Q1
Q.178: सूरदास की रचना है—
A
साहित्य लहरी
B
प्रेम वाटिका
C
दोहावली
D
झरना
Q2
Q.179: प्राथमिक स्तर पर बच्चों में भाषा का विकास किया जाना चाहिए—
A
वर्णमाला के द्वारा
B
लेखन के द्वारा
C
वार्तालाप के द्वारा
D
सुलेख के द्वारा
Q3
Q.180: 'रात्रि' का पर्याय नहीं है—
A
यामिनी
B
विभावरी
C
रैन
D
सौदामिनी
Q4
Q.181: 'विमुख' का विपरीतार्थक शब्द है—
A
अमुख
B
उन्मुख
C
सुमुख
D
निर्मुख
Q5
Q.182: 'आँखें खुलना' मुहावरे का अर्थ है—
A
आँख से दिखना
B
जल्दी से उठना
C
होश में आना
D
समय पर जागना
Q6
Q.183: 'अत्यधिक' शब्द में प्रयुक्त उपसर्ग है—
A
अत्य
B
अत्
C
अति
D
अ
Q7
Q.184: मानक हिन्दी का मूल आधार कौन-सी बोली है—
A
ब्रजभाषा
B
उर्दू
C
खड़ी बोली
D
हिन्दुस्तानी
Q8
Q.185: दिये गये विकल्प में कौन सरस्वती का पर्यायवाची नहीं है—
A
भारती
B
वीणापाणि
C
शारदा
D
भार्गवी
Q9
Q.186: भिक्षुक में प्रत्यय है—
A
उक
B
इक
C
अक
D
उत
Q10
Q.187: लघु शब्द का विपरीतार्थक है—
A
महान
B
विशाल
C
दीर्घ
D
उत्तम
Q11
Q.188: पूरब और उत्तर के बीच की दिशा कहलाती है—
A
वातायन
B
ईशान
C
वायव्य
D
क्षितिज
Q12
Q.189: हिन्दी में स्वर होते हैं—
A
10
B
11
C
9
D
14
Q13
Q.190: मनुष्य के उच्चारणोपयोगी अवयव है—
A
काकल
B
कंठ
C
दंत
D
उपर्युक्त सभी
Q14
Q.191: ध्वनि-विज्ञान में अध्ययन किया जाता है—
A
मानव के मुख से निकली श्वास का
B
मानव के मुख से निकली ध्वनि का
C
मानव के मुख से निकली चीख का
D
इनमें से कोई नहीं
Q15
Q.192: ओष्ठाकृति के आधार पर स्वर होते हैं—
A
वृत्ताकार स्वर
B
अवृत्ताकार स्वर
C
अ और ब दोनों
D
इनमें से कोई नहीं
Q16
Q.193: व्यंजनों को उच्चारण की दृष्टि से बाँटा गया है—
A
2 भागों में
B
3 भागों में
C
4 भागों में
D
5 भागों में
Q17
Q.194: ध्वनियों के उच्चारण में होने वाले यत्न को 'प्रयत्न' कहा जाता है, यह होते हैं—
A
स्वर तंत्री में कम्पन से
B
श्वास की मात्रा से
C
जिह्वा तथा अन्य अवयवों द्वारा
D
उपर्युक्त सभी
Q18
Q.195: निम्नलिखित में दन्त्य व्यंजन है—
A
न
B
क
C
च
D
ड
Q19
Q.196: आश्चर्य, हर्ष, शोक, उत्साह, इत्यादि व्यक्त करने में प्रयोग होता है—
A
अल्प-विराम का
B
अर्द्ध-विराम का
C
पूर्ण-विराम का
D
विस्मयादि बोधक का
Q20
Q.197: 'ढ' वर्ण किस वर्ग में आता है—
A
क वर्ग
B
ट वर्ग
C
च वर्ग
D
इनमें से कोई नहीं