वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न 1. परिमेय संख्या (-4/5) तथा 8/15 का भागफल है-
(a) -2/3
(b) -32/75
(c) -3/2
(d) -1/2
उत्तर: (c) -3/2।
(-4/5) ÷ (8/15) = (-4/5) × (15/8) = -3/2
प्रश्न 2. एक पासा फेंकने पर प्रतिदर्श समष्टि में अभाज्य संख्याओं की संख्या है-
(a) 2
(b) 4
(c) 1
(d) 3
उत्तर: (d) 3। एक पासा फेंकने पर प्रतिदर्श समष्टि {1, 2, 3, 4, 5, 6} है। इसमें अभाज्य संख्याएँ 2, 3 और 5 हैं। अतः उनकी संख्या 3 है।
प्रश्न 3. 0.000008 का घनमूल है-
(a) 0.002
(b) 0.02
(c) 0.0002
(d) 0.2
उत्तर: (b) 0.02।
0.000008 = (0.02)3
अतः ∛0.000008 = 0.02
प्रश्न 4. sin 30° / cos 60° का मान है-
(a) 1
(b) 1/2
(c) 1/4
(d) 2
उत्तर: (a) 1।
sin 30° = 1/2 तथा cos 60° = 1/2
अतः (sin 30°)/(cos 60°) = (1/2)/(1/2) = 1
प्रश्न 5. समीकरण 5x = y और 2x + y = 7 के हल में y का मान है-
(a) 7
(b) 1
(c) 5
(d) 3
उत्तर: (c) 5।
5x = y ...(i)
2x + y = 7 ...(ii)
समीकरण (i) से y = 5x। इसे समीकरण (ii) में रखने पर—
2x + 5x = 7
7x = 7
x = 1
अतः y = 5 × 1 = 5
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 6. एक 17 सेमी. लम्बे और 7 सेमी. चौड़े आयत को चौड़ाई के परितः घुमाने पर बने बेलन का आयतन ज्ञात कीजिए।
उत्तर: चौड़ाई 7 सेमी. के परितः घुमाने पर बेलन की ऊँचाई h = 7 सेमी. तथा त्रिज्या r = 17 सेमी. होगी।
V = πr2h = 22/7 × 172 × 7 = 6358 घन सेमी.
प्रश्न 7. एक बाग में आम के 2304 पेड़ हैं। प्रत्येक पंक्ति में उतने ही पेड़ हैं, जितनी कि बाग में पंक्तियाँ हैं। पंक्तियों की संख्या ज्ञात कीजिए।
उत्तर: माना पंक्तियों की संख्या x है। तब x2 = 2304, इसलिए x = √2304 = 48 पंक्तियाँ।
प्रश्न 8. tan 45° - cot 30° + 2 cos 30° - sin 90° का मान ज्ञात कीजिए।
उत्तर: 1 - √3 + 2(√3/2) - 1 = 1 - √3 + √3 - 1 = 0।
प्रश्न 9. समीकरण 13x - 30 + x2 = 0 को हल कीजिए।
उत्तर: x2 + 13x - 30 = (x + 15)(x - 2) = 0। अतः x = 2 अथवा x = -15।
प्रश्न 10. एक वृत्त का क्षेत्रफल 154 वर्ग सेमी. है। वृत्त की त्रिज्या ज्ञात कीजिए।
उत्तर: πr2 = 154 ⇒ r2 = 154 × 7/22 = 49। अतः r = 7 सेमी.
प्रश्न 11. 4x2 + 5x + 1 का गुणनखण्ड कीजिए।
उत्तर: 4x2 + 5x + 1 = 4x2 + 4x + x + 1 = (4x + 1)(x + 1)।
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 12. दो पासों को एक साथ फेंकने पर अंकों का योग 4 होने की सम्भावना ज्ञात कीजिए।
उत्तर:
दो पासों को एक साथ फेंकने पर कुल सम्भव परिणाम—
6 × 6 = 36
योग 4 प्राप्त होने के अनुकूल परिणाम हैं—
(1, 3), (2, 2), (3, 1)
अनुकूल परिणामों की संख्या = 3
P(योग 4) = 3/36 = 1/12
प्रश्न 13. एक मदारी की टोपी शंक्वाकार है। यदि उसमें 840 वर्ग सेमी. कपड़ा लगा हो तथा उसके गोल सिरे का परिमाप 56 सेमी. हो, तो टोपी की तिर्यक ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
उत्तर:
दिया है—
आधार का परिमाप = 56 सेमी.
2πr = 56
πr = 28
शंक्वाकार टोपी में प्रयुक्त कपड़ा उसके वक्र पृष्ठ क्षेत्रफल के बराबर होगा।
πrl = 840
28l = 840
l = 30 सेमी.
अतः टोपी की तिर्यक ऊँचाई = 30 सेमी.
प्रश्न 14. निम्नलिखित बारम्बारता बंटन का बहुलक ज्ञात कीजिए।
| पद | 21 | 22 | 23 | 24 | 25 |
|---|---|---|---|---|---|
| बारम्बारता | 2 | 3 | 5 | 1 | 2 |
उत्तर: पद 23 की बारम्बारता 5 है, जो सबसे अधिक है। अतः बहुलक = 23।
प्रश्न 15. वह भिन्न ज्ञात कीजिए जिसके अंश में यदि एक घटा दिया जाए तो उसका मान 2/3 और उसके हर में 4 जोड़ दिया जाए तो उसका मान 1/2 हो जाता है।
उत्तर:
माना भिन्न = x/y
पहली शर्त से—
(x - 1)/y = 2/3
3x - 3 = 2y
3x - 2y = 3 ...(i)
दूसरी शर्त से—
x/(y + 4) = 1/2
2x = y + 4
2x - y = 4 ...(ii)
समीकरण (ii) को 2 से गुणा करने पर—
4x - 2y = 8 ...(iii)
समीकरण (iii) - (i)—
x = 5
समीकरण (ii) में x = 5 रखने पर—
10 - y = 4
y = 6
अतः अभीष्ट भिन्न = 5/6।
प्रश्न 16. पार्श्व चित्र में एक वृत्त के अन्तर्गत एक चक्रीय चतुर्भुज ABCD है। विकर्ण AC और BD खींचे गए हैं। यदि ∠ACB = 52° तथा ∠BAC = 48° तो ∠ADC ज्ञात कीजिए।
उत्तर:
त्रिभुज ABC में—
∠BAC + ∠ABC + ∠ACB = 180°
48° + ∠ABC + 52° = 180°
∠ABC = 180° - 100°
∠ABC = 80°
चक्रीय चतुर्भुज के सम्मुख कोणों का योग 180° होता है। अतः—
∠ABC + ∠ADC = 180°
80° + ∠ADC = 180°
∠ADC = 100°
प्रश्न 17. एक धातु की ठोस आयताकार सिल्ली की माप 10 सेमी. × 4 सेमी. × 1.6 सेमी. है। इसे पिघलाकर एक ठोस घनाकार सिल्ली बनाई जाती है। नई सिल्ली की भुजा ज्ञात कीजिए।
उत्तर:
आयताकार सिल्ली का आयतन—
V = 10 × 4 × 1.6
V = 64 घन सेमी.
पिघलाने पर आयतन अपरिवर्तित रहेगा। माना घन की भुजा = a।
a3 = 64
a = ∛64 = 4 सेमी.
अतः नई घनाकार सिल्ली की भुजा = 4 सेमी.
प्रश्न 18. एक साइकिल के पहिये का व्यास 77 सेमी. है। 0.242 किमी. चलने में पहिया कितने चक्कर लगाएगा?
उत्तर:
दिया है—
व्यास, d = 77 सेमी.
पहिये की परिधि—
πd = 22/7 × 77 = 242 सेमी.
कुल दूरी—
0.242 किमी. = 242 मीटर = 24200 सेमी.
चक्करों की संख्या—
= 24200/242
= 100
अतः पहिया 100 चक्कर लगाएगा।
Semester 4 की Complete तैयारी
- Official Syllabus
- Comprehensive Notes
- Quick Revision Notes
- Visual Revision Notes
- Audio Revision
- Solved MCQs
- MCQ Tests
- 2015–2025 Previous Year Papers
- Repeated Exam Questions
- 10 Model Papers