Home
Store Updates
Home PYQs Semester 1 बाल विकास एवं सीखने की प्रक्रिया 2024
PYQ 2024 • बाल विकास एवं सीखने की प्रक्रिया

बाल विकास एवं सीखने की प्रक्रिया Previous Year Paper 2024

UP DELED Semester 1 बाल विकास एवं सीखने की प्रक्रिया Previous Year Question Paper 2024 with solution.

Section 1 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. टी.ए.टी. व्यक्तित्व परीक्षण का निर्माण किसने किया -

(a) हरसन रोर्शाक

(b) मार्गन एवं मुर्रे

(c) थर्स्टन

(d) सी. कोर्ड एवं बैकमैन

उत्तर: (b) : टी.ए.टी. व्यक्तित्व परीक्षण का निर्माण मार्गन एवं मुर्रे ने किया था।

प्रश्न 2. केन्द्रीय प्रवृत्ति का मापक नहीं है -

(a) मध्यमान

(b) मध्यांक

(c) बहुलक

(d) प्रसार

उत्तर: (d) : प्रसार केन्द्रीय प्रवृत्ति का मापक नहीं है। केन्द्रीय प्रवृति के मापक मध्यमान, मध्यांक और बहुलक होते हैं।

प्रश्न 3. संवेग का प्रकार नहीं है -

(a) ध्यान

(b) प्रेम

(c) क्रोध

(d) भय

उत्तर: (a) : ध्यान संवेग का प्रकार नहीं है। प्रेम, क्रोध और भय संवेग के प्रकार है।

प्रश्न 4. कोहलर ने अपने सीखने के सिद्धान्त किसके ऊपर प्रयोग करते हुए किया था -

(a) वनमानुष

(b) कुत्ता

(c) मनुष्य

(d) बिल्ली

उत्तर: (a) : जर्मन मनोवैज्ञानिक वोल्फगैंग कोहलर ने अपने सीखने के सिद्धांत का प्रतिपादन वनमानुष सुल्तान पर प्रयोग करते हुए किया था।

प्रश्न 5. स्मृति का अंग नहीं है -

(a) सीखना

(b) धारण

(c) चिन्तन

(d) पहचान

उत्तर: (c) : चिन्तन स्मृति का अंग नहीं है। चिन्तन एक जटिल संज्ञानात्मक प्रक्रिया है, जिसमें सूचनाओं तथ्यों तथा जानकारियों आदि का कुशलता से उपयोग किया जाता है।

प्रश्न 6. "कल्पना की सामग्री स्मृतियाँ हैं।" कथन है -

(a) बोरिंग व अन्य

(b) गेट्स व अन्य

(c) रेबर्न

(d) मैक्डूगल

उत्तर: (a) : "कल्पना की सामग्री स्मृतियाँ हैं।" यह कथन बोरिंग व अन्य का है।

प्रश्न 7. किसी परिस्थिति में प्राप्त ज्ञान प्रशिक्षण का अन्य दूसरी परिस्थिति में उपयोग करना कहलाता है -

(a) सीखने का वक्र

(b) सीखने की प्रेरणा

(c) सीखने की रुचि

(d) सीखने का स्थानान्तरण

उत्तर: (d) : किसी परिस्थिति में प्राप्त ज्ञान प्रशिक्षण का अन्य दूसरी परिस्थिति में उपयोग करना सीखने का स्थानान्तरण कहलाता है।

प्रश्न 8. बहुलक के लिए संकेताक्षर का प्रयोग होता है -

(a) Y

(b) M

(c) Z

(d) S

उत्तर: (d) : बहुलक के लिए 'S' संकेताक्षर का प्रयोग होता है।

प्रश्न 9. धारण का सम्बन्ध निम्न में से किससे है -

(a) रुचि

(b) ध्यान

(c) विकास

(d) स्मृति

उत्तर: (d) : धारण का सम्बन्ध स्मृति से है।

प्रश्न 10. निम्न में से गेस्टाल्ट सिद्धान्त है -

(a) प्रयास एवं त्रुटि सिद्धांत

(b) अन्तर्दृष्टि सिद्धान्त

(c) सम्बद्ध प्रतिक्रिया सिद्धांत

(d) क्रिया प्रसूत अधिगम सिद्धांत

उत्तर: (b) : गेस्टाल्ट सिद्धान्त, अन्तर्दृष्टि सिद्धान्त के नाम से जाना जाता है।

प्रश्न 11. "प्रेरणा का तात्पर्य है- सजीव प्रयास।" यह कथन है-

(a) गुड का

(b) लावेल का

(c) एवरिल का

(d) वुडवर्थ का

उत्तर: (c) : प्रेरणा का तात्पर्य है- "सजीव प्रयास" यह कथन एवरिल का है।

प्रश्न 12. प्रयास तथा त्रुटि सिद्धान्त के प्रतिपादक हैं-

(a) थार्नडाइक

(b) सी.एच.जड

(c) स्किनर

(d) मेट्स व अन्य

उत्तर: (a) : प्रयास तथा त्रुटि सिद्धांत के प्रतिपादक थार्नडाइक हैं।

प्रश्न 13. रोर्शा स्थायी धब्बा परीक्षण (Rarschach link blot test) में कुल कार्ड संख्या है-

(a) 15

(b) 20

(c) 10

(d) 30

उत्तर: (c) : स्विस मनोचिकित्सक हरमन रोर्शा ने सन् 1921 में रोर्शा स्याही धब्बा परीक्षण का विकास किया। इस परीक्षण में स्याही के धब्बों वाले 10 कार्डों का प्रयोग किया गया है।

प्रश्न 14. व्यक्तित्व परीक्षण की आत्मनिष्ठ विधि है-

(a) समाजमिति विधि

(b) प्रासंगिक अन्तर्बोध परीक्षण

(c) कहानी पूर्ति विधि

(d) जीवन इतिहास विधि

उत्तर: (d) : जीवन इतिहास विधि व्यक्तित्व परीक्षण की आत्मनिष्ठ विधि है。

प्रश्न 15. जो प्रेरक सीखें जाते हैं, उसे कहते है-

(a) जन्मजात प्रेरक

(b) अर्जित प्रेरक

(c) मनोवैज्ञानिक प्रेरक

(d) सामाजिक प्रेरक

उत्तर: (b) : जो प्रेरक सीखें जाते हैं, उसे अर्जित प्रेरक कहते हैं।

Section 2 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 16. सी.ए.टी. परीक्षण किस आयु के बच्चों के व्यक्तित्व का मूल्यांकन करने हेतु प्रयुक्त होता है?

उत्तर: सी.ए.टी. (Child Appereeption Test) बालक अंतर्बोध परीक्षण का निर्माणकर्ता लियोपोल्ड बैलक है। यह परीक्षण 3 से 10 वर्ष के आयु के बच्चों के व्यक्तित्व का मूल्यांकन करने हेतु प्रयुक्त होता है।

प्रश्न 17. शारीरिक विकास को प्रभावित करने वाले चार कारक लिखिए।

उत्तर: शारीरिक विकास को प्रभावित करने वाले विभिन्न कारण है- (i) वंशानुक्रम (ii) वातावरण (iii) पौष्टिक भोजन (iv) निद्रा व विश्राम (v) लैगिंक भिन्नता आदि।

प्रश्न 18. जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास सिद्धान्त की चार अवस्थाओं के नाम लिखिए।

उत्तर: जीन पियाजे के अनुसार, संज्ञानात्मक विकास 4 सार्वभौमिक अवस्थाओं के क्रम में होता है जो निम्नलिखित है-

  1. संवेदी गामक अवस्था (जन्म से दो वर्ष तक)
  2. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था (2 से 11 वर्ष तक)
  3. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था (7 से 11 वर्ष तक)
  4. औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था (11 वर्ष से 15 वर्ष तक या आगे)

प्रश्न 19. "संवेग व्यक्ति की उत्तेजित अवस्था है।" यह परिभाषा किस मनोवैज्ञानिक ने दी है?

उत्तर: संवेग प्राणी की उत्तेजित, मनोवैज्ञानिक और शारीरिक दशा है जिसमें शारीरिक क्रियाएं और शाक्तिशाली भावनाएं किसी निश्चित उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए स्पष्ट रूप से बढ़ जाती है। यह कथन किंबाल यंग का है।

प्रश्न 20. बुद्धि लब्धि निकालने का सूत्र लिखिए।

उत्तर: बुद्धि लब्धि निकालने का सूत्र- बुद्धि लब्धि = (मानसिक आयु / वास्तविक आयु) * 100

प्रश्न 21. बिने साइमन बुद्धि परीक्षण कब बनाया गया?

उत्तर: 1905 ई में बिने ने अपने छात्र व सहयोगी साइमन के साथ मिलकर आधुनिक प्रकार का सबसे पहला सफल बृद्धि परीक्षण तैयार किया था। इसे बिने साइमन बुद्धि परीक्षण कहा गया।

प्रश्न 22. व्यक्तित्व मापन की कोई दो प्रक्षेपीय विधियों का नाम लिखिए।

उत्तर: किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व की समझ के लिए सोद्देश्य औपचारिक प्रयास व्यक्तित्व मूल्यांकन कहलाता है। अतः व्यक्तित्व मापन की दो प्रेक्षेपीय विधियां रोर्शा मसिलक्ष्य परीक्षण (स्याही धब्बा परीक्षण) और प्रासंगिक अंतर्बोध परीक्षण (T.A.T.) है।

प्रश्न 23. थार्नडाइक द्वारा प्रतिपादित सीखने के तीन मुख्य नियम लिखिए।

उत्तर: प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक ई. एल. थार्नडाइक ने अपने प्रयोगों के आधार पर सीखने के नियमों का प्रतिपादन किया। उन्होंने अपने सीखने के नियमों को प्राथमिक एवं गौण दो भागों में बाटा। जिसमें सीखने के मुख्य तीन नियम है-

  1. तत्परता का नियम
  2. अभ्यास का नियम
  3. प्रभाव का नियम

प्रश्न 24. अभिप्रेरणा की परिभाषा लिखिए।

उत्तर: ऐसा कोई भी कार्य या ऐसी कोई भी वस्तु अथवा लक्ष्य जो व्यक्ति को कार्य करने के लिए संचालित कर दे अभिप्रेरणा कहलाता है।

प्रश्न 25. स्मृति के चार पद (अंग) कौन से हैं?

उत्तर: स्मृति वह क्षमता है जिसमें लोगों को जरूरत पड़ने पर जानकारी संग्रहीत और प्राप्त होती है। स्मृति के चार पद (अंग) संवेदी स्मृति, अल्पकालिक स्मृति, कार्यशील स्मृति और दीर्धकालिक स्मृति है।

प्रश्न 26. मध्यमान (Mean) ज्ञात करने का सूत्र लिखिए।

उत्तर: मध्यमान ज्ञात करने का सूत्र- माध्य (x) = प्रेक्षणों का योग / प्रेक्षणों की संख्या = आकणों का योग / आकणों की संख्या

प्रश्न 27. मनोवैज्ञानिक डॉ. जोन्स ने बाल विकास को कितनी अवस्था में विभाजित किया है, नाम लिखिए।

उत्तर: मनोवैज्ञानिक डॉ. जोन्स ने बाल विकास को पांच अवस्थाओं में बांटा है- नवजात, शिशु, बच्चा, प्रीस्कूल और स्कूल-आयु।

प्रश्न 28. पावलॉव का सम्बद्ध प्रतिक्रिया सिद्धान्त हेतु किस जानवर का प्रयोग किया था?

उत्तर: आई. पी. पावलॉव का संबंध प्रतिक्रिया सिद्धान्त हेतु भूखे कुत्ते पर प्रयोग किया था।

प्रश्न 29. सूझ या अन्तर्दृष्टि सिद्धान्त के प्रतिपादक का नाम बताइए।

उत्तर: सूझ या अन्तर्दृष्टि सिद्धान्त के प्रतिपादक वोल्फगैंग कोहलर है।

प्रश्न 30. आलपोर्ट के अनुसार व्यक्तित्व की परिभाषा बताइए।

उत्तर: आलपोर्ट ने वर्ष 1937 में लगभग 50 परिभाषाओं का विश्लेषण किया तथा निष्कर्षतः यह माना है कि "व्यक्तित्व, व्यक्ति के अंदर उन मनौदैहिक गुणों का गत्यात्मक संगठन है जो परिवेश के साथ उसका एक अनूठा समायोजन स्थापित करते हैं।"

Section 3 लघु उत्तरीय प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 31. विस्मृति का अनाभ्यास का सिद्धान्त क्या है?

उत्तर: किसी सीखी हुई वस्तु को स्मरण न कर सकना, विस्मृति कहलाती है। विस्मृति के अनाभ्यास सिद्धांत को एबिंगहास ने प्रस्तुत किया था। इन्होंने विस्मरण या विस्मति को एक निष्क्रिय मानसिक प्रक्रिया बताया है। जब कोई व्यक्ति किसी विषय सामग्री को याद करता है, परन्तु बहुत दिनों तक उसका पुनः स्मरण नहीं करता, तो उसको भूल जाता है। इस प्रकार अभ्यास का प्रभाव ही विस्मृति का कारण है।

प्रश्न 32. सीखने के पठार के कारण क्या है? इन्हें दूर करने उपाय बताइए।

उत्तर: रैक्स एवं नाइट (Rex and knight) के अनुसार, "सीखने में पठार तब आते हैं, जब व्यक्ति सीखने की एक अवस्था पर पहुंच जाता है और दूसरे में प्रवेश करता है।"
सीखने में पठारों को दूर करने के निम्नलिखित कारणों को अपनाया जा सकता है-

  • अभिप्रेरित करना
  • उचित संगठन
  • उत्साह के साथ अधिगम
  • बुरी आदतो को छुड़वाने की कोशिश करना तथा अच्छी आदतों का विकास करना।

प्रश्न 33. बाल विकास की किशोरावस्था की आयु वर्ग एवं विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर: किशोरावस्था मुख्य रूप से मानव विकास की तीसरी अवस्था है जो बाल्यावस्था के बाद शुरू होती है तथा प्रौढ़ावस्था के प्रारम्भ तक चलती है। यह 12 से 18 वर्ष के बीच की अवस्था होती है। किशोरावस्था का शब्दिक अर्थ होता है बढ़ना अर्थात परिपक्वता की ओर बढ़ना।
किशोरावस्था की कुछ प्रमुख विशेषताएँ है-

  • व्यक्तिगत व घनिष्ठ मित्रता
  • स्थिरता व समायोजन का अभाव
  • स्वतंत्रता व विद्रोह की भावना
  • काम शक्ति की परिपक्वता
  • वीर पूजा की अवस्था
  • समाज सेवा की भावना।

प्रश्न 34. बुद्धि परीक्षण किसे कहते है? यह कितने प्रकार के होते है?

उत्तर: बुद्धि परीक्षण का आशय उन परीक्षणों से है जो बुद्धि लब्धि के रूप में केवल एक अंक के माध्यम से व्यक्ति के बौद्धिक एवं उसमें विद्यमान विभिन्न विशिष्ट योग्यताओं के संबंध को दर्शाता है। बुद्धि परीक्षण तीन प्रकार के होते हैं-

  • (i) व्यक्तिगत बुद्धि परीक्षण
  • (ii) सामूहिक बुद्धि परीक्षण
  • (iii) क्रियात्मक बुद्धि परीक्षण

प्रश्न 35. अधिगम की प्रभावशाली विधियों में से किसी दो का वर्णन कीजिए।

उत्तर: किसी नई क्रिया अथवा नए पाठ को सीखने के लिए अलग-अलग विधियों का प्रयोग किया जाता है, इसमें दो प्रभावशाली विधियाँ है-

  • (i) अनुकरण विधि - इस विधि में शिक्षक छात्र के लिए आदर्श स्वरूप होते है। इस विधि द्वारा सीखने की प्रक्रिया शैशवास्था से प्रारम्भ हो जाती है।
  • (ii) करके सीखना - मनोवैज्ञानिक का मानना है कि जो कार्य करके सीखा जाता है उसका अधिगम अधिक स्थायी रूप से बना रहता है तथा जो कार्य हम खुद से करते हैं, जल्दी सीखते है।

प्रश्न 36. अच्छी स्मृति की विशेषताएँ कौन-कौन सी होती हैं?

उत्तर: स्मृति मस्तिष्क का वह संकाय है जिसके द्वारा डेटा या जानकारी को कूटित किया जाता है, संग्रहीत किया जाता है और आवश्यकता पड़ने पर पुनःप्राप्त किया जाता है। यह भविष्य के कार्य को प्रभावित करने के लिए समय के साथ सूचना का प्रतिधारण है। अतः अच्छी स्मृति की विशेषताएं हैं-

  • (i) तीव्र अधिगम
  • (ii) अच्छा अवधारण
  • (iii) तीव्र स्मरण
  • (iv) तीव्र पहचान

प्रश्न 37. सीखने-सिखाने में स्थानान्तरण के महत्त्व को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: एक परिस्थिति में सीखी गई बात का उपयोग जब हम दूसरी परिस्थितियों में सीखते समय करते है तो यह सीखने का स्थानान्तरण कहलाता है। पूर्व अनुभवों या पूर्व के ज्ञान का नवीन परिस्थितियों में प्रयोग करना अथवा प्रभाव पड़ना ही साधारण शब्दों में अधिगम स्थानान्तरण है। जैसे साइकिल चलाना सीखने के बाद मोटर साइकिल चलाना सीखना आदि।

प्रश्न 38. उभयमुखी व्यक्तित्व से क्या तात्पर्य है?

उत्तर: उभयमुखी व्यक्तित्व वह होता है जो अन्तर्मुखी एवं बहिर्मुखी दोनों का सम्मिश्रण होते हैं। इस प्रकार अलग-अलग व्यक्तियों के अलग-अलग गुण होने के कारण उनके दृष्टिकोण में अन्तर पाया जाता है। इन दृष्टिकोणों का अध्ययन कर हम इनके व्यक्तित्व के विभिन्न पक्षो में विकास करने का प्रयास कर सकते हैं तथा उचित मार्गदर्शन में माता-पिता तथा विद्यालय में शिक्षक ले सकते है।

प्रश्न 39. समान्तर माध्य को उदाहरण सहित परिभाषित करें।

उत्तर: समान्तर माध्य वह संख्या है जो किसी श्रंखला के सभी मदों के योग में उनकी संख्या से भाग देने पर प्राप्त होती है।
उदाहरण- 2, 5, 3, 7, 8, 1, 6, 9, 10, 4
सूत्र- $\bar{x} = \frac{\text{कुल प्रेक्षणों का योग}}{\text{प्रेक्षणों की संख्या}} = \frac{\Sigma x}{N}$
हल = $\frac{2+5+3+7+8+1+6+9+10+4}{10} = \frac{55}{10} = 5.5$

प्रश्न 40. अवधान केन्द्रित करने के कोई चार उपाय बताइए।

उत्तर: शिक्षक द्वारा बालकों के अवधान को केन्द्रित करने या बनाये रखने हेतु 4 उपाय निम्नलिखित है-

  • (i) शान्तिमय वातावरण- शोरगुल बालकों के ध्यान को भंग करता हैं अतः उसके ध्यान को केंद्रित करने के लिए शिक्षकों को विद्यालय एवं कक्षा का वातावरण शान्तिमय बनाएं रखना चाहिए।
  • (ii) बालकों की रूचियों का ध्यान- विषय के प्रति रूचि जागृत करने के साथ-साथ अध्यापक को बालको की रूचियों का भी ध्यान रखा जाए।
  • (iii) विषय में परिवर्तन- ध्यान स्वभाव से चंचल होता है। अतः बालक अधिक काल तक किसी विषय पर अपना ध्यान केन्द्रित नहीं कर सकते।
  • (iv) सहायक शिक्षण सामग्री का प्रयोग- सहायक सामग्री बालक के ध्यान को विषय पर केन्द्रित करने में विशेष योगदान देती है।

Question Paper PDF

इस प्रश्न पत्र की PDF डाउनलोड करें।

PDF Download

बाल विकास एवं सीखने की प्रक्रिया Previous Year Paper 2024

Solved question paper PDF download.

Complete 10 Years Solved PYQ Collection

2015 से 2025 तक के solved previous year papers, महत्वपूर्ण प्रश्न, उत्तर एवं PDF resources एक ही package में प्राप्त करें और अपनी UP DELED परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाएं।