वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न 1. 'गद्य' और 'पद्म' दोनों में रचित वेद है -
(a) ऋग्वेद
(b) सामवेद
(c) यजुर्वेद
(d) अथर्ववेद
उत्तर: (d) : वैदिक धर्म के विचारों और प्रथाओं को वेदों द्वारा संहिताबद्ध किया गया है और वे शास्त्रीय हिंदू धर्म का आधार भी बनते हैं। वेद चार हैं-
- ऋग्वेद
- यजुर्वेद
- सामवेद
- अथर्ववेद
अथर्ववेद- इस वेद में जीवन की दैनिक प्रक्रियाओं को अच्छी तरह से उल्लेख किया गया है। यह 'गद्य' और 'पद्म' दोनों में रचित वेद है। इसे जादुई सूत्रों का वेद कहा जाता है।
- ऋग्वेद सबसे पुराना वेद है। इसमें 10600 श्लोक तथा 1028 सूक्तियाँ हैं जो अग्नि, इंद्र सहित देवताओं से सम्बन्धित हैं।
- सामवेद को भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य का मूल माना जाता है।
- यजुर्वेद का अर्थ उपासना ज्ञान है इसके दो प्रकार हैं- कृष्णा और शुक्ल
- वाजसनेयी संहिता शुक्ल यदुर्वेद की संहिता है।
प्रश्न 2. अपने देश का आदर्श राष्ट्रीय वाक्य 'सत्यमेव जयते' कहाँ से लिया गया है?
(a) कठोपनिषद् से
(b) मुण्डकोपनिषद् से
(c) छान्दोग्य उपनिषद से
उत्तर: (b) : अपने देश का आदर्श राष्ट्रीय वाक्य 'सत्यमेव जयते' हिन्दू धर्मग्रन्थ मुण्डकोपनिषद् के एक मंत्र का हिस्सा है। इस आदर्श वाक्य को 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान द्वारा अपनाया गया। यह सारनाथ में मौर्य सम्राट अशोक द्वारा बनवाए गए सिंह स्तम्भ पर देवनागरी में अंकित है। इस वाक्य का अर्थ होता है। "सत्य की ही जीत होती है।"
प्रश्न 3. महात्मा बुद्ध के 'गृह त्याग' को बौद्ध ग्रन्थों में क्या कहा जाता है-
(a) महाभिनिष्क्रमण
(b) महापरिनिर्वाण
(c) धर्मचक्रप्रवर्तन
(d) अपरिग्रह
उत्तर: (a) : बौद्ध धर्म में प्रयुक्त प्रमुख शब्द का अर्थ निम्नलिखित है-
- महाभिनिष्क्रमण- गृहत्याग
- महापरिनिर्वाण- बुद्ध द्वारा शरीर त्याग
- धर्मचक्र प्रवर्तन- भगवान बुद्ध द्वारा दिया गया सारनाथ में प्रथम उपदेश
- अपरिग्रह- चोरी न करना
प्रश्न 4. 'स्याद्वाद' किस धर्म के दर्शन का मूल आधार है?
(a) शैव धर्म
(b) बौद्ध धर्म
(c) भागवत धर्म
(d) जैन धर्म
उत्तर: (d) : किसी वस्तु के गुण को समझने, समझाने और अभिव्यक्त करने का सापेक्षिक सिद्धान्त स्याद्वाद जैन धर्म से सम्बन्धित है। छठी शताब्दी ई.पू. में भगवान महावीर ने जैन धर्म का प्रचार किया।
- इस धर्म में 24 तीर्थंकर हुए और अन्तिम भगवान महावीर थे।
- जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर ऋषभनाथ थे।
- उन्होने अपना पहला उपदेश पावापुरी में दिया था।
- 468 ई. पू. 72 वर्ष की आयु में बिहार के पावापुरी में उनका निधन हुआ।
प्रश्न 5. 'श्वेताम्बर' और 'दिगम्बर' नामक सम्प्रदाय किस धर्म से सम्बन्धित हैं?
(a) जैन धर्म
(b) बौद्ध धर्म
(c) ईसाई धर्म
(d) वैष्णव धर्म
उत्तर: (a) : जैन धर्म की दो शाखाएँ हैं- श्वेताम्बर और दिगम्बर।
- श्वेताम्बर संघ के साधु श्वेत वस्त्र धारण करते हैं।
- दिगम्बर संघ में साधु नग्न रहते हैं।
प्रश्न 6. कौन-सा साहित्य 'धर्मेतर साहित्य' है -
(a) राजतरंगिणी
(b) जातक कथा
(c) महाभारत
(d) रामायण
उत्तर: (a) : धर्मेतर साहित्य ऐसे साहित्य जो धर्म से सम्बन्धित न हों अर्थात् ब्राह्मण धर्म या बौद्ध धर्म या जैन धर्म के अलावा जो ग्रन्थ अथवा साहित्य उस समय लिखे गए या बाद में लिखे गए जिससे प्राचीन भारतीय इतिहास की जानकारी मिलती है को शामिल किया जाता है उसे धर्मेतर साहित्य कहते हैं। कल्हण द्वारा रचित राजतरंगिणी धर्मेतर साहित्य है।
प्रश्न 7. किस हड़प्पा सभ्यता स्थल से 'कांस्य नर्तकी की मूर्ति' प्राप्त हुई थी?
(a) कालीबंगा
(b) चन्हूदड़ों
(c) मोहनजोदड़ो
(d) हड़प्पा
उत्तर: (c) : सिंधु घाटी की कलाकृतियों में एक सर्वोत्कृष्ट कृति एक नाचती हुई लड़की यानी नर्तकी की कांस्य प्रतिमा है, जिसकी ऊँचाई लगभग चार इंच है। मोहनजोदड़ों में पाई गई यह मूर्ति तत्कालीन ढलाई कला का एक उत्तम नमूना है। नर्तकी की त्वचा का रंग साँवला दिखाया गया है। यह आकृति भावों की अभिव्यक्ति और शारीरिक ऊर्जा से ओत-प्रोत है।
- कालीबंगा राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में स्थित है। यह प्राचीन समय में चूड़ियों के लिए प्रसिद्ध था।
प्रश्न 8. ग्लोब पर दो स्थानों के बीच न्यूनतम दूरी होती है -
(a) 45° उत्तरी अक्षांश पर
(b) 45° दक्षिणी अक्षांश पर
(c) अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा पर
(d) प्रधान देशान्तर पर
उत्तर: (d) : देशांतर याम्योत्तर या प्रधान याम्योत्तर (ग्रीनविच) के पूर्व या पश्चिम में स्थित किसी बिंदु की कोणीय स्थिति रेखाओं को प्रायः याम्योत्तर कहा जाता है। याम्योत्तर के बीच की दूरी विषुवत वृत्त पर अधिकतम 111.3 किलोमीटर तथा ध्रुवों पर न्यूनतम 10 किलोमीटर होती है। मध्य में अर्थात् 45° अक्षांश पर यह 79 किलोमीटर होती है।
- दो अक्षांशों के बीच की दूरी लगभग 111 किलोमीटर होती है।
प्रश्न 9. सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करने वाले खगोलीय पिण्ड कहलाते हैं-
(a) छुद्र ग्रह
(b) उपग्रह
(c) ग्रह
(d) पुच्छल तारा
उत्तर: (c) : सूर्य के चारो ओर परिक्रमा करने वाले खगोलीय पिण्ड 'ग्रह' कहलाते हैं।
- तारे, ग्रह, चन्द्रमा तथा आकाश के बहुत से अन्य पिण्ड, खगोलीय पिण्ड कहलाते हैं।
- मंगल तथा बृहस्पति की कक्षाओं के बीच काफी बड़ा अंतराल है। इस अन्तराल को बहुत सारे ऐसे छोटे-छोटे पिण्ड ने घेर रखा है जो सूर्य की परिक्रमा करते हैं, उन्हें क्षुद्र ग्रह कहते हैं।
- ऐसे खगोलीय पिण्ड जो ग्रहों की परिक्रमा करते हैं उपग्रह कहलाते हैं।
प्रश्न 10. सूर्य से सबसे दूर स्थित ग्रह है -
(a) प्लूटो
(b) नेप्च्यून
(c) यूरेनस
(d) जूपीटर
उत्तर: (c) : सूर्य से दूरी के आधार पर स्थिति, बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरूण (नेप्च्यून), वरूण (यूरेनस)।
- सूर्य से सबसे दूर स्थित ग्रह यूरेनस है।
- सूर्य के सबसे समीप स्थित ग्रह बुध (मरकरी) है।
- सूर्य से दूरी के आधार पर पृथ्वी की स्थिति तीसरी है।
प्रश्न 11. पृथ्वी पर दिन एवं रात होने का कारण है-
(a) पृथ्वी के अक्ष का झुकाव
(b) पृथ्वी का सूर्य के चारों ओर परिक्रमण
(c) पृथ्वी के सापेक्ष सूर्य की गति
(d) पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूर्णन
उत्तर: (d) : पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूर्णन के कारण पृथ्वी पर दिन एवं रात होती है।
- सूर्य के चारों ओर एक स्थिर कक्ष में पृथ्वी की गति को परिक्रमण कहते हैं। इसी के कारण ऋतुएँ परिवर्तित होती हैं।
प्रश्न 12. 0° (शून्य डिग्री) अक्षांश को कहते हैं -
(a) भूमध्य रेखा
(b) कर्क रेखा
(c) मकर रेखा
(d) आर्कटिक वृत्त
उत्तर: (a) : 0° (शून्य डिग्री) अक्षांश को भूमध्य रेखा कहा जाता है। भूमध्य रेखा पृथ्वी को उत्तरी गोलार्द्ध और दक्षिणी गोलार्द्ध में बाँटती है।
- सभी अक्षांश रेखाएँ एक-दूसरे के समान्तर होती हैं।
- सभी अक्षांश रेखाओं में केवल भूमध्य रेखा ही वृहत वृत्त होती है।
- उत्तरी व दक्षिणी ध्रुव बिन्दु मात्र होते हैं।
- एक डिग्री (1°) के अन्तराल पर कुल 181 अक्षांश होते हैं।
प्रश्न 13. भूमध्य रेखा पर सूर्य की किरणें कब सीधी पड़ती हैं?
(a) 23 सितम्बर को
(b) 21 मार्च को
(c) 21 जून को
(d) 25 दिसम्बर को
उत्तर: (a,b) : भूमध्य रेखा पर सूर्य की किरणें 21 मार्च और 23 सितम्बर को सीधी पड़ती हैं। इस दिन कोई भी ध्रुव सूर्य की ओर झुका नहीं होता है, इसलिए पूरी पृथ्वी समान दिन और समान रातों को अनुभव करती है। ऐसा वर्ष में सिर्फ दो बार ही होता है।
प्रश्न 14. ग्राम पंचायत के सदस्य चुने जाते हैं -
(a) दो वर्ष के लिए
(b) पाँच वर्ष के लिए
(c) सात वर्ष के लिए
(d) दस वर्ष के लिए
उत्तर: (b) : ग्राम पंचायत एक राजनीतिक संस्था है, जो गांव की कैबिनेट के रूप में कार्य करती है। ग्राम पंचायत के अध्यक्ष को 'प्रधान' या 'संरपंच' कहा जाता है। ग्राम पंचायत में 7 से लेकर 20 तक सदस्य हो सकते हैं। इसमें कम से कम 5 और अधिकतम 31 सदस्य भी हो सकते हैं। पंचायतों का कार्यकाल पाँच वर्ष निश्चित किया गया है।
प्रश्न 15. संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष थे -
(a) जवाहर लाल नेहरू
(b) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(c) महात्मा गाँधी
(d) डॉ. भीमराव अम्बेडकर
उत्तर: (b) : संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद थे।
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 16. लुम्बिनी से प्राप्त अभिलेख में अशोक ने 'कर' के विषय मे क्या घोषण की है?
उत्तर: लुम्बिनी से प्राप्त अभिलेख में अशोके ने 'कर' के विषय में यह उल्लेख किया कि उसने लुम्बिनी गाँव के धार्मिक कर माफ कर दिये और मालगुजारी के रूप में आठवाँ हिस्सा माफ कर दिया।
प्रश्न 17. दो विदेशी यात्रियों के नाम लिखिए।
उत्तर: दो विदेशी यात्रियों के नाम-
- ह्वेनसांग (630-645 ई.) चीन का एक बौद्ध भिक्षु था जो हर्षवर्धन के शासन काल के दौरान भारत आया था।
- अलबरूनी (अबू रहमान महमूद) (1024-1030 ई.) महमूद गजनी के साथ अलबरूनी ने भारत का दौरा किया। वह एक फारसी विद्वान थे जो भारत आए थे।
प्रश्न 18. पाषाण युग को कितने भागों में बाँटा गया है, उनके नाम लिखिए।
उत्तर: पाषाण युग को निम्न तीन भागों में बाँटा गया है-
- पुरापाषाण काल
- मध्यपाषाण काल
- नवपाषाण काल
प्रश्न 19. ई.पू. का अर्थ बताइए।
उत्तर: यह ईसा मसीह के जन्म के पूर्व का समय है इसलिए इसे ईसा पूर्व कहा जाता है। कहने का अर्थ यह कि ईसा के जन्म के पहले इतिहास में जितनी भी घटनाएँ हुईं उन सभी की गिनती ईसा पूर्व में होती है।
प्रश्न 20. 'सप्त-सैन्धव' के अन्तर्गत आने वाली नदियों के नाम बताइए।
उत्तर: 'सप्त सैन्धव' के अन्तर्गत आने वाली नदियों के नाम-
- सिन्धु
- झेलम
- चिनाब
- रावी
- सतलुज
- व्यास
- सरस्वती
प्रश्न 21. सोलह महाजनपदों में से, कौन-से चार प्रमुख महाजनपद थे?
उत्तर: सोलह महाजनपदों में से चार प्रमुख महाजनपद-
- मगध के हर्यक
- वत्स के पौरव
- कोसल के इक्ष्वाकु
- अवन्ति के प्रद्योत
प्रश्न 22. 'छुद्र ग्रह' कहाँ पर पाए जाते हैं?
उत्तर: तारों, ग्रहों और उपग्रहों के आलावा, कई छोटे पिंड भी सूर्य के चारों ओर घूमते हैं। इन पिण्डों को क्षुद्रग्रह कहा जाता है। वे मंगल और वृहस्पति ग्रह की कक्षाओं के बीच पाये जाते हैं।
प्रश्न 23. 'तारा' किसे कहते हैं?
उत्तर: तारा- तारा कुछ खगोलीय पिंड बड़े आकार वाले तथा गर्म होते हैं। ये गैसों से बने होते हैं। इनके पास अपनी ऊष्मा तथा प्रकाश होता है, जिसे वे बहुत बड़ी मात्रा में उत्सर्जित करते हैं। इन खगोलीय पिंडो को तारा कहते हैं।
प्रश्न 24. 'चन्द्रग्रहण' की स्थिति का चित्र बनाइए।
उत्तर: चन्द्रग्रहण का नामांकित चित्रः-
चन्द्रग्रहणः जब पृथ्वी, सूर्य और चंन्द्रमा के बीच आ जाती है। तो पृथ्वी सूर्य के प्रकाश को चन्द्रमा की सतह तक पहुँचने से रोकती है। और अपनी छाया चन्द्रमा पर डालती है। इस घटना को चन्द्रग्रहण कहते हैं। यह पूर्णिमा के दिन होता है। हम प्रतिवर्ष 3 चन्द्रग्रहण देख सकते हैं।
प्रश्न 25. 'मकर रेखा' किसे कहते है?
उत्तर: मकर रेखा वह काल्पनिक रेखा है, जो पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्द्ध में भूमध्य रेखा के समान्तर 23 डिग्री 26' 22" दक्षिण अंक्षाश ग्लोब पर पश्चिम से पूर्व की ओर खींची गई है।
प्रश्न 26. 'अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा' किसे कहते हैं?
उत्तर: अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा प्रशान्त महासागर के बीचों बीच 180° याम्योत्तर पर उत्तर से दक्षिण की ओर खींची गई एक काल्पनिक रेखा है। उसे अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा कहते हैं।
प्रश्न 27. भारत के पड़ोसी देशों के नाम लिखिए।
उत्तर: भारत के पड़ोसी देशों के नाम-
अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, चीन, मालदीव, म्यांमार, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका आदि।
प्रश्न 28. भारत के कौन-से दो द्वीप समूह हैं?
उत्तर: भारत के दो द्वीप समूह-
- बंगाल की खाड़ी में अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह
- अरब सागर में लक्षद्वीप समूह।
प्रश्न 29. हमारे राष्ट्रध्वज का ऊपर से नीचे का रंगों का क्रम लिखिए।
उत्तर: हमारे राष्ट्रध्वज में केसरिया रंग सबसे ऊपर, सफेद बीच में और हरा रंग सबसे नीचे है।
प्रश्न 30. 'ग्राम शिक्षा समिति' का अध्यक्ष कौन होता है?
उत्तर: ग्राम शिक्षा समिति का अध्यक्ष ग्राम प्रधान होता है。
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 31. इतिहास जानने के साधनों का वर्णन कीजिए।
उत्तर: इतिहास जानने के साधनों का वर्णन इतिहास जानने के लिए कुछ निश्चित साधनों की मद्द लेते हैं। ये साधन उस काल के औजार, जीवाश्म, पाल, भोजपत्र, आभूषण इमारतें, सिक्के, अभिलेख, चित्र, यात्रियों द्वारा लिखे यात्रा विवरण तथा तत्कालीन साहित्य आदि हैं। इन साधनों को इतिहास जानने के स्रोत कहते हैं।
प्रश्न 32. पुरापाषाण काल, मध्य पाषाण काल एवं नव पाषाण कालीन पत्थर के औजारों की क्या विशेषताएँ थीं?
उत्तर: विभिन्न कालों के पत्थर के औजारों की विशेषताएँ-
पुरापाषाण काल- पुरापाषाण काल प्रागऐतिहासिक युग का वह समय है जब मानव ने पत्थर के औजार बनाना सबसे पहले आरम्भ किया। इस काल में मानव ने औजारों का निर्माण कर उनका प्रयोग शिकार के लिए किया।
मध्यपाषाण काल- मध्यपाषाण काल में मानव ने अपने शिकार करने के औजार अधिक उन्नत तथा परिष्कृत बना दिये थे। इस समय पत्थर की कुल्हाड़ी, हड्डी, धातु लकड़ी के भी औजारों का निर्माण शुरू हो गया था。
नवपाषाण काल- इस काल के मानव ने नई तकनीक से औजारों का विकास किया जिन्हें घिसकर तथा पालिश करके चमकदार बना दिया गया। औजार बनाने के लिए सर्वप्रथम पत्थर के फलक उतारे जाते थे।
प्रश्न 33. सिन्धु घाटी सभ्यता की आर्थिक, धार्मिक तथा नगरीय व्यवस्थाओं के विषय में तीन-तीन पंक्तियाँ लिखिए।
उत्तर: सिन्धु घाटी सभ्यता की आर्थिक व्यवस्था-
- कृषि- गेहूँ, मटर जौ, कपास आदि की खेती की जाती थी।
- पशुपालन- बैल, ऊँट, भैंस, भेड़, बकरी, सुअर, हाथी, कुत्ते, बिल्ली आदि पालते थे।
- व्यवसाय - अस्त्र-शस्त्र, वस्त्र, आभूषण, बढ़ई एवं शिल्प सम्बंधी व्यवसाय प्रचलन में थे, सिन्धुवासियों के विदेशों से व्यापारिक सम्बन्ध थे।
सिन्धु घाटी सभ्यता की धार्मिक व्यवस्था-
- मातृदेवी की उपासना
- शिव की उपासना
- वृक्ष तथा पशुओं की उपासना
- लिंग एवं योनि की उपासना
सिन्धु घाटी सभ्यता की नगरीय व्यवस्था-
- भवन निर्माण सड़कों एवं गलियों के दोनों ओर भवनों का निर्माण एक पंक्ति में कच्ची तथा पक्की ईटों के द्वारा किया जाता था।
- सार्वजनिक स्नानागार - उत्खनन में मोहनजोदड़ो से सर्वाधिक विशाल सार्वजनिक स्नानागार प्राप्त हुआ है।
प्रश्न 34. त्रिरत्न और 'आष्टांगिक मार्ग' क्या है? यह किनसे सम्बन्धित है? वर्णन कीजिए।
उत्तर: त्रिरत्न: जैन धर्म के त्रिरत्न- सम्यक् ज्ञान, सम्यक् दर्शन, सम्यक् आचरण
आष्टांगिक मार्ग: दुख से मुक्ति के आठ उपायों को बुद्ध ने आष्टांगिक कहा है। ये हैं सम्यक् दृष्टि, सम्यक् संकल्प, सम्यक वाणी, सम्यक् कर्मात, सम्यक् आजीविका, सम्यक् व्यायाम, सम्यक् स्मृति और सम्यक् समाधि।
- सम्यक् दृष्टि अर्थात चार आर्य सत्यों का ज्ञान प्राप्त करना।
- सम्यक् संकल्प अर्थात हिंसा, द्वेष, राग, वासना एवं दुर्भावना का त्याग करना।
- सम्यक् वाणी अर्थात सच बोलना।
- सम्यक् कर्मात अर्थात विषय-वासना से रहित कार्य करना चाहिए।
- सम्यक् आजीविका अर्थात प्रत्येक जीव के अपने परिश्रम तथा ईमानदारी से है।
- सम्यक् व्यायाम अर्थात शुद्ध विचार ग्रहण करना।
- सम्यक् स्मृति अर्थात मन, वचन एवं कार्य की प्रत्येक क्रिया के प्रति सचेत करना।
- सम्यक् समाधि अर्थात चित्र की एकाग्रता।
प्रश्न 35. मानचित्र क्या है? मानचित्र का उपयोग बताइए।
उत्तर: मानचित्र: मानचित्र किसी चौरस सतह पर निश्चित मान या पैमाने के अनुसार सम्पूर्ण पृथ्वी या उसके किसी भाग का परंपरागत चिन्हों के द्वारा निरूपण है।
मानचित्र का उपयोग:
- मानचित्र भूगोल का एक यन्त्र है। यह मार्ग निर्देशक का कार्य करता है।
- देश, प्रान्त, तहसील, विकास खण्ड आदि की सीमाओं का निर्धारण भी मानचित्रों द्वारा होता है।
- यात्रा सम्बन्धी मानचित्र द्वारा यात्रियों तथा नाविकों को महासागर पार करने का सही ज्ञान होता है।
प्रश्न 36. अक्षांश और देशान्तर रेखा में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: अक्षांश और देशान्तर रेखा मे अन्तर- अक्षांश का तात्पर्य भौगोलिक निर्देशांक से है जो भूमध्य रेखा के उत्तर-दक्षिण में एक बिन्दु की दूरी निर्धारित करता है। देशान्तर भौगोलिक निर्देशांक की ओर संकेत करता है, जो प्राइम मेरिडियन के पूर्व पश्चिम में एक पिण्ड की दूरी की पहचान करता है।
प्रश्न 37. हमारी पृथ्वी पर कुल कितने महाद्वीप हैं? वर्णन कीजिए।
उत्तर: हमारी पृथ्वी पर कुल सात महाद्वीप हैं। एशिया, अफ्रीका, यूरोप, दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, अंटार्कटिका।
प्रश्न 38. हिमालय को कितनी श्रेणियों में बाँटा गया है? इन श्रेणियों का नाम लिखते हुए, हिमालय से होने वाले लाभ बताइए।
उत्तर: हिमालय को चार श्रेणियों में बाँटा गया है-
- शिवालिक
- मध्य हिमालय
- महान हिमालय
- ट्रांस हिमालय
हिमालय से होने वाले लाभ-
हिमालय एक महान जलवायु बाधा है। हिमालय हमारे देश को मध्य एशिया की ठंडी और सूखी हवाओं से बचाता है, यह हिंद महासागर की बारिश से भरी मानसून की हवाओं को उत्तरी देशों तक पहुंचने से रोकता है उत्तरी भारत में भारी बारिश का कारण बनता है。
प्रश्न 39. ग्राम पंचायत के चुनाव की प्रक्रिया का वर्णन कीजिए।
उत्तर: ग्राम पंचायत का चुनाव गाँव के नागरिकों द्वारा ही मतदान के द्वारा किया जाता है। ग्राम पंचायत समिति के सदस्यों में से एक सदस्य को बहुमत से उपप्रधान के लिए चुना जाता है। ग्राम प्रधान की अनुपस्थिति में उपप्रधान ही उसके कार्यों को करता है। ग्रामप्रधान, उपप्रधान तथा पंचायत समिति के सदस्य गाँव की जनता द्वारा चुने जाते हैं। यह गाँव की जनता की सुख-सुविधा के लिए कार्य करते हैं। इन्हें जनता का प्रतिनिधि कहा जाता है। यदि कोई सदस्य ठीक से कार्य नहीं करता है तो वह पंचायत समिति से हटाया जा सकता है。
प्रश्न 40. सड़क पर यातायात के साधनों की अधिकता के कारण बताइए।
उत्तर: सड़कों पर यातायात के साधानों की अधिकता जनसंख्या की वृद्धि के कारण है जो निरन्तर बढ़ती जा रही है। जनसंख्या के कारण यातायात के साधन भी बढ़ते जा रहे हैं। सड़क दुर्घटनाएँ एक ही मार्ग पर अत्यधिक भीड़-भाड़ और जाम के कारण होता है。