Home
Store Updates
Home PYQs Semester 1 सामाजिक अध्ययन 2022
PYQ 2022 • सामाजिक अध्ययन

सामाजिक अध्ययन Previous Year Paper 2022

UP DELED Semester 1 सामाजिक अध्ययन Previous Year Question Paper 2022 with solution.

Section 1 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. सबसे प्राचीन वेद है-

(a) ऋग्वेद

(b) यजुर्वेद

(c) सामवेद

(d) अथर्ववेद

उत्तर: (a) : 'ऋग्वेद' चारों वेदों में सबसे प्राचीन वेद है। इसमें 10 मण्डल, 1028 सूक्त और वर्तमान में 10462 मन्त्र हैं।

प्रश्न 2. त्रिपिटक कैसा ग्रन्थ है?

(a) जैन साहित्य का

(b) बौद्ध साहित्य का

(c) वैदिक साहित्य का

(d) इन सभी का।

उत्तर: (b) : त्रिपिटक बौद्ध साहित्य का प्रमुख ग्रंथ है जिसे सभी बौद्ध सम्प्रदाय (महायान, थेरवाद, वज्रयान, मूलसर्वास्तिवाद आदि) मानते हैं। यह बौद्ध धर्म का प्राचीनतम ग्रंथ है जिसमें भगवान बुद्ध के उपदेश संग्रहीत हैं। यह ग्रंथ पालि भाषा में लिखा गया है।

प्रश्न 3. आदिमानव का मुख्य सहयोगी जानवर था-

(a) बकरी

(b) घोड़ा

(c) कुत्ता

(d) गाय।

उत्तर: (c) : आदिमानव का मुख्य सहयोगी जानवर कुत्ता था। कुत्ते को 10 हजार वर्ष पूर्व, आदिमानव ने सबसे पहले पालतू जानवर बनाया। इसे पालतू बनाना आसान था क्योंकि इसके लिए अलग से भोजन का प्रबन्ध नही करना पड़ता था।

प्रश्न 4. पुरापाषाण काल में मानव का व्यवसाय क्या था?

(a) आखेट

(b) कृषि

(c) व्यापार

(d) शिल्प।

उत्तर: (a) : पुरापाषाण काल में मानव का व्यवसाय आखेट था। इस काल में मानव पत्थरों से शिकार करना, पत्थरों की गुफाओं में शरण लेना, पत्थरों से आग पैदा करना इत्यादि का उपयोग करता था।

प्रश्न 5. कन्फ्यूशियस किस देश का रहने वाला था?

(a) मिस्र

(b) भारत

(c) चीन

(d) सऊदी अरब।

उत्तर: (c) : कन्फ्यूशियस 'चीन' देश का रहने वाला था। इनका जन्म ईसा मसीह के जन्म से करीब 550 वर्ष पहले चीन के रानदोंग प्रदेश में हुआ था। कंफ्यूशियस की शिक्षाएँ, धार्मिक गुत्थियों एवं जटिलताओं से परे, नैतिक और सत्पुरूष के आचरण की संहिता के रूप में बद्ध है। इनके विचारों का आज भी चीन में कुछ लोग पालन करते हैं।

प्रश्न 6. पिरामिड किस देश में है?

(a) यूनान

(b) रोम

(c) मिस्र

(d) सऊदी अरब।

उत्तर: (c) : मिस्त्र में 100 से अधिक पिरामिड हैं, जिनमें से अधिकांशतः राजाओं के मकबरे के रूप में निर्मित हैं, हालांकि इनमें से कोई भी गीजा के पिरामिडों की तरह विशिष्ट नहीं है, इटली, भारत तथा मैक्सिको सहित विश्व के अन्य भागों में भी पिरामिड पाए गए हैं।

प्रश्न 7. अपने देश का आदर्श वाक्य 'सत्यमेव जयते' कहाँ से लिया गया है?

(a) कठोपनिषद् से

(b) मुण्डकोपनिषद्

(c) उपनिषद् से

(d) ऋग्वेद से।

उत्तर: (b) : अपने देश का आदर्श वाक्य 'सत्यमेव जयते' 'मुण्डकोपनिषद्' से लिया गया है। इस आदर्श वाक्य का अर्थ है सत्य की ही जीत होती है। यह देवनागरी लिपि में लिखा गया है।

प्रश्न 8. कोसल (कोशल) महाजनपद की राजधानी थी-

(a) श्रावस्ती

(b) वाराणसी

(c) चम्पा

(d) कौशाम्बी

उत्तर: (a) : कोसल प्राचीन भारत के 16 महाजनपदों में से एक था। इसका क्षेत्र आधुनिक गोरखपुर के पास था। इसकी प्रथम राजधानी साकेत, वर्तमान अयोध्या तथा द्वितीय राजधानी 'श्रावस्ती' थी।

प्रश्न 9. साँची का स्तूप स्थित है-

(a) उत्तर प्रदेश में

(b) बिहार राज्य में

(c) मध्य प्रदेश में

(d) महाराष्ट्र में

उत्तर: (c) : साँची भारत के मध्य प्रदेश राज्य के रायसेन जिले में साँची नगर के पास एक पहाड़ी पर स्थित एक छोटा सा गाँव है। यह बेतवा नदी के किनारे, भोपाल से 46 किमी. पूर्वोत्तर में, तथा बेसनगर और विदिशा से 10 किमी. की दूरी पर मध्य प्रदेश के मध्य भाग में स्थित है।

प्रश्न 10. सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करने वाले खगोलीय पिंड कहलाते हैं-

(a) क्षुद्र गृह

(b) उपग्रह

(c) ग्रह

(d) पुच्छल तारा।

उत्तर: (c) : सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करने वाले खगोलीय पिंड ग्रह कहलाते हैं। किसी ग्रह के चारों ओर घूमने वाले पिंड को उपग्रह कहते हैं और सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने वाले विभिन्न ग्रहों, घूमकेतुओं, उल्काओं और आकशीय पिंडो के समूह को सौरमंडल कहते हैं।

प्रश्न 11. मानचित्र की उत्पत्ति 'मैप्पा' से हुई है, यह किस भाषा का शब्द है?

(a) जर्मन

(b) अंग्रेजी

(c) लैटिन

(d) हिन्दी।

उत्तर: (c) : मानचित्र की उत्पत्ति 'मैप्पा' से हुई है, यह लैटिन भाषा का शब्द है। मैप्पा का अर्थ कपड़े का मेजपोश या रूमाल होता है। इस प्रकार 'मानचित्र' दुनिया की सतह के द्वि-आयामी प्रतिनिधित्व को संदर्भित करने वाला एक संक्षिप्त शब्द बन गया।

प्रश्न 12. 0° (शून्य डिग्री) अक्षांश को कहते हैं-

(a) भूमध्य रेखा

(b) आर्कटिक रेखा

(c) विषुवत् वृत्त

(d) कर्क रेखा।

उत्तर: (a) : 0° (शून्य डिग्री) अक्षांश को भूमध्य रेखा कहते हैं। भूमध्यरेखा काल्पनिक रेखा है, जो शून्य डिग्री अक्षांश पर स्थित है, और यह रेखा पृथ्वी को उत्तरी और दक्षिणी गोलार्द्ध में विभाजित करती है

प्रश्न 13. 21 जून को सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं-

(a) मकर रेखा

(b) आर्कटिक रेखा

(c) विषुवत् रेखा

(d) कर्क रेखा

उत्तर: (d) : 21 जून को सूर्य की किरणें सीधै कर्क रेखा पर पड़ती हैं, इस दिन सूर्य से पृथ्वी के इस हिस्से को मिलने वाली ऊर्जा 30 फीसदी ज्यादा होती है, उत्तरी गोलार्द्ध पर सबसे ज्यादा सूर्य की किरण 20, 21 और 22 जून को पड़ती है।

प्रश्न 14. इनमें से भारतीय अर्थशास्त्री कौन है?

(a) मार्शल

(b) पीगू

(c) जे.के. मेहता

(d) कीन्स।

उत्तर: (c) : प्रो० जे० के० मेहता एक दार्शनिक तथा अर्थशास्त्री थे। ये इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर थे। इनके अनुसार "अर्थशास्त्र वह विज्ञान है जो मानवीय व्यवहार को इच्छारहित अवस्था में पहुँचाने के लिए एक साधन के रूप में अध्ययन करता है।" इनका विचार था मानव व्यवहार अर्थशास्त्र के विज्ञान की विषय वस्तु है।

प्रश्न 15. इतिहास के अध्ययन के स्त्रोत हैं-

(a) साहित्य

(b) स्मारक

(c) शिलालेख

(d) ये सभी।

उत्तर: (d) : इतिहास अध्ययन के प्रमुख स्रोत औजार, जीवाश्म, भोजपत्र, आभूषण, इमारते, सिक्के, अभिलेख, चित्र, यात्रियों द्वारा लिखे यात्रा विवरण तथा तत्कालीन साहित्य आदि हैं। इन साधनों को इतिहास जानने के स्त्रोत कहते हैं। जिन्हें मुख्य रूप से दो वर्गो में बाटाँ गया है- 1. पुरातत्विक स्रोत 2. साहित्यक स्रोत

Section 2 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 16. पुरातात्विक स्रोतों के नाम लिखिए।

उत्तर: पुरातात्विक स्त्रोतों में इमारतें, घर, मिट्टी के बर्तन, मुहरें, सिक्के, स्मारक, पत्थरों या दीवारों पर लेख और पेंटिंग, उपकरण आभूषण, हड्डियाँ, बचे हुए टुकड़े, धातुओं के टुकड़े और अन्य कलाकृतियाँ शामिल हैं।

प्रश्न 17. हर्षचरित की रचना किसने की है?

उत्तर: हर्षचरित की रचना बाणभट्ट ने किया है। यह संस्कृत काव्य है। बाणभट्ट, हर्ष के दरबारी कवि थे। हर्षचरित, बाणभट्ट की प्रथम रचना है।

प्रश्न 18. चीन की महान दीवार का निर्माता कौन था?

उत्तर: चीन की महान दीवार के निर्माता सम्राट किन शी हुआंग थे। यह विशाल किलेनुमा दीवार मिट्टी और पत्थरों से बनी है, जिसे 5 वीं शताब्दी ईसा पूर्व से लेकर 16वीं शताब्दी तक चीन के विभिन्न शासकों के द्वारा बनवाया गया था।

प्रश्न 19. ममी क्या है?

उत्तर: ममी प्राचीन मिस्त्र में मृत्यु के बाद राजाओं के शवों को विभिन्न प्रकार के रसायन इत्यादि से लेप लगाकर खराब ना होने के लिए सुरक्षित कर दिया जाता था, इस प्रकार के शवों को ममी कहा जाता है, इन शवों को एक विशेष आकृति के बने हुए मकबरे में रखा जाता था, जिन्हें पिरामिड कहा जाता है।

प्रश्न 20. जैन धर्म के संस्थापक कौन हैं?

उत्तर: जैन धर्म का संस्थापक 'ऋषभदेव' को माना जाता है, जो जैन धर्म के पहले तीर्थंकर थे, और भारत के चक्रवर्ती सम्राट 'भरत' के पिता थे। इस धर्म को श्रमणों का धर्म भी कहा जाता है।

प्रश्न 21. अर्थशास्त्र का जनक किसे कहा जाता है?

उत्तर: "एडम स्मिथ" को अर्थशास्त्र का जनक कहा जाता है। एडम स्मिथ (1723 से 1790) एक ब्रिटिश नीतिवेत्ता, दार्शनिक और राजनैतिक अर्थशास्त्री थे। आधुनिक अर्थशास्त्र के निर्माताओं में एडम स्मिथ का नाम सबसे पहले आता है। इनकी पुस्तक "राष्ट्रों की संपदा (The Wealth of Nations)" ने अठारहवीं शताब्दी के इतिहासकारों एवं अर्थशास्त्रियों को बेहद प्रभावित किया।

प्रश्न 22. ग्राम पंचायत के दो कार्य बताइए।

उत्तर: ग्राम पंचायत के दो कार्य-

  1. ग्राम पंचायत ग्राम की स्वच्छता, प्रकाश, सड़कों, औषधालयों, कुओं की सफाई और मरम्मत, सार्वजनिक भूमि, पैठ, बाजार तथा मेलों और चारागाहों की व्यवस्था करती है।
  2. जन्म मृत्यु का लेखा रखती है और खेती, उद्योग धंधों एवं व्यवसायों की उन्नति, बीमारियों की रोकथाम, श्मशानों और कब्रिस्तानों की देखभाल भी करती है।

प्रश्न 23. सड़क यातायात सम्बन्धी दो प्रमुख नियम बताइए

उत्तर:

  1. गाड़ी चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  2. ट्रैफिक सिग्नल का सभी को पालन करना चाहिए। जब चलने के लिए सिग्नल हरा दिखाई दे तभी चलना चाहिए।

प्रश्न 24. अक्षांश रेखा किसे कहते हैं?

उत्तर: अक्षांश- यह पृथ्वी की सतह पर एक बिन्दु की कोणीय दूरी है, जिसकी गणना पृथ्वी के केन्द्र से डिग्री में की जाती है। जिसे भूमध्य रेखा के रूप में लिया जाता है, अक्षांश कहलाता है।

प्रश्न 25. इतिहास की कोई एक उपयुक्त परिभाषा लिखिए।

उत्तर: इतिहास अतीत का अध्ययन है। "इतिहास" एक व्यापक शब्द है जो अतीत की घटनाओं के साथ-साथ इन घटनाओं की स्मृति, खोज, संग्रह, संगठन, प्रस्तुति और व्याख्या से संबंधित है।

प्रश्न 26. जीवाश्म किसे कहते हैं?

उत्तर: पृथ्वी पर किसी समय जीवित रहने वाले अति प्राचीन सजीवों के परिरक्षित अवशेषों या उनके द्वारा चट्टानों में छोड़ी गई कायों को जो पृथ्वी की सतहों या चट्टानों की परतों में सुरक्षित पाये जाते है उन्हें जीवाश्म कहते हैं

प्रश्न 27. पाषाण काल को कितने भागों में बाँटा गया है?

उत्तर:

  1. पुरापाषाण काल - यह काल शिकार एवं खाद्य-संग्रहण काल के रूप में भी जाना जाता है।
  2. मध्यपाषाण काल - इस पाषाण काल में मानव जीवन शिकार पर निर्भर था।
  3. नवपाषाण काल - इस काल में मानव को कृषि पद्धत्ति का अच्छा ज्ञान हो गया था

प्रश्न 28. गीजा का पिरामिड किसने और कब बनवाया था?

उत्तर: गीजा के पिरामिडों का निर्माण 4500 वर्ष पहले, चौथे राजवंश के समय, मिस्त्र के स्वर्ण युग में हुआ था, इनके निर्माण में 85 वर्ष लगे और राजाओं की तीन पीढ़ियों ने इसे बनवाया खूफू, उसका पुत्र खफ्रे तथा पोता मैकुरे।

प्रश्न 29. अफ्रीका महाद्वीपों की सर्वोच्च चोटी कौन-सी है?

उत्तर: अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी किलिमंजारो है, यह एक स्ट्रेटोवोल्केनिक पर्वत है जिसमें तीन शंकु, किबो, मवेन्जी और शिरा शामिल हैं। यह तंजानिया में भूमध्य रेखा के निकट स्थित है जिसकी ऊँचाई समुद्र तल से 5895 मी. या 19341 फीट है।

प्रश्न 30. विक्रम साराभाई अन्तरिक्ष केन्द्र कहाँ स्थित है?

उत्तर: यह इसरो का सबसे बड़ा एवं सर्वाधिक महत्वपूर्ण केन्द्र है जो भारतीय राज्य केरल के तिरूवनंतपुरम में स्थित है, इसकी शुरूआत 1962 में थम्बा भूमध्य रेखीय रॉकेट प्रक्षेपण केन्द्र के रूप में हुयी थी इसका नाम बदल कर 'डॉ. विक्रम सारा भाई' के सम्मान में रखा गया।

Section 3 लघु उत्तरीय प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 31. मेगस्थनीज द्वारा भारत यात्रा के दौरान किए गए वर्णन को बिन्दुवार लिखिए

उत्तर: मेगस्थनीज (304 ईसा पूर्व - 299 ईसा पूर्व)

  1. मेगस्थनीज द्वारा लिखित ग्रन्थ 'इण्डिका' में उसने भारतीय जन-जीवन परंपराओं, रीति रिवाजों का वर्णन किया है।
  2. मेगस्थनीज ने भारत की आकृति को अनियमित समचतुर्भुज के समान बताया, जिसका पूर्व से पश्चिम की ओर प्रस्थान 28000 स्टेडिया और उत्तर से दक्षिण की ओर विस्तार 32000 स्टेडिया था।
  3. मेगस्थनीज ने भारत से प्राप्त होने वाली खनिज संपदा में सोना, चाँदी ताँबा एवं टिन की प्रशंसा की है।
  4. मेगस्थनीज के अनुसार मौर्यकाल में बहुविवाह प्रथा का प्रचलन था।
  5. मेगस्थनीज ने भारतीय लोगों की ईमानदारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि चोरी प्रायः नही होती थी।

प्रश्न 32. बौद्ध धर्म के प्रमुख सिद्धान्त तथा गौतम बुद्ध की प्रमुख शिक्षाएँ बताइए।

उत्तर: बौद्ध धर्म में बुद्ध ने समाजिक, आर्थिक, बौद्धिक, राजनीतिक, स्वतंत्रता एवं समानता की शिक्षा दी है। सदाचार महात्मा बुद्ध के उपदेशों तथा शिक्षा का मुख्य आधार था。
बौद्ध धर्म की शिक्षाएँ एवं प्रमुख सिद्धांत निम्न हैं-
बौद्ध धर्म के चार आर्य सत्य हैं। समस्त शिक्षाओं का सन्निवेश, उनके चार आर्य सत्यों मे था, जो इस प्रकार हैं-

  1. पहला आर्य सत्य 'दुःख' है। जन्म दुःख है, व्याधि दुःख है, मृत्यु दुःख है, इच्छित वस्तु का न मिलना दुःख है।
  2. दुःख समुदाय का दूसरा आर्य सत्य 'तृष्णा' है।
  3. तीसरा आर्य सत्य 'दुःख निरोध' है
  4. चौथा आर्य सत्य 'निरोधगामिनी प्रतिपदा' है इस आर्य सत्य को आष्टांगिक मार्ग भी कहते हैं। इसके अन्र्तगत (i) सम्यक् दृष्टि (ii) सम्यक् संकल्प (iii) सम्यक् वाक (iv) सम्यक् कर्मान्त (v) सम्यक् आजीव (vi) सम्यक् व्यायाम (vii) सम्यक् स्मृति (viii) सम्यक् समाधि

प्रश्न 33. हमारी पृथ्वी पर कुल कितने महाद्वीप हैं उनके नाम लिखिए।

उत्तर: महाद्वीप भूमि का एक विशाल निरंतर द्रव्यमान है। पृथ्वी की सतह का लगभग 71% भाग पानी से ढका हुआ है, शेष 29% भाग भूमि है। यह भूमि सात महाद्वीपों का निर्माण करती हैं। जिनके नाम क्रमशः अफ्रीका, उत्तरी-अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, अंटार्कटिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया तथा यूरोप。
एशिया विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है। यह पृथ्वी के कुल क्षेत्रफल के एक तिहाई भाग में फैला हुआ है। यह महाद्वीप पूर्वी गोलार्द्ध में स्थित है。

प्रश्न 34. भारत को कितने भौगोलिक भागों में बाँटा गया है? सविस्तार वर्णन कीजिए।

उत्तर: भारत को 4 भौगोलिक भागो में बाँटा गया है-

  1. हिमालय के पर्वतीय क्षेत्र- भारत के उत्तर में पश्चिम से लेकर पूर्व तक हिमालय पर्वत 2400 किलोमीटर में फैला हुआ है। इसकी ऊँचाई लगभग 150 किलोमीटर से 400 किलोमीटर तक है। विश्व की सबसे ऊँची चोटी नेपाल के पूर्वी भाग मे है।
  2. उत्तरी भारत का मैदान- भारत के पर्वतीय भाग व प्रायद्वीपीय पठार के बीच का भाग भारत का विशाल मैदान है। इस भाग मे खनिज के पर्याप्त भण्डार हैं।
  3. प्रायद्वीपीय पठार- इस पठार की रचना बहुत ही प्राचीन और कठोर चट्टान से हुई है। इस पठार का विस्तार दक्षिण-पूर्व राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उड़ीसा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक तक में है।
  4. तटीय मैदान- भारत के तटीय मैदान को दो भागों में बाँटा गया है पूर्वी तट और पश्चिम तट। इसका क्षेत्रफल एक लाख वर्ग किलोमीटर तक है।

प्रश्न 35. जिला पंचायत के कार्यों का उल्लेख कीजिए।

उत्तर: प्रत्येक जिले में एक जिला पंचायत होती है जिसमें उस जिले के समस्त जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, संसद सदस्य, राज्य सभा सदस्य, राज्य विधान सभा सदस्य आदि होते हैं。
जिला पंचायत के कार्यों का उल्लेख निम्न है -

  1. जिले के लिए विकास योजना तैयार करना
  2. जिले की ग्राम पंचायतों और पंचायत संघ परिषदों की प्रशासन रिपोर्ट का संकलन।
  3. जिले के अंतर्गत ग्राम पंचायतों के बजट की जाँच कर अनुमोदन करना।
  4. जिले में जनपद पंचायतों के कार्यों का वर्णन विकसित व मजबूत करना।

प्रश्न 36. नगर निगम के कार्यों का वर्णन कीजिए।

उत्तर: नगर निगम भारत में एक प्रकार की स्थानीय सरकार है जो दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरी क्षेत्रों का प्रशासन करती है। नगर निगम अपना कार्य सुव्यवस्थित प्रभागों या विभागों के माध्यम से करता है
नगर निगम के कार्यों का वर्णन निम्न है -

  1. नई सड़क बनाना
  2. गलियाँ एवम् नालियाँ बनाना
  3. गरीबों के लिए घर बनाना
  4. बिजली का प्रबंध करना
  5. प्रदर्शनी लगाना
  6. पार्क बगीचा एवं अजायबघर बनाना
  7. पुस्तकालय एवं वाचनालय आदि का प्रबंध करना आदि।

प्रश्न 37. दिन और रात के होने के कारण बताइए।

उत्तर: दिन और रात की घटना पृथ्वी के घूमने के कारण होती है। दिन उस दौरान होता है जब सूर्य पृथ्वी की चारों ओर घूमता है और रात तब होती है जब चंद्रमा सूर्य को ढक देता है। यही प्रक्रिया एक चेन के रूप में घटती है और परिणाम स्वरूप दिन और रात होती है

प्रश्न 38. विश्व को सिन्धु सभ्यता की क्या देन है?

उत्तर: सिंधु सभ्यता सिन्धु नदी घाटी में फैली हुई थी इसलिए इसका नाम सिन्धु घाटी सभ्यता रखा गया। प्रथम बार नगरों के उदय के कारण इसे प्रथम नगरीकरण भी कहा जाता है। प्रथम बार कांस्य प्रयोग के कारण इसे कांस्य सभ्यता भी कहा जाता है। सिन्धु घाटी सभ्यता के दौरान कृषि, उद्योग, शिल्प और व्यापार जैसे आर्थिक गतिविधि के सभी क्षेत्रों में काफी प्रगति हुई थी。

प्रश्न 39. धूमकेतु क्या है? संक्षेप में बताइए ।

उत्तर: धूमकेतु यह एक सौरमण्डलीय निकाय है जो पत्थर, धूल, बर्फ और गैस के बने हुए छोटे-छोटे खण्ड होते हैं। यह ग्रहों के समान सूर्य की परिक्रमा करते हैं। जब वे अपनी कक्षा में सूर्य के पास आते हैं तो उनकी पूंछ दिखाई देती है, पूँछ का निर्माण धूमकेतु में सूर्य की गर्मी के चलते बर्फ पिघलने से होता है। धूमकेतु को पुच्छल तारा भी कहते हैं। इससे निकलने वाली गैसें अरबों किलोमीटर की लंबाई में पूंछ का आकार बना लेती हैं

प्रश्न 40. पुरापाषाण कालीन चित्रकला पर प्रकाश डालिए।

उत्तर: पुरापाषाण कालीन चित्रकला, मानव इतिहास में सबसे पहले ज्ञात चित्रकला-निर्माण के लिए एक व्यापक शब्द है। यह आंदोलन शायद आज कई प्रागैतिहासिक गुफाओं की दीवारों पर पाए जाने वाले चित्रों के लिए सबसे प्रसिद्ध है, जो जानवरों, मानव आकृतियों और रूपों के चित्रण से समृद्ध हैं जो मनुष्य और जानवर का संयोजन है。
पुरापाषाण काल की विशेषता पत्थर के औजारों का उपयोग है, हालांकि उस समय मनुष्य लकड़ी और हड्डी के औजारों का भी उपयोग करते थे। गुफा चित्रों को तीन मुख्य श्रेणियों में बाँटा जा सकता है जानवर, मानव आकृतियाँ और अमूर्त संकेत। गुफा चित्रों के सबसे शानदार उदाहरण दक्षिणी फ्रांस उत्तरी स्पेन में है。

Question Paper PDF

इस प्रश्न पत्र की PDF डाउनलोड करें।

PDF Download

सामाजिक अध्ययन Previous Year Paper 2022

Solved question paper PDF download.

Complete 10 Years Solved PYQ Collection

2015 से 2025 तक के solved previous year papers, महत्वपूर्ण प्रश्न, उत्तर एवं PDF resources एक ही package में प्राप्त करें और अपनी UP DELED परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाएं।