Home
Store Updates
Home PYQs Semester 1 कंप्यूटर शिक्षा 2016
PYQ 2016 • कंप्यूटर शिक्षा

कंप्यूटर शिक्षा Previous Year Paper 2016

UP DELED Semester 1 कंप्यूटर शिक्षा Previous Year Question Paper 2016 with solution.

Section 1 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. 'चार्ल्स बैबेज' के प्रथम 'मैकेनिकल कम्प्यूटर' को जाना जाता है-

(a) पॉमटॉप

(b) प्रोसेसर

(c) कैलकुलेटर

(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (d) : 'चार्ल्स बैबेज' के प्रथम 'मैकेनिकल कम्प्यूटर' को एनालिटिकल इंजन के नाम से जाना जाता है। चार्ल्स बैबेज ने प्रथम कम्प्यूटर / मशीन 1822 में बनाया था। जिसका नाम डिफरेंस इंजन था। इस मशीन में शाफ्ट और गियर लगा था और यह मशीन भाप से चलती थी।

प्रश्न 2. व्यक्तिगत रूप से प्रयुक्त होने वाले कम्प्यूटर है-

(a) मिनी कम्प्यूटर

(b) सुपर कम्प्यूटर

(c) मेनफ्रेम कम्प्यूटर

(d) माइक्रो कम्प्यूटर

उत्तर: (d) : व्यक्तिगत रूप से प्रयुक्त होने वाले कम्प्यूटर को माइक्रो कम्प्यूटर कहते हैं जो विशेष रूप से व्यक्तिगत अथवा छोटे माइक्रोप्रोसेसर मुख्य रूप से सहायक होते हैं।

प्रश्न 3. की-बोर्ड में फंशन की संख्या होती है-

(a) 14

(b) 13

(c) 12

(d) 15

उत्तर: (c) : की-बोर्ड में फंशन कुंजी (Key) की संख्या 12 होती है। ये बारह फंशन कुंजी (Key) F1 से F12 तक होती है। इन फंशन कुंजियों को अन्य कुंजियों जैसे- (Ctrl) कुंजी (Alt) कुंजी या (Shift) कुंजी के साथ जोड़ा जा सकता है।

प्रश्न 4. निम्नलिखित में से आउटपुट का माध्यम है -

(a) स्कैनर

(b) माउस

(c) प्रिन्टर

(d) की-बोर्ड

उत्तर: (c) : निम्नलिखित में से आउटपुट का माध्यम प्रिन्टर है। आउटपुट डिवाइस वे होते हैं, जो प्रदान की गई जानकारी को संसाधित करने के बाद कम्प्यूटर द्वारा प्रदान की गई दृश्य, श्रवण या स्पर्श सम्बन्धी धारणाएँ आदि आउटपुट का माध्यम है।

प्रश्न 5. कर्सर की मौजूदा स्थिति के बाईं ओर के एक कैरेक्टर को डिलीट करने के लिए प्रयुक्त कुंजी है -

(a) बैकस्पेस

(b) डिलीट

(c) इन्सर्ट

(d) कंट्रोल

उत्तर: (a) : कर्सर की मौजूदा स्थिति के बाईं ओर के एक कैरेक्टर को डिलीट करने के लिए प्रयुक्त कुंजी बैकस्पेस बटन है। बैकस्पेस- कुंजी एक की-बोर्ड कुंजी (Key) है जो कर्सर की वर्तमान स्थिति या बाईं ओर किसी भी वर्ण को हटा देती है।

Section 2 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 6. 'एनीमेशन' क्या है ?

उत्तर: एनिमेशन एक प्रकार की प्रक्रिया है जिसे डिजाइनिंग, ड्रॉइंग, ले आउट बनाना तथा फोटोग्राफिक्स के लिए उपयोग किया जाता है। एनिमेशन मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं-

  • Two Diamension Animations
  • Three Diamension Animations

जिनका उपयोग अलग-अलग प्रकार के ग्राफिक्स डिजाइन करने के लिए किए जाते हैं।

प्रश्न 7. 'स्पैम' किसे कहते हैं ?

उत्तर: आमतौर पर अवांछित व्यावसायिक संदेश (जैसे- ई-मेल टेक्स्ट संदेश या इंटरनेट पोस्टिंग) बड़ी संख्या में प्राप्तकर्ताओं को भेजे जाते हैं या बड़ी संख्या में स्थानों पर पोस्ट किये जाते हैं, स्पैम कहलाते हैं। इंटरनेट पर लोगों को अंवाछित संदेश तथा विज्ञापन बार-बार भेजना जिसका लोगों ने अनुरोध नहीं किया है स्पैम कहलाता है।

प्रश्न 8. कम्प्यूटर को इंटरनेट से जोड़ने में किसकी सहायता लेते हैं ?

उत्तर: कम्प्यूटर को इंटरनेट से जोड़ने में मॉडम की सहायता लेते हैं। राउटर का उपयोग भी कम्प्यूटर को बिना तार के इंटरनेट से जोड़ने के लिए किया जाता है। यह एक हार्डवेयर डिवाइस है जो एक या एक से अधिक नेटवर्क को एक साथ जोड़कर इंटरनेट से जोड़ता है।

प्रश्न 9. 'वाई-मैक्स' क्या होता है ?

उत्तर: वाई-मैक्स एक वायरलेस कम्यूनिकेशन का एक मानक है। वाई-मैक्स का पूरा नाम (World wide Interoperability for microwave Access) होता है। जिसे मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क (MAN) को बनाने के लिए खास रूप से तैयार किया गया है यह वाई-फाई के समान ही होता है लेकिन इसमें कनेक्ट होने वाले डिवाइस और इसकी रेंज वाईफाई से कहीं ज्यादा होती है।

प्रश्न 10. कम्प्यूटर का सॉफ्टवेयर 'पेजमेकर' किस ऑपरेटिंग सिस्टम से सम्बन्ध रखता है?

उत्तर: कम्प्यूटर का सॉफ्टवेयर पेजमेकर विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम से सम्बन्ध रखता है। पेजमेकर एक डेस्कटॉप पब्लिशिंग सॉफ्टवेयर होता है जिसका इस्तेमाल ऐसे डॉक्यूमेंट को डिजाइन और बनाने के लिए किया जाता है जिन्हें प्रिन्ट कर सकते हैं। पेजमेकर का उपयोग मुख्य रूप से ग्राफिक्स से संबंधित कार्यों को करने और उन्हें डिजाइन करने के लिए किया जाता है।

प्रश्न 11. 'विन्डोज डेस्कटॉप' पर किसके द्वारा विभिन्न एप्लिकेशन और डॉक्यूमेंट को दर्शाते हैं ?

उत्तर: विन्डोज डेस्कटॉप पर आइकन द्वारा विभिन्न एप्लिकेशन और डॉक्यूमेंट को दर्शातें हैं। आइकन किसी प्रोग्राम या फाइल का एक छोटा ग्राफिकल प्रतिनिधित्व है। किसी आइकन पर दो बार क्लिक करने पर फाइल खुल जाता है।

Section 3 लघुउत्तरीय प्रश्न

लघुउत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 12. माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ में 'एक्सप्लोरर' क्या है, स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: माइक्रोसॉफ्ट विन्डोज में 'एक्सप्लोरर' एक फाइल मैनेजर है जिसे विन्डोज 95 के बाद से माइक्रोसॉफ्ट विन्डोज के ऑपरेटिंग सिस्टम के रिलीज के साथ शामिल किया गया है। विन्डोज एक्सप्लोरर विन्डोज में बना एक एप्लीकेशन प्रोग्राम है। जिसका प्रयोग कम्प्यूटर को एक्सप्लोर करने के लिए किया जाता है अर्थात् विन्डोज एक्सप्लोरर का प्रयोग कम्प्यूटर की ड्राइव में डायरेक्ट्रियों तथा फाइलों को देखने और उन्हें व्यवस्थित करने के लिए किया जाता है।

प्रश्न 13. 'स्क्रॉलबार' की उपयोगिता लिखिए।

उत्तर: स्क्रॉलबार की उपयोगिता निम्न है -

  1. दस्तावेज, वेब पेज और सूचियों जैसी लम्बी सामग्री के माध्यम से नेविगेट करने के लिए सक्रॉल बार आवश्यक हैं।
  2. Scroll Bar windows में प्रयोग होने वाला एक महत्वूपर्ण GUI Component है। Scrollbar एक Long strip होती है जो कि यूजर को किन्ही दों Values के बीच Selection Provide करने के लिए प्रयोग की जाती है।

प्रश्न 14. 'ऑपरेटिंग सिस्टम' को संक्षेप में समझाइए।

उत्तर: ऑपरेटिंग सिस्टम एक सॉफ्टवेयर होता है जो किसी कम्प्यूटर या मोबाइल डिवाइस के बेहतर प्रदर्शन और संचालन को संभालता है। यह यूजर्स और हार्डवेयर के बीच कम्प्यूटर संचालन को सुचारु रूप से संचालित करने में मदद करता है, जैसे कि फाइल मैनेजमेन्ट, मेमोरी मैनेजमेन्ट, नेटवर्क कनेक्टिविटी इत्यादि।

प्रश्न 15. कम्प्यूटर में कंट्रोल-की के क्या कार्य हैं ?

उत्तर: की-बोर्ड पर कंट्रोल की ऐसी कुंजी (Key) है जिसे अन्य कुंजी (Key) के साथ संयोजन में दबाकर उपयोग किया जाता है। कंट्रोल-की के कार्य - की-बोर्ड पर कंट्रोल की के साथ अन्य कुंजी (Key) दबाने पर यह द्वितीयक कार्य करने में सक्षम हो जाते हैं।

  • कंट्रोल की सी (C) → कॉपी करना
  • कंट्रोल की एक्स (X) → काटना (कट करना)
  • कंट्रोल की वी (V) → चिपकाना (पेस्ट करना)
  • कंट्रोल की यू (U) → रेखांकित करना

प्रश्न 16. रोम (ROM) का पूरा नाम लिखिए। इसकी विशेषता संक्षेप में समझाइए।

उत्तर: रोम (ROM) का पूरा नाम (Read Only Memory) होता है। रोम एक (Non Volatile Memory) होती है। यह सिलीकॉन से बनी एक सेमीकंडक्टर होती है, जिसमें डेटा व प्रोग्राम स्थायी तौर पर स्टोर होते हैं। यह एक स्थायी मेमोरी है, जिसमें संग्रहित डेटा व प्रोग्राम विद्युत सप्लाई न होने पर अथवा कम्प्यूटर बन्द होने पर भी नहीं मिटते हैं, वे ज्यों का त्यों ही रहते हैं।

प्रश्न 17. 'इंकजेट' एवं 'लेजर प्रिन्टर' में मुख्य अन्तर समझाइए।

उत्तर:

इंकजेट प्रिन्टर (Inkjet Printer) लेज़र प्रिन्टर (Laser Printer)
1. एक इंकजेट प्रिन्टर कागज पर स्याही जेट करके हार्ड कॉपी तैयार करता है। 1. एक लेज़र प्रिन्टर एक लेज़र और एक इलेक्ट्रिकल चार्ज मॉडल के माध्यम से आउटपुट प्रदान करता है।
2. यह लेज़र प्रिन्टर की तुलना में किफायती है। 2. यह महंगा है।
3. इंकजेट प्रिन्टर पर, एक नोजल लगाया जाता है जिसके माध्यम से कागज पर स्याही छिड़कने की प्रक्रिया निष्पादित होती है। 3. लेज़र प्रिन्टर में कोई नोजल नहीं लगाया जाता है।
4. एक इंकजेट प्रिन्टर में, कार्टिज में तरल रूप में स्याही होती है, और अगर हम इसे लम्बे समय तक उपयोग नहीं करते हैं तो यह आसानी से सूख सकती है। 4. लेज़र प्रिन्टर में स्याही पाउडर के रूप में उपलब्ध होती है। सूखने की कोई समस्या नहीं है।
5. यहाँ हमें स्याही को जल्दी से फिर से भरना पड़ता है, जो महंगा है। 5. यहां हमें जल्दी से स्याही दोबारा नहीं भरनी पड़ती।

प्रश्न 18. 'पेन ड्राइव' क्या है? इसके प्रमुख उपयोग लिखिए

उत्तर: पेन ड्राइव एक छोटा डिजिटल डिवाइस है, इसे डाटा स्टोर करने के कारण स्टोरेज डिवाइस के रूप में जाना जाता है। इसका प्रमुख उपयोग डेटा ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग संगीत, फिल्म, फोटो और दस्तावेजों को स्टोर करने में भी किया जाता है। पेन ड्राइव को USB Flash Drive या USB Drive के नाम से भी जाना जाता है। कम्प्यूटर, लैपटॉप एवं स्मार्टफोन के द्वारा पेन ड्राइव का उपयोग किया जाता है।

Question Paper PDF

इस प्रश्न पत्र की PDF डाउनलोड करें।

PDF Download

कंप्यूटर शिक्षा Previous Year Paper 2016

Solved question paper PDF download.

Complete 10 Years Solved PYQ Collection

2015 से 2025 तक के solved previous year papers, महत्वपूर्ण प्रश्न, उत्तर एवं PDF resources एक ही package में प्राप्त करें और अपनी UP DELED परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाएं।