UP DELED Admission 2026 Notification
परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश द्वारा D.El.Ed. Training 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। प्रवेश प्रक्रिया उत्तर प्रदेश के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (DIET), D.El.Ed. संस्थानों तथा मान्यता प्राप्त निजी प्रशिक्षण संस्थानों में संचालित की जाएगी।
UP DELED Admission 2026 (पूर्व में BTC) के लिए इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन पंजीकरण, आवेदन पत्र भरने एवं आवेदन शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार आवेदन पत्र में दर्ज प्रविष्टियों में बाद में संशोधन का अवसर नहीं दिया जाएगा, इसलिए सभी विवरण सावधानीपूर्वक भरना आवश्यक है।
UP DELED Admission 2026 Important Dates
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन पंजीकरण प्रारम्भ | 15 जून 2026 (अपराह्न से) |
| ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि | 08 जुलाई 2026 |
| आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 09 जुलाई 2026 |
| पूर्ण आवेदन पत्र प्रिंट करने की अंतिम तिथि | 11 जुलाई 2026 |
कौन आवेदन कर सकता है?
UP DELED Admission 2026 के लिए शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क एवं चयन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी आधिकारिक सूचना में उपलब्ध है।
अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पूर्व पात्रता संबंधी सभी शर्तों का अध्ययन अवश्य करना चाहिए। पात्रता की पुष्टि के बाद ही ऑनलाइन आवेदन करें।
UP DELED Admission 2026 कैसे करें?
- Official Website पर जाएं।
- Online Registration करें।
- Application Form भरें।
- आवश्यक विवरण एवं दस्तावेज Upload करें।
- Application Fee जमा करें।
- Final Submit कर Application Form का Print सुरक्षित रखें।
महत्वपूर्ण निर्देश
- अभ्यर्थियों को आवेदन में संशोधन का अतिरिक्त अवसर नहीं दिया जाएगा।
- Registration एवं Application Form भरते समय सभी विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
- Final Submit करने से पहले सभी प्रविष्टियों का मिलान अवश्य कर लें।
- उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त अन्य राज्यों के अभ्यर्थी Unreserved Category में माने जाएंगे।
- पात्रता, आयु सीमा, शुल्क एवं चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी Official Notification में उपलब्ध है।
- आवेदन केवल Online माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।