Home
Store Updates
Home PYQs Semester 2 प्रारम्भिक शिक्षा के नवीन प्रयास 2017
PYQ 2017 • प्रारम्भिक शिक्षा के नवीन प्रयास

प्रारम्भिक शिक्षा के नवीन प्रयास Previous Year Paper 2017

UP DELED Semester 2 प्रारम्भिक शिक्षा के नवीन प्रयास Previous Year Question Paper 2017 with solution.

Section 1 बहुविकल्पीय प्रश्न

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1. राष्ट्रीय साक्षरता मिशन की स्थापना हुई थी -

(a) सन् 1950

(b) सन् 1988

(c) सन् 1948

(d) सन् 2000

उत्तर: (b) : भारत में राष्ट्रीय साक्षरता मिशन (NLM) की स्थापना वर्ष 1988 में हुई थी। इसका उद्देश्य 15 से 35 वर्ष की आयु के सभी निरक्षर व्यक्तियों को कार्यात्मक साक्षरता प्रदान करना था।

प्रश्न 2. उत्तर प्रदेश में " सभी के लिए शिक्षा परियोजना" लागू की गयी -

(a) 5 अक्टूबर, 1993 से

(b) 20 जनवरी, 1995 से

(c) 31 नवम्बर, 2000 से

(d) इनमे से कोई नहीं

उत्तर: (a) : सभी के लिए शिक्षा परियोजना उत्तर प्रदेश में सन् 5 अक्टूबर 1993 में स्वीकार की गई तथा उसका क्रियान्वयन भी किया गया।

प्रश्न 3. जब कोई बालक किसी भी अवस्था में प्राथमिक शिक्षा पूर्ण किये बिना ही विद्यालय छोड़कर चला जाता है, तो यह कहलाता है-

(a) अवरोध

(b) पृथक्करण

(c) ह्रास

(d) विभाजन

उत्तर: (c) : जब कोई बालक अपनी प्राथमिक शिक्षा पूरी किये बिना ही विद्यालय छोड़ देता है तो वह अपव्यय या ह्रास कहलाता है। बालक पर खर्च किया गया धन, समय और श्रम सब व्यर्थ चला जाता है।

प्रश्न 4. 1960-61 में जनजातियों की शिक्षा सम्बन्धी समस्याओं के समाधान हेतु गठित कमेटी के अध्यक्ष थे-

(a) राममूर्ति

(b) राधा कृष्णन

(c) डी.एस. कोठारी

(d) श्री यू. एन टेवर

उत्तर: (d) : 1960-61 में जनजातियों की शिक्षा, स्कूल संसाधन आदि से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए एक कमेटी गठित हुई। जिसके अध्यक्ष यू.एन.टेवर जी थे। जिसमें समस्याओं पर विचार प्रस्तुत किये गये।

प्रश्न 5. राष्ट्रीय महिला शिक्षा समिति 1958 की अध्यक्ष थी-

(a) हंसा मेहता

(b) दुर्गाबाई देशमुख

(c) सुचेता कृपलानी

(d) आचार्य राममूर्ति

उत्तर: (b) : दुर्गाबाई देशमुख की अध्यक्षता में 1958 में राष्ट्रीय महिला परिषद् की स्थापना की गई थी। भारतीय राष्ट्रीय महिला परिषद पूरे देश में महिलाओं की स्थिति में सुधार के लिए काम करती है।

प्रश्न 6. ब्रेललिपि द्वारा शिक्षा प्रदान की जाती है-

(a) गूँगों को

(b) बहरों को

(c) अंधो को

(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (c) : ब्रेल लिपि द्वारा मुख्य रूप से दृष्टि बाधित लोगों को शिक्षा देने के लिए सांकेतिक भाषा के रूप में उपयोग किया जाता है। इस लिपि का आविष्कार 1824 में एक नेत्रहीन फ्रांसीसी लेखक लुई ब्रेल द्वारा किया गया।

प्रश्न 7. उत्तर प्रदेश में जिला प्राथमिक शिक्षा का कार्यक्रम प्रारम्भ की गई थी।

(a) सन् 1965-66 में

(b) सन् 1997-98 में

(c) सन् 1990-91 में

(d) सन् 2000 में

उत्तर: (b) : उत्तर प्रदेश में जिला प्राथमिक शिक्षा कार्यक्रम का प्रारम्भ 1997-98 में विश्व बैंक की सहायता से की गई थी। पहले चरण में इस परियोजना को केवल उन्हीं जनपदों में लागू किया गया जो साक्षरता स्तर में अत्यन्त पिछड़े थे। उत्तर प्रदेश में इन जिलों की संख्या 18 है- महाराजगंज, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बदायूँ, लखीमपुरखीरी, ललितपुर, बस्ती, मुरादाबाद, शाहजहाँपुर, सोनभद्र, देवरिया, बरेली, रायबरेली, हमीरपुर, सुल्तानपुर, बहराइच, बाराबंकी तथा रामपुर।

प्रश्न 8. शिक्षा में अपव्यय तथा अवरोधन पर अपना सुझाव दिया था-

(a) हर्यांग समिति ने

(b) कोठारी आयोग

(c) राधाकृष्णन आयोग

(d) वुड के घोषणा पत्र

उत्तर: (a) : शिक्षा में अपव्यय तथा अवरोधन पर हाँग (Hartung) समिति ने अपना सुझाव दिया। प्रारंभिक शिक्षा के पूरी होने से पहले किसी भी स्तर पर बच्चों की समय से पहले वापसी को अपव्यय कहा जाता है। एक वर्ष से अधिक की अवधि के लिए एक ही कक्षा में एक बच्चे के प्रतिधारण को अवरोधन कहते हैं।

प्रश्न 9. राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसन्धान एवं प्रशिक्षण परिषद का मुख्यालय स्थित है-

(a) भुवनेश्वर में

(b) नई दिल्ली में

(c) कलकत्ता में

(d) मद्रास में

उत्तर: (b) : राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) वर्ष 1961 में भारत सरकार द्वारा गठित एक स्वायत्त संगठन है, जो कि स्कूली शिक्षा से संबंधित मामलों पर केन्द्र सरकार और राज्य सरकारों को सहायता प्रदान करने तथा उन्हें सुझाव देने का कार्य करती है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में हैं। जबकि इसकी कई घटक इकाइयाँ देश के अन्य हिस्सों में स्थापित हैं।

प्रश्न 10. बेसिक शिक्षा अधिनियम पारित हुआ-

(a) सन् 1972 में

(b) सन् 1945 में

(c) सन् 1985 में

(d) सन् 1980 में

उत्तर: (a) : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बेसिक शिक्षा अधिनियम वर्ष 1972 में उत्तर प्रदेश अधिनियम 34 के अन्तर्गत पारित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य हाईस्कूल या इंटरमीडिएट कालेजों के अलावा अन्य स्कूलों में बेसिक शिक्षा प्रदान करने का आयोजन नियंत्रण व समन्वय करना है।

प्रश्न 11. शिक्षकों हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार का प्रारम्भ किया गया

(a) सन् 1958 में

(b) सन् 1980 में

(c) सन् 2001 में

(d) सन् 1985 में

उत्तर: (a) : राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रथम बार 1958 में युवामन के साथ-साथ उनके भविष्य को आकार देने में शिक्षकों की उत्कृष्टता और प्रतिबद्धता को पहचानने के लिए शुरू किया गया था।

प्रश्न 12. बच्चों के लिए निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का प्रावधान संविधान की जिस धारा में किया गया, वह है-

(a) धारा 25 में

(b) धारा 23 में

(c) धारा 45 में

(d) धारा 35 में

उत्तर: (c) : राज्य नीति निदेशक तत्व (DPSP) के अन्तर्गत अनुच्छेद 45 तथा मूल अधिकार के अन्तर्गत अनुच्छेद 21-A में बच्चों के लिए निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का प्रावधान किया गया है।

प्रश्न 13. निम्नलिखित में से कौन सी योजना का शुभारम्भ 15 अगस्त 1995 से किया गया था?

(a) सर्व शिक्षा अभियान

(b) पोषाहार वितरण योजना

(c) राष्ट्रीय साक्षरता मिशन

(d) डी. पी. ई. पी.

उत्तर: (b) : पोषाहार वितरण योजना का शुभारंभ 15 अगस्त 1995 से किया गया था।

प्रश्न 14. भारतीय शिक्षा का महाधिकार पत्र कहा जाता है-

(a) वुड के घोषणा पत्र को

(b) साजौन्ट योजना को

(c) कजैन योजना को

(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (a) : वुड के घोषणा पत्र को भारतीय शिक्षा का महाधिकार पत्र कहा जाता है।

प्रश्न 15. कोठारी आयोग ने बालिका शिक्षा सम्बन्धी सुझाव दिया था।

(a) लोकमत निर्माण का

(b) अंशकालिक रोजगार की व्यवस्था

(c) मुफ्त पाठ्य सामग्री की व्यवस्था

(d) उपर्युक्त में सभी का

उत्तर: (c) : कोठारी आयोग (196466) ने महिलाओं की शिक्षा सम्बन्धी मुफ्त पाठ्य सामग्री की व्यवस्था का सुझाव दिया था।

Section 2 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 16. न्यूनतम अधिगम स्तर से आप क्या समझते हैं?

उत्तर: न्यूनतम अधिगम स्तर (एमएलएल) एक शिक्षण-अधिगम दृष्टिकोण है, जो कि सभी छात्र, यदि उन्हें उचित अवसर और सहायता प्रदान की जाए, तो वे एक निश्चित न्यूनतम स्तर तक सभी विषयों में सफल हो सकते हैं।

प्रश्न 17. महिला समाख्या कार्यक्रम क्या है?

उत्तर: एन.ई.पी., 1986 के उद्देश्यों के अनुरूप लक्ष्य हासिल करने के लिए एक ठोस कार्यक्रम के रूप में महिला समाख्या योजना की शुरूआत की गई थी। ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्य रूप से सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े समूहों की महिलाओं की शिक्षा तथा उनके सशक्तिकरण के लिए इस योजना को 1989 में शुरू किया गया था।

प्रश्न 18. ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड योजना को लागू किए जाने का क्या उद्देश्य है?

उत्तर: ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड योजना का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण संसाधनों को उपलब्ध कराना है।
OBB के अन्तर्गत न्यूनतम सुविधाएँ प्रदान की गयी-
(i) दो बड़े पक्के कमरे जिनमें सामने बरामदा हो।
(ii) कम-से-कम दो अध्यापकों की नियुक्ति, जिसमें एक महिला हो।
(iii) खिलौने, श्यामपट्ट, नक्शे, पुस्तकालय के लिए पुस्तकों तथा शिक्षण अधिगम सामग्री।

प्रश्न 19. शिक्षा में अपव्यय एवं अवरोधन से आप का सुझाव क्या है?

उत्तर: शिक्षा में अपव्यय एवं अवरोधन के निम्नलिखित सुझाव हैं:-

  1. प्राथमिक स्तर पर बालकों को उनकी आयु स्तर के आधार पर ही प्रवेश दिया जाए।
  2. उपस्थिति सम्बन्धी नियमों का कठोरता से पालन किया जाए।
  3. प्रौढ़ शिक्षा को प्रोत्साहन दिया जाए।

प्रश्न 20. हंसा मेहता समिति 1962 के प्रमुख सुझाव क्या हैं?

उत्तर: हंसा मेहता समिति 1962 के सुझाव निम्नलिखित हैं-

  1. लिंग के आधार पर विद्यालयी पाठ्यक्रमों में अन्तर करने की आवश्यकता नहीं है।
  2. लड़के-लड़कियों के मनोवैज्ञानिक एवं सामाजिक कार्य के अन्तर के आधार पर पाठ्यक्रम में विभेद किया जा सकता है, किन्तु पाठ्यक्रम का अन्तर समाज के निर्माण कार्य में बाधा न बने ऐसी भी कोशिश करनी चाहिए।

प्रश्न 21. जिला प्राथमिक शिक्षा कार्यक्रम (D.P.E.P) के दो अधिकार बताइए।

उत्तर: जिला प्राथमिक शिक्षा कार्यक्रम के दो अधिकार निम्नलिखित हैं-

  1. प्राथमिक विद्यालय में बालकों में ठहराव बढ़ाना।
  2. प्राथमिक विद्यालय स्तर पर क्रियात्मक अनुसंधान एवं मूल्यांकन करना।

प्रश्न 22. आरम्भ में बेसिक शिक्षा परियोजना (B.E.P) के अन्तर्गत किन जनपदों का चयन किया गया था ?

उत्तर: बेसिक शिक्षा परियोजना के अन्तर्गत निम्नलिखित जिलों का चयन किया गया था-
वाराणसी, इलाहाबाद, बाँदा, इटावा, सीतापुर, अलीगढ़, सहारनपुर, गोरखपुर, पौड़ी तथा नैनीताल, जिलों में लागू किया गया।

प्रश्न 23. अभिनव बालिका शिक्षा परियोजना के दो उद्देश्य बताइए।

उत्तर: अभिनव बालिका शिक्षा परियोजना के दो उद्देश्य-

  1. विद्यालय में बालिकाओं के नामांकन एवं ठहराव में वृद्धि सुनिश्चित किया जाये।
  2. बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करना।

प्रश्न 24. राज्य शैक्षिक अनुसन्धान एवं प्रशिक्षण परिषद के किन्हीं दो कार्यों को बताइए।

उत्तर: राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् के दो महत्वपूर्ण कार्य-

  1. पाठ्यक्रम विकास परिषद, राज्य के लिए पाठ्यक्रम, पाठ्यपुस्तकें और शिक्षण सामग्री विकसित करती है। यह सुनिश्चित करता है कि सभी छात्रों को एक समान और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा मिले।
  2. शिक्षक प्रशिक्षण परिषद, राज्य में शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण आयोजित करती है। यह शिक्षकों को नवीनतम शिक्षण विधियों और तकनीकों से अवगत कराता है, ताकि वे छात्रों को प्रभावी ढंग से पढ़ा सकें।

प्रश्न 25. राष्ट्रीय शिक्षक परिषद् (N.C.T.E) की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर: N.C.T.E अधिनियम 1 जुलाई 1995 से लागू हुआ और N.C.T.E 17 अगस्त 1995 को नई दिल्ली में अपने प्रधान कार्यालय के साथ अस्तित्व में आयी। N.C.T.E के वर्तमान अध्यक्ष मो. अख्तर सिद्दीकी जी हैं।

प्रश्न 26. ब्रिज कोर्स से आप क्या समझते हैं?

उत्तर: विद्यार्थियों को अभ्यास के अधिकतम अवसर उपलब्ध कराना, कोविड के कारण उत्पन्न हुए अधिगम अन्तराल को कम करना, अधिगम संकेतकों के अनुसार अवधारणाओं की समझ हेतु कार्य कराना, नियमित अन्तराल पर आकलन करते हुए शैक्षिक प्रगति का आकलन करना, ब्रिज कोर्स संचालित करने एवं कार्य पुरस्कार वितरित करने का उद्देश्य है।

प्रश्न 27. स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम की विशेषताएँ बताइए।

उत्तर: स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम की विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-
स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो कक्षा एक से सीधे प्रवेश करते हैं। कक्षा एक के पहले पूर्व प्राथमिक शिक्षा का उन्हें किसी प्रकार का अनुभव प्राप्त नहीं होता है। बालकों को प्रारम्भिक छः सप्ताह से दो माह तक की अवधि तक बालकों को पूर्व प्राथमिक शिक्षा के अनुभव प्रदान किये जाते हैं और उन्हें विद्यालय के लिए तैयार किया जाता है। जिले भर में 1499 परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित किये गये हैं। जिसमें दो लाख से अधिक छात्र-छात्राएँ पढ़ाई करते हैं।

प्रश्न 28. मैकाले का निस्पन्दन सिद्धान्त से आप क्या समझते हैं?

उत्तर: मैकाले का निस्पन्दन सिद्धान्त- मैकाले के निस्पन्दन सिद्धान्त के अनुसार शिक्षा की व्यवस्था केवल उच्च वर्ग के व्यक्तियों के लिए की जाए, जहाँ से वह स्वतः ही धीरे-धीरे छनकर निम्न वर्ग तक पहुँच जायेगी। छनाई से तात्पर्य किसी द्रव का छन-छनकर नीचे जाने से है। शिक्षा के क्षेत्र में निस्पन्दन से तात्पर्य समाज के उच्च वर्ग को दी गयी शिक्षा का कालान्तर से निम्न वर्ग तक पहुँचने से है।

प्रश्न 29. प्राथमिक शिक्षा के सम्बन्ध में वुड डिस्पैच की प्रमुख संस्तुतियाँ हैं

उत्तर: प्राथमिक शिक्षा के सम्बन्ध में वुड डिस्पैच की प्रमुख संस्तुतियाँ :-

  1. वुड घोषणा पत्र द्वारा प्रथम बार यह अनुभव किया गया कि भारतीयों की शिक्षा का दायित्व सरकार पर है।
  2. जन शिक्षा के प्रसार पर बल दिया गया और शिक्षा से छनाई के सिद्धान्त को अस्वीकार कर दिया गया।
  3. शिक्षा प्राप्ति के लिए निर्धन छात्रों को छात्रवृत्ति देने की सिफारिश की गयी।

नोटः वुड डिस्पैच की शुरूआत चार्ल्स वुड ने 1854 में की थी। इसे भारत में अंग्रेजी शिक्षा के मैग्नाकार्टा के रूप में जाना जाता है।

प्रश्न 30. जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना किस शिक्षा आयोग की संस्तुति पर हुई?

उत्तर: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) की स्थापना राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 की संस्तुति पर हुई। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 के द्वारा निर्धारित रणनीति के अन्तर्गत अक्टूबर 1987 में प्रत्येक जिला स्तर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों की स्थापना का कार्य प्रारम्भ हुआ।

Section 3 लघु उत्तरीय प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 31. लार्ड कर्जन की शिक्षा नीति 1904 में प्राथमिक शिक्षा के सम्बन्ध में क्या निर्णय लिये गये?

उत्तर: लार्ड कर्जन की शिक्षा नीति 1904 में प्राथमिक शिक्षा के सम्बन्ध में लिये गये निर्णय निम्नलिखित हैं-

  1. पाठ्यक्रम में लिखने-पढ़ने के साथ कृषि की शिक्षा दी जाए।
  2. अध्यापकों के प्रशिक्षण की समुचित व्यवस्था हो, अधिक प्रशिक्षण विद्यालय खोले जाए।
  3. लार्ड कर्जन ने प्राथमिक विद्यालयों की आर्थिक सहायता, शिक्षक प्रशिक्षण की व्यवस्था और पाठ्यक्रम में सुधार लाकर प्राथमिक शिक्षा की उन्नति के प्रयास किये।

प्रश्न 32. भारत में अनिर्वाय एवं निःशुल्क प्राथमिक शिक्षा के सन्दर्भ में संवैधानिक निर्देश क्या है?

उत्तर: संविधान के अनुच्छेद 45 के अन्तर्गत 10 से 14 वर्ष तक के बालकों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा प्रदान करने का प्रावधान किया गया था, परन्तु 86 वें संविधान संशोधन 2002 द्वारा 6 से 14 वर्ष तक के बालकों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा को मौलिक अधिकार के रूप में प्रदान किया गया। (अनुच्छेद 21 क)

प्रश्न 33. प्राथमिक शिक्षा की प्रमुख समस्याओं का उल्लेख कीजिए।

उत्तर: प्राथमिक शिक्षा की प्रमुख समस्यायें निम्नलिखित हैं-

  1. पूर्व प्राथमिक शिक्षा का महँगी होना
  2. उद्देश्यों की अस्पष्टता
  3. स्कूल की अनुपलब्धता
  4. दोषपूर्ण शिक्षण प्रक्रिया
  5. अनुसंधान व नवाचार की कमी आदि
  6. अप्रशिक्षित एवं स्नेहविहीन अध्यापक

प्रश्न 34. चार्ल्स ग्राण्ट को आधुनिक भारतीय शिक्षा प्रणाली का जनक क्यों कहा जाता है?

उत्तर: चार्ल्स ग्राण्ट को आधुनिक शिक्षा का जन्मदाता कहा जाता है, क्योंकि भारत में शिक्षा के प्रसार पर चार्ल्स ने सबसे अधिक जोर दिया। उसकी धारणा थी कि इससे भारतीयों के विचारों में बदलाव आयेगा और वे ईसाई धर्म के अनुयायी बन जायेंगे। उसने हिन्दू धर्म की अज्ञानता का वर्णन अपनी पुस्तक में किया और पाँच सूत्रीय योजना प्रस्तुत की-

  1. ईसाई धर्म का प्रचार करना
  2. पाश्चात्य ज्ञान व विज्ञान का प्रचार करना
  3. अंग्रेजी साहित्य की शिक्षा देना
  4. भारत में विद्यालय की स्थापना करना
  5. अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा प्रदान करना।

प्रश्न 35. ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड के अन्तर्गत दी जाने वाली सामग्री का वर्णन कीजिए।

उत्तर: ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड में दी जाने वाली सामग्री-
1. गैर मुद्रित सामग्री
2. मुद्रित सामग्री
गैर मुद्रित सामग्री- गैर मुद्रित सामग्री के अन्तर्गत ब्लॉक, पहेलियाँ, खेल, खिलौने, टाइल्स एवं पट्टियाँ, फुटबाल प्राथमिक विज्ञान किट आदि आते हैं।
कक्षा का सामान- कुर्सी, मेज, चटाइयाँ, बक्से, ब्लैक बोर्ड आदि आते हैं।
मुद्रित सामग्री- अध्यापकों का विस्तृत अभिविन्यास कार्यक्रम
1. बोधात्मक पैकेज खण्ड -1
2. क्रियात्मक पैकेज खण्ड -2

प्रश्न 36. प्राथमिक विद्यालय प्रबन्ध समिति के गठन एवं कार्यों का वर्णन कीजिए।

उत्तर: प्राथमिक विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति के गठन एवं कार्यों का वर्णन-
कार्य-

  1. विद्यालय के पास-पड़ोस में रहने वाले जन मानस को बाल अधिकारों की सामान्य एवं रचनात्मक तरीकों से जानकारी देना।
  2. समिति विद्यालय में नियुक्त अध्यापकों को विद्यालय में उपस्थित होने में नियमितता एवं समय का पालन करना चाहिए।
  3. विद्यालय के प्रबंधक को छात्रों तथा माता-पिता के साथ बैठक करना चाहिए।
  4. विद्यालय के पास-पड़ोस के छात्रों की नामांकन एवं उपस्थिति सुनिश्चित करें।

गठन- प्राथमिक विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन के अंतर्गत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, प्रधानाचार्य इत्यादि सदस्य आते हैं।

प्रश्न 37. भारत में आधुनिक अंग्रेजी शिक्षा प्रणाली के विकास में ईसाई मिशनरियों के योगदान का वर्णन कीजिए।

उत्तर: भारत में आधुनिक अंग्रेजी शिक्षा प्रणाली के विकास में ईसाई मिशनरियों के प्रयास- धर्म के प्रचार एवं प्रसार के लिए ईसाई मिशनरियों ने शिक्षा का सहारा लिया। जिसके लिए मिशनरियों ने अनेक विद्यालय एवं शिक्षा संस्थाओं की स्थापना की। पाश्चात्य आधुनिक शिक्षा की शुरुआत करने के कारण ही ईसाई मिशनरियों को आधुनिक शिक्षा का प्रवर्तक माना जाता है। उन्होंने अनेक राज्यों (मद्रास, बम्बई तथा बंगाल) में प्राथमिक विद्यालय खोले। मिशनरियों ने कलकत्ता में एक दान आश्रित विद्यालय खोला।
मिशनरी स्कूलों की विशेषताएँ -

  1. कक्षा-शिक्षण प्रणाली प्रारम्भ करने का श्रेय ईसाई मिशनरियों को जाता है।
  2. आधुनिक शिक्षण विधियों का प्रयोग किया जाता था।
  3. स्कूलों में ईसाई धर्म की शिक्षा अनिवार्य रूप से दी जाती थी।
  4. बालकों को शिक्षा सामग्री निःशुल्क दी जाती थी।

प्रश्न 38. निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम- 09 की प्रमुख बातों का उल्लेख कीजिए।

उत्तर: भारत के बच्चों के लिए निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार पारित होना एक ऐतिहासिक क्षण है। अनुच्छेद- 21 के अन्तर्गत 6 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा मौलिक अधिकार बनाया गया है। वर्तमान समय में भारत में 6 से 14 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों की संख्या लगभग 90 लाख है। 86 वें संविधान संशोधन 2002 के अन्तर्गत निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा को मौलिक अधिकार बना दिया गया है। कोई बालक शिक्षा प्राप्त करना चाहे तो उससे कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा। इस अधिकार को कानूनी रूप प्रदान करने के लिए 4 अगस्त 2009 को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम सन् 2009 पारित कर दिया गया।

प्रश्न 39. सेवारत अध्यापकों का विस्तृत अभिविन्यास कार्यक्रम (P - Most) की मुख्य बातों का वर्णन कीजिए।

उत्तर: NCERT नई दिल्ली द्वारा वर्ष 1986 से यह कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 1986 की मूल संस्तुतियों से अवगत करना था। 1990 में (P-Most) ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड में परिवर्तित कर दिया गया। इसमें OBB के अन्तर्गत उपलब्ध करायी गयी सामग्री के समुचित प्रयोग पर बल दिया गया। इसकी रूपरेखाएँ निम्नलिखित हैं।

  1. अध्ययन-अध्यापन प्रक्रिया के लिए न्यूनतम मदों का उल्लेख है।
  2. विद्यालय तथा कक्षाओं को आकर्षक बनाने पर बल दिया गया।
  3. बाल केन्द्रित शिक्षा तथा क्रियाकलाप आधारित शिक्षण अधिगम के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता के प्रोत्साहन पर बल दिया गया।
  4. प्रत्येक मद की गुणवत्ता बनाये रखने के उद्देश्य से आपूर्ति किये जाने वाली मद के मानक तथा उसकी विशिष्टता निर्धारित की गयी है।

प्रश्न 40. जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (D.I.E.T) के प्रमुख कार्यों का उल्लेख कीजिए।

उत्तर: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (D.I.E.T) के प्रमुख कार्यों का उल्लेख निम्नलिखित है -

  1. सेवापूर्ण शिक्षकों को प्रशिक्षण देना।
  2. सन्दर्भ व्यक्तियों को प्रशिक्षित करना।
  3. सेवारत प्रशिक्षण की व्यवस्था करना।
  4. ब्लॉक संसाधन केन्द्रों को शैक्षिक सहयोग प्रदान करना।
  5. न्याय पंचायत संसाधन केन्द्रों को शैक्षिक सहयोग प्रदान करना।
  6. विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के लिए संस्थागत नियोजन और प्रबंधन का कार्यक्रम संचालित करना।

Question Paper PDF

इस प्रश्न पत्र की PDF डाउनलोड करें।

PDF Download

प्रारम्भिक शिक्षा के नवीन प्रयास Previous Year Paper 2017

Solved question paper PDF download.

Complete 10 Years Solved PYQ Collection

2015 से 2025 तक के solved previous year papers, महत्वपूर्ण प्रश्न, उत्तर एवं PDF resources एक ही package में प्राप्त करें और अपनी UP DELED परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाएं।