वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न 1. संसार का पहला पालतू पशु था-
(a) घोड़ा
(b) कुत्ता
(c) गाय
(d) बकरी
उत्तर: (b) : संसार में आदिमानवों द्वारा पाला गया प्रथम पशु कुत्ता था। कुछ कंकालीय आकृतियों के गले में कॉलर पाए गए, जो पालतू बनाए जाने का संकेत देते हैं। एक कुत्ते को एक खम्भे से बंधा हुआ दिखाया गया है, जो एक रक्षक कुत्ते का प्रतिनिधत्व कर सकता है। सिंधु घाटी सभ्यता या हड़प्पा सभ्यता 2500-1700 ईसा. पूर्व की एक पुरानी सभ्यता है। जानवरों को पालतू बनाना आम बात थी और हड़प्पावासी कुत्ते, कूबड़ वाले बैल, विभिन्न मवेशी और बिल्लियों जैसे जानवरों को पालतू बनाते थे।
प्रश्न 2. पहिए का आविष्कार हुआ-
(a) पुरा पाषाण काल
(b) मध्य पाषाण काल
(c) नव पाषाण काल
(d) धातु काल
उत्तर: (c) : पहिए का आविष्कार 'नव पाषाण' काल में हुआ था। पहिए के आविष्कार ने गाड़ी और मालवाहनों के विकास को बढ़ावा दिया。
प्रश्न 3. मेसोपोटामिया की सभ्यता का जन्म हुआ था-
(a) नील नदी की घाटी
(b) सिन्धु नदी की घाटी
(c) यांगटिसीक्यांग नदी की घाटी
(d) दजला-फरात नदी की घाटी में
उत्तर: (d) : मेसोपोटामिया की सभ्यता दजला और फरात दो नदियों के मध्य क्षेत्र में जन्मी, फली-फूली और विकसित हुई।
- मिस्त्र की सभ्यता का उद्भव नील नदी की घाटी में हुआ।
- हड़प्पा की सभ्यता का उद्भव सिंधु नदी की घाटी में हुआ।
- यांग्त्जी नदी दुनिया की तीसरी सबसे लंबी नदी है और पूरी तरह से एक देश के भीतर बहने वाली सबसे लंबी नदी है।
प्रश्न 4. भारत का सबसे लम्बी तट रेखा वाला राज्य है-
(a) केरल
(b) गोवा
(c) गुजरात
(d) तमिलनाडु
उत्तर: (c) : गुजरात, भारत के सबसे लम्बी तटरेखा वाला राज्य है। ये काठियावाड़ा क्षेत्र में स्थित है और 6100 किलोमीटर लम्बी है। यह तटरेखा अरब सागर से घिरी हुई है。
प्रश्न 5. जैन धर्म के संस्थापक थे
(a) गौतम बुद्ध
(b) महावीर स्वामी
(c) ऋषभ
(d) पार्श्वनाथ
उत्तर: (c) : जैन धर्म के वास्तविक संस्थापक ऋषभदेव को माना जाता है। ऋषभ देव का जन्म 6000 ई.पू. के आस-पास माना जाता है。
प्रश्न 6. भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है-
(a) महाराष्ट्र
(b) पंजाब
(c) बिहार
(d) उत्तर प्रदेश
उत्तर: (d) : भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य उत्तर-प्रदेश है। 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 199, 812, 341 है। जो भारत की कुल जनसंख्या का 16.51% है। इसके बाद 2 सबसे अधिक अबादी वाले राज्य महाराष्ट्र और बिहार हैं。
प्रश्न 7. भारतीय लोकतन्त्र के समक्ष चुनौती है-
(a) गुटनिरपेक्षता
(b) धर्मनिरपेक्षता
(c) साम्प्रदायिकता
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: (c) : लोकतंत्र के समक्ष निरक्षरता, गरीबी, साम्प्रदायिकता जातिवाद आदि चुनौतियाँ हैं。
प्रश्न 8. पृथ्वी के निकट कौन-सा ग्रह स्थित है?
(a) शुक्र
(b) बुध
(c) मंगल
(d) बृहस्पति
उत्तर: (a) : शुक्र, पृथ्वी का निकटतम ग्रह है। यह सबसे चमकीला ग्रह है। बुध ग्रह सूर्य के सबसे निकट का ग्रह है。
प्रश्न 9. हड़प्पा के निवासी किस युग में थे?
(a) उत्तर पाषाण युग में
(b) कांस्य युग में
(c) लौह युग में
(d) ताम्र पाषाण युग में।
उत्तर: (b) : हड़प्पा सभ्यता एक काँस्य युग की सभ्यता थी, जो 2500 से 1700 ई.पू. तक दक्षिण एशिया के उत्तर-पश्चिमी भाग में मौजूद थी。
प्रश्न 10. वेद का शाब्दिक अर्थ है-
(a) पवित्र
(b) ज्ञान
(c) पूजा-पाठ
(d) ईश्वर की स्तुति
उत्तर: (b) : वेद का शाब्दिक अर्थ है ज्ञान। वेद समस्त ज्ञान राशि के अक्षय भण्डार हैं। वे शब्दमय हैं और वाणी में छंदोमय हैं। उनकी भाषा वैदिक संस्कृत है。
प्रश्न 11. पिरामिड किस देश में है?
(a) यूनान
(b) रोम
(c) मिस्र
(d) सऊदी अरब
उत्तर: (c) : मिस्त्र में पिरामिड पाये जाते हैं। जिनमें से अधिकांशतः राजाओं के मकबरे के रूप में निर्मित हैं。
प्रश्न 12. कैनियन (दरों) का निर्माण होता है-
(a) नदी द्वारा
(b) हवा द्वारा
(c) ग्लेशियर द्वारा
(d) समुद्री लहरों द्वारा
उत्तर: (a) : जहाँ घाटी को गहरा करने की प्रक्रिया तेज होती है, वहाँ गार्ज या कैनियन का निर्माण होता है। नदी के दोनों किनारो की शैलों का अपक्षय द्वारा अवनलिका और सर्पण के रूप में टूटने से घाटी की चौड़ाई में विस्तार होने लगता है, जिससे (V) आकार की घाटी का निर्माण होता है。
प्रश्न 13. वायुमण्डल में किस स्तर में सर्वाधिक मौसमी घटना घटित होती है?
(a) समताप मण्डल
(b) क्षोभमण्डल
(c) आयनमण्डल
(d) बाह्य मण्डल
उत्तर: (b) : वायुमण्डल के क्षोममण्डल में सर्वाधिक मौसमी घटना घटित होती है। यह सबसे घनी वायुमण्डलीय परत है और सबसे निचली परत है। इस मण्डल में ऊँचाई के साथ तापमान कम होता जाता है。
प्रश्न 14. भारत में किस प्रकार की दलीय व्यवस्था है?
(a) एकात्मक
(b) दो दलीय
(c) बहुदलीय
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: (c) : भारत में बहुदलीय व्यवस्था है। बहुदलीय व्यवस्था एक ऐसी राजनीतिक व्यवस्था है, जिसमें एक देश के अन्दर विभिन्न राजनीतिक पार्टियाँ चुनाव में भाग लेती हैं और जिस पार्टी को जनता का बहुमत प्राप्त होता हैं। वह सत्ता में आ जाती है。
प्रश्न 15. पंचायती राज व्यवस्था में 'पंचायत समिति' किस स्तर पर गठित है?
(a) ग्राम
(b) ब्लॉक
(c) शहर
(d) जिला।
उत्तर: (b) : वर्ष 1993 में 73 वें तथा 74 वें संविधान संशोधन के माध्यम से भारत में त्रि-स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था को संवैधानिक दर्जा प्राप्त हुआ। त्रि-स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था में ग्राम पंचायत (ग्राम स्तर पर) पंचायत समिति (मध्यवर्ती स्तर पर या ब्लॉक) और जिला परिषद् (जिला स्तर पर) शामिल है。
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 16. प्राचीन भारत के दो महाकाव्यों के नाम लिखिए।
उत्तर: भारत में संस्कृत तथा अन्य भाषाओं में अनेक महाकाव्यों की रचना हुई है। भारत के महाकाव्यों में वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण, व्यास द्वैपायन द्वारा रचित महाभारत, तुलसीदास द्वारा रचित रामचरितमानस आदि ग्रन्थ प्रमुख हैं。
प्रश्न 17. पैगोडा क्या है?
उत्तर: पैगोडा नेपाल, चीन, जापान, कोरिया, वियतनाम और एशिया के अन्य हिस्सों में आमतौर पर कई छतों वाला एक टॉवर है। पैगोडा को विश्व शांति स्तूप के रूप में भी जाना जाता है। पगोडा बौद्ध स्मारक है। बौद्ध भिक्षुओं द्वारा शांति स्तूप बनाने का उद्देश्य विश्व में शांति स्थापित करने के लिए किया गया था。
प्रश्न 18. भारत में जनसंख्या वृद्धि के कारण लिखिए।
उत्तर: भारत में जनसंख्या वृद्धि के कारण मृत्यु दर में तेज गिरावट हुई है। 1980 तक उच्च जन्म दर एवं मृत्यु दर में लगातार गिरावट के कारण जन्म दर तथा मृत्यु दर में काफी बड़ा अंतर आ गया एवं इसके कारण जनसंख्या वृद्धि दर अधिक हो गई。
प्रश्न 19. राष्ट्रगान के रचयिता कौन थे?
उत्तर: भारत का राष्ट्रगान जन-गण-मन कवि और नाटककार रवीन्द्रनाथ टैगोर के लेखन से लिया गया है। भारत के राष्ट्रगान की पंक्तियाँ रवीन्द्रनाथ टैगोर के गीत 'भारतो भाग्यो विधाता' से ली गई हैं। मूल गाना बंगाली में लिखा गया था और पूरे गाने में 5 छंद हैं。
प्रश्न 20. वायुमण्डल पृथ्वी से क्या जुड़ा है?
उत्तर: वायु पृथ्वी को चारो ओर से घेरे हुए है। वायु के इस घेरे को वायुमण्डल कहते हैं। वायुमण्डल हमारी पृथ्वी का अभिन्न अंग है, जो पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के कारण पृथ्वी से जुड़ा हुआ है। वायुमण्डल में ओजोन परत की पृथ्वी और उस पर रहने वाले जीवों के लिए बड़ी ही महत्वपूर्ण भूमिका है। यह परत सूर्य से आने वाली उच्च आवृत्ति की पराबैगनी प्रकाश (किरणों) को अवशोषित कर लेती है, जो पृथ्वी पर जीवन के लिए हानिकारक है。
प्रश्न 21. पर्यावरण प्रदूषण के दो कारण बताइए।
उत्तर: पर्यावरण प्रदूषण के दो कारण निम्न हैं-
- वाहनों तथा फैक्ट्रियों से निकलने वाले गैसों के कारण हवा प्रदूषित होती है।
- कुछ कृषि गतिविधियाँ भी पर्यावरण प्रदूषण का कारण बनती हैं। उदाहरण के लिए उर्वरकों और कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से न केवल मिट्टी का प्रदूषण होता है, बल्कि आस-पास के जल निकायों में भी रिसाव होता है।
प्रश्न 22. 'जलमण्डल' क्या है?
उत्तर: जलमण्डल का तात्पर्य जल की उस परत से है, जो पृथ्वी की सतह पर महासागरों, झीलों, नदियों तथा अन्य जलाशयों के रूप में फैली है। पृथ्वी की सतह के कुल क्षेत्रफल के लगभग 71% भाग पर जल का विस्तार है, इसलिए पृथ्वी को जलीय ग्रह भी कहते हैं。
प्रश्न 23. पारिस्थिकीय तन्त्र किसे कहते हैं?
उत्तर: परितन्त्र या पारिस्थितिक तन्त्र एक प्राकृतिक इकाई है, जिसमें एक क्षेत्र विशेष के सभी जीवधारी अर्थात् पौधे, जानवर और अणुजीव शामिल हैं, जो अपने अजैब पर्यावरण के साथ अन्तःक्रिया करके एक महत्वपूर्ण जैविक इकाई बनाते हैं。
प्रश्न 24. भूकम्प किसे कहते हैं?
उत्तर: भूकम्प पृथ्वी की प्लेटों में अचानक गति या तनाव के मुक्त होने के कारण होने वाली एक प्राकृतिक आपदा है। यह जमीन के हिलने और कंपन के रूप में महसूस होता है, जिससे इमारतें गिर सकती हैं, जमीन में दरारें पड़ सकती हैं और सुनामी जैसी अन्य प्राकृतिक आपदाएँ भी हो सकती हैं。
प्रश्न 25. सूर्य से प्राप्त ऊष्मा को क्या कहते हैं?
उत्तर: सूर्य अपनी ऊष्मा ऊर्जा को लगातार विकसित करता रहता है। पृथ्वी तक यह विकिरण के रूप में पहुँचता है। इस ऊर्जा को ही सूर्यातप या आगमी सौर विकिरण कहते हैं。
प्रश्न 26. वर्षण किसे कहते हैं?
उत्तर: वर्षण या अवक्षेपण एक मौसम विज्ञान की प्रचलित शब्दावली है, जो वायुमण्डलीय जल के संघनित होकर किसी भी रूप में पृथ्वी की सतह पर वापस आने को कहते हैं। वर्षण के कई रूप हो सकते हैं, जैसे वर्षा, फुहार, हिमवर्षा, हिमपात और ओलावृष्टि इत्यादि。
प्रश्न 27. भारत में शक्ति के तीन साधन बताइए।
उत्तर: भारत में शक्ति के तीन साधन निम्न हैं-
- प्राकृतिक गैस
- कोयला
- खनिज आदि।
प्रश्न 28. भारत में मुद्रा की पूर्ति का नियम कौन करता है?
उत्तर: भारत में मुद्रा की पूर्ति का नियम RBI विभिन्न तरीकों से अर्थव्यवस्था में मुद्रा आपूर्ति को नियंत्रित करता है। केन्द्रीय बैंक द्वारा मुद्रा की आपूर्ति को नियंत्रित करने के लिए उपयोग किए जाने वाले उपकरण मात्रात्मक या गुणात्मक हो सकते हैं。
प्रश्न 29. शिक्षा का महत्व किस लिए है?
उत्तर: शिक्षा किसी समाज में सदैव चलने वाली वह सामाजिक प्रक्रिया है, जिसके द्वारा मनुष्य की जन्मजात शक्तियों का विकास, उसके ज्ञान एवं कला-कौशल में वृद्धि तथा व्यवहार में परिवर्तन किया जाता है और इस प्रकार उसे सभ्य सुसंस्कृत एवं योग्य नागरिक बनाया जाता है। इसके द्वारा व्यक्ति एवं समाज दोनों निरन्तर विकास करते हैं。
प्रश्न 30. पद्मावत की रचना किसने की?
उत्तर: पद्मावत हिन्दी साहित्य के अन्तर्गत सूफी परम्परा का प्रसिद्ध महाकाव्य है। इसके रचनाकर मलिक मोहम्मद जायसी हैं। यह हिन्दी की अवधी बोली में है और चौपाई, दोहों में लिखी गई है। चौपाई की प्रत्येक सात अर्धालियों के बाद दोहा आता है, इस प्रकार आए हुए दोहों की संख्या 653 है। इसकी रचना 947 हिजरी (संवत् 1540) में हुई थी。
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 31. आकाशगंगा किसे कहते हैं?
उत्तर: आकाशगंगा या क्षीरमार्ग उस आकाशगंगा (गैलेक्सी) का नाम है, जिसमें हमारा सौर मण्डल स्थित है। आकाशगंगा आकृति में एक सर्पिल (स्पाइरल) गैलेक्सी है। हमारा सौरमण्डल इसकी शिकारी-हन्स भुजा (ओरायन-सिग्नस भुजा) पर स्थित है। क्षीरमार्ग में 100 अरब से 400 अरब के बीच तारे हैं और यह अनुमान लगाया जाता है, कि लगभग 40 अरब ग्रह के होने की संभावना है, जिनमें से 50 करोड़ अपने तारों से जीवन योग्य तापमान की दूरी पर हैं。
प्रश्न 32. प्राचीन इतिहास का ज्ञान किन स्रोतों से होता हैं?
उत्तर: प्राचीन भारतीय इतिहास के अध्ययन के लिए दो प्रकार के स्त्रोत उपलब्ध है -
- साहित्यिक
- पुरातात्विक
पुरातात्विक स्त्रोत कोई लिखित रिकार्ड प्रदान नहीं करते हैं। ये खुदाई में पाए गए सबूत हैं। जबकि साहित्यिक स्त्रोत लिखित दस्तावेज होते हैं, जो विभिन्न विषयों (ऐतिहासिक, वैज्ञानिक या सांस्कृतिक होने) का वर्णन या व्याख्या करते हैं。
साहित्यिक स्त्रोत भारतीय इतिहास की जानकारी प्राप्त करने के महत्वपूर्ण साधन हैं। प्राचीन भारतीय इतिहास के साहित्यिक स्त्रोत को तीन भागों में विभाजित किया जा सकता है。
प्रश्न 33. नगर निगम के कार्यों का वर्णन कीजिए।
उत्तर: नगर निगम के निम्न कार्य हैं-
अस्पतालों, पेय जलापूर्ति, जलनिकासी, बाजार के लिए स्थान आदि की पूर्ति करना निगम के कार्यों में आता है। नगर में सफाई से लेकर सड़को पर रोशनी की व्यवस्था करना और जन्म-मृत्यु निबंधन आदि कार्यों में आता है। नई सड़कें बनाना, गलियाँ एवं नालियाँ बनाना, गरीबों के लिए घर बनाना, बिजली का प्रबंधन करना, पार्क, बगीचा एवं अजायबघर बनाना, पुस्तकालय एवं वाचनालय आदि का प्रबंध करना。
प्रश्न 34. हड़प्पा संस्कृति के आर्थिक एवं धार्मिक जीवन का वर्णन कीजिए।
उत्तर: सिन्धु सभ्यता का समाज अत्यंत सुदृढ़ था। व्यवस्था के आधार पर समाज को कई वर्गों में बाँटा गया था। जैसे व्यापारी, पुरोहित, शिल्पकार और श्रमिक आदि। मिट्टी, सोना, चाँदी और ताँबे आदि से निर्मित बर्तनों का प्रयोग होता था। सिंधुवासी मनोरंजन के लिए शिकार करना, गाना-बजाना, नाचना और जुआ खेलना आदि क्रिया-कलाप करते थे。
प्रश्न 35. जैवमण्डल क्या है ?
उत्तर: जल, थल व वायुमण्डल का वह भाग जिस पर जीवन पाया जाता है, जैवमण्डल कहलाता है, जिसके अन्तर्गत पादपों एवं जन्तुओं का जीवन सम्भव होता है। सामान्यतः जैवमण्डल में पृथ्वी के हर उस अंग का समावेश है, जहाँ जीवन पनपता है। मिट्टी, पानी और हवा मिलकर जीवन को बनाए रखते हैं। जीवन केवल इसी क्षेत्र में हो सकता है। कवक और बैक्टीरिया से लेकर बड़े जानवरों तक, कई अलग-अलग प्रकार के जीवन हैं。
प्रश्न 36. यातायात के साधन किसे कहते हैं
उत्तर: यातायात के प्रमुख साधन हवाई परिवहन, रेल परिवहन, सड़क परिवहन और जल परिवहन है, लेकिन अन्य तरीके भी उपलब्ध हैं जिनमें पाइप लाइन, केबल परिवहन, अंतरिक्ष परिवहन और ऑफ-रोड परिवहन भी शामिल है। मानव संचालित परिवहन और पशु चालित परिवहन अपने तरीके का परिवहन है, लेकिन यह सामान्य रूप से अन्य श्रेणियों में आते हैं。
प्रश्न 37. "भारत में संसदीय सरकार हैं।" कथन को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: भारत में शासन की संसदीय प्रणाली का चयन किया गया क्योंकि यह भारतीय संदर्भ में अधिक मुफीद और कारगर थी। इसका चयन करते समय हमारे संविधान निर्माताओं ने स्थायित्व की जगह जवाबदेही को महत्व दिया, परन्तु वर्तमान में राजनीतिक दलों का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना रह गया है। विधायी सदनों का कामकाज काफी लंबे समय से घटा है。
प्रश्न 38. हिमालय पर्वत से क्या लाभ हैं?
उत्तर: हिमालय एक महान जलवायु बाधा है। हिमालय हमारे देश को मध्य एशिया की ठंडी और सूखी हवाओं से बचाता है, यह हिन्द महासागर की बारिश से भरी मानसून की हवाओं को उत्तरी देशों तक पहुँचने से रोकता है और उत्तरी भारत में भारी बारिश का कारण बनता है। यदि हिमालय नहीं होता, तो हमारा देश थार रेगिस्तान की तरह बंजर होता。
प्रश्न 39. अच्छे नागरिकों के चार गुण लिखिए
उत्तर: अच्छे नागरिको के चार गुण-
- सामाजिक समस्याओं के प्रति जागरूक होना चाहिए।
- साक्षरता को प्रथामिकता देना चाहिए।
- सार्वजनिक जीवन में भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए नागरिकों को कदम बढ़ाना चाहिए।
- नैतिक मूल्यों को ग्रहण तथा अधिक से अधिक पौधे लगाना चाहिए।
- जियो और जीने दो के सिद्धान्त में विश्वास करना।
प्रश्न 40. भारत का मानचित्र बनाकर निम्नलिखित स्थानों को दर्शाइए-
(a) कुशीनगर
(b) सारनाथ
(c) कोणार्क
(d) प्रयाग
उत्तर: चित्र है-
(1) कुशीनगर
(2) सारनाथ
(3) कोणार्क
(4) प्रयाग