7 तथा √576 = 24। अतः 7 × 24 = 168।

Section 3 लघु उत्तरीय प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 12. निम्न चित्र में O वृत्त का केन्द्र है। ABCD एक चक्रीय चतुर्भुज है। यदि ∠ADC = 140° हो तो ∠BAC ज्ञात कीजिए।

चक्रीय चतुर्भुज ABCD में AB व्यास तथा कोण ADC 140 डिग्री
चक्रीय चतुर्भुज ABCD जिसमें AB वृत्त का व्यास है

उत्तर:

ABCD एक चक्रीय चतुर्भुज है, अतः इसके सम्मुख कोणों का योग 180° होगा।

∠ABC + ∠ADC = 180°

∠ABC + 140° = 180°

∠ABC = 40°

AB वृत्त का व्यास है, इसलिए व्यास द्वारा परिधि पर बनाया गया कोण समकोण होता है।

∠ACB = 90°

अब ΔABC में—

∠BAC + ∠ABC + ∠ACB = 180°

∠BAC + 40° + 90° = 180°

∠BAC = 50°

अतः ∠BAC = 50°।

प्रश्न 13. किसी कक्षा के 24 शिक्षार्थियों की आयु के आँकड़े निम्नलिखित हैं। आँकड़ों की माध्यिका ज्ञात कीजिए।

आयु (वर्षों में) 12 13 14 15 16
शिक्षार्थी 4 5 4 6 5

उत्तर:

आयु बारम्बारता (f) संचयी बारम्बारता
12 4 4
13 5 9
14 4 13
15 6 19
16 5 24

कुल पद n = 24। अतः 12वाँ तथा 13वाँ दोनों पद 14 हैं।

माध्यिका = (14 + 14)/2 = 14 वर्ष

प्रश्न 14. एक रोलर का व्यास 70 सेमी. व लम्बाई 2 मी. है। बताइए कि 50 चक्कर में रोलर कितने वर्ग मीटर क्षेत्र पर चलेगा?

उत्तर:

व्यास = 70 सेमी. = 0.70 मी.
त्रिज्या = 0.35 मी.
लम्बाई = 2 मी.

एक चक्कर में तय किया गया क्षेत्रफल बेलन के वक्र पृष्ठ के बराबर होगा—

= 2πrh

= 2 × 22/7 × 0.35 × 2

= 4.4 वर्ग मीटर

50 चक्करों में—

50 × 4.4 = 220 वर्ग मीटर

प्रश्न 15. 700 को ऐसे दो भागों में बाँटिए कि एक भाग का 40% दूसरे भाग के 60% से 80 अधिक हो।

उत्तर:

माना दोनों भाग x और y हैं।

x + y = 700 ...(i)

प्रश्नानुसार—

40% of x - 60% of y = 80

2x/5 - 3y/5 = 80

2x - 3y = 400 ...(ii)

समीकरण (i) को 2 से गुणा करने पर—

2x + 2y = 1400 ...(iii)

समीकरण (iii) - (ii)—

5y = 1000

y = 200

x = 700 - 200 = 500

अतः दोनों भाग 500 और 200 हैं।

प्रश्न 16. दो पासों को एक साथ उछालने पर दोनों पासों के अंकों का योग 4 हो, की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।

उत्तर:

दो पासों को एक साथ उछालने पर कुल सम्भावित परिणाम—

6 × 6 = 36

योग 4 आने के अनुकूल परिणाम—

(1, 3), (2, 2), (3, 1)

अनुकूल परिणामों की संख्या = 3

P(योग 4) = 3/36 = 1/12

प्रश्न 17. पार्श्व चित्र में 28 सेमी. भुजा का एक वर्ग है। इसमें भुजाओं को स्पर्श करता हुआ वृत्त बना है। वृत्त का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।

28 सेमी भुजा वाले वर्ग के भीतर अंकित वृत्त
28 सेमी. भुजा वाले वर्ग में अंकित वृत्त

उत्तर:

वृत्त वर्ग की चारों भुजाओं को स्पर्श करता है, इसलिए वृत्त का व्यास वर्ग की भुजा के बराबर होगा।

व्यास = 28 सेमी.

त्रिज्या = 28/2 = 14 सेमी.

वृत्त का क्षेत्रफल—

A = πr2

= 22/7 × 14 × 14

= 616 वर्ग सेमी.

अतः वृत्त का क्षेत्रफल = 616 वर्ग सेमी.

प्रश्न 18. निम्न चित्र में O वृत्त का केन्द्र है। AOB वृत्त का व्यास है। यदि ∠CAB = 60°, ∠ABD = 40° हो तो ∠CAD तथा ∠DBC ज्ञात कीजिए।

वृत्त में AB व्यास तथा कोण CAB 60 डिग्री और ABD 40 डिग्री
AB व्यास वाले वृत्त में कोणों का विन्यास

उत्तर:

AB वृत्त का व्यास है, इसलिए व्यास द्वारा परिधि पर बनाए गए कोण समकोण होंगे।

∠ACB = 90°

ΔABC में—

∠ABC + ∠ACB + ∠CAB = 180°

∠ABC + 90° + 60° = 180°

∠ABC = 30°

अब—

∠DBC = ∠DBA + ∠ABC

= 40° + 30°

∠DBC = 70°

इसी प्रकार AB व्यास होने से—

∠ADB = 90°

ΔABD में—

∠DAB + ∠ADB + ∠DBA = 180°

∠DAB + 90° + 40° = 180°

∠DAB = 50°

अतः—

∠CAD = ∠CAB + ∠DAB

= 60° + 50°

∠CAD = 110°

अतः ∠CAD = 110° तथा ∠DBC = 70°।

UP DELED Study App

Semester 4 की Complete तैयारी

  • Official Syllabus
  • Comprehensive Notes
  • Quick Revision Notes
  • Visual Revision Notes
  • Audio Revision
  • Solved MCQs
  • MCQ Tests
  • 2015–2025 Previous Year Papers
  • Repeated Exam Questions
  • 10 Model Papers
App में पढ़ाई शुरू करें

Question Paper PDF

इस प्रश्न पत्र की PDF डाउनलोड करें।

PDF Download

गणित Previous Year Paper 2018

Solved question paper PDF download.

Semester 4 Solved PYQs Pack

2016-2026 के solved previous year papers · 80 papers · सभी 8 विषय एक ही printable PDF pack में। Download के बाद offline पढ़ें या print निकालें।

App में पढ़ें Join Telegram